सचिन तेंदुलकर के बाद अब युसूफ पठान भी हुए कोरोना पॉजिटिव! रायपुर में थे दोनों साथ।

रायपुर में मैच के दौरान

भारत के पूर्व क्रिकेटर और हाल ही में खत्म हुई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की तरफ से खेले यूसुफ पठान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इरफान पठान के बड़े भाई यूसुफ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद कोरोना पॉजिटिव निकलने वाले इंडिया लीजेंड्स के दूसरे खिलाड़ी हैं। इस बात की सूचना यूसुफ पठान ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा कि, ‘मैं हल्के लक्षण के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। इस बात की पुष्टि होने के बाद मैंने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है और जरूरी सावधानियां बरत रहा हूं। मैं सभी से यह निवेदन करना चाहता हूं कि जो भी हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts