Tag: golden 36

  • ससुराल वालों ने पीड़िता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

    ससुराल वालों ने पीड़िता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

    राजनांदगांव जिले में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है I मामला राजनांदगांव जिले के वर्धमान नगर निवासी दुष्यंत दास और उसकी पत्नी अर्चना दास और पुत्र दिग्विजय दास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है I मामले की शिकायत उनकी बहु दिशा साहू ने की थी I पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जाँच-पड़ताल किया लेकिन अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई I

    पुलिस ने पीडिता के बयान के आधार पर बताया कि पीड़िता मोती तालाब बल्देव बाग निवासी दिशा साहू का वर्धमान नगर निवासी दिग्विजय दास के साथ 17 जनवरी 2019 में लव मैरिज हुआ था। पीड़िता ने बताया कि पति और सास-ससुर ने परिवार में रिवाज बताकर दिशा साहू के पिता से दहेज की मांग की थी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 20 लाख रुपये ससुराल वालों को दिए थे।

    पीड़िता की तरफ से बयान में बताया गया कि शादी में डायमंड के दो नेकलेस, डायमंड के कंगन, सोने की नथ, डायमंड की कान का टॉप्‍स, ससुर दिग्विजय दास को डायमंड का रिंग व सोने का चैन, अर्चना दास को सोने का टॉटाप्स दिया गया था। लेकिन शादी के बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए पीड़िता को आधी रात बर्तन मंजवाये, ताने सुनाए, मानसिक और शारीरिक रूप से शोषण कर प्रताड़ित कर रहे थे I जिससे पीड़िता काफी परेशान हो गई थी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5400

    https://golden36garh.com/?p=5404

  • मयाली को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी पहल

    जशपुर जिले को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी पहल

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पहल से जशपुर जिले के धार्मिक और प्राक्रतिक पर्यटन स्थल मयाली को पर्यटन विभाग ने स्वदेश दर्शन योजना के दूसरे चरण में शामिल किया है I इस चरण में शामिल होने वाले पर्यटन स्थल में बुनयादी सुविधाओं का तेजी से विकास किया जाएगा I जिससे यहाँ के पर्यटन स्थल में पर्यटकों का हलचल अधिक संख्या में देखने को मिलेगा I मयाली नेचर कैम्प, जिले के कुनकुरी ब्लाक में चराईडांड़ बगीचा स्टेट हाईवे में स्थित हैI

    बेलसोंगा डेम और मधेश्वर पहाड़ का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को घंटों समय व्यतीत करने को मजबूर कर देता हैI इन पर्यटन स्थल में वन विभाग ने पर्यटकों के लिए टेंट का भी व्यवस्था किया है I इन टेंट हाउस में पर्यटक रात्रि में विश्राम कर सकते हैं और इस मनमोहक दृश्य का आनंद उठा सकते हैं I अक्सर छुट्टियों के दिनों में यहाँ पर्यटकों की संख्या अधिक रहता है I पर्यटक यहाँ बोटिंग का आनंद भी उठा सकते हैं I वोटिंग के लिए गाइड के साथ-साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं I स्वदेश दर्शन योजना के तहत मयाली नेचर कैम्प के विकास के लिए सरकार ने 10 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति प्रदान की है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5395

    https://golden36garh.com/?p=5400

  • उन्नीस लाख के पाँच इनामी नकसलियों ने किया आत्मसमर्पण

    उन्नीस लाख के पाँच इनामी नकसलियों ने किया आत्मसमर्पण

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पाँच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर लिया है I उनके ऊपर 19 लाख रूपये का इनाम था I पाँच नक्सलियों में से तीन महिला हैं और दो पुरुष ये सभी हार्डकोर नक्सली हैं I आत्‍मसमर्पण करने वाले तीन नक्‍सलियों के ऊपर पांच-पांच लाख और दो नक्‍सलियों के ऊपर दो-दो लाख रुपये का इनाम था।

    पुलिस के बयान के मुताबकि  ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ और ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्‍सली सुकमा में सक्रिय थे और कई वारदातों में शामिल थे। जिन्होंने अब आत्मसमर्पण कर दिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5381

    https://golden36garh.com/?p=5385

  • लाखों की लागत में बना चेकडैम दो सप्ताह में ही हुआ ध्वस्त

    लाखों की लागत में बना चेकडैम दो सप्ताह में ही हुआ ध्वस्त

    गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के चलनापदर के डाकरेल नाला में 14.50 लाख की लागत में चेकडैम बनाया गया था लेकिन घटिया क्वालिटी का निर्माण होने के कारण पहली बरसात भी नहीं झेल नहीं पाया और महज दो सप्ताह में ही डैम टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया I डैम के इस तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद डैम की गुणवता के साथ-साथ रिश्वतखोरी पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं I मामले का खुलासा हुआ तो जिला सीईओ रीता यादव ने मैनपुर जनपद में जांच के आदेश दिए I

    आरईएस एसडीओ उत्तम चौधरी के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त चेकडैम का निरीक्षण भी किया गया I निरीक्षण में पाया गया जहाँ 4 मीटर प्लिंथ होना चाहिए था वहाँ केवल डेढ़ मीटर ही रखा गया था I वहीं निर्माण में सस्ते मटेरियल का इस्तेमाल किया गया था I मनरेगा के तहत बने इस चेकडैम में ख़राब गुणवता के निर्माण की वजह से डैम क्षतिग्रस्त गया I मामले में यह भी खुलासा हो रहा है कि ठेकेदारों और अफसरों की मिलीभगत से चेकडैम का घटिया निर्माण हुआ और पैसों का गबन किया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5366

    https://golden36garh.com/?p=5369

  • सौतेली माँ के हत्या के जुर्म बेटे ने 11 साल बिताए जेल में

    सौतेली माँ के हत्या के जुर्म बेटे ने 11 साल बिताए जेल में

    11 साल पहले रन्नू यादव ने अपनी सौतेली माँ की हत्या कर दिया था जिसके बाद उसे 11 साल की सजा सुनाया गया था । हत्या के केस में निर्दोष होकर भी रत्नू को जेल में 11 साल गुजारना पड़ा। रत्नू यादव पर यह आरोप लगा था कि उसने अपनी सौतेली मां श्रीमती हेमवती बाई की जमीन के विवाद में दो मार्च 2013 को हत्या कर दी थी। रत्नु यादव को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन मार्च 2013 से रत्नू रायपुर जेल में बंद था।

    पुलिस की ओर से जिला कोर्ट में पेश किए आरोप पत्र में बताया था कि आरोपित रत्नू अपनी सौतेली मां हेमवती बाई के सिर का बाल पकड़कर घसीटते हुए गांव के तालाब के पास ले गया था। उसके बाद हेमवती के सिर को तालाब के पानी के अंदर डाल दिया,इससे उसकी मौत दम घुटने से हो गई थी। हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट के उम्र कैद के फैसले को रत्नू यादव ने चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अभियोजन पक्ष को अपीलकर्ता के अपराध को साबित करने में विफल पाकर उम्र कैद की सजा को रद कर बंदी की रिहाई के आदेश दिए।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5308

    https://golden36garh.com/?p=5314

  • छत्तीसगढ़ में निकली 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में निकली 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में निकली 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों में 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी निकली हुई है I यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगा I सीजीएलई एग्जाम में आवेदन करने के लिए स्नातक होना जरुरी है I कुछ पदों के लिए जैसे-सहायक ऑडिटर या एकाउंटेंट अधिकारी के लिए सीए, सीएस, एमबीए, कास्ट मैनेग्मेंट या अन्य डिग्री जरुरी पड़ सकता है I यह एग्जाम स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से सितम्बर में आयोजित किया जाएगा I परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा फीस 25 जुलाई तक जमा किया जाएगा I

     इस बार 17,727 पदों के लिए भर्ती निकली है। पिछली वर्ष 8,415 पद थे। इस तरह से पिछली बार की तुलना में 9,312 पद ज्यादा हैं। जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री और बारहवीं में गणित में न्यूनतम 60% होना जरूरी है। इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए हैं। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिकों को फीस से छूट दी गई है। वैकेंसी से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं I    

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5296

    https://golden36garh.com/?p=5300

  • बिलासपुर में तेजी से बढ़ रहा युवाओं में मॉडिफाई कारों का क्रेज

    बिलासपुर में तेजी से बढ़ रहा युवाओं में मॉडिफाई कारों का क्रेज

    बिलासपुर के युवाओं में बाइक ही नहीं कार को लेकर भी दीवानगी बढ़ती जा रही है I यहाँ की सड़कों पर कार की कतारें तो हर जगह देखी ही जाती है लेकिन इस बीच युवाओं की कारें अलग से पहचानी जा सकती हैं I क्योंकि आजकल युवा शोरुम से कार निकलवाने के बाद कार में कई तरह की मॉडिफाई करवाते हैं तो कोई कार में ग्राफिक्स डिज़ाइन करवाता है I मतलव युवा कार को स्टाइलिश दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं I इस तरह के स्टाइलिश और फैशनेबल कार हर किसी को एक बार आकर्षित कर ही लेता है I कुछ युवा पुराने कार को कम कीमत में खरीदकर उन्हें मॉडिफाई करवाते हैं I इस दौरान छोटे चक्कों की जगह बड़े चक्के लगाना,  हेंड लाइट लगाना, तेज हॉर्न, व्हील में लाइटिंग, डिस्प्ले और म्यूजिक सिस्टम को मॉडिफाई करवाना आदि इनकी पहली चॉइस होती है I

    पहले यहाँ ग्राफिक्स का चलन न के बराबर था तब इस तरह की कारें बड़े शहरों में देखे जाते थे लेकिन इसके बाद शहर के कुछ युवा ऐसे भी थे, जो कार का लुक बढ़ाना चाहते थे। ऐसे में इन युवाओं को अपनी कार को लेकर रायपुर, नागपुर और पुणे तक जाना पड़ता था, जो काफी महंगा भी पड़ता था। अब युवाओं की दिवानगी को देखते हुए बिलासपुर शहर में भी ग्राफिक्स डिजाइन और कार मोडीफाई करने की शाप खुल चुकें हैं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5256

    https://golden36garh.com/?p=5262

  • बैंक कर्मचारियों ने एसईसीएल के प्रबंधक की जमकर कर दी पिटाई

    बैंक कर्मचारियों ने एसईसीएल के प्रबंधक की जमकर कर दी पिटाई

    बिलासपुर में बैंक कर्मचारियों द्वारा एसईसीएल के अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है I घटना बिलासपुर के व्यापार विहार का है जहाँ बैंक कर्मचारियों ने बैंक के सामने पार्किंग को लेकर एसईसीएल के सहायक प्रबन्धक अमृत तिवारी और उनकी पत्नी की पिटाई कर दी I जिससे दोनों घायल हो गये I घायल अमृत तिवारी ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

    अमृत तिवारी सरकंडा के राजकिशोर नगर में रहने वाले हैं I वे एसईसीएल में सहायक प्रबन्धक हैं I उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई की दोपहर वे अपनी पत्नी नेहा तिवारी को लेकर व्यापार विहार स्थित एयू स्माल फाइनेंस बैंक आए थे। उन्होंने अपनी कार को बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने पार्किंग में खड़ी कर दिया। अमृत तिवारी अपनी पत्नी को लेकर बैंक के अंदर चले गए। काम निपटाने के बाद जब वे बाहर आए तो उनकी कार के सामने दूसरी कार खड़ी थी। इससे अधिकारी अपनी कार नहीं निकाल पा रहे थे। करीब 15 मिनट बाद कार का ड्राइवर वहां पर आया। अधिकारी ने उसे अपनी कार के सामने खड़ी कार को हटाने के लिए कहा।

    इसी बात को लेकर ड्राइवर ने एसईसीएल के अधिकारी से गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पति से मारपीट होते देख उनकी पत्नी ने बीच-बचाव की कोशिश की। मारपीट करने वालों ने महिला से भी धक्का-मुक्की की। इससे महिला को चोटें आई है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5244

    https://golden36garh.com/?p=5249

  • CGPSC भर्ती में हुआ बड़ा घोटाला सीबीआई ने ली एक्शन

    सीजीपीएससी अध्यक्ष के रिश्तेदारों को पहले ही बाँट दिए गए पेपर

    CGPSC भर्ती में चयनित किये गये अभियार्थियों में से पाँच केवल टामन सिंह के रिश्तेदार निकलने से बड़ा घोटाला सामने आया है I रिश्तेदारों में पुत्र, उनकी बहु, बड़े भाई के बेटे व बहू और बहन की पुत्री शामिल है I साथ ही राज्यपाल, सचिव, डीआईजी सहित नक्सल ऑपरेशन में रिश्तेदारों का भी चयन किया गया है I

    इन दिनों छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल के कार्यकाल में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2019 और CGPSC 2021 के घोटाले की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है I दरअसल 9 जुलाई को FIR दर्ज कराया गया था जिसमें ये बताया गया कि 1384 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती में भी गड़बड़ी की गई है।

    CGPSC भर्ती में ऐसे लोगों को चयनित कर लिया गया जिन्होंने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दी ही नहीं है I इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र में बैठे 50 अभ्यार्थियों में से 36 लोगों को असिस्टेंट प्रोफेसर बना दिया गया। इसमें सीजीपीएससी में तत्कालीन अध्यक्ष रहे टामन सिंह सोनवानी, कुछ अधिकारियों व कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं। CGPSC 2021 में भी अफसरों की भर्ती में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है I इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के रिश्तदारों और सीजीपीएससी के अध्यक्ष के रिश्तेदारों को पहले ही प्रश्न-पत्र बाँट दिए गये I

    सोमवार को सीबीआई ने तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी, सचिव ध्रुव और परीक्षा नियंत्रक वासनिक के घर छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए हैं I सीबीआई की टीम नवा रायपुर के सीजीपीएससी दफ्तर भी गई हुई थी I वहाँ से कुछ इलेक्ट्रोनिक उपकरण और परीक्षा में लाए जाने वाले उपकरणों को जब्त किया गया है I इन उपकरणों से मामले से सम्बन्धित डाटा का रिकवरी भी किया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5214

    https://golden36garh.com/?p=5209

  • स्वीमिंग सीखने आये छात्र की डूबने से हुई मौत

    NIT थर्ड ईयर के स्टूडेंट स्टूडेंट का स्विमिंग पूल में तैरने के दौरान डूबने से मौत

    रायपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) तृतीय वर्ष के छात्र की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।  यह घटना 11 जुलाई शाम के आसपास का बताया जा रहा है I पुलिस के मुताबिक़ कोंडरी आयुष सेकेंड शिफ्ट में स्वीमिंग सीखने के लिए आया था। स्वीमिंग पुल में एम्स अस्पताल के एक डॉक्टर भी स्वीमिंग सीखने के लिए आए थे। आयुष तैरते हुए काफी दूर निकल गया। वापस लौटने के दौरान वह डूबने लगा। डॉक्टर ने छात्र को स्वीमिंग पूल में डूबते हुए देखा, इसके बाद डॉक्टर ने मौके पर उपस्थित स्वीमिंग पूल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को छात्र को स्वीमिंग पूल से बाहर निकालने के लिए कहा।

    स्वीमिंग पुल से बाहर निकालने के बाद डॉक्टर ने छात्र का पेट दबाकर पानी निकालने की कोशिश की तो छात्र ने उल्टी किया। इसके बाद छात्र को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। पांच घंटे के लम्बे उपचार के बाद भी कोंडरी आयुष को नहीं बचाया जा सका।

    रायपुर अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल संचालक पुष्पकांत चंद्राकर ने कहा, कोंडरी आयुष शाम छह बजे की शिफ्ट में आया था। उसे तैरना आता था। अचानक से वह बेहोश हुआ। तत्काल उसे बाहर निकाला गया। इस दौरान एक डाक्टर भी स्वीमिंग कर रहे थे। डॉक्टर ने बताया कि छात्र के लंग्स में काफी मात्रा में पानी जमा होने की वजह से मौत हो गयी।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5193

    https://golden36garh.com/?p=5197