
कल्कि 2898 AD 770 करोड़ की कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर करेगा धमाल
अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म “कल्कि 2898 AD” इसी साल 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 770 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी।
फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में 22 अगस्त 2024 से स्ट्रीम हो रही है, जबकि हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर 23 अगस्त 2024 से उपलब्ध होगा।
यदि आप इसे थिएटर में देखने से चूक गए हैं, तो अब इसे आराम से घर पर देख सकते हैं। यह फिल्म अपने बेहतरीन वीएफएक्स और शानदार कलाकारों के साथ दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय रही है।
READ MORE :
Leave a Reply