Blog

  • BIG BREAKING: राजधानी  में आज कुल 8 नए Containment Zone घोषित

    BIG BREAKING: राजधानी में आज कुल 8 नए Containment Zone घोषित

    राजधानी में आज कुल 8 नए कंटेंमेंट जोन घोषित किये गए। पिछले साल के लॉकडाउन के बाद 2021 में एक बार फिर से राजधानी के कई एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस साल का सबसे पहला कंटेनमेंट जोन हीरापुर स्थित अविनाश प्राइड कॉलोनी में बनाया गया, जहां एक साथ 38 कोरोना मरीज निकल गए हैं। यहां सभी की कोरोना जांच की जा रही है। कंटेनमेंट जोन में सब बंद; दुकानें, आफिस और कमर्शियल गतिविधियों को प्रशासन ने पूरी तरह से बंद कर दिया है। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे। इसकी अनुमति भी सीएमएचओ से लेनी होगी। जरूरत के सामान की होम डिलीवरी के इंतजाम किए जाा रहे हैं। कोई बाहरी व्यक्ति यहां प्रवेश नहीं कर सकेगा। एहतियातन हर कंटेनमेंट जोन के प्रवेश द्वार पर प्रशासन और पुलिस अमला तैनात रहेगा।

    मार्च में अब तक 180 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं, जिनमें 50 केवल पिछले तीन दिन की हैं। कोरोना डेथ ऑडिट समिति के अध्यक्ष डा. सुभाष पांडे का कहना है कि प्रदेश में कोरोना से मौतों में कोमॉर्बिटिडी यानी मरीज को दूसरी बड़ी बीमारियां होना बड़ा कारण है। जिनकी मौत हो रही हैं, उनमें अधिकांश कैंसर, हार्ट, हाइपरटेंशन, किडनी, ब्रेन हेमरेज, डायबिटीज, एनीमिया, टीबी या एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज भी थे। इसके अलावा, अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर 9.33 प्रतिशत लोगों की जान गई है। जबकि 1 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु भर्ती होने के 48 घंटे के भीतर और 2 प्रतिशत की मृत्यु 72 घंटे के भीतर हो रही है।

  • कोरोना ने रुकवाई जेलों में कैदियों से मुलाकात पर अनिश्चितकाल तक रोक!

    कोरोना ने रुकवाई जेलों में कैदियों से मुलाकात पर अनिश्चितकाल तक रोक!

    प्रदेश की सभी जेलो में कैदियों से मुलाकात अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दी गई है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते मुलाकात पर रोक लगाई गई है। आगामी आदेश तक के लिए कैदियों से मुलाकात पर रोक लगाई है। जेल मुख्यालय से सभी जेलों को आदेश जारी किया गया है। जेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सभी मुलाकातें कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कराई गई थी यानी मिलने वाले प्रत्येक कैदी ने अपने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था और 2 गज की दूरी भी रखी हुई थी। जेल में मुलाकातों का ये दौर आगे कुछ समय के लिए स्थगित रहेगा।

    आपको बता दे कि पिछले वर्ष भी जेल अधिकारी के मुताबिक अब कोरोना को लेकर तिहाड़ जेल में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं था। लिहाजा जेलों में बंद रिश्तेदार कैदियों को फिर से मुलाकात करवाने का सिलसिला रोक दिए गए थे। जेलों में मौजूद कैदी भी इन मुलाकातों के बंद होने से खासे परेशान थे और यही सिलसिला फिर से कैदियों के रिश्तेदार को फिर से आगामी आदेश तक घर मे रहना होगा

  • कमजोरी बदन दर्द कोरोना के नए लक्षण!

    कमजोरी बदन दर्द कोरोना के नए लक्षण!

    अब कोरोना पाजिटिव मरीजों के लक्षण बदले-बदले सामने आ रहे हैं। कभी सर्दी-जुकाम और बुखार कोरोना के मुख्य लक्षण माने जाते थे, लेकिन अब सिर व बदन दर्द और चक्कर आने के लक्षण भी सामने आ रहे हैं। सोमवार को जीआर मेडिकल कालेज से आई 797 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में संक्रमित मिले 37 लोगों में से अधिकांश में यही लक्षण सामने आए हैं। डाक्टरों का कहना है कि कोरोना होने के अब कोई एक मापदंड नहीं रहा। यदि आपको कमजोरी या किसी अन्य तरह के लक्षण शरीर में आ रहे तो कोरोना की जांच कराएं, क्योंकि महामारी अपना रूप बदल रही है।डब्ल्यूएचओ के जिला प्रतिनिधि डा. एमएस राजावत का कहना है शहर में फिर कोविड-19 वायरस ही पैर पसार रहा है या कोवि‍ड का नया स्ट्रेन आ चुका है, इसकी जांच कराना अभी बाकी है। जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही संक्रमित मरीजों के सैंपल दिल्ली भेजकर इसका पता लगाया जाएगा। सोमवार को जेएएच के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में भर्ती ग्वालियर के 60 वर्षीय रत्नलाल की इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 282 हो चुकी, जिनमें से 20 मरीज सुपर स्पेशियलिटी में भर्ती होकर इलाज ले रहे हैं।

  • मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान – अभियान के तहत च्वाइस सेंटरों में बनेंगे फ्री में कार्ड!

    मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान – अभियान के तहत च्वाइस सेंटरों में बनेंगे फ्री में कार्ड!

    प्रदेशवासियों के लिए अच्छी और राहत वाली बड़ी खबर है। कोरोना की समीक्षा के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई समय सीमा नहीं है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौर में च्वाइस सेंटरों में बिल्कुल भी भीड़ नहीं लगाए। बता दें कि प्रदेश में 1 मार्च से आयुष्मान कार्ड मुफ्त में च्वाइस सेंटरों में बनाए जा रहे हैं। इस दौरान भीड़ भी उमड़ रही है। फिलहाल आज मंत्री ने ऐलान कर दिया है कि आयुष्मान कार्ड बनाने समय सीमा नहीं रहेगी। पहले 31 मार्च तक ही आयुष्मान कार्ड बनाने का समय निर्धारित किया गया था। आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान के तहत च्वाइस सेंटरों में फ्री में कार्ड बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस अभियान से प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके लिए हितग्राही अपने नजदीक के च्वाइस सेंटरों पर संपर्क कर सकते हैं। अभियान में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो। इसके लिए मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जिलों में कलेक्टर को दी गई है।

  • बायोपिक जोगी (द इंस्पिरेशन) को लेकर हुई राजश्री सिनेमा व एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के बीच गहन चर्चा

    बायोपिक जोगी (द इंस्पिरेशन) को लेकर हुई राजश्री सिनेमा व एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के बीच गहन चर्चा

    एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन छत्तीसगढ़ में जाना माना प्रोडक्शन हाउस है जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपना कीमती समय देकर उपस्थिति दर्ज कराई है। एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन की आगामी फिल्म बॉलीवुड (ए स्मॉल टाउन गर्ल) व छत्तीसगढ़ी हिंदी फिल्म (सोनझरी) है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युद्ध श्री दीपक मिरी व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजित जोगी जी की बायोपिक फिल्म की टीम ने बिलासपुर में एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन की टीम से मुलाकात की जिसमें दोनों ही फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की टीम ने मिलकर अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में गहन चर्चा की है।

    दीपक मिरी जी सदैव नव युवकों को आगे लाने व मौका देने में विश्वास करते हैं। बताया जा रहा है, इस भव्य मुलाकात को छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लेखक व निर्देशक शुभम कोसले ने तय किया था। इस मुलाकात में एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के संस्थापक व् संरक्षक श्री आकाश डहरिया जी ने अपनी बातों से सबका मन मोह लिया। आकाश ने इस बायोपिक फिल्म को बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बताई है वह साथ ही फिल्म की टीम को मैनेज करने के टिप्स दिए। श्री दीपक मेरी व उनकी टीम ने एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन को रायपुर आने का नेवता भी दिया।

    शुभम कोसले ने बताया, छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री का बदल रहा है। आज समाज सुधारक फिल्म और प्रेरणादायक बायोपिक फिल्म छत्तीसगढ़ को एक नया आयाम देंगे। छत्तीसगढ़ प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी जी के ऊपर बन रही बायोपिक फिल्म के लिए आज छत्तीसगढ़ के कोने कोने में ऑडिशंस रखे जा रहे हैं। रायपुर के पश्चात बिलासपुर के चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज मैं भव्य ऑडिशन रखा गया। थिएटर आर्टिस्ट इकबाल खान ने इस ऑडिशन में अपनी मेथड एक्टिंग का लोहा भी मनवाया। इस बायोपिक फिल्म के संचालन का कार्यभार प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युद्ध श्री दीपक मिरी जी है जिन्होंने लगातार इस फिल्म को नए कलाकारों से सजाने के लिए अपना दमखम दिखाया।

  • सम्मान समारोह कार्यक्रम में आकाश को एक्टर, प्रोडूसर और फिटनेस मॉडल के लिए विशिष्ट सम्मान दिया

    सम्मान समारोह कार्यक्रम में आकाश को एक्टर, प्रोडूसर और फिटनेस मॉडल के लिए विशिष्ट सम्मान दिया

    जाने आकाश को क्यो मिला यह सम्मान।

    प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा आयोजित सतनाम सम्मान समारोह कार्यक्रम में श्रीमान आकाश डहरिया को एक्टर, प्रोडूसर और फिटनेस मॉडल के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु विशिष्ट सम्मान दिया गया, जहाँ छत्तीसगढ़ केँ सम्मानीय प्रमखो की उपस्थिति रही। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के कार्याक्रम में अध्यक्ष एल. एल.कोशले जी, महासचिव आर.पी. भतपहरी जी, कोषाध्यक्ष एस.जे.बतांडे जी थे। यहां संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के श्रीमान. चन्द्रदेव राय जी मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र जी और दिनेश लहरे जी की भी मौजूदगी रही। सतनाम सम्मान समारोह कार्यक्रम दो दिवसीय बैठक के साथ आयोजित हुई जिसमें छत्तीसगढ़ के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट श्री अजीत ऑग्रे भी सम्मिलित हुए। श्री अजित और श्री आकाश ने एक दूसरे से हाथ मिला कर बधाई का आदान प्रदान किया।

    उल्लेखनीय योगदान व सफलता प्राप्त 100 व्यक्तियों को सम्मान


    इस कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गुरु घासीदास बाबा जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सतनामी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान व सफलता प्राप्त 100 व्यक्तियों को प्रत्येक जिले से 22 उन्नति, कृषि में सफल, व्यवसाई, पत्रकारों तथा साहित्यकारों एवं शिक्षा के क्षेत्रों में राज्य स्तरीय पुरस्कार संस्था या व्यक्तियों को श्रीफल, शॉल एवं मैडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग व्यक्तियों को उपकरण भेंट किया गया चंद्र देव राय संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ ने धर्मशाला छत निर्माण के लिए 2000000 रुपए देने की घोषणा की।

    फ़िल्म मेकिंग की ट्रेनिंग देते हैं श्री आकाश डहरिया।


    श्री आकाश डहरिया जी की अभी हाल ही में दो मूवी ‘एक हिंदी और दूसरी हिंदी-छत्तीसगढ़ी’ मूवी। यह दोनों मूवी श्री आकाश डहरिया जी के होम प्रोडक्शन “एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन” के बैनर तले बनी है जिसकी लागत अन्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों से कहीं अधिक है। श्री आकाश डहरिया अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले एसकेडी अकैडमी आफ ड्रैमेटिक आर्ट्स, एसकेडी फिटनेस और एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन का दायित्व संभालते हैं जिनके माध्यम से वह एक्टिंग, डांस, फिल्म डायरेक्शन, सिंगिंग, मॉडलिंग, जिम फिटनेस का ट्रेनिंग देते हैं वह साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क शिक्षा भी देते हैं।
  • 1 मार्च को शुरू हुआ बिलासपुर के इतिहास में हवाई सेवा!

    1 मार्च को शुरू हुआ बिलासपुर के इतिहास में हवाई सेवा!

    विगत कई वर्षों की राजनीतिक लड़ाईयों और चुनौतियों को पार करके आज बिलासपुर चकरभाठा बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे का शुभारंभ किया गया। बिलासपुर चकरभाठा में इस गौरवमई क्षण का इतिहास बनने, पहले 1 मार्च को श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, कैबिनेट मिनिस्टर व विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत, नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडे व अन्य राजनेताओं नेताओं और अफसरों ने हिस्सा लिया। बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा बिलासपुर चकरभाटा पहला फ्लाइट उड़ान भरा। इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने भारत के नागरिक उड्यन मंत्री और आवास शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करते हुए कहा-  भारत सरकार ने बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए लगभग ₹520000000 का बजट स्वीकृत किया है।

    बिलासपुर से 72 सीटर के विमान के संचालन से बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया में स्थित कंपनियों में कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा साथ ही इससे क्षेत्र में व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। 1 मार्च की पहली फ्लाइट मैं यात्रियों ने जबलपुर से बिलासपुर की यात्रा पूरी की है और 45 यात्रियों ने प्रयागराज की तरफ यात्रा किया और पूरे हफ्ते की फ्लाइट में लगभग पुरी बुकिंग हो चुकी है।

  • मास्क ना पहनना हुआ अपराध, लगेगा 100 रुपये जुर्माना!

    मास्क ना पहनना हुआ अपराध, लगेगा 100 रुपये जुर्माना!

    भारत में नए स्ट्रेन के खतरे को लेकर सरकार फिर से अलर्ट में हैं जिसके लिए उन्होंने यातायात व्यवस्था से लेकर सारे अफसर विभाग को नोटिस जारी करते हुए कहा हैं कि आज से आम जनता को मास्क पहनना अनिवार्य किया जाएगा। मास्क पहनना कोरोना बचाव के मुख्य बिंदुओं में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु हैं। भारत सरकार ने इस पॉइंट को लागू करते हुए और भी अहम निर्देश जनता के बीच रखे थे। राज्य में कोरोना के नए मरीज़ मिलने से फिर हड़कंप मच गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 274 नए कोरोना मरीज और 4 मौते होने की पुष्टि की हैं। संकट अभी भी राज्य पर भारी हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सेवाओं पर पहले ही अलर्ट बरतने का फ़ैसला ले लिया गया हैं। भारत सरकार के कड़े नियम अब फिर से शहरों में दिखने लगे हैं। मास्क पहनना जरूरी करते हुए यातयात नियम में आवेदन दिया गया हैं जिमसें मास्क ना पहनने पर 100 रुपये जुर्माना लिया जाएगा।

  • दवाई का नाम कैपिटल लैटर में लिखना हुआ जरूरी, अस्पताल के डॉक्टरों को नोटिस जारी।

    दवाई का नाम कैपिटल लैटर में लिखना हुआ जरूरी, अस्पताल के डॉक्टरों को नोटिस जारी।

    छत्तीसगढ़, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक बयान जारी कर यह कहाँ गया कि अब से सरकारी-निजी अस्पताल के डॉक्टर को पर्ची में दवाइयों के नाम कैपिटल लेटर में लिखना होगा। सबसे मुख्य कारण दवाई के नाम की स्पष्टता होना हैं व अन्य कारणों का जल्द ही बाहर आना हो सकता हैं। इस फैसले से मरीजो और आम जनताओं के दवाई के नामो को पढ़ने में आ रही दिक्कतों का समाधान जरूर हुआ हैं। अब दवाई के नाम की स्पष्टता सभी के सामने रहेगी। मरीजो को नाम पढ़ने में हो रही कठिनायों से छुटकारा भरा फ़ैसला जनताओं को काफी आकर्षित करेगा कि दवाई का नाम कैपिटल लैटर में लिखना हुआ जरूरी। स्वास्थ विभाग, छत्तीसगढ़ लगातार प्रयासरत है कि जल्द जल्द से छत्तीसगढ़ के निजी व सरकारी अस्पतालों को सुविधाएंयुक्त बनाई जा सकें।

    श्री टी एस सिंहदेव कैबिनट मंत्री, स्वास्थ्य विभाग
  • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय सफर पर कोरोना जाँच

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय सफर पर कोरोना जाँच

    कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार आज भी जागरूक हैं जिसके अनुरूप बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेवाएं पर कोरोना जाँच को बढ़ाने की पुष्टि की हैं। इस फैसले का समर्थन करते हुए बाकी कैबिनेट मंत्रियों ने इसकी जानकारी रखी हैं। कोरोना के महामारी में व्यापार ठप पड़ गया था जिसके चलते लॉकडाउन को हटाया गया। इस लड़ाई में डॉक्टर ने अहम भूमिका निभाई हैं जिसके चलते हालातो पर काबू पाया गया। कोरोना का खतरा कम हो जाने से लोगो में लापरवाही का बर्ताव देखा जाने लगा हैं। इन सभी कारणों से इस फैसले पर ज़ोर देने की बातें सामने आई हैं।