
पुलिस निरीक्षक के घर में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
छत्तीसगढ़ में इन दिनों चोरों के इरादे इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी का खौफ नहीं है तभी तो चोरों ने पुलिस के घर ही धावा बोल दिया और घर से पैसे, घर के अन्य कीमती सामान लेकर ले उड़े I घटना कोरबा जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र का है जहाँ निरीक्षक सनत सोनवानी ने बालको कॉलोनी स्थित क्वार्टर में चोरों ने चोरी के काम को अंजाम दिया Iबताया जा रहा है की चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में रखे हुए पैसे और कपड़े लेकर फरार हो गये Iनिरीक्षक सनत सोनवानी अपने परिवार के साथ बालको कॉलोनी के सेक्टर नंबर-1 में रहते हैं I सोनवानी बालकोनगर थाना के टीआई और साइबर सेल के प्रभारी भी रह चूके हैं I
बताया जा रहा है कि सनत सोनवानी रविवार को शाम के समय अपने परिवार के साथ बाहर गये हुए थे I अगली सुबह जब क्वार्टर में काम करने वाला आता है तो देखता है कि क्वार्टर का पीछे का दरवाजा खुला है तो इसकी सूचना वह निरीक्षक सोनवानी को देता है Iजब निरीक्षक सनत सोनवानी घर वापस पहुँचते हैं तो वे देखते हैं कि दरवाजे में सेंटर लॉक तो लगा हुआ है वहीं पीछे का दरवाजा खुला हुआ है I चोर उसी दरवाजे को फांदकर घर के अन्दर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिए Iनिरीक्षक सनत सोनवानी ने बताया कि चोर घर से पचीस हजार का सामान ले उड़े I बालकोनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी करने में जुटी हुई है I
READ MORE :
Leave a Reply to श्रीलंका टीम की शर्मनाक हार के बाद कोच ने दिया इस्तीफा – GOLDEN CHHATTISGARH Cancel reply