दो साल से फरार रवि दुबे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्री गणपति फाइनेंस के डायरेक्टर ने फर्जीवाड़े से ठगे लाखों रुपये

 रायपुर पुलिस ने पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि दुबे, जो दो साल से फरार चल रहा था, को पकड़ लिया गया है। बिलासपुर निवासी रवि दुबे ने पीड़ित को पांच करोड़ रुपये का लोन दिलाने का आश्वासन देकर प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में तीन लाख रुपये ठग लिए थे।

ACCUSED RAVI DUBEY (AFTER 2 YEARS ARRESTED)

रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रवि दुबे, जो श्री गणपति फाइनेंस कंपनी/आरएसडी अल्फा फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर है, 2022 में अपराध दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था और दूसरे राज्यों में नाम बदलकर रह रहा था।

ठेकेदार अभय काले ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उन्हें व्यवसायिक कार्य के लिए राशि की जरूरत थी। एक कर्मचारी के माध्यम से उन्होंने कंपनी से संपर्क किया। वह और उनके व्यवसायिक भागीदार जय कुमार साव फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर रवि दुबे से पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित कार्यालय में मिलने गए। रवि दुबे ने अलग-अलग दस्तावेजों की जांच के बाद पांच करोड़ रुपये का लोन दिलाने का आश्वासन दिया।

पीड़ित ने 25 हजार रुपये कंपनी के फाइनेंसर को कानपुर से रायपुर आने-जाने और रहने के खर्च के रूप में दिए थे। 17 जनवरी 2022 को किए गए अनुबंध में 15 फरवरी 2022 तक लोन की रकम देने का आश्वासन दिया गया था। अनुबंध में यह भी उल्लेख था कि लोन की रकम 25 दिनों के भीतर नहीं मिलने पर प्रोसेसिंग शुल्क तुरंत वापस किया जाएगा। समय बीतने के बाद भी लोन की राशि नहीं मिली।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=5489

https://golden36garh.com/?p=5500

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts