पत्नी ने करवाई पति पर हमला थाने में हुआ जुर्म दर्ज

पत्नी ने करवाई पति पर हमला थाने में हुआ जुर्म दर्ज

तौकीर आलम की पत्नी स्कूटी में घूमने गई थी तो उसकी पत्नी ने कहा स्कूटी की चाबी भिलाई स्टील प्लांट के डैम के पास खो गई है घर से दूसरी चाबी ले आना I तौकीर आलम जब दूसरी चाबी लेकर जा रहा था तो पीछे से हमलावरों ने गले पर हमला करके फरार हो गये I तौकीर ने जब मदद के लिए गुहार लगाई तो कोई भी मदद के लिए नहीं आया, तो वहीं से गुजर रही पेट्रोलिंग पुलिस ने तुरंत तौकीर आलम को दुर्ग के अस्पताल में ले गये I जहाँ डॉक्टरों ने उसके गले का ऑपरेशन किया I पुलिस ने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो हमलावरों ने बताया कि उसके पति को मारने के लिए उसकी पत्नी ने ही 50 हजार रुपये सुपारी के रूप में दी थी I इसके बाद दोषी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है I पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर चरित्र शंका करते थे I इसके लिए दोषी पत्नी ने पहले से ही पूरी साजिश रच डाली थी I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=3517

https://golden36garh.com/?p=3546

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts