
रायपुर बस स्टैंड पर बड़ी छापेमारी 10 करोड़ का सोना बरामद
रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र स्थित बस स्टैंड पर आयकर विभाग ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। विभाग को सूचना मिली थी कि यहां भारी मात्रा में सोना लाया गया है, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की।
आयकर विभाग ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। विभाग का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी ताकि सोने के स्रोत और इसके उद्देश्य का पता लगाया जा सके।
इससे पहले, रायपुर के जयस्तंभ चौक के पास चांदी की एक बड़ी खेप भी पकड़ी गई थी। रायपुर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान 928 किलो चांदी जब्त की, जिसकी कीमत 8 करोड़ 72 लाख 32 हजार रुपये बताई गई। यह चांदी आगरा से दिल्ली होते हुए आई थी, और इसमें 12 व्यापारियों का नाम सामने आया था।
उल्लेखनीय है कि यह चांदी इंडिगो एयरलाइंस के कार्गो से लाई गई थी, जिसके बाद जीएसटी विभाग ने इस मामले में धारा 122 के तहत कार्रवाई करते हुए 22 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
पुलिस की एंटी क्राइम एंड कर्वेशन यूनिट (ACCU) ने 7 अक्टूबर को डीडीनगर निवासी आरोपित सन्नी कुमार सिंह को पकड़ा था, जो अवैध चांदी को ठिकाने लगाने के लिए एयरपोर्ट से लाया था। जयस्तंभ चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान उसके पास से 51 कार्टूनों में छिपाई गई 928 किलोग्राम चांदी जब्त की गई थी। सन्नी के पास इसके लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चांदी अवैध रूप से लायी जा रही थी।
इन्हें भी पढ़िए :-
सलमान खान को जान से मारने की धमकी, सुलह के लिए मांगे 5 करोड़
छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग में की बड़ी पदोन्नति
कम स्पीड और ज्यादा कीमत वसूलने पर कड़ी कार्रवाई करेगा लीगल मेट्रोलाजी

Leave a Reply