शिक्षा से राजनीति तक: आतिशी बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानें उनका सफर

शिक्षा से राजनीति तक: आतिशी बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानें उनका सफर

दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है, जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने आतिशी (Atishi) को नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे विधायक दल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। आतिशी मौजूदा समय में कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं और उनके पास कुल 13 मंत्रालयों की जिम्मेदारी है। आतिशी को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का विश्वासपात्र माना जाता है।

आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली के एक पंजाबी राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता विजय सिंह और मां तृप्ता वाही दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। उनकी शुरुआती शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में हुई, जिसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद, चिवनिंग स्कॉलरशिप पर उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। आतिशी के पति प्रवीण सिंह एक शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की है। वे एक सोशल वर्कर और रिसर्चर के रूप में काम करते हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

राजनीतिक करियर की बात करें तो आतिशी ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा और 2015 से 2018 तक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार रहीं। वे आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और 2013 में पार्टी का पहला मेनिफेस्टो तैयार करने में भी शामिल थीं। 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन गौतम गंभीर से हार गईं। आज, वे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं, जो उनके राजनीतिक सफर का एक अहम मोड़ है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=7038

https://golden36garh.com/?p=7041

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts