
मुख्यमंत्री ने जवानों की बहादुरी को सराहा, कहा- ‘शाबाश बस्तर!’
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ बहादुरी दिखाने वाले जवानों की सराहना करते हुए उन्हें “शाबाश” कहा और उनके साहस को पूरे राज्य और देश के लिए गर्व का विषय बताया। मुख्यमंत्री हाल ही में जगदलपुर में एक आधिकारिक बैठक के दौरान बस्तरिया बटालियन के कैंप में पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों से मिलकर उनके हौसले को सलाम किया।
मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस और दृढ़ता की प्रशंसा करते हुए कहा, “आपने पिछले 11 महीनों में बस्तर में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में इतिहास रचा है। आपकी बहादुरी ने छत्तीसगढ़ महतारी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मैं हर छत्तीसगढ़िया की ओर से आपका धन्यवाद करता हूं।”
Read More : CBSE ने जारी किया 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का शेड्यूल
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एक समय बस्तर को शांति का टापू कहा जाता था और अब इसे फिर से शांति और विकास का केंद्र बनाने का समय है। उन्होंने अपने संबोधन में विश्वास जताया कि बस्तर में जल्द ही फिर से मैना चहचहाएगी और यह क्षेत्र मुस्कुराएगा।
दरअसल, हाल ही में बस्तर के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 नक्सलियों को मार गिराया था। इस सफलता के बाद जवानों ने जश्न मनाया, जो उनके साहस और दृढ़ता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान में शामिल सीआरपीएफ टीम और अन्य सुरक्षा बलों को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों को राज्य के विकास और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने अपने भाषण का अंत “जय हिंद!” के नारों और जवानों को लगातार “शाबाश” कहकर किया। इस अवसर ने न केवल जवानों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि बस्तर में शांति और विकास की नई उम्मीदों को भी जन्म दिया।
Read More : रायगढ़ में हाथियों का आतंक वन विभाग ड्रोन से कर रही निगरानी

Leave a Reply