Category: Popular News

Popular News

  • मैं लॉकडाउन का समर्थन करूँगा सिर्फ मुझे जिंदा रहने दो…,पढ़े एक आम जनता की आवाज़

    मैं लॉकडाउन का समर्थन करूँगा सिर्फ मुझे जिंदा रहने दो…,पढ़े एक आम जनता की आवाज़

    अब तो कुछ सोचो •
    हम किससे दिल लगा बैठे थे ?

    जिस सरकार के पास 20 हजार करोड़ केवल संसंद भवन निर्माण के लिए मौज़ूद हैं उस सरकार को इतनी दान की क्यूँ ज़रूरत पड़ रही हैं?? क्यूँ 1.39 बिलियन आबादी वाले देश में आज शाशन प्रशासन असहाय नज़र आने लगा? शायद इसलिए कि… हमने कभी दूर दृष्टि रखी ही नहीं । हमने आगामी चुनौतियों को नज़रंदाज़ कर केवल अच्छे का सोच रखा था! हमें मंदिर मस्जिदों के फैसले सुहावने लगते और 3 हज़ार करोड़ की मूर्तियाँ देश की शान लगती थी। हमें सरकार के पेश किये गये बजट से कोई मतलब ही नहीं थी और देश के प्राइवेटाईजेशनो से तो दिल लगा बैठे थे।

    दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति का तमगा खो देगी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, देश में ही  बन रही हैं 2 ऐसी प्रतिमाएं | Statue of Unity to lose its tallest statue  crown to
    हजार करोड़ की शान
    देश को क्या सोचने की आवश्यकता हैं ?

    देश में कोरोना महामारी को लेकर बड़ी असुविधाजनक तथ्य सामने आने लगे हैं, शासन की व्यवस्थाये ध्वस्त हो चुकीं हैं वही प्रशासन भी अपने ज्ञानो से वंचित होता नज़र आ रहा हैं। दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में यह देश अपने 32,87,263 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा साथ ही लगभग 2.3 अरब जनसंख्या के साथ दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है।

    ऐसे स्थिति में यह देश उस बीमारी से लड़ रहा हैं जिसके आंकड़ो का कोई सही जवाब नहीं हैं। जिसके आंकड़े प्रत्येक दिन इमारतो की तरह बढ़ते ही जा रहे हैं। जहाँ 3 हज़ार करोड़ की मूर्ति ना बनती तो शायद हम आज देश की अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य नीतियों पर असहजता से भरोषा कर रहे होते। लेकिन अब किस पर भरोषा करें? देश को इस पर सोचने की आवश्यकता हैं! कि उन्हें देश के लिए क्या चाहिए और क्या नहीं!

    कौन हैं असली मददगार सरकार या कोई और?

    हिंदुस्तान में करोड़ो मन्दिर और उनमे छुपे करोड़ो अरबो रुपयें आखिर कब काम आएंगे? शायद अब आयेंगे ही नहीं! जिन रुपयों को हम जिंदगियां बचाने के उपयोग में नहीं ला सकें अब वह किन कामों के? देश का पैसा अमीरों के पास सुरक्षित हैं लेकिन गरीबों का अभी और गरीब होना बाकी हैं। जहाँ सरकार अरबो रुपयों की मालिक होते हुए भी इस सिस्टम को नहीं संभाल पाई वही सोनू सूद जैसे एक आम अभिनेता ने जाने कितने लाखो लोगो की जिंदगियां बचा ली! न जाने कितने NGOS ने स्वयं के पैसो से कितनो की साँसे रुकने से बचा लिए।

    कोरोना वॉरियर Sonu Sood को SpiceJet ने दिया सम्मान, विमान पर लगाई तस्वीर |  Zee Business Hindi
    ट्रिब्यूट to सोनू सूद
    मज़दूर हिंदुस्तान का सबसे मज़बूर!

    देश का नींव, देश का कृषक आज कण कण का मोहताज़ हैं। आज इनके पास खाने को एक वक्त की रोटी नहीं हैं। वह देश के सरकार से चीख-चीख कर कह रहा हैं – मैं लॉकडाउन का समर्थन करूँगा सरकार पहले मुझे जिंदा तो रहने दो…! वैसे भी मुझे बिजली बिल, पानी बिल, बच्चो का स्कूल फीस, किरायेदार का किराया, बैंक का लोन ही तो केवल चुकाना हैं कौन सा बड़ा काम हैं…! चूका लूँगा यह भी।

    भविष्य के फैसले वर्तमान में ही ले लो…

    कोरोना ने जहाँ देश की लुटिया डूबा दी वही हमें सोचने में भी मजबूर कर दिया हैं कि देश में पैसों की कमी नहीं हैं पर जरुरत हैं तो देश में अच्छी शिक्षा, सुद्रढ़ स्वास्थ्य निति और परिपक्त योजनाओं की! सरकार के संग जनताओ को भी विचार मंथन की आवश्यकता हैं कि…. उनके देश का पैसा किन किन किस्तों और कितनी कितनी मुश्तो में इन्वेस्ट होना चाहिए! क्यूंकि सुना हैं आज कल भगवानो ने भी अपने मंदिरो के कपाट बंद कर लिए हैं….

    शुभम कोसले, मुख्य संपादक, गोल्डन छत्तीसगढ़ की कलम से!
  • अविराम, नाचा हैं तैयार! दान किये  5,51,000 रु मुख्यमंत्री सहायता कोष में

    अविराम, नाचा हैं तैयार! दान किये 5,51,000 रु मुख्यमंत्री सहायता कोष में

    नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोशिएशन (NACHA) द्वारा कोरोना संकट के इस समय में पांच लाख इक्यावन हजार रुपये की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की गयी है। इस सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोशिएशन (NACHA) के सदस्यों का आभार अपने सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से व्यक्त किया हैं। नाचा के इस मानवीय कार्य को छत्तीसगढ़ की जनता काफी पसंद कर रही हैं क्यूंकि NACHA पहले से ही अपने बड़े दिल का परिचय छत्तीसगढ़ की जनता को करवाते आया हैं।

    नाचा ने भी मुख्यमंत्री के इस पोस्ट के बाद अपने ऑफिसियल अकाउंट में इसकी जानकारी दी हैं जिसमे उन्होंने लिखा हैं; “CM of Chhattisgarh tweet on fund received from NACHA for COVID relief. NACHA thanks and appreciate of your tweet and message and hoping our contribution can help our state of Chhattisgarh during this pandemic.”

    NACHA India- SOS COVID Fighters का मुख्य उद्देश्य:

    इस महामारी के दौरान अपने देश की मदद करने के लिए इस समूह का निर्माण किया। इस समूह का उद्देश्य किसी भी तरह से एक दूसरे की मदद करना है। ऑक्सीजन सिलेंडरों / बिस्तरों / अस्पताल / भोजन / किराने का सामान / जरूरत की किसी भी चीज़ की व्यवस्था करना हैं। यह समूह दिन रात 24*7 कार्य कर रही हैं। यह प्रत्येक छत्तीसगढ़ियों के लिए गर्व की बात हैं कि वह इस संकट के समय में अपने भारत देश के लिए इस समूह के माध्यम से बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। हमें ऐसे ही ज़िम्मेदार नागरिकों की आवश्यकता हैं जो इस समूह से जुड़ कर कोरोना मरीज़ों की सहायता करने में हमारी मदद कर सकें।

    निचे दिए गये नंबर्स पर भी आप बेझिझक मदद के लिए अपना प्रस्ताव रख सकते हैं।

    • Deepali Saraogi 1-908-210-3800
    • Ganesh Kar 1-908-635-3414
    • Monica Agwani 1-515-305-5060
    • Eshwin Sukhdeve 1-658-435-4254
    • Abir Roy 1-919-519-8081
    • Vivek Dubey 1-704-231-9784
    • Shambhavi Shukla 1-612-999-4637
    • Geetanjali Banerjee 1-832-270-6263
    • Kirti Shukla 1-512-662-0834
  • कोरोना संकटकाल में डैनेक्स ने रचा इतिहास; 1 करोड़ 26 लाख रूपए का बेचा माल!

    कोरोना संकटकाल में डैनेक्स ने रचा इतिहास; 1 करोड़ 26 लाख रूपए का बेचा माल!

    May be an image of one or more people and road

    अच्छी क्वालिटी अपनी ब्रांड वैल्यू और विश्वसनीयता की बदौलत दंतेवाड़ा की कंपनी डेनिक्स एक सफलतम कंपनी के तौर पर स्थापित हो चुकी है। ब्रांड डैनेक्स ने बंगलोर की एक कंपनी को 1 करोड़ 20 लाख का माल बेचा है इसके अलावा ट्राइफेड को 6 लाख रूपए का माल रवाना किया गया है। बंगलौर की कंपनी को डेनेक्स द्वारा निर्मित कपड़ो को सोमवार को जिले से रवाना किया गया है। बैंगलुरू की एक कम्पनी के द्वारा डेनेक्स निर्मित कपड़ों को देश के लीडिंग फैशन ब्रांड्स में भेजा जाएगा जहां से ऑनलाईन माध्यमों से देशभर के ग्राहक इसकी खरीदी कर सकते हैं।

    डेनेक्स के शुभारंभ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी डेनेक्स की तारीफ करते हुए कहा था कि जल्द जी इसका नाम देश विदेश में भी चमकेगा। उनके हौसला अफजाई और जिले के कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में आदिवासी बाहुल्य एवं नक्सल प्रभावित जिले की महिलाओं को ये सुनहरा अवसर मिला है। कोविड-19 गाइड लाईन्स का पालन करते हुए सभी महिलाएं निरन्तर काम कर रही हैं और अपने हुनर का लोहा भी मनवा रही हैं, तभी तो शुभारंभ के इतनी जल्दी बैंगलुरू जैसे बड़े शहर की एक कंपनी ने पूरे 1 करोड़ 20 लाख रूपए का माल खरीदा है।

    इस माल के बदले वर्तमान में उन्हें 10 लाख 63 हजार रुपए का चेक प्रदाय किया गया है। पहली खेप जाने के बाद उनके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हुई है और वे सभी और भी लगन से काम करने के लिए जुट गई हैं। इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डेनेक्स की कर्मवीर महिलाओं का कहना है कि अब वो दिन दूर नहीं जब हमारा दंतेवाड़ा जिला भी गरीबी मुक्त हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 31 जनवरी 2021 को गीदम विकासखंड के ग्राम हारम में बिहान महिला समूहों द्वारा संचालित डेनेक्स नवा दन्तेवाड़ा गारमेन्ट फैक्ट्री का उद्घाटन किया और अवलोकन के दौरान वहां काम कर रही महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन तथा फैक्टीª में तैयार किए जा रहे वस्त्रों की गुणवत्ता की सराहना किया था।

    दंतेवाड़ा जिले में गरीबी, उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन की पहल पर स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इस गारमेंट फैक्ट्री शुरू की गई है। इस अत्याधुनिक फैक्ट्री में महिलाओं को नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराने के मद्देनजर यहां के उत्पादों के बिक्री के लिए ट्राईफेड, सीआरपीएफ, एनएमडीसी के साथ एमओयू (अनुबंध) किया गया है। इस प्रोजेक्ट हेतु 1.92 करोड़ रू. की टेक्सटाईल यूनिट 5 एकड़ की भूमि पर लगाई गई है।

  • लॉकडाउन अब 15 मई तक जारी रहेगा, बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य शासन के निर्देश!

    लॉकडाउन अब 15 मई तक जारी रहेगा, बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य शासन के निर्देश!

    May be an image of 1 person

    पिछले 14 अप्रैल से जिले में जारी लॉकडाउन अब 15 मई तक जारी रहेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य शासन के निर्देश पर l लॉकडाउन की अवधि को 15 मई की रात 12 बजे तक बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार लगभग सभी जिलों में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ेगा। वहीं राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में लोगों को अतिरिक्त छूट मिलेगी। बस्तर संभाग के जिलों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, आंध्रप्रदेश में नए स्ट्रेन के वायरस मिलने पर राज्य की सीमा को अच्छे से निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को गाइडलाइन जारी कर दी है। वहीं, प्रशासन ने कुछ सेवाओं को शाम 5 बजे तक छूट देने का निर्देश जारी किया है।
    इन सेवाओं को मिलेगी छूट

    कृषि क्षेत्र – बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्रों की दुकानों और उनकी मरम्मत के लिए दुकानें / गोदाम खोलना।

    उर्वरक ट्रकों की आवाजाही।

    किराना दुकानें खुल सकती हैं (लेकिन मौहल्लों में केवल स्वतंत्र प्रतिष्ठान, और मॉल और सुपरमार्केट में नहीं). शारीरिक रूप से दुकानें खोलने के बिना, केवल होम डिलीवरी के माध्यम से दैनिक जरूरतों / प्रावधान स्टोर (मौहल्ले और सुपरमार्केट में उन लोगों के लिए स्वतंत्र प्रतिष्ठान जिनके पास नहीं हैं)

    बैंकों और डाकघरों को 50% जनशक्ति के साथ खोलने के लिए – केवल व्यापार लेनदेन के लिए, सभी प्रकार के व्यवसायों के लिए।

    डाक / डाक सेवाओं के लिए कूरियर सेवाएं (ई-कॉमर्स के लिए नहीं)

    इलेक्ट्रीशियन / प्लंबर एसी, कूलर, सैनिटरी फिटिंग की घरेलू सेवाओं / मरम्मत के लिए। इसके अलावा उनकी मरम्मत की दुकानें।

    एसी, पंखे, कूलर (बिना दुकानें खोले) की होम डिलीवरी।

    पेट्रोल पंप – सभी उद्देश्यों के लिए खोलना, और बिना समय की पाबंदी के।

    गैस एजेंसियां ​​- खोलना।

    पोल्ट्री, मांस, अंडा, दूध, डेयरी और डेयरी उत्पादों की दुकानें।

    आटा मिल्स (आटा चाकी)।

    रजिस्ट्री कार्यालय खोलने के लिए, न्यूनतम कर्मचारियों और टोकन प्रणाली (50% कर्मचारियों के साथ, पिछले साल की तरह)।

    अन्य केवल ऑनलाइन होम डिलीवरी की अनुमति है।

    फल और सब्जी के तोले, फेरी करते हुए।

    सभी श्रम गहन कार्य और सभी साइट पर काम करता है – पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पीएचई, वन, पी एंड आरडी / आरईएस / मनरेगा, आदि से संबंधित।

  • भूखे व ज़रूरतमंदों का सहारा बना गुरु घासीदास सेवा समिति सतनाम भवन!

    भूखे व ज़रूरतमंदों का सहारा बना गुरु घासीदास सेवा समिति सतनाम भवन!

    May be an image of one or more people, people standing and outdoors
    गुरु घासीदास सेवा समिति सतनाम भवन सेक्टर 6
    गोल्डन छत्तीसगढ़ के मुख्य संपादक शुभम कोसले से मीडिया प्रभारी निशा देशलहरे ने बातचीत कर इस कार्य की रूपरेखा को साझा किया:-
    गुरु घासीदास सेवा समिति सतनाम भवन सेक्टर 6 का उद्देश्य :

    कोरोना महामारी के दौरान 1 मई से होम क्वारेन्टाइन में रहने वाले परिवारों को गुरु घासीदास सेवा समिति सतनाम भवन सेक्टर 6 के द्वारा पहले दिन 100 लोग व दूसरे दिन 60 लोगो के लिए फ़ूड पैकेट वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संत केशकर जी के पहल पर महासचिव जवाहर लाल कौशल जी, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के कोषाध्यक्ष गजेंद्र साय जी के सहमति से जरूरतमन्दो तक फ़ूड पैकेट पहुचाने की जिम्मेदारी समाज के युवा पदाधिकारियो ने उठायी। लगातार दो दिन से वे जरूरतमंद तक समय पर फ़ूड पैकेट वितरण कर रहे है।

    कौन कौन इस मिशन के अंतर्गत कार्यरत?

    वितरण करने वालो में मनीष बराहेन, सुरेन्द्र बाघमारे, लोकेश भारती, सतीश डाहरे, पंकज मारकंडे, रूपेश बारले, रितेश चेलक, आयुष पटेल उपस्थित थे। समाज के युवाएं लोगो को जरुरतमन्दो की सहायता करने के लिए सेनेटाइजर व मास्क लगाकर जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलने की भी अपील कर रहे है

    इस मिशन से कैसे जुड़ सकते हैं ?

    मीडिया प्रभारी निशा देशलहरे व अन्य साथियों ने आम जनताओ को अपने अपने क्षेत्रों में आसपास ज़रूरत मन्दो को भोजन करवा कर इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। इस अभियान की जानकारी फेसबुक और इन्स्टाग्राम में निशा देशलहरे की प्रोफाइल से ले सकते हैं।

    …शुभम कोसले, मुख्य संपादक, गोल्डन छत्तीसगढ़ की कलम से

  • आपदा मोचन निधि से बालोद जिले को एक करोड़ रूपए की राशि आवंटित

    आपदा मोचन निधि से बालोद जिले को एक करोड़ रूपए की राशि आवंटित

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से बालोद जिले को एक करोड़ रूपए की राशि आवंटित

    May be an image of text that says "मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के दिशानिर्देश पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बालोद जिले को 1 करोड़ रुपए की राशि आवंटित कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के रोकथाम के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से बालोद जिले को आवंटित की गई राशि व्यवसायिक सेवाएं और विशेष सेवा के लिए 40 लाख रुपए महामारी/ विविध मशीन और चिकित्सीय उपकरण के लिए 30 लाख रुपए महामारी संबंधी रोकथाम के लिए सामग्री और दवाईयों की आपूर्ति के लिए 30 लाख रुपए की राशि की गई आवंटित जनसाप्क /Dhhtt"

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के रोकथाम के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से बालोद जिले को आवंटित की गई राशि

    • महामारी/विविध व्यवसायिक सेवाएं और विशेष सेवा के लिए 40 लाख रुपए

    • महामारी/विविध मशीन और चिकित्सीय उपकरण के लिए 30 लाख रुपए

    ● महामारी संबंधी रोकथाम के लिए सामग्री और दवाईयों की आपूर्ति के लिए 30 लाख रुपए की राशि की गई आवंटित

  • छत्तीसगढ़ में टीकाकरण अभियान हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रधानमंत्री को पत्र!

    छत्तीसगढ़ ने अब तक टीकाकरण के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आगामी 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के टीकाकरण अभियान में कुछ ऐसी बातें सामने आ रही हैं जो कोरोना के विरुद्ध लड़ाई की गति को कहीं मंद न कर दें। इस हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा है, आप भी पढ़ें-

    May be an image of text
    May be an image of text

  • बढ़ते संक्रमण ने सम्पूर्ण राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बढाई! हाई कोर्ट में तत्काल लॉक डाउन लगाये जाने पर हुई याचिका दायर।

    बढ़ते संक्रमण ने सम्पूर्ण राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बढाई! हाई कोर्ट में तत्काल लॉक डाउन लगाये जाने पर हुई याचिका दायर।

    दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या सवाल किये ?

    देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी के मामलों में काफी इजाफा हो चुका है. ऐसे में महामारी के फैलाव को देखते हुए दिल्ली में तत्काल लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई। इस याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए सवाल किया है कि क्या लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है? हाईकोर्ट ने कहा कि लॉकडाउन से संबंधित निर्दश नितिगत फैसले के तहत आते हैं, जो कि संबंधित संस्थाए ही ले सकती हैं. देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।

    गुजरात हाईकोर्ट ने रोजोना बढ़ रहे मामलों को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू को लेकर निर्णय लेने के लिए कहा है। हाईकोर्ट को लगता है कि राज्य में लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 96,982 नये मामले सामने आए। मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,65,547 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 92.48 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 6.21 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.30 फीसदी रह गयी है। 

    टिके की सर्वाधिक खुरांके कहाँ कहाँ दी गई हैं ?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में टीकों की कुल 8,31,10,926 खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के सुबह सात बजे तक के डेटा के मुताबिक पिछले 24 घंटे में टीके की कुल 43,00,966 खुराकें दी गईं जिनमें से 39,00,505 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि 4,00,461 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। अब तक लगाए गए कुल टीकों में से 60 प्रतिशत खुराकें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में दी गई हैं। आंकड़ों में बताया गया कि देश में लगे कुल 8,31,10,926 टीकों में से सर्वाधिक 81,27,248 खुराकें महाराष्ट्र में दी गई हैं। इसके बाद गुजरात में 76,89,507, राजस्थान में 72,99,305, उत्तर प्रदेश में 71,98,372 और पश्चिम बंगाल में 65,41,370 टीके लग चुके हैं।

  • बायोपिक जोगी (द इंस्पिरेशन) को लेकर हुई राजश्री सिनेमा व एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के बीच गहन चर्चा

    बायोपिक जोगी (द इंस्पिरेशन) को लेकर हुई राजश्री सिनेमा व एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के बीच गहन चर्चा

    एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन छत्तीसगढ़ में जाना माना प्रोडक्शन हाउस है जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपना कीमती समय देकर उपस्थिति दर्ज कराई है। एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन की आगामी फिल्म बॉलीवुड (ए स्मॉल टाउन गर्ल) व छत्तीसगढ़ी हिंदी फिल्म (सोनझरी) है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युद्ध श्री दीपक मिरी व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजित जोगी जी की बायोपिक फिल्म की टीम ने बिलासपुर में एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन की टीम से मुलाकात की जिसमें दोनों ही फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की टीम ने मिलकर अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में गहन चर्चा की है।

    दीपक मिरी जी सदैव नव युवकों को आगे लाने व मौका देने में विश्वास करते हैं। बताया जा रहा है, इस भव्य मुलाकात को छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लेखक व निर्देशक शुभम कोसले ने तय किया था। इस मुलाकात में एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के संस्थापक व् संरक्षक श्री आकाश डहरिया जी ने अपनी बातों से सबका मन मोह लिया। आकाश ने इस बायोपिक फिल्म को बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बताई है वह साथ ही फिल्म की टीम को मैनेज करने के टिप्स दिए। श्री दीपक मेरी व उनकी टीम ने एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन को रायपुर आने का नेवता भी दिया।

    शुभम कोसले ने बताया, छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री का बदल रहा है। आज समाज सुधारक फिल्म और प्रेरणादायक बायोपिक फिल्म छत्तीसगढ़ को एक नया आयाम देंगे। छत्तीसगढ़ प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी जी के ऊपर बन रही बायोपिक फिल्म के लिए आज छत्तीसगढ़ के कोने कोने में ऑडिशंस रखे जा रहे हैं। रायपुर के पश्चात बिलासपुर के चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज मैं भव्य ऑडिशन रखा गया। थिएटर आर्टिस्ट इकबाल खान ने इस ऑडिशन में अपनी मेथड एक्टिंग का लोहा भी मनवाया। इस बायोपिक फिल्म के संचालन का कार्यभार प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युद्ध श्री दीपक मिरी जी है जिन्होंने लगातार इस फिल्म को नए कलाकारों से सजाने के लिए अपना दमखम दिखाया।

  • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के शिकागो कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर बने “गोल्डन छत्तीसगढ़” और “एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन”

    छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के शिकागो कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर बने “गोल्डन छत्तीसगढ़” और “एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन”

    नाचा (नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन), दुनिया भर में रह रहे छत्तीसगढ़ के एनआरआई समुदाय का एसोसिएशन 1 नवंबर, 2020 को अमेरिका में 20 वें छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का समारोह आयोजित करेगा। नाचा अपने गठन के कारण- छत्तीसगढ़ी संस्कृति, भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ अपने राज्य को सर्वोच्च संभव सम्मान देने का प्रयास कर रहा है। गोल्डन छत्तीसगढ़ अपने मीडिया के माध्यम से NACHA (नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) के इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को जन जन तक पहुँचाने में प्रयासरत हैं। एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के सदस्यों ने गोल्डन छत्तीसगढ़ के अपील अनुसार प्रमोशनल वीडियो तैयार कर अपने चैनल में लांच किया जिसे NACHA ने भी अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज में लांच कर मान बढ़ाया।

    एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन और छत्तीसगढ़ी फिल्मो के लेखक निर्देशक शुभम कोसले ने गोल्डन छत्तीसगढ़ से बातचीत के दौरान अपने और NACHA से गाढ़े सम्बंध को साझा किया। शुभम कोसले ने नाचा को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और जीवंत को विदेशों की भूमि में जीवित रखने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एसकेडी फिल्मस प्रोडक्शन के निर्माता श्री आकाश डहरिया जी ने नाचा संग अपने बढ़ते रिश्ते को साझा किया और साथ मे काम करने की इच्छा जाहिर की। खुशी की बात यह रही कि इस दौरान बॉक्सर और नवोदित छत्तीसगढ़ी फिल्मो के एथेलीट अभिनेता मनीष यादव ने भी नाचा के लिए काम करने की इच्छाओं पर ज़ोर दिया। प्रमोशनल वीडियो बाइट में एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के मैनेजर गीतेश पटेल, एडिटर रोहित पटेल, अभिनेता इक़बाल खान, कोरियोग्राफर शुभम पनिका, सिनेमाटोग्राफर पुष्पेंद्र देवांगन, असिस्टेंट सुबल बैन ने हिस्सा लिया। एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन ने नाचा को छत्तीसगढ़ का एक सुनहरा भविष्य बताया।

    छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस शिकागो के समय अनुसार 1 नवम्बर 2020, शाम 7 से 10 बजे और इंडिया के समय अनुसार 2 नवम्बर 2020 को सुबह 6.30 से 9.30 बजे फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से किया जाना हैं। नाचा छत्तीसगढ़ से ‘मितवा किन्नर समुदाय’ का नृत्य प्रदर्शन भी करेगा। टीम नाचा की छत्तीसगढ़ में भी नई पहल शुरू करने की योजना है, जो भविष्य में किन्नर समुदाय के जीवन को आसान बनाने की दिशा में काम करेगी। कार्यक्रम नाचा की विभिन्न पहलों को उजागर करेगा, जिनमें से एक है- उड़ान, एक कॉलेज प्रायोजन कार्यक्रम। नाचा ने इस साल की शुरुआत में छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली और उज्ज्वल छात्रों का समर्थन करने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया था, जिन्होंने वर्ष 2020 में अपनी कक्षा 12 वीं पास कर ली थी और इंजीनियरिंग, चिकित्सा जैसे पेशेवर डिग्री कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की आकांक्षा रखते थे, लेकिन वित्तीय आवश्यकताओं द्वारा प्रतिबंधित हैं।