छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुकवा’ का 5 वाँ गाना ‘दीवाना दिल’ यूट्यूब पर हुआ रिलीज़

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'सुकवा' का 5 वाँ गाना 'दीवाना दिल' यूट्यूब पर हुआ रिलीज़
छत्तीसगढ़ी फिल्म 'सुकवा' का 5 वाँ गाना 'दीवाना दिल' यूट्यूब पर हुआ रिलीज़

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुकवा’ का 5 वाँ गाना ‘दीवाना दिल’ यूट्यूब पर हुआ रिलीज़

आज सुबह 7 बजे GS प्रोडक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म सुकवा का पांचवां गाना “दीवाना दिल” रिलीज़ किया गया। गाने को सुनील सोनी और मोनिका वर्मा ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है। फिल्म का निर्देशन मनोज वर्मा ने किया है और इसके निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव हैं।

फिल्म में मन्न कुरैशी और दीक्षा जायसवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सुकवा के गाने के बोल सुनील सोनी और मनोज वर्मा ने लिखे हैं, जबकि संगीत भी सुनील सोनी ने ही तैयार किया है। गाने को कोरियोग्राफ चंदन दीप ने किया है और इसकी सिनेमैटोग्राफी संदीप सेन ने संभाली है। एडिटिंग का कार्य तुलेंद्र पटेल ने किया है, और डीआई (डिजिटल इमेजिंग) का काम सुजॉय कुमार मिश्रा ने किया है।

फिल्म की साउंड डिज़ाइन प्रबोध रंजन साहू ने की है, जबकि रिकॉर्डिंग नूतन सिन्हा और स्वप्निल डिजिटल स्टूडियो में की गई है। मेकअप का जिम्मा तर्णी दुबे (गोरा) ने संभाला है। प्रोडक्शन मैनेजर अमित शर्मा हैं, और फिल्म के पोस्टर को मंडल ग्राफिक्स ने डिजाइन किया है। वीएफएक्स का काम प्रवीर दास ने किया है।

म्यूजिक अरेंजर प्रफुल बैहरा हैं, जबकि ट्रैक रिकॉर्डिंग मिलन स्टूडियो (कटक) में की गई है। साउंड रिकॉर्डिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य स्वप्निल डिजिटल स्टूडियो ने किया है। 10 जनवरी से यह फिल्म पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमा हॉल में रिलीज़ होगी। दर्शकों को फिल्म और इसके गानों का बेसब्री से इंतजार है।

Read More :

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा किया

SKD फिल्म प्रोडक्शन का धमाकेदार वापसी, नए प्रोजेक्ट्स का हुआ शुभारम्भ!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts