पुलिस कर्मियों के परिवारों को मिलेगा लाभ, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

पुलिस कर्मियों के परिवारों को मिलेगा लाभ, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक फैसला

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक फैसला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस क्रम में राज्य सरकार ने 8 प्रमुख बैंकों के साथ “पुलिस सैलरी पैकेज” के तहत एक ऐतिहासिक समझौता (एमओयू) किया है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करना है।

समझौते में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा और सहयोग का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा, “यह समझौता राज्य सरकार की पुलिस कर्मियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करेगा बल्कि उनके परिवारों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा।”

समझौते के तहत पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे:

  • सामान्य मृत्यु के मामलों में ₹1 लाख से ₹10 लाख तक की जीवन बीमा राशि।
  • दुर्घटना में मृत्यु के लिए ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक की सहायता।
  • स्थायी विकलांगता के लिए ₹30 लाख से ₹1 करोड़ तक की सहायता।
  • आंशिक विकलांगता के लिए ₹22.5 लाख से ₹1 करोड़ तक का प्रावधान।
  • बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख से ₹20 लाख तक की आर्थिक मदद।
  • कन्या विवाह के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक की सहायता।
  • नक्सल हिंसा में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों को ₹10 लाख से ₹50 लाख तक की सहायता।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे पुलिस विभाग के कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा, “पुलिस कर्मियों को यह स्वतंत्रता दी गई है कि वे अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार किसी भी बैंक में सैलरी खाता खोल सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की बाध्यता या अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल पुलिस कर्मियों के जीवन को आसान बनाएगी, बल्कि सरकार की सुशासन और पारदर्शिता की नीति को भी मजबूत करेगी। इससे पुलिस कर्मियों के कार्यक्षमता और मनोबल में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस समझौते को छत्तीसगढ़ सरकार की पुलिस विभाग के प्रति संवेदनशीलता और उनके कल्याण की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Read More :

केजरीवाल ने विश्वास नगर में किया पदयात्रा, जनता का मिला अपार समर्थन

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts