
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों को मिला आर्थिक सहयोग
जांजगीर-चांपा के हाई स्कूल मैदान में आज आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी और उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए बनाई गई है। उन्होंने बताया कि हर बेटी को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि दी जाती है, ताकि उनके परिवार पर शादी का बोझ न पड़े।

मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा, “बेटियां समाज की धरोहर हैं। उनका सम्मान और उनके जीवन को संवारना हमारी प्राथमिकता है। सरकार हमेशा बेटियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।” इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधि, और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को मुख्यमंत्री ने सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकता और सहयोग का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में नवविवाहित जोड़ों और उनके परिवारों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Read More :
नारायणपुर मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने किया हमला, बचाव अभियान जारी
सीएम ने जांजगीर में हाईटेक स्टूडियो और क्रिएटर्स हब का किया उद्घाटन

Leave a Reply