इन महिलाओं के जज्बे को सलाम खुद के बिजनेस से कमा रही लाखों

इन महिलाओं के जज्बे को सलाम खुद के बिजनेस से कमा रही लाखों
इन महिलाओं के जज्बे को सलाम खुद के बिजनेस से कमा रही लाखों I छत्तीसगढ़ में ऐसे कई समूह हैं, जिसमें महिलाएं जुड़कर स्वावलंबन की राह पर अग्रसर हो रही हैंI महासमुंद विकासखंड के ग्रामीण अंचल की महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामाजिक और आर्थिक उत्थान की मिसाल पेश कर रही हैं I बिहान योजना से जुड़ी महिलाएं विभिन्न आजीविका को अपने रोजगार का साधन बना रही हैं I ग्राम पंचायत शेर की सुआ महिला स्वयं सहायता समूह की महिलायें खेत-खलिहानों और बागड़ काम में आने वाली विभिन्न प्रकार की लोहे के तार की जाली का निर्माण कर रही हैं I

स्वयं-सहायता समूह की महिलाओं के जज्बे के आगे अब लोहा भी नतमस्तक होता प्रतीत हो रहा है I महिलाएं अपने कोमल हाथों से अपनी और परिवार की अच्छी परवरिश आजीविका के रूप में फेंसिंग तार जाली का निर्माण कर रही हैं I इस समूह के द्वारा अब तक 2000 बंडल तार जाली का निर्माण कर लिया गया है, जिसको सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में बेचकर लगभग 6 लाख रुपए कमा चुकी है I समूह की महिलाएं बताती हैं, कि समूह में जुड़ने से पहले किसी दूसरे के यहां तार जाली बनाने का कार्य करने जाती थी I तकरीबन दो साल पहले बिहान के अंतर्गत समूह से जुड़ने लिए प्रेरित किया गया और समूह से जुड़कर महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर बन सकती हैं, कैसे खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं, सबकी जानकारी मिली I
READ MORE :