BREAKING NEWS; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बस्तर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले में शनिवार की इस घटना में अब तक 22 जवानों शहीद हो चुके हैं। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तीन ट्रैक्टरों से नक्सली अपने साथियों को घटनास्थल से निकालने में कामयाब रहे हैं। सीआरपीएफ डीजी घायल जवानों से मिलने के बाद पुराने PHQ पहुंचे हैं। नक्सली हमले में 22 जवानों के मारे जाने की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर पहुंचे और यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

शनिवार देर रात तक 22 घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर लाया जा चुका था। नक्सली हमले के बाद टेकलगुड़ा में रेस्क्यू करने पहुंचे जवानों पर नक्सलियों ने फिर IED ब्लास्ट कर दिया। धमाके में 1 जवान के घायल होने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ के बाद आज जवान का रेस्क्यू करने निकले थे। शाह जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के खबर के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा में स्थित सीआरपीएफ के शिविर लिए रवाना होंगे। नक्सलियों ने रॉकेट लॉन्चर और हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है। दोनों तरफ से गोलियां भी चलाई गई। नक्सली भी काफी संख्या में मारे गए है। नक्सली अपने साथियों को तीन ट्रैक्टरों से ले गए हैं ऐसी जानकारी मिली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts