
जेल से लौटने के बाद केजरीवाल का उद्देश्य बीजेपी को हराना
अरविन्द केजरीवाल अभी कुछ दिन पहले शराब घोटाले के मामले में जेल गये हुए थे I दस मई को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है I 2 जून को फिर से तिहाड़ जेल में समर्पण करना होगा I मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन, पंजाब में लोकसभा चुनाव और तिहाड़ जेल लौटने के बाद की रणनीतियों पर खुलकर बात की।

केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से जुड़े सवाल पर कहा AAP का गठबंधन कांग्रेस के साथ स्थायी नहीं है I हमारी कांग्रेस के साथ ना ही कोई लव मैरिज हुई है, ना ही अरेंज मरीज I उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य बीजेपी के मौजूदा तानाशाह और गुंडागर्दी को समाप्त करना है I दिल्ली में AAP और कांग्रेस गठबंधन में है, जबकि पड़ोसी पंजाब में दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। देश को बचाना महत्वपूर्ण है। भाजपा को हराने के लिए जहां भी गठबंधन की जरूरत थी, AAP और कांग्रेस साथ आए और एक उम्मीदवार खड़ा किया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा अब तो सिर्फ 4 जून का इन्तजार है I

क्या केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा देने वाले हैं ?
केजरीवाल ने कहा सीएम पद से इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता I मेरा जेल जाना कोई मुद्दा नहीं है, मुझे जब तक चाहे जेल में रखें मैं डरने वालों में से नहीं हूँ I बीजेपी के कहने मात्र से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना सवाल ही नहीं उठता, इस देश का भविष्य दावं में लगा हुआ है I
READ MORE :
Leave a Reply to ‘भूलभुलैया 3’ के सेट से तस्वीरें हुई लीक – GOLDEN CHHATTISGARH Cancel reply