छत्तीसगढ़ में 5 गुना अधिक रफ्तार से मिल रहे मरीज, लॉकडाउन की आशंका बढ़ी – मंत्री टी.एस. सिंहदेव

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर की है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत करते हुए लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, वैश्विक अनुभव के अनुरूप लॉकडाउन कोरोना को रोकने में ज्यादा कारगर नहीं साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 5 गुना अधिक रफ्तार से मिल रहे मरीज, छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। कड़ी बंदिशों के बावजूद प्रदेश में ना तो मौत का आंकड़ा कम हो रहा है और ना ही मरीज की संख्या में कमी आ रही है। इन आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा आया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो सरकार को लॉकडाउन पर विचार करना पड़ सकता है।

एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि …प्रदेश में औसतन 2 से 3 हजार के करीब मरीज मिल रहे हैं, जिसमें आधा से ज्यादा तो रायपुर और दुर्ग में मरीज मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री ने समीक्षा भी की थी, जिसमें नाइट कर्फ्यू के निर्देश कलेक्टरों को जिलों के हालात के आधार पर लेने को कहा था। प्रदेश के कई जिलों में इसके बाद नाइट कर्फ्यू शुरू भी हो गया। सरगुजा और सूरजपुर में नाईट कर्फ्यू लागू हो चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts