Blog

  • अभिनेता व निर्माता श्री आकाश डहरिया जी को “छोलीवूड रत्न” सम्मान

    छोलीवुड स्टारडम सिने अवार्ड 2020-21 के द्वारा छत्तीसगढ़ी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए फ़िल्म अभिनेता व निर्माता श्री आकाश डहरिया जी को “छोलीवूड रत्न” से सम्मानित किया गया हैं। कार्यक्रम में जानीमानी हस्तियां उपस्थित रही, जिनमे मोहन सुंदरानी जी, सतीश जैन जी, अशोक तिवारी जी व बृजमोहन अग्रवाल जी करकमलों द्वारा आकाश को ‘छोलीवूड रत्न’ से नवाज़ा गया। विगत 2015 से श्री आकाश डहरिया जी एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं। जहाँ से एक्टिंग, मॉडलिंग, डांस, डायरेक्शन के क्षेत्र में अब तक 200 से अधिक बच्चे प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ चुक हैं और ये कार्य अभी भी ज़ारी है। आकाश डहरिया छत्तीसगढ़ में रहकर इंडस्ट्री में बहुत काम किए है और छत्तीसगढ़ के बाहर भी छोलीवूड को गोरान्वित किया है और कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में रहकर भी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर बहोत से फिल्म फेस्टिवल क्रैक किया है और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

    श्री डहरिया जी छॉलीवूड को एक अलग मुकाम पर लेकर जा रहे हैं अपनी आने वाली प्रभावशाली फिल्मो/ प्रोजेक्ट्स के ज़रिये। एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन के संस्थापक ने फ़िल्म इंडस्ट्री में अब तक अपने विशिष्ट योगदान रहें जो हैं – सोनझरी (आगामी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म), स्माल टाउन गर्ल, बॉलीवुड मूवी इश्क़ समंदर में बतौर अभिनेता, शहीद (रायपुर फ़िल्म फेस्टिवल 2015), इलेक्ट्रिक प्रिया (लवस्टोरी ऑफ बल्ब) जो कि हॉटस्टार पर रिलीस हुई हैं। आकाश ने कई डॉक्यूमेंट्री मूवी भी प्रोड्यूस की हैं जिसमे चलो गिरौदपुरी सबसे महत्वपूर्ण विषय रहा हैं।

    ????????????????????????????????????

    आकाश डहरिया जी के विभिन्न शार्ट फिल्म को राष्ट्रीय स्तर से सम्मान स्वरूप 4th मुम्बई शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल 2017, बेस्ट ऑफ इंडियन शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल 2018, 3rd जयपुर फ़िल्म वर्ल्ड 2018, साउथ अकादमी एंड फ़िल्म फेस्टिवल 2018, 7th दादा साहेब फाल्के फ़िल्म फेस्टिवल 2017। अंतरराष्ट्रीय स्तर से सम्मान स्वरूप ब्लोन-अप इंटरनेशनल आर्ट हाउस फ़िल्म फेस्ट शिकागो 2017, ALTFF स्प्रिंग 2018, विंटेज इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2018, MEDFF 2018, दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल अवार्ड 2019। आकाश डहरिया जी ना केवल फिल्मो में कमर्शियल प्रोजेक्ट्स करते हैं बल्कि अपनी संस्था के अन्तर्गत समाजिक कार्यो को भी सराहते हैं। जरूरतमंदों और गाँवो में जा कर फिल्मो की कार्यशाला मुफ़्त देते हैं।

  • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में छत्तीसगढ़ी वीडियो एल्बम “का बान मारे” का किया गया टाइटल लांच!

    छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में छत्तीसगढ़ी वीडियो एल्बम “का बान मारे” का किया गया टाइटल लांच!

    छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ आगामी मेगा बजट डांस सांग “का बान मारे” का टीज़र लॉंच छत्तीसगढ़ के जानेमाने फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस “एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन” के ऑफिसियल सोशल मीडिया चैनल्स में। एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के प्रोडक्शन मैनेजर व सेट डायरेक्टर इक़बाल खान ने गोल्डन छत्तीसगढ़ से बातचीत के दौरान बताया वीडियो एल्बम में दिखेंगे छत्तीसगढ़ के गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर व आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्मो के सबसे फिट एथेलीट अभिनेता मनीष यादव व छत्तीसगढ़ की टिकटोक स्टार व सीजी क्वीन के नाम से प्रसिद्ध काजल श्रीवास ने इस वीडियो में बतौर मुख्य अभिनेता-अभिनेत्री काम किया हैं।

    “का बान मारे” वीडियो एल्बम का स्टोरी लेखन व निर्देशन शुभम कोसले ने किया हैं जिनके मुताबिक, ‘यह मेरे लिए गर्व की बात हैं और यह वीडियो दोनों ही फिट स्टार्स पर बखूबी सूट करती हैं। निश्चित ही यह एल्बम ऑडियन्स का खूब दिल जीतेगी। “का बान मारे” जल्द ही ‘ज़ी म्यूजिक छत्तीसगढ़’ पर रिलीस होगी। गाने को अपने स्वर से सजाया हैं “मोर संसार” के गायक श्री ऋषिराज पांडेय और श्वेता महिमा दास ने। इस एल्बम की सिनेमाटोग्राफी और एडिटिंग पुष्पेंद्र देवांगन और रोहित पटेल ने अपने पूरे अनुभव से किया हैं जिससे वीडियो की खूबसूरती दोगुनी हो गयी हैं।

    छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन ने अपने दर्शकों और श्रोताओं को विशेष बधाई प्रेषित किया हैं। एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता श्री आकाश डहरिया जी ने बताया यह एल्बम सांग छत्तीसगढ़ के लिए उनके तरफ से तोहफ़े के समान हैं जो वह छत्तीसगढ़ को काफी पहले से उपहार में भेंट करना चाह रहे थे। वीडियो का टाइटल लांच हो चुका हैं।

  • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के शिकागो कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर बने “गोल्डन छत्तीसगढ़” और “एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन”

    छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के शिकागो कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर बने “गोल्डन छत्तीसगढ़” और “एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन”

    नाचा (नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन), दुनिया भर में रह रहे छत्तीसगढ़ के एनआरआई समुदाय का एसोसिएशन 1 नवंबर, 2020 को अमेरिका में 20 वें छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का समारोह आयोजित करेगा। नाचा अपने गठन के कारण- छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ अपने राज्य को सर्वोच्च संभव सम्मान देने का प्रयास कर रहा है। गोल्डन छत्तीसगढ़ अपने मीडिया के माध्यम से NACHA (नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) के इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को जन जन तक पहुँचाने में प्रयासरत हैं। एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के सदस्यों ने गोल्डन छत्तीसगढ़ के अपील अनुसार प्रमोशनल वीडियो तैयार कर अपने चैनल में लांच किया जिसे NACHA ने भी अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज में लांच कर मान बढ़ाया।

    एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन और छत्तीसगढ़ी फिल्मो के लेखक निर्देशक शुभम कोसले ने गोल्डन छत्तीसगढ़ से बातचीत के दौरान अपने और NACHA से गाढ़े सम्बंध को साझा किया। शुभम कोसले ने नाचा को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और जीवंत को विदेशों की भूमि में जीवित रखने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एसकेडी फिल्मस प्रोडक्शन के निर्माता श्री आकाश डहरिया जी ने नाचा संग अपने बढ़ते रिश्ते को साझा किया और साथ मे काम करने की इच्छा जाहिर की। खुशी की बात यह रही कि इस दौरान बॉक्सर और नवोदित छत्तीसगढ़ी फिल्मो के एथेलीट अभिनेता मनीष यादव ने भी नाचा के लिए काम करने की इच्छाओं पर ज़ोर दिया। प्रमोशनल वीडियो बाइट में एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के मैनेजर गीतेश पटेल, एडिटर रोहित पटेल, अभिनेता इक़बाल खान, कोरियोग्राफर शुभम पनिका, सिनेमाटोग्राफर पुष्पेंद्र देवांगन, असिस्टेंट सुबल बैन ने हिस्सा लिया। एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन ने नाचा को छत्तीसगढ़ का एक सुनहरा भविष्य बताया।

    छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस शिकागो के समय अनुसार 1 नवम्बर 2020, शाम 7 से 10 बजे और इंडिया के समय अनुसार 2 नवम्बर 2020 को सुबह 6.30 से 9.30 बजे फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से किया जाना हैं। नाचा छत्तीसगढ़ से ‘मितवा किन्नर समुदाय’ का नृत्य प्रदर्शन भी करेगा। टीम नाचा की छत्तीसगढ़ में भी नई पहल शुरू करने की योजना है, जो भविष्य में किन्नर समुदाय के जीवन को आसान बनाने की दिशा में काम करेगी। कार्यक्रम नाचा की विभिन्न पहलों को उजागर करेगा, जिनमें से एक है- उड़ान, एक कॉलेज प्रायोजन कार्यक्रम। नाचा ने इस साल की शुरुआत में छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली और उज्ज्वल छात्रों का समर्थन करने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया था, जिन्होंने वर्ष 2020 में अपनी कक्षा 12 वीं पास कर ली थी और इंजीनियरिंग, चिकित्सा जैसे पेशेवर डिग्री कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की आकांक्षा रखते थे, लेकिन वित्तीय आवश्यकताओं द्वारा प्रतिबंधित हैं।

  • छत्तीसगढ़ से शुभम कोसले, फ्लोरिडा, यू.एस. से मोनिका अगवानी और डेट्रॉइट, मिस्चिगन से शत्रुघन बरेठ में हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम की चर्चा

    छत्तीसगढ़ से शुभम कोसले, फ्लोरिडा, यू.एस. से मोनिका अगवानी और डेट्रॉइट, मिस्चिगन से शत्रुघन बरेठ में हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम की चर्चा

    आगामी 1 नवंबर, 2020 को होने वाले अंतरराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ राज्यस्थापन दिवस के सिलसिले में हुई अहम मुद्दों पर बातचीत का खुलासा बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से शुभम कोसले ने गोल्डन छत्तीसगढ़ से साझा किया। छत्तीसगढ़ी-हिंदी फिल्मों के लेखक निर्देशक शुभम ने बताया, ‘श्रीमती मोनिका अगवानी, जॉइंट सेक्रेटरी नाचा व श्री शत्रुघन बरेठ, वाईस प्रेसिडेंट एंड चेयरमैन नाचा इंटरनेशनल से बात करने का सौभाग्य मिलना बेहद ही सुखद हैं।’

    झलक!

    कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्यस्थापना दिवस को वरचुअली मनाने के फैसले पर बात करते हुए श्रीमती मोनिका अगवानी, जॉइंट सेक्रेटरी नाचा ने राज़ खोलते हुए शुभम कोसले को बताया, ‘यह एक ऐसा जुनून हैं हमारे संस्कृति के प्रति जिसे रोकना किसी भी वजह से नामुनकिन रहा हमारे लिए। हम सरकार के नियमो का सम्मान करते हैं और कोविड को ध्यान में रखते हुए यह वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन फेसबुक व यूट्यूब के माध्यम से किया जाने का फैसला फ़ौरन लिया गया।

    Screenshot चर्चा के दौरान

    इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख हस्तियां राज्यपाल सुश्री अनुसूया उइके, सांस्कृतिक मंत्री- श्री अमरजीत भगत, सैन फ्रांसिस्को के कौंसल – डॉ टी वी नागेंद्र प्रसाद, नेपरविले (शिकागो) – मेयर- श्री स्टीव कीरिको, अंतर्राष्ट्रीय कवि, पद्मश्री- श्री सुरेन्द्र दुबे, छत्तीसगढ़ी अभिनेता / गायक, पद्मश्री- श्री अनुज शर्मा, भारत सरकार जी.एस.टी.न आयुक्त- श्री अजय पांडे, भारत सरकार जी.एस.टी.न संयुक्त आयुक्त – श्री राजेश सिंह, लोकप्रिय अभिनेता / गायक सुनिक मानिकपुरी, लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गायिका अरु साहू और अंतर्राष्ट्रीय गायन संवेदना वंदना विस्वास। यह कार्यक्रम प्रमुख छत्तीसगढ़ी लोगों की नृत्य शैली जैसे सुआ नृत्य, कर्मा नृत्य, शैला, भयिर को उजागर करेगा। पद्मश्री सुरेंद्र दुबे जी, पद्मश्री अनुज शर्मा उनके ग्रुप – आरूग, सुनील मानिकपुरी, और कई अन्य से सांस्कृतिक प्रदर्शन होंगे जो आपको बार-बार देखने के लिए मजबूर करेंगे। कार्यक्रम में संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में NACHA के विभिन्न अध्यायों के विभिन्न प्रदर्शन भी शामिल होंगे।

    Flyer

    डेट्रॉइट, मिस्चिगन से शत्रुघन बरेठ जी ने अपना बात रखते हुए शुभम को अपने संस्कृति से जुड़े रहने की पहचान छत्तीसगढ़ी में बताया जो बातचीत का एक खास आकर्षण का केंद्र था।

  • सात समंदर पार छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर।


    नाचा (नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन), दुनिया भर में रह रहे छत्तीसगढ़ के एनआरआई समुदाय का एसोसिएशन 1 नवंबर, 2020 को अमेरिका में 20 वें छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का समारोह आयोजित करेगा। नाचा अपने गठन के कारण- छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ अपने राज्य को सर्वोच्च संभव सम्मान देने का प्रयास कर रहा है.

    इसको नाचा के यूट्यूब चैनल और फ़ेसबुक पेज https://www.youtube.com/c/nachaglobal)
    (https://www.facebook.com/cgnacha
    के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा (भारत का समय 2 नवंबर को सुबह 6:30 बजे).

    छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 2020

    नाचा के अध्यक्ष- श्री गणेश कर ने उल्लेख किया कि उनकी टीम एक भव्य आयोजन कर रही है जो छत्तीसगढ़ के गौरव को कई गुना बढ़ा देगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख हस्तियां राज्यपाल सुश्री अनुसूया उइके, सांस्कृतिक मंत्री- श्री अमरजीत भगत, सैन फ्रांसिस्को के कौंसल – डॉ टी वी नागेंद्र प्रसाद, नेपरविले (शिकागो) – मेयर- श्री स्टीव कीरिको, अंतर्राष्ट्रीय कवि, पद्मश्री- श्री सुरेन्द्र दुबे, छत्तीसगढ़ी अभिनेता / गायक, पद्मश्री- श्री अनुज शर्मा, भारत सरकार जी.एस.टी.न आयुक्त- श्री अजय पांडे, भारत सरकार जी.एस.टी.न संयुक्त आयुक्त – श्री राजेश सिंह, लोकप्रिय अभिनेता / गायक सुनिक मानिकपुरी, लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गायिका अरु साहू और अंतर्राष्ट्रीय गायन संवेदना वंदना विस्वास। यह कार्यक्रम प्रमुख छत्तीसगढ़ी लोगों की नृत्य शैली जैसे सुआ नृत्य, कर्मा नृत्य, शैला, भयिर को उजागर करेगा।

    पद्मश्री सुरेंद्र दुबे जी, पद्मश्री अनुज शर्मा उनके ग्रुप – आरूग, सुनील मानिकपुरी, और कई अन्य से सांस्कृतिक प्रदर्शन होंगे जो आपको बार-बार देखने के लिए मजबूर करेंगे। कार्यक्रम में संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में NACHA के विभिन्न अध्यायों के विभिन्न प्रदर्शन भी शामिल होंगे।

    नाचा ने इस अवसर के लिए एक गीत तैयार किया है, जो कि निश्चित रूप से पूरे छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय गीत बन जाएगा। इस गीत को लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गायक- आरू साहू ने आवाज़ दी है और इसमें छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख स्थान शामिल हैं। टीम नाचा बहुत आश्वस्त है कि यह गीत इतना आकर्षक है कि आप दुनिया में जहां भी रहते हैं, आप इस गीत को सिर्फ एक बार नहीं सुन सकते। इस कार्यक्रम में, नाचा लोकप्रिय गीत ‘अरपा जोड़ी के ढार’ को एक नया रुख़ देगा।

    इस कार्यक्रम में, नाचा 3 एन.जी.ओ को सामुदायिक पुरस्कार प्रदान करेगा जो छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण परोपकारी कार्य कर रहे हैं। इस संदर्भ में, नाचा ने पूरे छत्तीसगढ़ से नामांकन आमंत्रित किया था और 2 सप्ताह की अवधि में 15 से अधिक नामांकन प्राप्त किए। टीम उन सभी गैर-सरकारी संगठनों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती है, जो छत्तीसगढ़ को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

    नाचा छत्तीसगढ़ से ‘मितवा किन्नर समुदाय’ का नृत्य प्रदर्शन भी करेगा। टीम नाचा की छत्तीसगढ़ में भी नई पहल शुरू करने की योजना है, जो भविष्य में किन्नर समुदाय के जीवन को आसान बनाने की दिशा में काम करेगी। कार्यक्रम नाचा की विभिन्न पहलों को उजागर करेगा, जिनमें से एक है- उड़ान, एक कॉलेज प्रायोजन कार्यक्रम। नाचा ने इस साल की शुरुआत में छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली और उज्ज्वल छात्रों का समर्थन करने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया था, जिन्होंने वर्ष 2020 में अपनी कक्षा 12 वीं पास कर ली थी और इंजीनियरिंग, चिकित्सा जैसे पेशेवर डिग्री कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की आकांक्षा रखते थे, लेकिन वित्तीय आवश्यकताओं द्वारा प्रतिबंधित हैं।

    श्री कर ने कहा कि यह आयोजन अपनी तरह का पहला कार्यक्रम होगा क्योंकि राज्योत्सव को पहले कभी ऑनलाइन नहीं मनाया गया है। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ के एनआरआई एसोसिएशन ने राज्योत्सव को अपने लोगों के लिए ऑनलाइन करने की जिम्मेदारी ली है क्योंकि COVID-19 के कारण राज्य ने पारंपरिक उत्सव को रद्द कर दिया है। उसे लगता है कि यह हमारे लोगों को दोनों दुनियाओं की झलक दिखाने का एक अनूठा अवसर है। इसके जरिए, भारत से बाहर पैदा हुए छत्तीसगढ़ी बच्चों की दूसरी पीढ़ी, हमारे राज्य, इसकी संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सीखेगी, जबकि भारत में युवा छत्तीसगढ़ि जो पढ़ाई / काम के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के प्रवासी भारतीयों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

  • न्यू-यार्क अमेरिका से सुरुज बाई खाण्डे को पद्मश्री दिलाने की मांग, गीतकार विभाश्री ने जारी किया विडियो बाइट!

    न्यू-यार्क अमेरिका से सुरुज बाई खाण्डे को पद्मश्री दिलाने की मांग, गीतकार विभाश्री ने जारी किया विडियो बाइट!

    Vibhashree Sahu

    भरथरी लोक संगीत गायिका स्वर्गीय श्रीमती सुरुज बाई खाण्डे जी को पद्मश्री दिलाने की मांग अब ना केवल छत्तीसगढ़ में रही बल्कि भारत से सात समंदर पार अमेरिका, न्यू-यार्क तक जा पहुंची हैं। भारतीय मूल की निवासी समाज सेविका, गीतकार श्रीमती विभाश्री साहू जी ने अपना वीडियो बाइट जारी करते हुए श्रीमती सुरुज बाई खाण्डे जी को पद्मश्री सम्मान से नवाज़ने की आवाज़ उठाते दिख रही हैं। वीडियो बाइट में विभाश्री साहू ने भरथरी गायिका जी के संघर्ष भरे जीवन को अपने भावपूर्ण शब्दों से बयां किया हैं। श्रीमती विभाश्री साहू जी ने हाल ही में अपना पहला गीत लिख कर छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ी भाखा में ही समर्पित किया हैं जिसे आवाज़ दी हैं बाल-गायिका आरु साहू ने।

    निर्देशक शुभम कोसले से बातचीत के दौरान गीतकार विभाश्री साहू ने बताया कि, ‘उनका जीवन किसी शोध से कम नहीं हैं। हमें उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा मिलती हैं जिसे जान कर वह भावुक हो उठी। अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण सम्मानों से नवाज़े जाने के बाद भी वह व्यवसायिक व आर्थिक स्थिति से कमज़ोर रहते हुए भी उन्होंने अपने लोक संगीत भरथरी को जीवित रखा। विभाश्री साहू ने इस अभियान में योगदान दे कर एक सच्ची छत्तीसगढ़िन होने का कर्तव्य निभाया।

    विभाश्री साहू का वीडियो बाइट देखने के लिए यहाँ क्लीक करें :

    अमेरिका से सुरुज बाई खाण्डे को पद्मश्री दिलाने की मांग

    फेसबुक में सुरुज बाई खांडे कला प्रदर्शनी के पेज पर देखने के लिए क्लिक करें – https://www.facebook.com/watch/?v=816693229085545

  • साबरमती के संत तूने कर कर दिया कमाल – गांधी जयंती

    साबरमती के संत तूने कर कर दिया कमाल – गांधी जयंती

    साबरमती के संत तूने कर कर दिया कमाल – गांधी जयंती

    एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन ने विडियो जारी कर बापू को दिया सम्मान। भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, के जन्म दिन २ अक्टूबर १८६९ को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वस्तुतः गांधीजी विश्व भर में उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। 2 अक्तूबर के दिन सभी सरकारी और सामाजिक प्रतिष्ठान अवकाश पर रहते हैं, गाँधी जयंती को एक महान उत्सव के रूप में पूरे देश मे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। गांधी दर्शन से प्रभावित ओर गांधीवादी लोग गांधी जयंती 2 अक्टूबर के दिन चर्खा चलाते है। चरखे से कपड़ा तैयार करते है। बड़ी निष्ठा और श्रद्धा से महात्मा गांधी का  स्मरण करते है। उनके विचारों-सिद्धान्तों पर चलने का दृढ़ संकल्प लेते है।

    राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया था। गांधी जयंती के रूप में उनके जन्मदिन मनाकर देश राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करतें हैं। आज के विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी बापू के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए तथा देश हित के लिए अपना योगदान दे। इसी उद्देश्य से गांधी जयंती का आयोजन किया जाता हैं। गांधी जयंती को हर भारतवासी उल्लास से मनाया चाहिए। शिक्षण-संस्थाओं और सरकारी  प्रतिष्ठान की तरह लोकप्रिय सर्वजनिक संस्थान भी 2 अक्टूबर गाँधी जयंती को बड़ी निष्ठापूर्वक मनाने के लिए जगह-जगह मेंला, प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और गोष्ठि का आयोजन करती है। वे गाँधी जी के प्रति पवित्र भावो को प्रकट करती है हुई उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लेती है। इस प्रकार गांधी जयंती के दिन सारा वातावरण उल्ल्लास और उमंग से भर उठता है। बाल-वृद्ध सब प्रसन्न दिखाई देते है। सार्वजनिक स्थानों पर अधिक चहल-पहल दिखाई देती है।

  • आचार संहिता लागू होते ही एक ट्रक साड़ी जप्त! व्यापारी ने बिल प्रस्तुत करने की बात कही।

    आचार संहिता लागू होते ही एक ट्रक साड़ी जप्त, व्यापारी ने बिल प्रस्तुत करने की बात कही,


    मारवाही आचार संहिता लागू होती ही , चुनाव आयोग की कार्यवाही के दौरान साड़ियों से भरा एक ट्रक जप्त किया गया। जबकि एक व्यापारी का कहना है कि यह उनके व्यापार के लिए लाई गई है। व्यापारी ने बिल प्रस्तुत करने की बात कही है। जिले में आचार संहिता लगे एक दिन भी नहीं हुए थे कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक ट्रक साड़ी जप्त की। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन साड़ियों का उपयोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेसियों द्वारा लाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर डोमन सिंह से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    इस पर कलेक्टर ने लोगों को निष्पक्ष जांच होने की आश्वासन दी है। इस पर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष केसरी ने बताया है कि ट्रक में केवल सामान है जिसमें कपड़े की पुष्टि करते हुए अपने व्यापार के लिए लाए जाने की बात कहते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए इल्जाम को नकारते हुए बिल प्रस्तुत करने की बात कही है। इस पूरे मामले में पुलिस व प्रशासन की ओर से कोई बयान जारी नहीं की गई है।

  • चुनाव आयोग द्वारा मारवाही उप चुनाव की तारीख का ऐलान, क्षेत्र में आचार संहिता लागू!

    चुनाव आयोग द्वारा मारवाही उप चुनाव की तारीख के ऐलान, के साथ क्षेत्र में आचार संहिता लागू

    मारवाही उपचुनाव की बिगुल बज चुकी है। चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। 16 अक्टूबर को नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जहाँ 19 अक्टूबर तक ले सकेंगे नाम वापस। चुनावी बिगुल बजते ही चुनाव आयोग अपने कार्यों में जुट गई हैं इसी के साथ ही पूरे जिले में धारा 144 और आचार संहिता लागू कर दी गई है। जिसके पश्चात विधानसभा क्षेत्र में आने जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा राही है। साथ ही वाहनों की चेकिंग भी शुरूकर दी गई है। जीपीएम कलेक्टर डोमन सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी शिकायत का निष्पक्ष जांच किया जाए तथा कार्यवाही की जाए। इसी बीच आज कोरबा पेंटर मार्ग में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चेकिंग का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है कि प्रशासन के कार्य में सहयोग करें।

  • छत्तीसगढ़ मारवाही उपचुनाव का ऐलान 3 नवंबर को होगा मतदान 10 नवंबर को मतगणना

    छत्तीसगढ़ मारवाही उपचुनाव का ऐलान 3 नवंबर को होगा मतदान 10 नवंबर को मतगणना

    छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह के लॉकडाउन के खत्म होते ही सरकार द्वारा इस एलान की घोषणा कर चुनावी रणनीति तैयार की गयी जिसमे मारवाही के एक सीट पर उपचुनाव का एलान किया गया है। मारवाही में 3 नवंबर को मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा। इसके 1 सप्ताह पश्चात 10 नवंबर को होगा मतगणना। सोशल डिस्टेंसिंग को मद्देनज़र रखते हुए चुनावी रणनीतियों पर अमल करने का भीड़ ही विस्तरीकरण जनता के सामने लाया जायेगा। नामांकन की तिथि भी जल्द ही घोषित किया जायेगा।