
मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राहगीरों को शीतल जल और आम रस पिलाया गया
कोरबा जिले में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला है। गर्मी का सीजन चल रहा है, तेज धूप से सब त्रस्त हो गये हैं । गर्मी से सबका बेहाल है, राहगीरों का गला सुख रहा है। ऐसे में कहीं पीने का पानी मिल जाये तो बात बन जाये। आजकल पीने के पानी के लिए भी पैसे लगते हैं ऐसे में कोरबा जिले के कटघोरा के महागौरी मंदिर कारखाना में ये साकार कर दिखाया। कटघोरा के मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए सैकड़ों राहगीरों को मीठा शरबत और आम रस पिलाया। सैकड़ों ग्रामीण व यात्रियों ने आकर ठंडे शरबत और पानी से प्यास बुझाया। इस पुन्य अवसर पर अकुंश अग्रवाल, सजय मित्तल, अजय धनौदिया, सोनू अग्रवाल भी मौजूद थे।

READ MORE :

Leave a Reply to शराब दुकानों में अब मिलेगा कैशलेस भुगतान की सुविधा – GOLDEN CHHATTISGARH Cancel reply