
हमले के बाद भागे चार अपचारी बालक, नगर सैनिक और अटेंडेंट घायल
बरोंडा बाजार स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) से शुक्रवार की सुबह चार अपचारी बालक भाग गए। जानकारी के अनुसार, इन बालकों ने नगर सैनिक संजय मिश्रा और अटेंडेंट गोपाल चंद्रा पर पत्थर से हमला किया और उनसे मेन गेट की चाबी छीन ली।
घटना सुबह चार से पांच बजे के बीच हुई, जब अपचारी बालक उनके कमरे में घुसे और पेबर ब्लॉक नुमा पत्थर से दोनों के सिर पर वार किया। यह पत्थर गैस सिलेंडर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए रखा गया था। अचानक हुए हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
एएसपी प्रतिभा पाण्डेय ने पुष्टि की कि दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया है, जहां संजय मिश्रा की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
इस घटना में शामिल चार अपचारी बालकों में से दो पहले से चोरी के मामलों में, एक रेप और एक गांजा तस्करी के मामले में लाए गए थे। सभी चार अपचारी बालक गरियाबंद, बलौदा बाजार, और महासमुंद के सरायपाली के निवासी हैं।
पुलिस ने फरार अपचारी बालकों की तलाश तेज कर दी है। उल्लेखनीय है कि इस संप्रेक्षण गृह में पहले भी बालकों के भागने की घटनाएं सामने आई हैं, और सुरक्षा के लिए कंटीले तारों का घेरा लगाया गया है।
Tags: #बालसंप्रेक्षणगृह #अपचारीबालक #घटना #सुरक्षा #पुलिस #बरोंडा_बाजार #छतीसगढ़
READ MORE :

Leave a Reply