
युनिवर्सिटी में गलत पेपर बाँट देने से छात्रों ने किया हंगामा
रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रबंधन ने फिर एक बार गडबडी कर दी है I बता दें, प्रबंधन द्वारा बीए एलएलबी (BA.LLB.) के परीक्षा में गलत विषय का पेपर दे देने से छात्र करीब 8 बजे से हंगामा मचा रहे हैं I छात्रों ने बताया कि, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आज BA.LLB. की परीक्षा में पोलिटिकल साइंस थर्ड का पेपर था लेकिन फोर्थ पेपर बाँट दिए I जिससे छात्रों ने गेट के सामने हंगामा मचाना शुरू कर दिया I इस कॉलेज में यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उत्तर पुस्तिका गायब होने और गलत तरीके से उत्तर पुस्तिका जांचने का मामला सामने आया था जिस पर छात्रों ने प्रदर्शन किया था I
विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. शैलेन्द्र पटेल ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब पेपर बाँटने में भूलचूक हो गया I आज पेपर रद्द हो गया है अब नई पेपर और तिथि जारी कर परीक्षा सम्पन्न कराया जायेगा I
READ MORE :
Leave a Reply