CRIME Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?cat=295 NEVER MISS UPDATES Mon, 06 Nov 2023 08:22:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://golden36garh.com/wp-content/uploads/2020/08/cropped-SITE-ICON-32x32.jpg CRIME Archives - GOLDEN CHHATTISGARH https://golden36garh.com/?cat=295 32 32 बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू https://golden36garh.com/?p=2837 https://golden36garh.com/?p=2837#respond Mon, 06 Nov 2023 08:22:58 +0000 https://golden36garh.com/?p=2837 बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों

The post बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू

बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू I

केंद्रीय जेल बिलासपुर में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल के अंदर ही कोर्ट रूम बनाया गया। न्यायाधीशों ने सुनवाई कर बंदियों के अपराध व सजा की समीक्षा किए। इसके पश्चात लोक अदालत में सेंट्रल जेल के 11 बंदियों का प्रकरण का निराकरण करते हुए रिहाई का आदेश दिया गया।

रविवार को आयोजित जेल लोक अदालत में जिला न्यायालय बिलासपुर एवं अन्य तालुका न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीशों द्वारा केंद्रीय जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों के 11 प्रकरणों का निराकरण किया गए। ऐसे बंदी जो उन पर आरोपित धारा के अपराध की न्यूनतम अवधि जेल में गुजर चुके थे। उन्हें जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर उनकी अभिरक्षा में बिताई गई अवधि के बराबर दंडादेश देकर उनकी रिहाई का आदेश पारित किया गया।

जेल से रिहा होने का आदेश सुनते ही बंदियों के आंखों से आंसू छलक पड़े। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा उक्त जेल लोक अदालत के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों की कुल आठ खंडपीठ बनाई गई थी। केंद्रीय जेल बिलासपुर में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वरियाल ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

जेल लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के उप सचिव गिरीश कुमार मंडावी, न्यायाधीश सुमित कुमार सोनी, निक्सन डेविड लकड़ा, शुभदा गोयल, श्वेता बघेल, जेल अधीक्षक खोमेश कुमार मंडावी मौजूद रहे।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2825

https://golden36garh.com/?p=2832

The post बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2837 0
धर्म बदला तो गांव वाले खिलाफ हुए, पानी तक नहीं देते https://golden36garh.com/?p=2832 https://golden36garh.com/?p=2832#respond Mon, 06 Nov 2023 08:08:05 +0000 https://golden36garh.com/?p=2832 धर्म बदला तो गांव वाले खिलाफ हुए, पानी तक नहीं देते धर्म बदला, तो गांव वाले खिलाफ हुए, पानी तक

The post धर्म बदला तो गांव वाले खिलाफ हुए, पानी तक नहीं देते appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

धर्म बदला तो गांव वाले खिलाफ हुए, पानी तक नहीं देते

धर्म बदला, तो गांव वाले खिलाफ हुए, पानी तक नहीं देते I

छत्तीसगढ़ में कल, यानी 7 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग है। राजधानी रायपुर से करीब 210 किमी दूर नारायणपुर में भी वोट डाले जाएंगे। महाराष्ट्र से सटा नारायणपुर जिला नक्सलियों का गढ़ है, पर बीते कुछ साल से धर्मांतरण की वजह से भी चर्चा में है।

यहां के गांव इतने बंट गए हैं कि ईसाई धर्म मानने वाले आदिवासियों को शव दफनाने से रोका जाने लगा। चर्च पर हमले हुए। बहिष्कार कर दिया गया।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2825

https://golden36garh.com/?p=2820

The post धर्म बदला तो गांव वाले खिलाफ हुए, पानी तक नहीं देते appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2832 0
‘ईडी और आईटी की टीम घर पहुंच गई होती’, सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी उम्मीदवारों की वायरल लिस्ट को बताया षड्यंत्र https://golden36garh.com/?p=2825 https://golden36garh.com/?p=2825#respond Mon, 09 Oct 2023 09:46:28 +0000 https://golden36garh.com/?p=2825 ईडी और आईटी की टीम घर पहुंच गई होती’, सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी उम्मीदवारों की वायरल लिस्ट को बताया

The post ‘ईडी और आईटी की टीम घर पहुंच गई होती’, सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी उम्मीदवारों की वायरल लिस्ट को बताया षड्यंत्र appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

ईडी और आईटी की टीम घर पहुंच गई होती’, सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी उम्मीदवारों की वायरल लिस्ट को बताया षड्यंत्र I

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जाने से पहले एक बार फिर भाजपा के प्रत्याशियों की कथित लिस्ट वायरस होने के मुद्दे पर हमला बोला है।

भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची वायरल होने के मामले में मुख्य विपक्षी दल पर तंज कसने वाले भूपेश बघेल ने 8 अक्टूबर को रायपुर में पूछा कि यह सूची क्यों वायरल हुई है या लीक कराई गई है? मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ भाजपा की लिस्ट वायरल हुई होती। तो लिस्ट प्रकाशित करने वाले मीडिया हाउस और खबर चलने वाले पत्रकारों के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग (आईटी) की टीम पहुंच गई होती।

अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इसका मतलब यह है कि भाजपा ने इस सूची को जान-बूझकर वायरल कराया है।छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि प्रत्याशियों के टिकट काटने के लिए यह साजिश रची गई थी।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी षड्यंत्र के तहत यह सब कर रही है। पहले सूची वायरल कर दी। इसके बाद सूची में शामिल उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन करवा दिया। अब उनसे कहेंगे कि पार्टी के कार्यकर्ता आपका विरोध में है। इसलिए आपको टिकट नहीं मिल सकता है। यह सब सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं‌। कार्यसमिति की बैठक का एजेंडा क्या है। अभी उन्हें नहीं पता। हालांकि, उन्होंने कहा कि बैठक में विधानसभा चुनावों पर बातचीत हो सकती है, हो सकता है कि लोकसभा के चुनाव पर चर्चा के लिए कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदराबाद में पार्टी के अधिवेशन के बाद जल्द ही कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी प्रदेशों के नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर कई स्तर पर चर्चा हुई है।

सर्वे रिपोर्ट्स, अनुशंसा और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों के आधार पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की कई दौर की बैठक हुई है। स्क्रीनिंग कमेटी की अब तक 2 बैठकें हुईं हैं। अब तक जितनी भी बैठकें हुईं हैं, उन सबके निष्कर्ष के आधार पर उम्मीदवार तय किए जाएंगे। उन्होंने संकेत दिए कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवार के चयन पर भी चर्चा हो सकती है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2816

https://golden36garh.com/?p=2820

The post ‘ईडी और आईटी की टीम घर पहुंच गई होती’, सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी उम्मीदवारों की वायरल लिस्ट को बताया षड्यंत्र appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2825 0
छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश https://golden36garh.com/?p=2796 https://golden36garh.com/?p=2796#respond Tue, 12 Sep 2023 09:18:32 +0000 https://golden36garh.com/?p=2796 छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश में

The post छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश में कहा है कि रेप, छेड़छाड़ और कुछ अन्य मामलों के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों में नियुक्त करने पर रोक लगा दी गई हैI वहीं, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वकील अनीश तिवारी ने कहा कि मौजूदा नियम और नया नियम एक जैसा प्रतीत होता है I छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी किया है. इसमें कहा है कि रेप, छेड़छाड़ और कुछ अन्य अपराधों के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों में नियुक्त करने पर रोक लगा दी गई है I इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है I

उन्होंने बताया कि यह आदेश राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी राजस्व प्रभागों के अध्यक्षों, विभागों के प्रमुखों, राजस्व प्रभागों के आयुक्तों और कलेक्टरों को जारी किया गया I जिन्हें निर्देश को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है I दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा था कि महिलाओं और लड़कियों से रेप, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों के मामलों में आरोपियों पर राज्य में सरकारी नौकरियों में रोक लगाई जाएगी I कोई भी उम्मीदवार किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा I साथ ही जिसे महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए दोषी ठहराया गया हो I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2788

https://golden36garh.com/?p=2792

The post छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2796 0
अमानक खाद, बीज और कीटनाशक पर सख्ती, छह दुकानें सील, 14 निलंबित, 74 को नाेटिस https://golden36garh.com/?p=2762 https://golden36garh.com/?p=2762#respond Fri, 04 Aug 2023 09:05:01 +0000 https://golden36garh.com/?p=2762 अमानक खाद, बीज और कीटनाशक पर सख्ती, छह दुकानें सील, 14 निलंबित, 74 को नाेटिस अमानक खाद, बीज और कीटनाशक

The post अमानक खाद, बीज और कीटनाशक पर सख्ती, छह दुकानें सील, 14 निलंबित, 74 को नाेटिस appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

अमानक खाद, बीज और कीटनाशक पर सख्ती, छह दुकानें सील, 14 निलंबित, 74 को नाेटिस

अमानक खाद, बीज और कीटनाशक पर सख्ती, छह दुकानें सील, 14 निलंबित, 74 को नाेटिस I

छत्तीसगढ़ में अमानक खाद, बीज और कीटनाशक बेचने की शिकायत मिलने के बाद कृषि विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की। अब तक छह दुकानें सील कर दी गई हैं। 14 दुकानों का लाइसेस निलंबित किया जा चुका है और 74 दुकानदारों को नोटिस थमाया गया है। इस मामले में सबसे ज्यादा कार्रवाई गरियाबंद में हुई है। गरियाबंद में 62 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस, तीन प्रतिष्ठानों में खाद,बीज विक्रय को प्रतिबंधित किए जाने के साथ ही 13 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

खाद, बीज की दुकानों की औचक जांच का अभियान जारी

रायपुर के अभनपुर विकासखंड के ग्राम पचेड़ा में यदु ट्रेडर्स और ग्राम हसदा में चंद्राकर कृषि केंद्र में गड़बड़ी का मामला पकड़ में आने पर वहां भंडारित उर्वरक को जब्त करने के साथ ही दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। आरंग ब्लाक के चंदखुरी स्थित वर्मा कृषि केंद्र के लाइसेंस को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

रायपुर समेत अन्य जिलों में कार्रवाई

तिल्दा स्थित केशरवानी कृषि सेवा केंद्र में बिना वैध लाइसेंस के खाद विक्रय की मामला पकड़ में आने पर इस दुकान को सील कर दिया गया है। धरसींवा ब्लाक के सिलयारी स्थित वर्मा कृषि केंद्र और छत्तीसगढ़ कृषि सेवा केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।

इसी तरह सक्ती में अमानक खाद का मामला पकड़ में आने पर कृषि सेवा केंद्र सक्ती, किसान बीज भंडार सक्ती और ज्ञानीराम चंदगीराम सक्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बिलासपुर के कोटा में मेसर्स रमेश कृषि सेवा केंद्र में जांच पड़ताल के दौरान बिना लाइसेंस कीटनाशक की बिक्री और अन्य गंभीर अनियमितता का मामला पकड़ में आने पर इस प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2754

https://golden36garh.com/?p=2758

The post अमानक खाद, बीज और कीटनाशक पर सख्ती, छह दुकानें सील, 14 निलंबित, 74 को नाेटिस appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2762 0
स्कूल बस और ट्रेलर की भिड़ंत ड्राइवर की जगह हेल्पर चला रहा था गाड़ी https://golden36garh.com/?p=2738 https://golden36garh.com/?p=2738#respond Thu, 20 Jul 2023 10:06:54 +0000 https://golden36garh.com/?p=2738 स्कूल बस और ट्रेलर की भिड़ंत ड्राइवर की जगह हेल्पर चला रहा था गाड़ी स्कूल बस और ट्रेलर की भिड़ंत ड्राइवर की

The post स्कूल बस और ट्रेलर की भिड़ंत ड्राइवर की जगह हेल्पर चला रहा था गाड़ी appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

स्कूल बस और ट्रेलर की भिड़ंत ड्राइवर की जगह हेल्पर चला रहा था गाड़ी

स्कूल बस और ट्रेलर की भिड़ंत ड्राइवर की जगह हेल्पर चला रहा था गाड़ी, रॉन्ग साइड पर जाकर मारी टक्कर I

जशपुर मार्ग पर बुधवार को स्कूल बस और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से ट्रेलर ने रॉन्ग साइड पर जाकर स्कूल बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 30 बच्चे और बस ड्राइवर घायल हुए थे। हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ था।

पुलिस ने हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर ड्राइवर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था। कंचनपुर बरघाट के पास स्कूल बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में 30 बच्चे घायल हो गए थे। वहीं ड्राइवर राम बेहरा (30 वर्ष) कई घंटों तक स्टीयरिंग में ही फंसा रहा, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बहुत मुश्किल से बाहर निकाला था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में घायल 5 बच्चों, बस ड्राइवर राम बेहरा और ट्रेलर चला रहे खलासी अनुज पांडेय (25 वर्ष) को इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी 25 बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

रायगढ़ जिला अस्पताल में 7 लोगों का इलाज जारी

हादसे में घायल 5 बच्चों, बस ड्राइवर राम बेहरा और ट्रेलर चला रहे खलासी अनुज पांडेय (25 वर्ष) को इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी 25 बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

ये है पूरी घटना

बुधवार दोपहर 2 बजे बच्चों को सेंटान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस (क्रमांक CG 13 AS 7277) लेकर जा रही थी, तभी एक ट्रेलर (क्रमांक CG 11 BF 9910) ने सामने से आकर उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मारी है। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि बस चालक अपनी गाड़ी को सड़क से नीचे उतार रहा था, लेकिन तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2732

https://golden36garh.com/?p=2723

The post स्कूल बस और ट्रेलर की भिड़ंत ड्राइवर की जगह हेल्पर चला रहा था गाड़ी appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2738 0
महिला बंदियों से अश्लील हरकत जेल में बंद महिला के परिजन की शिकायत https://golden36garh.com/?p=2700 https://golden36garh.com/?p=2700#respond Sat, 24 Jun 2023 14:06:11 +0000 https://golden36garh.com/?p=2700 महिला बंदियों से अश्लील हरकत जेल में बंद महिला के परिजन की शिकायत महिला बंदियों से अश्लील हरकत जेल में

The post महिला बंदियों से अश्लील हरकत जेल में बंद महिला के परिजन की शिकायत appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

महिला बंदियों से अश्लील हरकत जेल में बंद महिला के परिजन की शिकायत

महिला बंदियों से अश्लील हरकत जेल में बंद महिला के परिजन की शिकायत I

अंबिकापुर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाए जाने का सनसनीखेज आरोप एक युवक ने लगाया है और इसकी शिकायत राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से की है। उसने कहा है कि उसकी मौसी ने जेल में हो रहे अमानवीय व्यवहार की बात उसे और उसके परिवार को बताई है।

जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल जेल में बंद महिला बंदियों से अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत कमलेश कुमार साहू ने की है। कमलेश ग्राम मुड़ेसा का रहने वाला है। उसने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, गृह विभाग के सचिव, जेल विभाग के महानिदेशक, सरगुजा कलेक्टर और केंद्रीय जेल के अधीक्षक से शिकायत करते हुए जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हर महीने पैसे देने होते हैं I

युवक ने कहा कि उसकी मौसी पिछले 6 महीने से एक मामले में केंद्रीय जेल में है। वो और उसका परिवार मौसी से मिलने समय-समय पर सेंट्रल जेल जाता रहता है। उसकी मौसी ने बताया कि जेलर ममता पटेल और महिला जेल प्रहरी मेरी मारग्रेट को हर महीने पैसे देने पड़ते हैं। अगर किसी महिला बंदी द्वारा रुपए देने से मना किया जाता है, तो अधिकारी और जेल प्रहरी उसके साथ अमानवीय व्यवहार करती हैं।

वे महिला नंबरदारों से महिला बंदियों के कपड़े उतरवाकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। उनके साथ अश्लील और गंदी हरकत की जाती है। यही नहीं महिला अधिकारी इसका वीडियो अपने मोबाइल पर बना लेती है। वो उसे अन्य लोगों को वीडियो शेयर कर देने की धमकी देती है। युवक ने कहा कि उसकी मौसी से भी रुपए मांगे गए हैं। मौसी ने परिवार को बताया कि उसे प्रताड़ित न किया जाए, इसलिए पैसे दे दिए जाएं, नहीं तो वो शांति से रह नहीं पाएगी और उसे ठीक से खाना भी नहीं मिल पाएगा।

जांच की मांग

शिकायत में युवक ने कहा कि उसकी मौसी से जो गुनाह हुआ है, उसकी सजा तो उसे मिलेगी, लेकिन जेल में महिला बंदियों से ऐसा कृत्य मानव अधिकार का उल्लंघन है। उसने मामले की जांच की मांग की है।

मेरे पास नहीं आई है शिकायत

इधर सेंट्रल जेल अधीक्षक योगेश सिंह ने कहा कि मेरे पास ऐसी शिकायत नहीं आई है, अगर किसी को शिकायत करनी है, तो मेरे पास आकर करे। जेल में मोबाइल सभी के लिए प्रतिबंधित है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2696

https://golden36garh.com/?p=2692

The post महिला बंदियों से अश्लील हरकत जेल में बंद महिला के परिजन की शिकायत appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2700 0
कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया https://golden36garh.com/?p=2696 https://golden36garh.com/?p=2696#respond Wed, 14 Jun 2023 11:43:08 +0000 https://golden36garh.com/?p=2696 कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत;

The post कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया

कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया I

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार रात सड़क हादसे में चार नाबालिगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार मिक्सर-ट्रक ने एक बाइक पर सवार दो लड़कों को कुचल दिया, नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे सोशल मीडिया वीडियो शूट कर रहे दो अन्य लड़कों को कुचल दिया। पुलिस ने कहा कि सभी पीड़ितों की उम्र 16-17 साल है और ट्रक एक निजी फर्म का है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग -130 के निर्माण में लगी हुई है।
हादसा जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर और रायपुर से 190 किमी दूर चैतमा चौकी इलाके के पास रात करीब 11 बजे हुआ।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2692

https://golden36garh.com/?p=2688

The post कोरबा में हादसे में चार लड़कों की मौत; एनएच जाम कर दिया appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2696 0
पेड़ पर 2 दोस्तों की फांसी पर लटकती मिली लाश https://golden36garh.com/?p=2669 https://golden36garh.com/?p=2669#respond Wed, 03 May 2023 09:54:33 +0000 https://golden36garh.com/?p=2669 पेड़ पर 2 दोस्तों की फांसी पर लटकती मिली लाश पेड़ पर 2 दोस्तों की फांसी पर लटकती मिली लाश

The post पेड़ पर 2 दोस्तों की फांसी पर लटकती मिली लाश appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>

पेड़ पर 2 दोस्तों की फांसी पर लटकती मिली लाश

पेड़ पर 2 दोस्तों की फांसी पर लटकती मिली लाश , मौके पर मिली शराब की खाली बोतल, एक का जन्मदिन था आज I

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम छपोरा में दो दोस्तों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश बुधवार को जामुन के पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली है। गांववालों ने जैसे ही इनकी लाश देखी, तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्तों के नाम राहुल बंजारे (16 वर्ष) और टिकवेंद्र कुर्रे (20 वर्ष) है। दोनों दोमुहामी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में शराब की बोतल और पानी का पाउच भी मिला है। घटनास्थल की शुरुआती जांच में लग रहा है कि पहले दोनों लड़कों ने जमकर शराब पी होगी और उसके बाद पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2666

https://golden36garh.com/?p=2662

The post पेड़ पर 2 दोस्तों की फांसी पर लटकती मिली लाश appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2669 0
छत्तीसगढ़ में माओवादी उग्रवाद से निपटने को लेकर भाजपा, कांग्रेस ट्रेड बार-बार कटघरे में हैं I https://golden36garh.com/?p=2662 https://golden36garh.com/?p=2662#respond Sat, 29 Apr 2023 07:43:23 +0000 https://golden36garh.com/?p=2662 छत्तीसगढ़ में माओवादी उग्रवाद से निपटने को लेकर भाजपा, कांग्रेस ट्रेड बार-बार कटघरे में हैं I छत्तीसगढ़ में माओवादी उग्रवाद

The post छत्तीसगढ़ में माओवादी उग्रवाद से निपटने को लेकर भाजपा, कांग्रेस ट्रेड बार-बार कटघरे में हैं I appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दंतेवाड़ा जिले में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) पर हाल ही में हुए माओवादी हमले को राजनीतिक रंग देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आलोचना की है।

छत्तीसगढ़ में माओवादी उग्रवाद से निपटने को लेकर भाजपा, कांग्रेस ट्रेड बार-बार कटघरे में हैं I

छत्तीसगढ़ में माओवादी उग्रवाद से निपटने को लेकर भाजपा, कांग्रेस ट्रेड बार-बार कटघरे में हैं I

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दंतेवाड़ा जिले में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) पर हाल ही में हुए माओवादी हमले को राजनीतिक रंग देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आलोचना की है।
26 अप्रैल को माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 10 डीआरजी जवानों और एक चालक की जान चली गई थी, जब जवान तलाशी अभियान के बाद लौट रहे थे।
बघेल के इस बयान कि पहले जवान कैंप में शहीद होते थे, लेकिन अब लड़ते-लड़ते शहीद हो जाते हैं, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थिति की तुलना अतीत से नहीं की जा सकती.
उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने माओवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई में अपार बहादुरी का परिचय दिया था, एक समय था जब छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग में लोग डर के मारे रहते थे, लेकिन पिछली सरकार ने नागरिकों के पक्ष में चीजों को बदल दिया।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=2658

https://golden36garh.com/?p=2654

The post छत्तीसगढ़ में माओवादी उग्रवाद से निपटने को लेकर भाजपा, कांग्रेस ट्रेड बार-बार कटघरे में हैं I appeared first on GOLDEN CHHATTISGARH.

]]>
https://golden36garh.com/?feed=rss2&p=2662 0