
कार में दम घुटने से मासूम बच्ची की मौत
राजस्थान के कोटा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक तीन साल की बच्ची की कार में दम घुटने से मौत हो गई I बता दें कि प्रदीप नागर अपनी पत्नी और अपने दो बेटियों के साथ कोटा के पास एक गाँव में शादी समारोह में गए हुए थे I पत्नी और बड़ी बेटी कार से उतरे और समारोह में अंदर चले गए। प्रदीप कार को पार्किंग करने चला गया और उसे लगा कि अब कार के अन्दर कोई नहीं है और कार को लॉक करके वह भी शादी समारोह में शामिल होने चला गया I लेकिन उसकी छोटी बेटी कार के अन्दर ही थी I इधर दोनों पति-पत्नी अलग-अलग शादी में लोगों से मिलने व्यस्त थे I लेकिन करीब 2 घंटे बाद जब दोनों मिले तो दोनों एक दुसरे से पूछने लगे की छोटी बेटी कहाँ है I जब बहुत तलाशने के बाद भी उनकी बेटी नहीं मिली तो उन्होंने कार में जाकर देखा तो उनकी बेटी कार में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी I उन्होंने आनन फानन में अस्पताल लेके गये लेकिन डॉक्टरों ने उनकी बच्ची को मृत घोषित कर दिया I मिली जानकारी के अनुसार, कार के शीशे और दरवाजे बंद होने के कारण कार के अंदर घुटन होने से जान चली गई I

READ MORE :

Leave a Reply