
दंतेवाड़ा कलेक्टर ने NMDC पर 6 अरब 20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
दंतेवाड़ा कलेक्टर ने राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अरब 20 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया है। आरोप है कि NMDC की किरंदुल स्थित लौह अयस्क खनन परियोजना में कई अनियमितताएं हुई हैं, जिसके चलते छत्तीसगढ़ खनिज (उत्खनन, परिवहन व भंडारण) नियम 2009 का उल्लंघन हुआ है।

कलेक्टर द्वारा 12 अगस्त को जारी कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण NMDC पर 16 अरब 20 करोड़, 49 लाख 52 हजार 482 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस राशि को जमा करने के लिए कंपनी को 15 दिनों का समय दिया गया है।
जिला प्रशासन ने बचेली स्थित NMDC की खनन परियोजना इकाई में भी जांच शुरू कर दी है, जिससे वहां भी आगे चलकर कार्रवाई की जा सकती है। NMDC पर लगाए गए जुर्माने में सबसे बड़ी राशि रेलवे ट्रांजिट पास (RTP) से जुड़ी है, जहां आरोप है कि RTP जारी होने से पहले ही लौह अयस्क भरकर मालगाड़ियां रवाना कर दी जाती थीं।
NMDC के मुख्यालय हैदराबाद से जारी बयान में कहा गया है कि खनन परियोजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है, और कंपनी नियमों का पूरी तरह से पालन करती है। हालांकि, जिला प्रशासन ने NMDC के जवाब को संतोषजनक नहीं माना और कार्रवाई की है।
READ MORE :
Leave a Reply