भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्डकप का महामुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्डकप का महामुकाबला आज

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल का महामुकाबला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबडोस में खेला जाएगा I आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है I इस मैच में दोनों टीमों की निगाहें ट्राफ़ी की तरफ रहेगा I वहीं दोनों टीमों की निगाहें मौसम पर भी रहने वाला है I अगर बारिश ने खलल डाल दिया तो सारा मजा किरकिरा हो जाएगा I

वहीं फैन्स तो ये दुआ कर रहे हैं कि आज रोहित और विराट दोनों का बल्ला चले I अब देखना दिलचस्प रहेगा कि मैच में क्या होने वाला है I दोनों टीमों ने इस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सभी मुकाबलों में जीत हासिल कर फाइनल तक पहुंचा है I टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम आज तक बिना एक भी मैच हारे चैम्पियन नहीं बना है I ऐसे में कोई भी टीम जीते ये इतिहास तो बनने ही वाला है I

इस टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और भारत दोनों टीमों का दबदबा बना रहा I दोनों टीमें अजेय रहीं I पिछले साल वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने सीरिज के सभी 10 के 10 मैच जीते थे लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से पराजित हो गया था I लेकिन इस बार 13 साल के लम्बे इन्तजार के बाद इस मैच को भारत के लिए जीतना अहम होगा I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=4700

https://golden36garh.com/?p=4696

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts