
बारनवापारा अभ्यारण में दो वन भैंसें पी गये लाखों रूपये का पानी
रायपुर जिला से लगा बारनवापारा अभ्यारण में असम से लाये गए दो वन भैंसों को वीआईपी की तरह सुविधा दी जा रही है I ढाई साल के दो वन भैंसों को सन् 2020 में असम के मानस टाइगर रिजर्व से बारनवापारा अभ्यारण लाए गए थे I इन भैंसों की पालन पोषण में लाखों रुपये हर महीने खर्च हो रहे हैं I ये भैंसे दो महीने में चार लाख रुपए से अधिक का केवल पानी पी देते हैं जबकि इनके खाने के लिए एक साल के 40 लाख रुपये जारी किए गए हैं I वन भैंसों को पानी पिलाने की व्यवस्था के लिए 4.56 लाख 580 रुपए का बजट दिया गया I इनको खाने में चना, खरी, चुनी, पैरा-कुट्टी, दलिया और घांस दिया जाता है I

READ MORE :
Leave a Reply