
“मन की बात” में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और साइबर क्राइम पर दी सलाह
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के इस स्पीच की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में अगले वर्ष 11 और 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले “युवा विचारों का महाकुम्भ” में देशभर के युवाओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने युवाओं से अनुपयोगी वस्तुओं को रिसाइकल कर पुनः उपयोगी बनाने की दिशा में काम करने की अपील की, जिसे मुख्यमंत्री ने एक अनुकरणीय पहल बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने “पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की बात की। साथ ही, गौरेया संरक्षण और साइबर क्राइम (डिजिटल अरेस्ट) के बढ़ते खतरे से सचेत रहने और जागरूकता फैलाने के लिए भी अपील की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के इन विचारों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद बताते हुए उनके आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक करने और सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा।
Read More : नक्सली प्रेशर IED की चपेट में आया जवान, सुकमा में सुरक्षा बढ़ाई गई

Leave a Reply