धुप के कारण बढ़ेगा बिमारियों का प्रकोप

धुप के कारण बढ़ेगा बिमारियों का प्रकोप

धुप के कारण बढ़ेगा बिमारियों का प्रकोप I अक्सर लोग धूप और गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इसके बावजूद जब हम धूप में निकलते हैं तो थोड़ी सी लापरवाही बरतते हैं। इसी तरह जब हम चिलचिलाती धूप से घर लौटते हैं। तो उस समय भी हम कई गलतियां करते हैं। यही गलतियां बन जाती हैं बीमार होने की वजह।

गर्मियों का संबंध तेज धूप, उमस, धूल भरी हवा और संक्रमण से है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से टाइफाइड, फूड प्वाइजनिंग जैसे रोग हो जाते हैं। इसके साथ ही चुभने वाली गर्मी, फंगल इंफेक्शन जैसे त्वचा संबंधी रोगों की भी समस्या होती है।

इन सब से बचने के लिए खाते-पीते समय कई सावधानियां बरतनी चाहिए। उदाहरण के लिए इस मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक से अधिक तरल और ठंडे स्वाद वाले आहार लेने चाहिए। इस मौसम में गन्ने का रस बर्फ के साथ पीना खतरनाक हो सकता है। स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

चेहरा भी न धोएं : अगर आप धूप से घर लौटते हैं तो आने के तुरंत बाद चेहरा न धोएं। इससे चेहरे की रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं, उन्हें सामान्य तापमान के साथ तालमेल बिठाने का समय नहीं मिल पाता है। बाहर से आने के बाद त्वचा को कुछ देर के लिए कमरे के सामान्य तापमान पर आने दें। उसके बाद चेहरा धोने के बाद टोनर लगाना न भूलें।

धूप से आने के तुरंत बाद एसी या कूलर में न बैठें: कई लोग धूप से घर आते ही कूलर और एसी चालू कर देते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। याद रखें कि हमारे शरीर को अलग-अलग तापमानों के साथ तालमेल बिठाने में समय लगता है। अगर आप एसी या कूलर चालू करते हैं तो उसका तापमान कम रखें। वहीं कूलर और एसी को छोड़कर धूप में बाहर न निकलें।

YOU LIKES :

https://golden36garh.com/?cat=35

https://golden36garh.com/?p=1599

https://golden36garh.com/?p=1578

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *