अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार, हुआ हादसे का शिकार

अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार, हुआ हादसे का शिकार

घटना कटघोरा क्षेत्र की है जहाँ परिवार के कुछ लोग अस्थि विसर्जन करने प्रयागराज गए हुए थे I लेकिन वापस आते समय उनकी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए हैं I वहीँ घायलों को पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँचकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिनका इलाज चल रहा है I

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चांपा थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती चांपा के देवांगन परिवार के 6 लोग प्रयागराज अस्थि विसर्जन करने गए हुए थे, लेकिन वापस घर लौटते समय ग्राम जेजरा में गोड़मा नाला के पास अनियंत्रित होकर पुल के रैलिंग से टकराया और पुल से नीचे जा गिरा I स्थानीय कटघोरा पुलिस मौके पर पहुँचकर घायलों को तुरन्त कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, उसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोरबा के निजी अस्पताल में ले जाया गया I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2880

https://golden36garh.com/?p=2868

https://golden36garh.com/?p=2864

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts