छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नींव का हुआ शुरुआत

मेडिकल शिक्षा और इलाज में सुधार: प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया दौर शुरू
बिलासपुर से सिम्स का आगाज़, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नींव का हुआ शुरुआत

बिलासपुर से सिम्स का आगाज़, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नींव का हुआ शुरुआत

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एम्स की तर्ज पर सभी संभागों में सिम्स (सुपरस्पेशियलिटी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) खोलने की योजना बनाई गई है, जिसकी शुरुआत बिलासपुर से हो चुकी है। राजधानी के डीकेएस अस्पताल में जल्द ही ऑर्गन ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू होगी।

शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत 77 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक करने की योजना है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जरूरतमंद मरीजों को 25 लाख रुपये तक की मदद दी जा रही है। बीते 9 महीनों में 1200 मरीजों को 43 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

Advanced Hospital Instruments

अंबेडकर अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम करने के लिए 231 करोड़ की लागत से 700 बिस्तरों वाले नए भवन का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य बजट में 38.5% की वृद्धि करते हुए इसे 7,563 करोड़ रुपये किया गया है। पिछले साल में 1.32 करोड़ लोगों की सिकलसेल एनीमिया स्क्रीनिंग, मलेरिया मामलों में 50% की कमी, और 443 बच्चों का मुफ्त हृदय रोग उपचार किया गया।

सरकारी अस्पतालों में प्रसव दर 85.7% पहुंची है, जबकि 2198 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई हैं। मेडिकल शिक्षा को मजबूत करते हुए हिंदी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है और एमबीबीएस सीटें 1,460 तक बढ़ाई गई हैं। राज्य सरकार के इन प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार हो रहा है।

Read More :

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा किया

SKD फिल्म प्रोडक्शन का धमाकेदार वापसी, नए प्रोजेक्ट्स का हुआ शुभारम्भ!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts