Blog

  • BREAKING NEWS; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बस्तर

    BREAKING NEWS; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बस्तर

    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले में शनिवार की इस घटना में अब तक 22 जवानों शहीद हो चुके हैं। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तीन ट्रैक्टरों से नक्सली अपने साथियों को घटनास्थल से निकालने में कामयाब रहे हैं। सीआरपीएफ डीजी घायल जवानों से मिलने के बाद पुराने PHQ पहुंचे हैं। नक्सली हमले में 22 जवानों के मारे जाने की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर पहुंचे और यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

    शनिवार देर रात तक 22 घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर लाया जा चुका था। नक्सली हमले के बाद टेकलगुड़ा में रेस्क्यू करने पहुंचे जवानों पर नक्सलियों ने फिर IED ब्लास्ट कर दिया। धमाके में 1 जवान के घायल होने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ के बाद आज जवान का रेस्क्यू करने निकले थे। शाह जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के खबर के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा में स्थित सीआरपीएफ के शिविर लिए रवाना होंगे। नक्सलियों ने रॉकेट लॉन्चर और हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है। दोनों तरफ से गोलियां भी चलाई गई। नक्सली भी काफी संख्या में मारे गए है। नक्सली अपने साथियों को तीन ट्रैक्टरों से ले गए हैं ऐसी जानकारी मिली है।

  • Untitled post 538

    बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 8 जवान शहीद हो गए हैं। करीब 3 घंटे से ज्यादा चली मुठभेड़ में कोबरा के 1, बस्तरिया बटालियन के 2 और DRG के 2 जवान शहीद हो गए। बस्तर IG पी सुदंरराज ने बताया कि अभी तक 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 15 से ज्यादा घायल हैं। स्थिति स्पष्ट करने में और समय लग सकता है। शनिवार देर रात तक 22 घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर लाया जा चुका था। नक्सली हमले के बाद टेकलगुड़ा में रेस्क्यू करने पहुंचे जवानों पर नक्सलियों ने फिर IED ब्लास्ट कर दिया। धमाके में 1 जवान के घायल होने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ के बाद आज जवान का रेस्क्यू करने निकले थे। इसी दौरान एक जवान का पैर पहले से प्लांट IED पर पड़ते ही ब्लास्ट हो गया।

    बता दें शनिवार की इस घटना में अब तक 22 जवानों शहीद हो चुके हैं। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तीन ट्रैक्टरों से नक्सली अपने साथियों को घटनास्थल से निकालने में कामयाब रहे हैं। सीआरपीएफ डीजी घायल जवानों से मिलने के बाद पुराने PHQ पहुंचे हैं। स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा भी साथ में शामिल है। पुराने PHQ में नक्सल हमले को लेकर बैठक जारी है। दोनों जगदलपुर भी जा सकते हैं। नक्सल डीजी अशोक जुनेजा के मुताबिक लापता 21 जवान में से 20 जवानों के शव मिले हैं। एक जवान अभी भी मिसिंग है।

    नक्सलियों ने रॉकेट लॉन्चर और हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है। दोनों तरफ से गोलियां भी चलाई गई। नक्सली भी काफी संख्या में मारे गए है। नक्सली अपने साथियों को तीन ट्रैक्टरों से ले गए हैं ऐसी जानकारी मिली है।

  • जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय

    जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय

    जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुये जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने यह बहुत जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जाए। इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है। पूर्व में जिले में लॉक डाउन लगाए गए थे और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी। इस बार भी कोविड संकट के दौर में धैर्य की जरूरत है ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

    कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। पिछली बार की तरह हमने लॉक डाउन में सम्पूर्ण संयम का परिचय दिया तो कोविड की गंभीरता से पूरी तरह से बच सकेंगे। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं। साथ ही पॉजिटिव आने पर चिकित्सक की सलाह पर कार्य करें। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने पर भी टेस्ट कराएं। पॉजिटिव मरीजों के आइसोलेशन का पूरा ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा है कि जिले के समक्ष यह कठिन परिस्थिति है। यदि इस समय पूरे संयम और दृढ़ता से इस परिस्थिति का मुकाबला किया तो निश्चय ही हम अपने परिवारजनों और प्रियजनों को इस विपदा से सुरक्षित रख सकेंगे।

  • शराब दुकान जायें तो करें इन नियमों को पालन नहीं तो लौटना पड़ सकता हैं खाली हाथ !

    शराब दुकान जायें तो करें इन नियमों को पालन नहीं तो लौटना पड़ सकता हैं खाली हाथ !

    जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने सख्त आदेश जारी किए हैं। जिले के पेट्रोल पंप व शराब दुकानों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। रविवार से पेट्रोल पंप में बिना मास्क वाले वाहन चालकों को पेट्रोल व शराब दुकानों में शराब नहीं मिलेगी। यह आदेश शनिवार को जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर जनमेजय महोबे ने स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए है। शराब दुकान और पेट्रोल पंप में सूचना दे दी गई है। इस नियम का अनिवार्य रूप से पालन कराने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को दी गई है। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथ धुलाई की भी आदत डालें। मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

    कोरोना के बढ़ते केस को लेकर अब राज्य की शराब दुकानों के लिए लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। नए दिशा निर्देश के अनुसार अब मास्क नहीं पहनने वाले को शराब नहीं दी जाएगी। सभी शराब दुकानों के लिए जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए उचित प्रबंध किया जाए, इसके लिए प्रत्येक दुकान को 10 हजार की राशि भी ​उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा दुकान के सभी कर्मचारियों को भी पूरे टाइम मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, हर दुकान के सामने बेरिकेटिंग करने और सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रख कर लाइन लगाने को कहा गया है, अधिक भीड़ वाली दुकानों में सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती करने को कहा गया है। सर्दी, खांसी की शिकायत वाले ग्राहक को चिंहित कर लाइन से अलग करने को कहा गया है। इसके अलावा दुकान के आस पास साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दुकान कर्मी और परिवहन कर्मी समेत ग्राहकों के लिए पर्याप्त सैनीटाइजेशन करने को कहा गया है।

  • छत्तीसगढ़ में 5 गुना अधिक रफ्तार से मिल रहे मरीज, लॉकडाउन की आशंका बढ़ी – मंत्री टी.एस. सिंहदेव

    छत्तीसगढ़ में 5 गुना अधिक रफ्तार से मिल रहे मरीज, लॉकडाउन की आशंका बढ़ी – मंत्री टी.एस. सिंहदेव

    छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर की है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत करते हुए लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, वैश्विक अनुभव के अनुरूप लॉकडाउन कोरोना को रोकने में ज्यादा कारगर नहीं साबित हुआ है।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 5 गुना अधिक रफ्तार से मिल रहे मरीज, छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। कड़ी बंदिशों के बावजूद प्रदेश में ना तो मौत का आंकड़ा कम हो रहा है और ना ही मरीज की संख्या में कमी आ रही है। इन आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा आया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो सरकार को लॉकडाउन पर विचार करना पड़ सकता है।

    एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि …प्रदेश में औसतन 2 से 3 हजार के करीब मरीज मिल रहे हैं, जिसमें आधा से ज्यादा तो रायपुर और दुर्ग में मरीज मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री ने समीक्षा भी की थी, जिसमें नाइट कर्फ्यू के निर्देश कलेक्टरों को जिलों के हालात के आधार पर लेने को कहा था। प्रदेश के कई जिलों में इसके बाद नाइट कर्फ्यू शुरू भी हो गया। सरगुजा और सूरजपुर में नाईट कर्फ्यू लागू हो चुका है।

  • रात 9 बजे हो जाएँगी सभी दुकाने बंद, मुख्यमंत्री भूपेश के कैबिनेट में कई विषयों को लेकर हुए बड़े फैसले!

    रात 9 बजे हो जाएँगी सभी दुकाने बंद, मुख्यमंत्री भूपेश के कैबिनेट में कई विषयों को लेकर हुए बड़े फैसले!

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण को फैलने से रोकने और इससे बचने के उपायों पर चर्चा हुई। बैठक में 15 अप्रैल तक राजनयिक, सरकारी, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, एम्प्लॉयमेंट और प्रोजेक्ट वीज़ा को छोड़कर सभी अन्य प्रकार के वीज़ा 15 अप्रैल तक नहीं दिए जाने का फ़ैसला किया गया है। साथ ही ओसीआई कार्डधारकों (प्रवासी भारतीय नगरिकों) को दी जाने वाली वीज़ा मुक्त यात्रा की सुविधा पर भी 15 अप्रैल 2020 तक के लिए रोक लगा दी गई है।

    छत्तीसगढ़ में कोरोना की खौफनाक रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री की बुलायी इमरजेंसी मीटिंग खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना की रोकथाम के लिए प्रदेश में आंशिक रूप से नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। रात 9 बजे के बाद प्रदेश की दुकानों को बंद कर दिया जायेगा। सभी दुकानें, स्ट्रीट वेंडर सहित तमाम गतिविधियां बंद कर दी जायेगी। मुख्यमंत्री की इस हाईप्रोफाइल मीटिंग के बाद सरकार के सीनियर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि रात 9 बजे के बाद तमाम दुकानें बंद होने के साथ-साथ किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक जायेगी।

  • होली के संग शब-ए-बारात की रात्रि, मुसलमान भाइयों की तक़दीर इस रात होती हैं तय!

    होली के संग शब-ए-बारात की रात्रि, मुसलमान भाइयों की तक़दीर इस रात होती हैं तय!

    आज शब-ए-बारात है। मुस्लिम आज रात भर तिलावत, ज़ियारत करेंगे. शब-ए-बारात सिर्फ गुनाहों की माफ़ी और मरहूमों के लिए दुआओं की रात नहीं है, बल्कि कौन पैदा होगा, किसकी इस दुनिया से रुखसती होगी। किसे दुनिया में क्या हासिल होगा, कितनी रोजी मिलेगी, किसके गुनाह बख्श दिए जाएंगे यानी हर मुसलमान की तकदीर इस रात तय हो जाएगी। मुफ़्ती अस्फान सिद्दीकी बताते हैं कि सिर्फ गुनाह ही माफ़ नहीं होंगे, बल्कि अल्लाह द्वारा अपने हर बंदे के लिए साल भर में होने वाले काम बांट दिए जाएंगे। पूरे साल का हिसाब-किताब भी अल्लाह द्वारा इस रात को किया जाएगा। वह बताते हैं कि पूरी दुनिया के मुसलामानों के लिए यह रात ख़ास है, इतनी ख़ास कि अपने बंदे की हर दुआ अल्लाह सुनते हैं।

    देश भर में एकतरफ होली त्यौहार की धूम हैं तो दूसरी तरफ़ मुस्लिम भाइयों की यह रात बेहद ही पाख हैं। रात भर मस्जिदों में चहल-पहल होती है। लोग तिलावत करते हैं. कजा (छूटी) नमाज़ें पढ़ते हैं। कुरान पढ़ते हैं, मस्ज़िद में मौलाना द्वारा की जाने वाली तक़रीर सुनते हैं। रात में इबादत के बाद रोजा रखा जाता है। उन्होंने बताया की शब-ए-बारात के दिन शाम होते ही अल्लाह की रहमत नाजिल होना शुरू हो जाती है। वह बताते हैं की अल्लाह ताआला इरशाद फ़रमाता है कि ‘कोई मगफिरत (गुनाहों की माफ़ी) का तलबगार है तो उसे बख्श दूं, कोई रिज्क (आशीर्वाद) का तलबगार है उसे रिज्क दूं। अगर कोई मुश्किलों में है तो उसे मुश्किलों से निजात दे दूं। अल्लाह इस रात बंदे के पिछले और अगले कर्मों का हिसाब करते हैं।

  • छत्तीसगढ़ में हुआ कोरोना ब्लास्ट! सभी जिलो के अनुसार बीते दिन के आंकड़े जारी किये गये।

    छत्तीसगढ़ में हुआ कोरोना ब्लास्ट! सभी जिलो के अनुसार बीते दिन के आंकड़े जारी किये गये।

    छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 3,162 नए लोगों में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे अब यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,37,940 हो गई है। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमित 11 मरीजों की मौत हुई है। शनिवार को 71 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 440 लोगों ने गृह पृथकवास (Home Isolation) पूर्ण किया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 3,162 नए मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 796, दुर्ग से 1128, राजनांदगांव से 222, बालोद से 77, बेमेतरा से 124, कबीरधाम से 31, धमतरी से 34, बलौदाबाजार से 53, महासमुंद से 92, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 137, रायगढ़ से 37, कोरबा से 52, जांजगीर-चांपा से 24, मुंगेली से नौ, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 15, सरगुजा से 83, कोरिया से 49, सूरजपुर से 54, बलरामपुर से तीन, जशपुर से 51, बस्तर से 20, कोंडागांव से 24, दंतेवाड़ा से नौ, सुकमा से एक, कांकेर से 21, नारायणपुर से चार और अन्य राज्य से एक मामला शामिल है।

  • सचिन तेंदुलकर के बाद अब युसूफ पठान भी हुए कोरोना पॉजिटिव! रायपुर में थे दोनों साथ।

    सचिन तेंदुलकर के बाद अब युसूफ पठान भी हुए कोरोना पॉजिटिव! रायपुर में थे दोनों साथ।

    रायपुर में मैच के दौरान

    भारत के पूर्व क्रिकेटर और हाल ही में खत्म हुई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की तरफ से खेले यूसुफ पठान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इरफान पठान के बड़े भाई यूसुफ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद कोरोना पॉजिटिव निकलने वाले इंडिया लीजेंड्स के दूसरे खिलाड़ी हैं। इस बात की सूचना यूसुफ पठान ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा कि, ‘मैं हल्के लक्षण के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। इस बात की पुष्टि होने के बाद मैंने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है और जरूरी सावधानियां बरत रहा हूं। मैं सभी से यह निवेदन करना चाहता हूं कि जो भी हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें।’

  • BREAKING; 3 आरोपियों से बरामद किये गए कुल 5 नग मोटरसाइकिल। 1 खरीददार भी किया गया गिरफ्तार।

    BREAKING; 3 आरोपियों से बरामद किये गए कुल 5 नग मोटरसाइकिल। 1 खरीददार भी किया गया गिरफ्तार।

    शहर में बढ़ रही लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को सिविल लाइन पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की चार मोटर साइकल के साथ चोर और 3 खरीददार को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुए मोटरसाइकिल जैसे प्रकरणों पर अंकुश लगाते हुए चार मोटरसाइकिल के साथ चोरी करने वाले आरोपी राजेश दिवाकर निवासी तालापारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मोटर साइकल खरीदने वाले तीन खरीदार को भी पकड़ा है। चोरी गए वाहनों की पतासाजी को लेकर पुलिस सजग तो दिखती है। उसके बावजूद शहर में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे ही तमाम मामलो को लेकर जिला एसपी ने शहर के तमाम थानेदारों की बैठक कर दिशा निर्देश देते हुए चोरी जैसे मामलों में अंकुश लगाने कहा है।

    आरोपियों से बरामद किये गए कुल 05 नग मोटरसाइकिल, 04 नग स्कूटी, 02 नग खुला हुआ स्कूटी का पार्ट्स। कुल 03 आरोपियों सहित 01 खरीददार किया गया गिरफ्तार।