Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • बिलासपुर कोरोना अपडेट: धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण ने बिलासपुर में गति पकड़ी

    बिलासपुर कोरोना अपडेट: धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण ने बिलासपुर में गति पकड़ी

    बिलासपुर कोरोना अपडेट: धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण ने बिलासपुर में गति पकड़ी I जिस बात का डर रहा, अब वही हो रहा है, जिलेवासी कोरोना को लेकर लगातार लापरवाही बरत रहे है। परिणाम स्वस्र्प कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे है। गुरुवार को एक साथ 15 मरीज की पहचान की गई है। साफ है कि अब भी यदि लोग लापरवाही बरतेंगे तो जल्द ही जिले में कोरोना विस्फोट हो सकता है। जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।

    कोरोना महामारी के गंभीर परिणाम से सभी परचित है। वही स्वास्थ्य विभाग का भी कहना है कि मौजूदा समय बेहद संवेदनशील है, ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जस्र्री हो चुका है, लेकिन जिलेवासी इसे जरा भी गंभीरता से नहीं ले रहा है, वही अब इसके दुष्परिणाम भी बढ़ते मामलों के रूप में सामने आने लगा है।

    एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन में अब तक जांच शुरू नहीं

    एक ओर तो स्वास्थ्य विभाग जिलेवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रही है। वही दूसरी ओर इनके कोरोना नियंत्रण कार्य ने गति नहीं पकड़ा है। राज्य शासन ने भी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन में कोरोना जांच शुरू करने के निर्देश दे दिए है, लेकिन अभी तक जिले की स्वास्थ्य विभाग दोनों स्थान में जांच केंद्र नहीं खोल पाई है। जबकि कोरोना मरीजों की जांच में यह बात सामने आ रहे है कि जितने भी मरीज मिल रहे है, उनमे से आधे की ट्रेवल हिस्ट्री निकल रही है, जो जांच के दायरे में नहीं आने से लोगों को भी संक्रमित कर रहे है।

    READ MORE

    https://golden36garh.com/?p=2585

    https://golden36garh.com/?p=2579

  • छत्तीसगढ़ में है चमत्कारी ‘सूर्यकुंड’ जानिए इसकी महिमा क्यों आते हैं लोग दूर दूर से

    छत्तीसगढ़ में है चमत्कारी ‘सूर्यकुंड’ जानिए इसकी महिमा क्यों आते हैं लोग दूर दूर से

    जांजगीर-चांपा में पहाड़ की चोटी पर चमत्कारी ‘सूर्यकुंड’ पानी पीने से दूर होती है सभी बीमारी I

     छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में ऐसा दिव्य कुंड है जिसका पानी पीने मात्र से लोगों की हर बीमारी दूर हो जाती है I इस मान्यता के कारण दूर-दूर से लोग इस कुंड का जल ग्रहण के लिए यहां पहुंचते हैं I जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर अकलतरा के पास दलहा पहाड़ है I माना जाता है कि सतनामी समाज के संस्थापक गुरु घासीदास ने यहीं पर तपस्‍या की थी और दलहापोड़ी गांव में उन्होंने अपना अंतिम उपदेश दिया था I दलहा पहाड़ की चोटी पर प्रसिद्व सूर्यकुंड है I इस पहाड़ पर नागपंचमी के दिन नाग की पूजा होता है और मेला लगता है I

    अकलतरा तहसील के दलहापोड़ी गांव स्थित दलहा पहाड़ अपनी धार्मिक मान्‍यताओं के कारण प्रसिद्ध है I लगभग 700 मीटर ऊंचे इस पहाड़ की ऊपरी चोटी पर पहुंचने और ऊपर से चारों ओर का नजारा देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं I दलहा पहाड़ में विशेष रूप से महाशिवरात्रि और नागपंचमी के दिन मेला लगता है I यहां मुनि का आश्रम और सूर्यकुंड विशेष रूप से प्रसिद्ध है I

    यहां के पंडित उमाशंकर गुरुद्वान के मुताबिक, ऐसी मान्यता है कि नागपंचमी के दिन कुंड का पानी पीने से लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है I किसी भी प्रकार की बीमारी हो, तो यहां का पानी पीने से बीमारी कट जाती है I

    दलहा पहाड़ के चारों ओर कोटगढ़, पचरी, पंडरिया व पोड़ी गांव हैं I यहां घने जंगल के अंदर से होकर जब लोग पहाड़ की ओर बढ़ते हैं तो उन्हें कंटीले पौधों और पथरीली पहाड़ से होकर गुजरना पड़ता है I इस जंगल में जहरीले सांप भी रहते हैं I लेकिन, इसके बावजूद लोग इस यात्रा का मोह नहीं छोड़ते I

    ज्‍वालामुखी उद्गार से बना है दलहा पहाड़

    दलहा पहाड़ भूगार्भिक क्रिया यानी ज्‍वालामुखी उद्गार से निर्मित हुआ है I जांजगीर-चांपा क्षेत्र पठारीय इलाका है और यहां चूना-पत्‍थर भारी मात्रा में पाया जाता है I यही कारण है कि दलहा पहाड़ की चट्टानें भी चूना पत्‍थर की हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2493

    https://golden36garh.com/?p=2508

    https://golden36garh.com/?p=2514

  • शराब के नशे में दोस्तों में हुआ विवाद, तीन ने एक को धारदार हथियार से काट डाला

    शराब के नशे में दोस्तों में हुआ विवाद, तीन ने एक को धारदार हथियार से काट डाला

    शराब के नशे में दोस्तों में हुआ विवाद, तीन ने एक को धारदार हथियार से काट डाला I छत्तीसगढ़ के भिलाई में शराब के नशे में हुए विवाद में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। भिलाई नगर थाना इलाके में मंगलवार की रात को पंथी चौक रूआबांधा के पास चार दोस्त बैठकर शराब पी रहे थे। 

    शराब पार्टी के दौरान तीन दोस्तों की अपने चौथे दोस्त से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर एक की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद भिलाई नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया शराब पार्टी के बाद आपस में मृतक धरम राज के साथ विवाद हो गया, विवाद में तीन दोस्तों ने मिलकर धरम पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। 

    मृतक धरम राज सोनानी (24) गांधी चौक रूआबांधा का बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के दोस्त बाली जाल, सुमित जाल, शंकर तांडी को गिरफ्तार किया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2493

    https://golden36garh.com/?p=2498

    https://golden36garh.com/?p=2498

  • शादी के रिसेप्शन को तैयार होने कमरे में गए दूल्हा-दुल्हन, गेट खोला तो मिली दोनों की लाश

    शादी के रिसेप्शन को तैयार होने कमरे में गए दूल्हा-दुल्हन, गेट खोला तो मिली दोनों की लाश

    रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक दूल्हा और दुल्हन के शव कमरे में मिले हैं I दोनों का निकाह बीते 19 फरवरी को हुआ था, जिसके बाद 21 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी के लिए दोनों कमरे में तैयार होने के लिए गए थे I छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कमरे में दूल्हे और दुल्हन का शव मिलने से हड़कंप मच गया I रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार होने के लिए कमरे में आए रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार होने के लिए कमरे में आए दूल्हे ने पहले अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और उसके बाद सुसाइड कर लिया I यह रायपुर के टिकरापारा इलाके की है I  रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक दूल्हा और दुल्हन के शव कमरे में मिले हैं I दोनों का निकाह बीते 19 फरवरी को हुआ था, जिसके बाद 21 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी के लिए दोनों कमरे में तैयार होने के लिए गए थे I

    इस बीच दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दूल्हे असलम ने अपनी बेगम कहकशा बानो पर चाकू से वार कर दिया I  दुल्हन इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद असलम ने खुद को भी चाकू मार लिया I दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गई I शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की जांच कर रही है I  जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती के रहने वाले असलम की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी I 21 फरवरी को दोनों की शादी का रिसेप्शन था I

    इस बीच दोनों तैयार होने के लिए कमरे में गए और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया I देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने दुल्हन को चाकू मारा और फिर खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया I   जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया I दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया I यहां दोनों की मौत हो गई I दोनों ने इस कदम को क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है I पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है I  

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2493

    https://golden36garh.com/?p=2488

    https://golden36garh.com/?p=920

  • क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 55 की ठगी करने वाला गिरफ्तार

    क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 55 की ठगी करने वाला गिरफ्तार

    क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 55 की ठगी करने वाला गिरफ्तार I आरोपित ने खुद को क्रिप्टो करेंसी का एजेंट बताकर 13 लोगों से रकम वसूली थी। इसके बाद फरार हो गया था।

    बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद को क्रिप्टो करेंसी का एजेंट बताकर 13 लोगों से रकम वसूली थी। मंगला चौक के रहने वाले रघुनंदन केनार(32) प्रापर्टी डीलर हैं। काम के सिलसिले में उनकी मुलाकात नरेंद्र सोनवानी निवासी वैष्णवी विहार उसलापुर से हुई थी। इस दौरान नरेंद्र ने खुद को क्रिप्टो करेंसी का एजेंट बताया। पहचान होने पर नरेंद्र ने प्रापर्टी डीलर को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर ज्यादा फायदा होने की बात कही। उसने प्रापर्टी डीलर को झांसा देकर 12 दिसंबर 2022 को दो लाख रुपये नकद लिए। साथ ही 97 हजार रुपये अपनी बहन लक्ष्मी कुर्रे के खाते में ट्रांसफर करवाया। इस तरह उसने करीब पांच लाख रुपये प्रापर्टी डीलर से लिए।

    साथ ही उसके नाम पर एक लाख लोन भी लिए। उसने इसके एवज में लाभांश देने की बात कही थी। आरोपित नरेंद्र ने प्रापर्टी डीलर के साथ ही विक्रम खांडेकर, रुपेश कुमार, प्रभात शंकर, उपेंद्र लहरे, विजय सोनी, नवीन कश्यप, अजय खांडेकर, कपिल यादव, श्रीकांत नागदे, देवेंद्र लहरे, अजम खांडेकर और महेश महतो से कुछ 55 लाख रुपये लिए हैं। रुपये लेने के बाद आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपित नरेंद्र को गिरफ्तार किया है।

    पूछताछ में आरोपित नरेंद्र सोनवानी ने बताया कि ग्राहकों से प्राप्त राशि को अपने स्वजन के बैंक खाते में जमा करता था। इसके अलावा घर के लिए कार, लैपटाप, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत अन्य सामग्री लिया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। विश्वास जीतने के लिए बीच-बीच में कुछ राशि लाभ के रूप में पीड़ित लोगांे के खाते में जमा कर देता था।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2463

    https://golden36garh.com/?p=2456

  • बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला

    बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला

    बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला

    बिश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे, अनुसूईया उइके का मणिपुर तबादला I

    रायपुर 12 फरवरी 2023। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वहीं मौजूदा राज्यपाल अनुसुइया उइके मणिपुर की राज्यपाल होंगी। केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है I

    इसके अलावा दर्जनभर राज्यों में भी बड़ा फेरबदल हुआ है I लद्दाख के उप-राज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का भी इस्तीफा मंजूर हो गया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए है I इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए है I वहीं, पूर्व वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?cat=6

    https://golden36garh.com/?p=2453

  • बुक डिपो संचालक ने किया सुसाइड पत्नी से बोला- सूदखोर से परेशान होकर दे रहा हूं जान,LOVE YOU अपना ख्याल रखना

    बुक डिपो संचालक ने किया सुसाइड पत्नी से बोला- सूदखोर से परेशान होकर दे रहा हूं जान,LOVE YOU अपना ख्याल रखना

    बुक डिपो संचालक ने किया सुसाइड पत्नी से बोला- सूदखोर से परेशान होकर दे रहा हूं जान,LOVE YOU अपना ख्याल रखना I

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाले बुक डिपो संचालक की खुदकुशी से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपनी बैंककर्मी पत्नी से कह रहा है कि ये लास्ट वीडियो है तुम्हारे लिए… LOVE YOU.. मैं बहुत परेशान हो गया हूं, एक आदमी कृष्णा राठौर रामा ग्रीन सिटी में रहता है, उसने मुझे बर्बाद कर दिया है, मैं उसका पूरा पैसा चुका दिया हूं पर उसने मेरी गाड़ी रख ली है। मुझसे तीन लाख रुपए एक्स्ट्रा मांग रहा है, मैं कहा से लाऊं तीन लाख रुपए।

    इसलिए मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, उसको छोड़ना मत, उसे फांसी लगवाना। आज मैं मर रहा हूं न.. वो भी मरेगा, उसके भी छोटे छोटे बच्चे हैं, जैसे मेरी बच्ची है, कीड़ा लगेगा उसको, मरेगा सड़-सड़ के वो, पापा-मम्मी का ख्याल रखना, बाबू का ख्याल रखना, मजा आया लाइफ में, तुम्हारे साथ अच्छा लगा, अपना ख्याल रखना, तुम बहुत स्ट्रांग हो, मुझे मालूम है…LOVE YOU, बाय। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सूदखोर कृष्णा राठौर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

    मूलत: बिहार निवासी लल्लन शर्मा (69) जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित सीसीआई के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वे रामाग्रीन सिटी कॉलोनी में रहते हैं। बड़ा बेटा अमित शर्मा बेंगलुरू में जॉब करता है। वहीं, छोटा बेटा सुमित शर्मा (38) सीएमडी कॉलेज के सामने सुमित बुक डिपो के नाम से दुकान चलाता था। सुमित की पत्नी श्रेया शर्मा मोपका स्थित एसबीआई में काम करती हैं। उनकी चार साल की बेटी है। सुमित अपनी पत्नी व बेटे के साथ सोनगंगा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।

    पिता और परिजन को लगा बेरोजगारी के चलते किया सुसाइड
    सुमित के सुसाइड के पहले का वीडियो सामने आने से पहले पिता लल्लन शर्मा को लगा कि कोरोना काल में दुकान बंद होने के कारण बेटे ने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने बताया था कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी खुश रहते थे। उनकी एक बेटी भी है। सुमित पुस्तक-कापी की दुकान चलाता था। सब कुछ ठीक चल रहा था। कोरोना काल के दौरान सुमित की दुकान बंद हो गई, जिसके बाद से वह बेरोजगार हो गया था। लेकिन, अचानक क्या हुआ, जिसके कारण उसे आत्महत्या करना पड़ा। सुमित के पिला लल्लन सिंह को लगा कि बेरोजगारी की तनाव के कारण उसने आत्महत्या किया होगा।

  • होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में 12वीं के छात्रों की विदाई

    होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में 12वीं के छात्रों की विदाई

    होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में 12वीं के छात्रों की विदाई

    होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान में 12वीं के छात्रों की विदाई I होली क्रॉस स्कूल में ये 7 सालों में पहला 12वीं का बैच होगा। जिन्की विदाई समारोह बहुत धूमधाम से की गई। 11वीं के छात्रों द्वारा 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई। ये पल छात्रों के साथ-साथ प्रिंसिपल मैम और सारे फैकल्टी मेंबर्स के लिए भी काफी भावुक रहा। इस विदाई समारोह में 11वें के बच्चों ने डांस परफॉर्मेंस दी। सभी 12वीं के बच्चों का स्वागत किया गया। तथा मॉडलिंग शो भी किया गया जिनमे 12वीं के छात्रों ने रैंप वॉक किया।अंशिका सिंह ठाकुर बेस्ट रैंप वॉक रही और प्रखर शुक्ला बेस्ट रेम्प वॉक रहे। संस्था ने पूरे सत्र में बच्चों के प्रदर्शन को देखते हुए मिस होली क्रॉस अंशिका सिंह ठाकुर और मिस्टर होली क्रॉस गर्वित मानिकपुरी को दिया।

    वही जज के रूप में अभिनेता निर्माता आकाश डहरिया और अभिनेत्री हिना कौशिक को आमंत्रित किया गया।जहां दोनों अभिनेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी छात्रों के साथ बात चित की। टीचर्स ने बच्चों के आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाये दी। हीना कौशिक और आकाश डहरिया ने बटाया की उन्हें Sister क्लैरिटा द्वारा और फैकल्टी मेंबर्स द्वारा दी गईगर्मजोशी से स्वागत बहुत अच्छा लगा और कार्यक्रम में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया। ये विदाई समारोह होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान के लिए पहली विदाई समारोह रही।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2428

    https://golden36garh.com/?p=2433

    https://golden36garh.com/?p=2438

  • छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्वर्ण पदक, बिलासपुर के स्टेडियम में छाई खुशियां

    छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्वर्ण पदक, बिलासपुर के स्टेडियम में छाई खुशियां

    छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्वर्ण पदक, बिलासपुर के स्टेडियम में छाई खुशियां

    अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन कराते महिला-पुरुष प्रतियोगिता बिलासपुर में चल रहा है I अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन कराते महिला-पुरुष प्रतियोगिता के खिलाड़ी शुभम निषाद ने अंडर-60 किलोग्राम कुमिते में छत्तीसगढ़ के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। जिसके बाद बीआर यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई तालियों की गड़गड़हाट से गूंज उठा। शुभम ने अपने प्रतिद्वंदी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के खिलाड़ी रोश को फाइनल मुकाबनले में 8-0 से परास्त किया।

    कराते का रोमांच

    बीआर यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई में इन दिनों कराते का रोमांच देखते ही बन रहा है। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन कराते (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को शानदार मुकाबले में भोपाल, हरियाणा व पंजाब के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी मुकेश जोशी अंडर-50 किलोग्राम कुमिते में, शिवम निर्मलकर अंडर-55 किलोग्राम कुमिते और सुगम निषाद पे अंडर-67 किलोग्राम कुमिते में अंतिम नौ में पहुंचकर खेलो इंडिया के लिए क्वालिफाय किया है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2410

    https://golden36garh.com/?p=2424

  • गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक

    गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक

    गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक

    गणतंत्र दिवस के बाद बिलासपुर में चार दिन बंद रहेंगे बैंक I 30 व 31 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आव्हान I

    भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बीच वार्ता विफल होने के बाद नाराज बैंकर्स ने 30 और 31 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का ऐलान कर दिया है। ऐसे में ग्राहकों को समस्या हो सकती है। बिलासपुर में लगातार चार दिन शाखाओं में ताला लटका रहेगा। क्योंकि 28 को आखिरी शनिवार और 29 को रविवार अवकाश है।

    अगर आने वाले कुछ दिनों में आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो सावधान हो जाएं। इस महीने गणतंत्र दिवस के बाद बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इससे बैंक से जुड़े सभी कामकाज पर गहरा असर पड़ सकता है। कई बैंक यूनियनों की संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने अपनी विभिन्न् मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए 30 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

    अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (आईबीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। यह फैसला मुंबई में हुई यूएफबीयू की बैठक में लिया गया। बैंक कर्मचारियों के इस हड़ताल से महीने के अंत में चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि शहर में 14 से अधिक बैंकों के 60 शाखाएं हैं। जिनमें प्रतिदिन करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है। ग्राहकों को समस्या हो सकती है।

    क्यों कर रहे हड़ताल

    बैंक अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न् मुद्दे शामिल है। जिनमें पांच दिवसीय कार्यदिवस, पेंशन, नियुक्ति एवं अन्य मुद्दे शामिल है। बैंकर्स की ओर से आइबीए को कई बार अवगत कराया गया। इस बार भी मुंबई में इसे लेकर बैठक हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। यही कारण है कि बैंक कर्मचारियों ने सीधे हड़ताल पर जाने निर्णय लिया है। बैंकर्स को भी यह चिंता सता रही है कि लगातार चार दिनों तक बैंक बंद होने से ग्राहकों को तगड़ा नुकसान होगा। इसके अलावा कामकाज पर भी फर्क पड़ेगा।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2417

    https://golden36garh.com/?p=2410