CBSE ने जारी किया 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का शेड्यूल

CGBSE BOARD EXAM
exam hall

इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से होगा शुरू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगामी सत्र 2025 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। सत्र 2024-25 में एक लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तिथि की घोषणा जारी कर दिया है। इस बार परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर छात्रों के लिए शेड्यूल उपलब्ध है, जिसे विद्यार्थी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं की परीक्षा का शेड्यूल:

  1. 15 फरवरी – अंग्रेजी
  2. 20 फरवरी – विज्ञान
  3. 25 फरवरी – सामाजिक विज्ञान
  4. 28 फरवरी – हिंदी
  5. 10 मार्च – गणित

कक्षा 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल:

  1. 15 फरवरी – उद्यमिता
  2. 20 फरवरी – कंप्यूटर एप्लीकेशन
  3. 21 फरवरी – फिजिक्स
  4. 22 फरवरी – बिजनेस स्टडी
  5. 27 फरवरी – केमिस्ट्री
  6. 8 मार्च – अंग्रेजी
  7. 15 मार्च – हिंदी
  8. 19 मार्च – इकोनामिक्स
  9. 22 मार्च – राजनीतिक विज्ञान
  10. 1 अप्रैल – इतिहास

सभी परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित होंगी। अधिकांश पेपर 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और कुछ पेपर 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होंगे।

इस बार बोर्ड ने समय सारिणी परीक्षा शुरू होने से लगभग 86 दिन पहले जारी की है, ताकि छात्रों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। खासतौर से कक्षा 12वीं के छात्रों को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल तैयार किया गया है, ताकि वे प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों के साथ अपने अध्ययन को सही ढंग से समायोजित कर सकें।

Read More :

झूठे केस के दबाव में आकर मैकेनिक ने दी जान

नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts