चयनित वन सेवा अधिकारी आज तक नियुक्त से वंचित I एक रेंजर पर 2-3 रेंज का प्रभार I 2020मे प्रारम्भ हुई भर्ती में आज तक नियुक्ति नहीं I
हमारा राज्य वनो के प्रतिशत के कमी से नहीं वन अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है , 2020मे निकली राज्य वन सेवा भर्ती पर आज तक सरकार द्वारा आज तक नियुक्ति नहीं दी गई है I आगे आचार संहिता लगने से यह पूरी उम्मीद है कि यह भर्ती 1 वर्ष और आगे बढ़ सकती है I राज्य में वनों की अवैध कटाई मानव हाथी भिड़ंत की खबरे आम है , पर इसके बाद भी 1 रेंजर 2 से 3 रेंज के प्रभार पर है I इससे सरकार की वनो को लेकर संवेदनशीलता पर संदेह उत्पन्न होता है I यदि इस वर्ष इन अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होती तो यह वन सेवा भर्ती देश की सबसे लम्बी भर्ती होने का रिकॉर्ड तोड़ते नज़र आएगी I
भारतीय बॉक्स ऑफिस को 4 दिनों में मिले 400 करोड़, रजनीकांत और सनी देओल का दबदबा
जहां रजनीकांत के नेतृत्व वाली जेलर ने अपने 4-दिवसीय शुरुआती सप्ताहांत में 93 लाख टिकट बेचे हैं, वहीं सनी देओल की महाकाव्य गदर 2, 3 दिन की अवधि में 70 लाख लोगों को लाने में कामयाब रही।
जेलर, गदर 2, ओएमजी 2, भोला शंकर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और ओपेनहाइमर जैसी फिल्मों के साथ स्वतंत्रता दिवस से पहले बॉक्स ऑफिस में जान आ गई है और देश भर में कुल 403 करोड़ रुपये की कमाई की है। उपरोक्त फिल्में 10 अगस्त से 13 अगस्त तक 4 दिनों की अवधि के दौरान 2 करोड़ से अधिक भारतीयों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रहीं। इस दौड़ में सबसे आगे रजनीकांत की जेलर है जिसने 162 करोड़ रुपये की अखिल भारतीय कमाई दर्ज की। नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म ने अपने चार दिनों के दौरान लगभग 93 लाख टिकट बेचे हैं और 15 अगस्त को बड़ी संख्या में टिकटें बेचने के लिए तैयार है।
सनी देओल की गदर 2 ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में 70 लाख टिकट बेचे
जहां जेलर को 4 दिन की कमाई से फायदा हुआ, वहीं सनी देओल की गदर को 3 दिन का वीकेंड मिलने के बावजूद रजनीकांत की फिल्म के साथ कड़ी टक्कर मिली। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म ने लगभग 152 करोड़ रुपये की अखिल भारतीय कमाई की। शुरुआती अनुमानों से संकेत मिलता है कि गदर 2 के लिए सप्ताहांत में 70 लाख दर्शकों की भीड़ उमड़ेगी, और सप्ताह के दौरान छुट्टियों की अवधि के दौरान फिल्म के और अधिक विस्फोट के लिए मंच तैयार है। सप्ताह के अंत तक, गदर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जेलर को पछाड़कर #1 फिल्म बनकर उभरेगी।
सीएम भूपेश बघेल जिले की जनता को देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात
आज बेमेतरा दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, जिले की जनता को देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात I छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने के शेष महीने ही रह गए हैं। इस चुनावी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को करोड़ों का तोहफा दे रहे हैं। अभी हाल ही में कई जिलों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दिए। वहीं आज भी सीएम भूपेश बघेल बेमेतरा और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इन जिलों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।
सीएम बघेल का आज का कार्यक्रम
सीएम भूपेश दोपहर 12 बजे CM निवास में वसुंधरा सम्मान में शामिल होंगे। सीएम भूपेश दोपहर 1 बजे बेमेतरा में कुमारी देवी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1.35 बजे साजा में कुमारी देवी चौबे की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। कृषि मवि के बालक और बालिका छात्रावास का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविंद्र चौबे शामिल होंगे।
इसके बाद 3.35 बजे जिला दुर्ग पहुंचेंगे। नगर वन लालपुरी के लोकार्पण और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4 बजे सहकारी केंद्रीय बैंक में मुख्यालय भवन का लोकार्पण CM करेंगे। RIDF गोदाम और बैंक ATM का भी लोकार्पण करेंगे। 4.35 बजे शहीद वीर नारायण सिंह प्रतिमा अनावरण करेंगे।
अमानक खाद, बीज और कीटनाशक पर सख्ती, छह दुकानें सील, 14 निलंबित, 74 को नाेटिस
अमानक खाद, बीज और कीटनाशक पर सख्ती, छह दुकानें सील, 14 निलंबित, 74 को नाेटिस I
छत्तीसगढ़ में अमानक खाद, बीज और कीटनाशक बेचने की शिकायत मिलने के बाद कृषि विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की। अब तक छह दुकानें सील कर दी गई हैं। 14 दुकानों का लाइसेस निलंबित किया जा चुका है और 74 दुकानदारों को नोटिस थमाया गया है। इस मामले में सबसे ज्यादा कार्रवाई गरियाबंद में हुई है। गरियाबंद में 62 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस, तीन प्रतिष्ठानों में खाद,बीज विक्रय को प्रतिबंधित किए जाने के साथ ही 13 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
खाद, बीज की दुकानों की औचक जांच का अभियान जारी
रायपुर के अभनपुर विकासखंड के ग्राम पचेड़ा में यदु ट्रेडर्स और ग्राम हसदा में चंद्राकर कृषि केंद्र में गड़बड़ी का मामला पकड़ में आने पर वहां भंडारित उर्वरक को जब्त करने के साथ ही दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। आरंग ब्लाक के चंदखुरी स्थित वर्मा कृषि केंद्र के लाइसेंस को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
रायपुर समेत अन्य जिलों में कार्रवाई
तिल्दा स्थित केशरवानी कृषि सेवा केंद्र में बिना वैध लाइसेंस के खाद विक्रय की मामला पकड़ में आने पर इस दुकान को सील कर दिया गया है। धरसींवा ब्लाक के सिलयारी स्थित वर्मा कृषि केंद्र और छत्तीसगढ़ कृषि सेवा केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
इसी तरह सक्ती में अमानक खाद का मामला पकड़ में आने पर कृषि सेवा केंद्र सक्ती, किसान बीज भंडार सक्ती और ज्ञानीराम चंदगीराम सक्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बिलासपुर के कोटा में मेसर्स रमेश कृषि सेवा केंद्र में जांच पड़ताल के दौरान बिना लाइसेंस कीटनाशक की बिक्री और अन्य गंभीर अनियमितता का मामला पकड़ में आने पर इस प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है।
जेम्स एंड ज्वेलरी में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर, अब रायपुर भी बनेगा कटिंग पालिसिंग का हब I आने वाले दिनों रायपुर भी रत्नों की कटिंग और पालिसिंग के क्षेत्र में हब बनने वाला है। यहां के व्यापारियों को अपने आभूषणों की कटिंग व पालिसिंग के लिए सूरत, मुंबई नहीं भेजना होगा।
आने वाले दिनों रायपुर भी रत्नों की कटिंग और पालिसिंग के क्षेत्र में हब बनने वाला है। यहां के व्यापारियों को अपने आभूषणों की कटिंग व पालिसिंग के लिए सूरत, मुंबई नहीं भेजना होगा। जेम्स एंड ज्वेलरी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाह रहे विद्यार्थी अब रायपुर में ही रत्नों की जांच के साथ ही उसकी कटिंग व पालिसिंग सीख सकेंगे।
विद्यार्थी रत्नों की जांच के साथ सीख सकेंगे कटिंग पालिसिंग
इसका फायदा यहां के लोगों को होगा और रायपुर में भी आने वाले दिनों में कटिंग और पालिसिंग का हब बनाया जा सकता है। मालूम हो कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में बी वाक जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्रीय प्रोफेशनल के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम संचालित है। विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में इस पाठ्यक्रम में कुल 20 सीटों पर प्रवेश होगा। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय ने 10 सीटों में वृद्धि को लेकर पत्र जारी कर दिया है और प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
सैद्धांतिक के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण
बताया जा रहा है कि जेम्स एंड ज्वेलरी कोर्स में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों को सैद्धांतिक के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान की प्राप्ति हो रही है। पाठ्यक्रम में विस्तार कर अनुभवी प्राध्यापकों एवं तकनीशियन द्वारा प्रैक्टिकल के माध्यम से पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। पढ़ाई पूरी करने के पश्चात छात्र एवं छात्राएं स्वरोजगार प्राप्त कर सकेंगे। इस सत्र में रत्न आभूषणों की पहचान, कटिंग पालीसिंग एवं रत्नों के बारे में सभी आवश्यक जानकारियां एवं ज्ञान दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने संस्थान में जेम्स एंड ज्वेलरी कोर्स के विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक लैब निर्माण जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में बरसेंगे बादल
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में बरसेंगे बादल I छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने रायगढ़, कोरबा और सरगुजा के लिए रेड और जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के लिए ऑरेंज और सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है ।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है वहां मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम विभाग ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है और इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है।
इसके प्रभाव से ही आज प्रदेश में हल्की से मध्यम और कई क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत से ही बादल जमकर बरस रहे हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हैं, इस दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई हैं।
पद्म श्री भारती बंधु , अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत
पद्म श्री भारती बंधु, अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत I
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतरगत आयकर विभाग द्वारा सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम सेंट जेवियर्स स्कूल भारतीय नगर में अयोजित किया गया। मुख्य आयकर आयुक्त बिरसा एक्का ने स्कूली बच्चों को संस्कृति बचाने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कला साहित्य से जुड़ी विभूतियों का सम्मान किया गया। आयकर विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित अर्थिक, सांस्कृतिक, लोकगीत, लोकनृत्य, कलाकृति, कर्मा, पंडवानी, रावत नृत्य एवं शैक्षिक योजनाओ एवं नीतियों पर आधार एक पीपीटी प्रस्तुत किया गया। सेंट जेवियर हाई स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुप्रिया ने स्कूल को सहभागी बनाने पर आयकर विभाग का आभार व्यक्त किया।
इन विभूतियों का हुआ सम्मान
सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम में कला संस्कृति एवं साहित्य के विशिष्ट प्रतिभावान व्यक्तित्व जिनको पद्मश्री से सम्मानित किया गया डॉ. स्वामी जी सी डी भारती उर्फ भारती बंधु, अभिनेताआकाश डहरिया (छालीवुड रत्न सम्मानीत ), रेखा देवार, सुनील वैष्णव, वासंती वैष्णव, डॉ. मंतराम यादव, केदार दुबे, डाॅ. विजय कुमार सिन्हा एवं हिलेन्द्र ठाकुर का सम्मान किया गया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी अतिथियों के साथ-साथ विद्यालय में चित्रकला, संगीत, नृत्य आदि क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थी एवं शिक्षको को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मनित किया गया। इस कार्यक्रम के अपडेट जानने के लिए आप आकाश डहरिया के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में जाके चेक कर सकते हैं। @akash.dahariya06
स्कूल बस और ट्रेलर की भिड़ंत ड्राइवर की जगह हेल्पर चला रहा था गाड़ी
स्कूल बस और ट्रेलर की भिड़ंत ड्राइवर की जगह हेल्पर चला रहा था गाड़ी, रॉन्ग साइड पर जाकर मारी टक्कर I
जशपुर मार्ग पर बुधवार को स्कूल बस और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से ट्रेलर ने रॉन्ग साइड पर जाकर स्कूल बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 30 बच्चे और बस ड्राइवर घायल हुए थे। हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ था।
पुलिस ने हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर ड्राइवर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था। कंचनपुर बरघाट के पास स्कूल बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में 30 बच्चे घायल हो गए थे। वहीं ड्राइवर राम बेहरा (30 वर्ष) कई घंटों तक स्टीयरिंग में ही फंसा रहा, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बहुत मुश्किल से बाहर निकाला था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में घायल 5 बच्चों, बस ड्राइवर राम बेहरा और ट्रेलर चला रहे खलासी अनुज पांडेय (25 वर्ष) को इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी 25 बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
रायगढ़ जिला अस्पताल में 7 लोगों का इलाज जारी
हादसे में घायल 5 बच्चों, बस ड्राइवर राम बेहरा और ट्रेलर चला रहे खलासी अनुज पांडेय (25 वर्ष) को इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी 25 बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
ये है पूरी घटना
बुधवार दोपहर 2 बजे बच्चों को सेंटान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस (क्रमांक CG 13 AS 7277) लेकर जा रही थी, तभी एक ट्रेलर (क्रमांक CG 11 BF 9910) ने सामने से आकर उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मारी है। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि बस चालक अपनी गाड़ी को सड़क से नीचे उतार रहा था, लेकिन तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी।
फूलो देवी नेताम ने दिया इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जानकारी
राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने इस्तीफा दे दिया है। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से उन्होंने यह इस्तीफा दिया है। अब प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष जल्द ही नियुक्त की जा सकती है। फूलो देवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
इस्तीफे में फूलो देवी नेताम ने लिखा है कि मुझे छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर काम करने का मौका मिला। समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सभी महिलाओं की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। जिनके सहयोग से ही मैं अपना कार्यकाल संपन्न कर चुकी हूं।
फूलो देवी ने आगे लिखा है- छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा के पद पर मुझे 7 साल हो चुके हैं, और मेरा यह मानना है कि इस पद पर अब किसी अन्य महिला साथी को काम करने का मौका मिलना चाहिए। इसलिए फूलो देवी नेताम ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से खुद को कार्य मुक्त करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
रायपुर में ST-SC युवाओं का नग्न प्रदर्शन पीछे लौट रहा था रुद्रगुरु अनिला भेड़िया का काफिला
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को ST-SC युवाओं ने पूरी तरह से नग्न होकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी करने वालों के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया है। प्रदर्शनकारी नग्न होकर विधानसभा घेराव करने निकले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधानसभा सत्र में शामिल होने जा रहे मंत्री रुद्रगुरु अनिला भेड़िया का काफिला गुजर रहा था उसी समय युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी करने का मामला गरमाया हुआ है। राज्य निर्माण के बाद कई सरकारी विभागों को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि उनके यहां कई गैर आरक्षित वर्ग के लोगों ने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनाकर सरकारी नौकरी हासिल की है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने उच्चस्तरीय जाति छानबीन समिति गठित कर दी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। सरकार के इस आदेश के बाद कई लोग कोर्ट पहुंच गए। इस बीच इनमें से कई रिटायर भी हो गए। कुल मिलाकर इस सरकारी आदेश का अब तक पालन नहीं हो पाया। ऐसे में कई ऐसे अधिकारी-कर्मचारी ऐसे हैं, जो आज भी नौकरी पर बने हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों को रास्ते से गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, दौड़-दौड़कर प्रदर्शनकारियों को पकड़ती रही पुलिस।
सरकार की गठित समिति ने पाए 267 मामले फर्जी
छत्तीसगढ़ सरकार ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र की शिकायतों की जांच करने उच्चस्तरीय जाति छानबीन समिति का गठन किया था। समिति को वर्ष 2000 से लेकर 2020 तक के कुल 758 प्रकरण मिले, जिसमें से 659 की जांच की गई। इसमें 267 प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। लगभग सभी सरकारी विभागों में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले पाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 44 मामले हैं, वहीं भिलाई स्पात संयंत्र में 18 और सामान्य प्रशासन विभाग और कृषि विभाग में 14-14 मामले हैं।
ये बेहद शर्मसार है, वही अब नेताओं के बयानबाजी भी शुरू हो गई है। सभी एक दूसरे की सरकार को नाकामी के पर्चे बांटने में लगी है। और इस बीच इस वर्ग के युवा पीढ़ी का दर्द सरकार देख पाएगी या यह केस भी अन्य केस की तरह दब के रह जाएगा I ये कांग्रेस या भाजपा की सरकार की नाकामयाबी नहीं है बल्की सभी की है। जो लोग छत्तीसगढ़ में पैदा हुए जिनकी जड़ें इस राज्य में है वो उम्मीद नहीं करेंगे तो कोन करेंगे, वो लोग जो बाहर से आकर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर यहां के लोगों का हक मार रहे हैं वे लोग ?