Tag: Cm bhupesh baghel

  • पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा

    पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा

    पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा

    पेंशन योजना चुनने का आज आखिरी मौक़ा I  कर्मचारियों को OPS, NPS के बीच चुनना हैं एक विकल्प I

    राज्य शासन ने 2004 के बाद नियुक्त सरकारी सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। शासन ने सरकारी सेवकों को एनपीएस और ओपीएस में से किसी एक चयन करने के लिए पांच मार्च 2023 तक विकल्प भरने का समय दिया था।

    राज्य सरकार की पुरानी पेंशन योजना का विकल्प अब तक 97 प्रतिशत सरकारी कर्मियों चुन लिया है। नई पेंशन (एनपीएस) और पुरानी पेंशन (ओपीएस) में किसी एक का चुनाव करने के लिए आखिरी मौका आठ मई 2023 तक है। सोमवार तक एनपीएस व ओपीएस में किसी एक का चुनाव नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी की सहमति स्वयमेव एनपीएस के लिए मान ली जाएगी।

    गौरतलब है कि राज्य शासन ने 2004 के बाद नियुक्त सरकारी सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। शासन ने सरकारी सेवकों को एनपीएस और ओपीएस में से किसी एक चयन करने के लिए पांच मार्च 2023 तक विकल्प भरने का समय दिया था। बाद में इस समय अवधि को आठ मई तक के लिए बढ़ाया गया था।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2672

    https://golden36garh.com/?p=2676

  • सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात

    सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात

    सीएम भूपेश ने बजरंग दल को बैन करने पर कही ये बात I ‘छग में हमने बजरंगियों को ठीक कर दिया’ I बजरंग दल को बैन की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।

    कर्नाटक कांग्रेस घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजरंग बली को कैद करने वाले बयान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कर्नाटक कांग्रेस घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने पर कहा कि प्रधाानमंत्री मोदी फेंकते बहुत हैं।

    आगे कहा कि इस मामले में भी पीएम मोदी झूठ बोल गए। बजरंगबली को नहीं, बजरंग दल को बैन की बात कही गई है। बजरंग बली के नाम पर कुछ लोग गुंडागर्दी करते हैं। इसलिए बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात कही गई है। छग में हमनें बजरंगियों को ठीक कर दिया है। आगे शिकायत मिली तो विचार किया जाएगा।

    मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं…जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं। जनसंख्या जितनी नहीं है उतना बता देते हैं। बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है बजरंग बलि पर नहीं, बजरंग बलि हमारे आराध्य हैं उनके नाम पर कोई गुंडागर्दी करे ये उचित नहीं है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2666

    https://golden36garh.com/?p=2669

  • सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन

    सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन

    सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन

    सीएम बघेल ने किया किसान रमेश सिन्हा के घर भोजन ,सोशल मीडिया में जमकर हो रही तारीफ I

     मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कल कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा बी पहुंचे। जहां उन्होंने किसान रमेश सिन्हा के घर उनके परिजनों के साथ दोपहर का भोजन किया। सिन्हा परिवार ने परंपरागत ढंग से अपने मुखिया का स्वागत किया और उन्हें अपने बीच पाकर खुश हुए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित रहीं।

    मुख्यमंत्री ने सिन्हा परिवार द्वारा परोसे गए छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया, यहां भोजन में मुख्यमंत्री को चावल, दाल, रोटी, मुनगा, लाल भाजी, कुम्हड़ा-कोचई की सब्जी और खीर परोसा गया।स्वादिष्ट भोजन के लिए मुख्यमंत्री ने सिन्हा एवं उनके परिजनों को उपहार भेंट कर अभिवादन भी किया।

    मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान सिन्हा ने बताया कि उनके परिवार में 6 सदस्य हैं और राशन कार्ड से परिवार को पर्याप्त मात्रा में राशन मिल जाता है, साथ ही कर्ज माफी होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है और धान बेचने से अब अच्छी आमदनी भी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले खरीफ वर्ष में 65 क्विंटल धान बेचा है तथा गोबर बेचकर 7 हज़ार रुपए कमाये हैं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2662

    https://golden36garh.com/?p=2658

  • ‘इट कुड हैव बीन मी’: दंतेवाड़ा नक्सल हमले में जीवित बचे व्यक्ति ने सुनाई डरावनी कहानी

    ‘इट कुड हैव बीन मी’: दंतेवाड़ा नक्सल हमले में जीवित बचे व्यक्ति ने सुनाई डरावनी कहानी

    ‘इट कुड हैव बीन मी’: दंतेवाड़ा नक्सल हमले में जीवित बचे व्यक्ति ने सुनाई डरावनी कहानी I खुद एक पुलिस वाले के बेटे, युवराज ने शुरुआती झटकों के बाद अपनी नर्वस पकड़ ली। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो अब वायरल हो गया है। यदि स्थानीय पुलिस और एनआईए इस मामले को अपने हाथ में लेती है तो इसका साक्ष्य संबंधी महत्व हो सकता है I

    यह मैं हो सकता था,” दंतेवाड़ा नक्सल हमले में मौत के बारे में सोचा जाने से एक जीवित व्यक्ति को छोड़ने से इंकार कर दिया गया, जिसने बुधवार को 11 लोगों की जान ले ली।

    एक नागरिक, युवराज 8 जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और एक घायल संदिग्ध नक्सली के साथ अपनी स्कॉर्पियो चला रहा था। उनका वाहन तीन के काफिले में दूसरा था- पहला तूफ़ान था और दूसरा एक पिक-अप वैन था जिसने विस्फोट कर दिया।

    पिकअप काफिले की आखिरी गाड़ी थी लेकिन अरहानपुर थाने से एक किलोमीटर आगे युवराज की स्कॉर्पियो से आगे निकल गई। कुछ ही मिनट बाद पिक-अप वैन के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

    युवराज ने GOLDEN36GARH को बताया, “मैं सुन्न हो गया था, मेरे सामने का वाहन धीमी गति से जमीन से उठा और फिर उसके टुकड़े-टुकड़े हो गया।”

    आईईडी विस्फोट के समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, “आम पांडुम उत्सव मनाया जा रहा था और ग्रामीणों ने लकड़ी के ढांचों को खड़ा कर दिया था… मैं ऐसे ही एक ढाँचे पर चला गया और लकड़ी का एक टुकड़ा वाहन में फंस गया… मैं धीमा हो गया और पिकअप मेरे पीछे वाले वाहन ने ओवरटेक किया… जब पिकअप वाहन में विस्फोट हुआ तो मैं पानी का घूंट पी रहा था।”

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2654

    https://golden36garh.com/?p=2650

  • आरक्षण का असर बीए, बीकॉम व बीएससी वाले सरकारी कॉलेजों के एडमिशन में होगी देरी

    आरक्षण का असर बीए, बीकॉम व बीएससी वाले सरकारी कॉलेजों के एडमिशन में होगी देरी

    आरक्षण विवाद का असर इस साल बीए, बीकॉम और बीएससी के सरकारी कॉलेजों पर भी पड़ रहा है। नया रोस्टर जारी नहीं होने की वजह से इन सभी कॉलेजों में प्रवेश में देर होगी। इसका असर पढ़ाई पर भी होगा। पिछली बार आरक्षण का असर इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक समेत अन्य कॉलेजों के एडमिशन पर पड़ा था। इसकी वजह से इन कोर्स की आधी से ज्यादा सीटें खाली रह गई थी।

    नए शिक्षा सत्र यानी 2023-24 में इस विवाद के असर से सभी सरकारी कॉलेजों के एडमिशन प्रभावित होगा। रोस्टर जारी नहीं होने की वजह से अब तक यह तय नहीं है कि छात्रों किस सिस्टम से प्रवेश दिया जाएगा। रविवि समेत अन्य राजकीय विवि से जुड़े राज्य में करीब 250 सरकारी कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में यूजी व पीजी में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होती बल्कि बारहवीं में मिले नंबरों के आधार पर ग्रेजुएशन में प्रवेश दिया जाता है।

    इसके बाद ग्रेजुएशन में मिले नंबरों के आधार पर पीजी में प्रवेश होता है। सभी मेरिट लिस्ट सामान्य व आरक्षित वर्ग के आधार पर तैयार की जाती है। जानकारों का कहना है कि जून के पहले हफ्ते से यूजी में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

    लेकिन इस बार आरक्षण में एडमिशन उलझेगा। शासन से इस संबंध में जब तक निर्देश जारी नहीं हो जाते एडमिशन में देरी होगी। पिछली बार आरक्षण विवाद अक्टूबर में सामने आया था। इससे पहले ही कॉलेजों में दाखिले पूरे हो गए थे। इसलिए एडमिशन में इसका कोई असर नहीं हुआ था।

    इधर आरक्षण का पेंच, उधर केंद्रीय विवि के लिए होगी प्रवेश परीक्षा : राज्य में आरक्षण विवाद की वजह से प्रवेश परीक्षाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी)- यूजी 2023 की तैयारी की जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से यह प्रवेश परीक्षा 21 से 31 मई तक ली जाएगी। इस परीक्षा से केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर समेत देश के अन्य केंद्रीय और राजकीय विवि में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए फॉर्म पहले ही जमा हो चुके हैं।
    जल्द ही छात्रों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2621

    https://golden36garh.com/?p=2625

  • कोरबा पश्चिम में बनेगा नया पावर प्लांट, 25 हजार करोड़ रूपये का किया गया प्रावधान

    कोरबा पश्चिम में बनेगा नया पावर प्लांट, 25 हजार करोड़ रूपये का किया गया प्रावधान

    कोरबा पश्चिम में बनेगा नया पावर प्लांट, 25 हजार करोड़ रूपये का किया गया प्रावधान

    सीएम भूपेश बघेल ने बताया हैं की कोरबा पश्चिम क्षेत्र में नए पावर प्लांट की स्थापना की जायेगी I इसके लिए सरकार के द्वारा 25 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2433

    https://golden36garh.com/?p=2552

  • राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़। गोली लगने से 2 जवान शहीद

    राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़। गोली लगने से 2 जवान शहीद

    राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़। गोली लगने से 2 जवान शहीद

    राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़। गोली लगने से 2 जवान शहीद I थाना बोरतलब में तैनात थे 2 जवान I नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी , जिसमे 2 जवान शहीद हो गए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2467

    https://golden36garh.com/?p=2473

  • CM बघेल पूछा जब रामचरितमानस फाड़ा जा रहा था तब क्या कर रहे थे सीएम योगी ?

    CM बघेल पूछा जब रामचरितमानस फाड़ा जा रहा था तब क्या कर रहे थे सीएम योगी ?

    CM बघेल पूछा जब मानस फाड़ा जा रहा था तब क्या कर रहे थे सीएम योगी ?

    CM बघेल पूछा जब मानस फाड़ा जा रहा था तब क्या कर रहे थे सीएम योगी ? रामचरितमानस विवाद पर CM बघेल का BJP पर तीखा प्रहार, पूछा जब मानस फाड़ा जा रहा था तब क्या कर रहे थे सीएम योगी ?  छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी अब देशभर में रामचरिमानस को लेकर जारी घमासान में कूद पड़े हैं। इस मसले पर उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया और सवाल भी पूछे। सीएम बघेल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस मामले पर सिर्फ राजनीति का रही हैं। जब उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस फाड़ा जा रहा था तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या कर रहे थे? सीएम बघेल ने दो टूक कहा की इस मामले पर भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया की कितने भाजपाई है जो अपने माता-पिता के पैर छूते हैं ?

    भूपेश बघेल का बीजेपी पर हमला : एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के पूर्व संस्कृति मंत्री ने छग की संस्कृति बिगाड़ने का काम किया है। देश में अबतक चार कुंभ थे लेकिन अब यहां पांचवा कुंभ बनाया गया।

     भूपेश बघेल का बीजेपी पर हमला : रामचरिमानस पर मचे घमासान पर भूपेश बघेल ने कहा की इस मुद्दे पर बहस करना गलत है। हम सभी को रामचरितमानस के मूल तत्व को समझना होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण की बात है, राम की बात है, राम को आप किसी भी रूप में देख सकते हैं, चाहे ही वे ‘मरा-मरा’ कहें, वे “राम-राम” कहने लगें क्या फर्क पड़ता है ?

    आगे कहा कि रामचरितमानस के सकारात्मक पहलू हैं जिन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए। ‘डिबेट करना गलत है। वहां जो अच्छी चीजें हैं उन्हें स्वीकार करें। किताब से दो-चार चौपायों को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इसके मूल तत्व को समझना अत्यंत आवश्यक है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2442

    https://golden36garh.com/?p=2438

  • अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

    अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

    अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

    अमृत काल में ‘ऐतिहासिक विकास’ का दावा असत्य, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, ट्वीट कर कही ये बात I बजट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया रायपुर। देश में 1 फरवरी को आम बजट पेश किया गया। बजट को लेकर राजनीतिक सियासत का माहौल गर्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के अटके से केंद्रीय बजट को निर्दिष्ट किया जा रहा है। आम बजट पेश करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम ने जीडीपी को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा।

    बजट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया: कहा कि अमृत काल में देश में कथित ऐतिहासिक विकास का दावा असत्य है। यूपीए के कार्यकाल में जीडीपी, एनडीए की तुलना में अधिक हो रही है। 2019 से 2022 के बीच COVID-19 आया था। इसी तरह 2006 से 2008 के बीच वैश्विक मंदी भी आई थी। ग्लोबिन पीएम मनमोहन के नेतृत्व में जीडीपी पर कोई असर नहीं पड़ा। सीएम भूपेश ने हर साल जीडीपी के आंकड़ों पर ट्वीट किया।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=339

    https://golden36garh.com/?p=2433

    https://golden36garh.com/?p=2428

  • बेलपान में लगेगी फ्लाई एश से ईंट बनाने की यूनिट

    बेलपान में लगेगी फ्लाई एश से ईंट बनाने की यूनिट

    बेलपान में लगेगी फ्लाई एश से ईंट बनाने की यूनिट

    बेलपान में लगेगी फ्लाई एश से ईंट बनाने की यूनिट 8 युवाओं का 7.5 लाख का लोन मंजूर ,मुख्यमंत्री ने पहनी महिलाओं की बनाई कोसा जैकेट I

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए बुधवार को बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम बेलपान पहुंचे। उन्होंने यहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) की गतिविधियों का जायजा लिया। सीएम ने रीपा स्थल पर पीपल के पौधे का रोपण भी किया। तेजी से विकसित हो रहे रीपा में 8 युवा उद्यमी वेल्डिंग, सिलाई, कूलर मेकिंग, स्लीपर मेकिंग, सीमेंट पोल और लोहे के उपकरण बनाने का काम करेंगे।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के अंतर्गत बेलपान में तेजी से विकसित किए जा रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन किया। यहां भोजनालय और स्टेशनरी मार्ट का व्यवसाय भी होगा। इसके लिए 8 व्यक्तिगत हितग्राहियों को 7.50 लाख रुपए का बैंक लोन भी स्वीकृत किया गया है और लगभग 3 लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है।

    CM ने स्वसहायता समूह की महिला सदस्यों के आग्रह पर उनके द्वारा निर्मित कोसा जैकेट को भी पहना और लाभान्वित हितग्राहियों से बात भी की। बेलपान में 6 महिला स्वसहायता समूह द्वारा मसाला, वर्मी खाद, गोबर बिक्री, मशरूम उत्पादन एवं प्रोसेसिंग फ्लाई ऐश ब्रिक्स और सब्जी, बड़ी का काम भी किया जाएगा। रीपा के स्थापित होने से ग्रामीण उद्यमियों को और स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

    बेलपान में स्थापित हो रहे रीपा में 31.50 लाख रुपए की लागत से फ्लाई ऐश से ईंट बनाने का यूनिट शुरू होगा। यहां अत्याधुनिक मशीनों द्वारा फ्लाई ऐश ईंट बनाई जाएगी। जिसका उपयोग अधोसंरचना निर्माण और सरकारी और निजी क्षेत्रों के निर्माण कार्यों में किया जाएगा। इसके लिए यहां शेड, स्टोर और वर्किंग क्षेत्र के लिए आधी एकड़ भूमि विकसित की गई है। ईंट बनाने के लिए फ्लाई ऐश सीपत के बिजली घर से लिया जाएगा। रीपा में मसाला उद्योग से 9 महिला सदस्यों के स्व-सहायता समूह लाभान्वित होंगे। इसे 19 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यहां हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, मीट एवं चिकन मसाला सहित मिक्स मसाला और सब्जी मसाला बनाया जाएगा।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों का कर्ज बढ़ता जा रहा था। लोग खेती छोड़ रहे थे, ऐसे में हमने सरकार बनाते ही दो घंटे के अंदर किसानों का लोन माफ कर दिया। सरकार ने अपना वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी तक हमने 100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है, उत्पादन दो गुना हो गया है, किसानों की संख्या और जमीन का रकबा दोनों बढ़े हैं।

    सरकारी योजनाओं से किसानों को ताकत मिल रही है, जिससे खेती लाभदायक हुई है। छत्तीसगढ़ में हमारे अन्नदाता बहुत प्रसन्न हैं, फसल भी बहुत अच्छी हो रही है। इस साल समर्थन मूल्य पर मूंग दाल और उड़द भी खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोदो बोने वाले किसानों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार ने लाखों परिवारों को लॉकडाउन में रोजगार दिया। संकट में भी हम जनता के साथ खड़े रहे हैं। किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा जाए, यही सरकार का उद्देश्य है।

    बेलपान ग्राम में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं

    1. तखतपुर नगर के जल संकट को दूर करने जल आवर्धन योजना में तखतपुर को खुड़िया जलाशय से जल आपूर्ति की जायेगी।

    2. बेलपान मंदिर/मेला स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

    3. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलपान के लिए एम्बुलेंस प्रदान की जायेगी।

    4. बेलपान में प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास 50 सीटर का निर्माण किया जायेगा।

    5. तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये भवन निर्माण कराया जायेगा।

    6. उस्लापुर फ्लाईओवर से सकरी तक सड़क चौड़ीकरण कराया जायेगा ।

    7. ग्राम भरनी में गुरू घासीदास जयंती मेला स्थल पर भवन एवं अहाता निर्माण कराया जायेगा।

    8. ग्राम पंचायत गनियारी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।

    9. ग्राम संकरीभांटा में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा।

    10. ग्राम साल्हेकापा में मीडिल स्कूल व ग्राम निगारबंद, बेलसरा तथा पोंगरिहा में प्राथमिक शाला के लिये भवन का निर्माण कराया जायेगा।

    11. ग्राम दर्री के स्टेडियम का उन्नयन व बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जायेगा।

    12. शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तखतपुर का नामकरण स्व. ठाकुर बलराम सिंह जी पूर्व विधायक तखतपुर के नाम पर।

    13. शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय तखतपुर का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने हेतु घोषणा।

    14. बीजापुर में प्राथमिक शाला का माध्यमिक स्कूल में उन्नयन की भी घोषणा।

    15. सेदा माध्यमिक स्कूल के हाई स्कूल में उन्नयन की घोषणा।