गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में हॉस्टल का गेट तोड़कर आधी रात छात्राओं ने किया हंगामा
बिलासपुर में बीते शुक्रवार की आधी रात गुरु घासीदास सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने ABVP कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया I छात्रायें हॉस्टल के बाहर अपनी मांगों को लेकर तत्काल पूरी करवाने के लिए जिद्द पर अड़ गईं और हंगामा करने लगी I इसी बीच छात्राओं ने हॉस्टल के गेट का ताला तोड़ दिया और देर रात तक नारेबाजी करने लगीं I
आगामी चुनावी प्रचार के लिए राहुल गाँधी पहुँचे बिलासपुर
आगामी चुनावी प्रचार के लिए राहुल गाँधी पहुँचे बिलासपुर I कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने Constitution को लेकर कही बड़ी बात I राहुल गाँधी ने बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहा, कि हमारे देश में जो संविधान बना हुआ है उसे बीजेपी के कुछ चुनिंदा नेता,RSS के नेता बदलना चाहते हैं I उन्होंने कहा कि ये जो आगामी चुनाव है यह देश के संविधान को लेकर चुनाव है, और हम इसे बचाकर रहेंगे I उन्होंने कहा कि संविधान आदिवासी और गरीब लोगों की भलाई के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा बनाया गया था I जिसे बीजेपी बदलना चाहती है I बीजेपी देश कुछ चुनिंदा बिजनेसमैन की ही मदद करती है, ताकि उनका बिज़नेस चलता रहे और बाकि आम जनता गरीबी से जूझता रहे I उन्होंने सोमवार को गुजरात के पाटन और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में और मंगलवार को मध्य प्रदेश के भिंड में ऐसा किया I गांधी ने कहा, “गरीबों के लिए वरदान, वंचितों के लिए सम्मान और हर नागरिक का गौरव – हमारा संविधान! मैं सभी कांग्रेस उम्मीदवारों और नेताओं से नामांकन, बैठकों, भाषणों और सार्वजनिक पहुंच के दौरान पवित्र संविधान को अपने साथ रखने का अनुरोध करता हूं।”
पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ”हर गांव और हर गली में यह घोषणा करो कि जब तक कांग्रेस है, भाजपा तो क्या, दुनिया की कोई भी ताकत भारत के संविधान को नहीं छीन सकती।” एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “आज भी राहुल गांधी मध्य प्रदेश में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान के साथ सार्वजनिक बैठक में पहुंचे। यह चुनाव संविधान बचाने वालों और इसे नष्ट करने वालों के बीच है।”
बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू
बिलासपुर जेल से मिली आजादी तो बंदियों के आखों से छलक पड़े आंसू I
केंद्रीय जेल बिलासपुर में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल के अंदर ही कोर्ट रूम बनाया गया। न्यायाधीशों ने सुनवाई कर बंदियों के अपराध व सजा की समीक्षा किए। इसके पश्चात लोक अदालत में सेंट्रल जेल के 11 बंदियों का प्रकरण का निराकरण करते हुए रिहाई का आदेश दिया गया।
रविवार को आयोजित जेल लोक अदालत में जिला न्यायालय बिलासपुर एवं अन्य तालुका न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीशों द्वारा केंद्रीय जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों के 11 प्रकरणों का निराकरण किया गए। ऐसे बंदी जो उन पर आरोपित धारा के अपराध की न्यूनतम अवधि जेल में गुजर चुके थे। उन्हें जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर उनकी अभिरक्षा में बिताई गई अवधि के बराबर दंडादेश देकर उनकी रिहाई का आदेश पारित किया गया।
जेल से रिहा होने का आदेश सुनते ही बंदियों के आंखों से आंसू छलक पड़े। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा उक्त जेल लोक अदालत के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों की कुल आठ खंडपीठ बनाई गई थी। केंद्रीय जेल बिलासपुर में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वरियाल ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
जेल लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के उप सचिव गिरीश कुमार मंडावी, न्यायाधीश सुमित कुमार सोनी, निक्सन डेविड लकड़ा, शुभदा गोयल, श्वेता बघेल, जेल अधीक्षक खोमेश कुमार मंडावी मौजूद रहे।
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में बरसेंगे बादल
रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों में बरसेंगे बादल I छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने रायगढ़, कोरबा और सरगुजा के लिए रेड और जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के लिए ऑरेंज और सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है ।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है वहां मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम विभाग ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है और इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है।
इसके प्रभाव से ही आज प्रदेश में हल्की से मध्यम और कई क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत से ही बादल जमकर बरस रहे हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हैं, इस दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई हैं।
पद्म श्री भारती बंधु , अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत
पद्म श्री भारती बंधु, अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत I
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतरगत आयकर विभाग द्वारा सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम सेंट जेवियर्स स्कूल भारतीय नगर में अयोजित किया गया। मुख्य आयकर आयुक्त बिरसा एक्का ने स्कूली बच्चों को संस्कृति बचाने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कला साहित्य से जुड़ी विभूतियों का सम्मान किया गया। आयकर विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित अर्थिक, सांस्कृतिक, लोकगीत, लोकनृत्य, कलाकृति, कर्मा, पंडवानी, रावत नृत्य एवं शैक्षिक योजनाओ एवं नीतियों पर आधार एक पीपीटी प्रस्तुत किया गया। सेंट जेवियर हाई स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुप्रिया ने स्कूल को सहभागी बनाने पर आयकर विभाग का आभार व्यक्त किया।
इन विभूतियों का हुआ सम्मान
सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम में कला संस्कृति एवं साहित्य के विशिष्ट प्रतिभावान व्यक्तित्व जिनको पद्मश्री से सम्मानित किया गया डॉ. स्वामी जी सी डी भारती उर्फ भारती बंधु, अभिनेताआकाश डहरिया (छालीवुड रत्न सम्मानीत ), रेखा देवार, सुनील वैष्णव, वासंती वैष्णव, डॉ. मंतराम यादव, केदार दुबे, डाॅ. विजय कुमार सिन्हा एवं हिलेन्द्र ठाकुर का सम्मान किया गया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी अतिथियों के साथ-साथ विद्यालय में चित्रकला, संगीत, नृत्य आदि क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थी एवं शिक्षको को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मनित किया गया। इस कार्यक्रम के अपडेट जानने के लिए आप आकाश डहरिया के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में जाके चेक कर सकते हैं। @akash.dahariya06
खूंटाघाट के टॉपू में ग्लॉस रेस्टारेंट का विरोध:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ निर्माण
खूंटाघाट के टॉपू में ग्लॉस रेस्टारेंट का विरोध:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ निर्माण, पक्षियों व पर्यावरण को नुकसान, वेटलैंड अथॉरिटी ने दिए जांच के आदेश I
बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित खूंटाघाट जलाशय के बीच बने टॉपू में ग्लास हाउस बनाने के विरोध के बाद अब वेटलैंड अथॉरिटी ने जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले ही पर्यावरण प्रेमियों ने प्रवासी पक्षियों और पर्यावरण को खतरा बताते हुए इसका विरोध किया था। जिसके बाद इस निर्माण कार्य को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ बताते हुए वेटलैंड अर्थारिटी से भी शिकायत की गई थी।
रायपुर के रहने वाले पर्यावरण प्रेमी व समाजिक कार्यकर्ता नितिन सिंघवी ने दस्तावेजी प्रमाण जैसे प्रशासकीय स्वीकृति, 10 लाख रुपए की अग्रिम राशि का सैंक्शन ऑर्डर, एस्टीमेट, जल संसाधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को बांध स्थल पर जलाशय के पीछे एक हेक्टर भूमि हस्तांतरित कर कॉटेज एवं अन्य निर्माण की अनुमति के साथ शिकायत कर निर्माण कार्य को निरस्त करने की मांग की थी। साथ ही यह भी बताया था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार खूंटाघाट जलाशय का टापू वेटलैंड एरिया में आता है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अधिसूचित किया है।
इस शिकायत पर छत्तीसगढ़ वेटलैंड अथॉरिटी के सदस्य सचिव अरुण कुमार पांडे ने कलेक्टर बिलासपुर व जिला वेटलैंड संरक्षण समिति के पदेन अध्यक्ष को जांच के आदेश देते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
आईलैंड पर ग्लास हाउस रेस्टोरेंट और बांध के समीप कॉटेज निर्माण छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ओर से खूंटाघाट वेटलैंड के आईलैंड पर जल संसाधन विभाग के माध्यम से 2 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से एक ग्लास हाउस रेस्टोरेंट का निर्माण प्रस्तावित किया है। निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दिया है। साथ ही 10 लाख रुपए की अग्रिम राशि के साथ सैंक्शन ऑर्डर भी जारी किया है, जिसके बाद भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। यहां पर स्थाई प्रकृति का निर्माण होगा, जिसमे कंक्रीट, सीमेंट, ब्रिक्स जुडाई, खुदाई, बोअरिंग इत्यादि कराए जाएंगे।
ग्लास हाउस और रेस्टोरेंट बनाने के लिए चार माह पहले किया गया था भूमिपूजन।
क्या है वेटलैंड और क्या है वेटलैंड नियम देश में करीब दो लाख ऐसी वेटलैंड (आद्रभूमि) हैं, जो कि 2.25 हेक्टर से बड़ी है। छत्तीसगढ़ में ऐसी 7711 वेटलैंड है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेशित किया है कि इसे अधिसूचित वेटलैंड माना जाएगा, जहां पर आद्रभूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम 2017 के नियम 4 लागू होंगे। वेटलैंड नियम 4 के तहत वेटलैंड पर किए जाने वाले प्रतिबंधित कार्यों की सूची दी गई है। जिसमें यह भी बताया है कि वेटलैंड पर वर्ष 2007 तक आई किसी भी बाढ़ का पानी जहां तक पहुंचा था, वहां से 50 मीटर आगे की दूरी तक, कोई भी स्थाई प्रकृति का निर्माण नहीं किया जा सकता है।
इस आदेश के अनुसार खूंटाघाट जलाशय अधिसूचित वेटलैंड है, जहां पर आद्रभूमि नियम लागू होता है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रत्येक राज्य में राज्य वेटलैंड अथॉरिटी का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड अथॉरिटी ने छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में वेटलैंड संरक्षण समिति का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं और सदस्य सचिव जिले के वनमंडल अधिकारी होते हैं।
प्रवासी पक्षियों का उजड़ जाएगा आशियाना अरपा अर्पण महाभियान समिति के संयोजक श्याम मोहन दुबे ने कहा कि खारंग जलाशय के खूंटाघाट के टॉपू में विकास कार्य होने से हजारों पक्षियों का आशियाना उजड़ जाएगा। इस टॉपू में प्रवासी पक्षियों का डेरा रहता है। पर्यावरण की दृष्टि से दूर-दूर से पक्षियां यहां पहुंचती हैं। टॉपू में निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही पर्यटन मंडल के अध्यक्ष को भी पत्र लिखा गया था।
AAP ने भी किया था विरोध-प्रदर्शन खूंटाघाट बांध के टॉपू में निर्माण कार्य कराने का आम आदमी पार्टी ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वहां पहुंच कर पार्टी के पदाधिकारियों ने विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। साथ ही पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर टॉपू को संरक्षित रखने की मांग की थी।
बिलासपुर निगम की टीम के साथ जमकर झूमाझटकी पुजारी ने कहा- मवेशियों को नहीं मुझे बांध कर ले जाओ
बिलासपुर में आवारा मवेशियों को पकड़ने निकली अतिक्रमण विभाग की टीम के साथ एक पुजारी ने जमकर विवाद कर धक्कामुक्की कर दी। जीडीसी कॉलेज स्थित शीतला मंदिर के पुजारी ने गायों को बांध कर ले जाने का विरोध किया। वो कहने लगा कि निगम वाले गायों को फांसी लगा देते हैं। इस पर टीम को वहां पुलिस बुलानी पड़ी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण विभाग ने 85 मवेशियों को पकड़ा।
आयुक्त कुणाल दुदावत के निर्देश पर शहर की सड़कों पर आवारा घूम रहे मवेशी पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को अतिक्रमण विभाग की टीम हाईकोर्ट रोड के साथ शहर के अलग-अलग जगहों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़कर गोठान में शिफ्ट किया। टीम जब जीडीसी कॉलेज स्थित शीतला मंदिर के पास पहुंची, तब वहां मंदिर के पुजारी ने गायों को सड़क पर छोड़ दिया था।
पुजारी को दिया गया था नोटिस निगम के अफसरों ने बताया कि इससे पहले भी पुजारी मनीष पांडेय को मंदिर परिसर से मवेशी नहीं रखने की चेतावनी दी गई थी। इसके लिए उन्हें नोटिस देकर मवेशियों को हटाने के लिए कहा गया था। लेकिन, इसके बाद भी पुजारी नहीं माना और मवेशियों को रखा रहा।
गौ सेवकों को बुलाकर मचाया हंगामा इस कार्रवाई के दौरान मंदिर का पुजारी मनीष पांडेय गौ सेवकों को बुला लिया। फिर निगम की टीम और पुजारी के बीच खींचतान भी हुई। इसके बाद पुलिस टीम को बुलाकर कार्रवाई की गई। उस समय तक पुजारी के साथ अन्य गौ सेवक भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा मचाने लगे।
कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला
कर्नाटक से भी जा रही है ‘भ्रष्ट भाजपा’ सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बोला हमला I
भाजपा मतलब भ्रष्टाचार कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ते ही जा रही है। वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव में सुपड़ा साफ होने की बात कही है। वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा मतलब भ्रष्ट्राचार।
सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को दो अखबार की कटिंग ट्वीट करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्हांने कहा है कि कर्नाटक से भी “भ्रष्ट भाजपा” जा रही है। जैसे छत्तीसगढ़ की जनता ने अवैध कारनामों की सरगना “भ्रष्ट भाजपा” को विदा किया था, वैसे ही #कर्नाटक से भी “भ्रष्ट भाजपा” जा रही है। #भाजपा_मतलब_भ्रष्टाचार!
सिम्स के ओपीडी में भी मरीज और परिजनों की भीड़ लगने लगी है।
बिलासपुर में कोरोना के 31 नए केस मिले
बिलासपुर में कोरोना के 31 नए केस मिले :30 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती, 10 की स्थिति गंभीर, 173 एक्टिव केस I
बिलासपुर में कोरोना संक्रमण से अब स्थिति बिगड़ने लगी है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके बावजूद संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अमला निष्क्रिय है। न तो अस्पताल में कोरोना जांच सेंटर बढ़ाए जा रहे हैं और न ही टेस्टिंग और ट्रेसिंग पर ध्यान दिया जा रहा है। इधर, 10 पॉजिटिव मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोमवार को 24 घंटे में 31 नए मरीज मिले हैं। वहीं, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 173 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अफसर कोरोना को लेकर अलर्ट जारी कर खानापूर्ति कर लिया है। भीषण गर्मी में अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या जिला अस्पताल और सिम्स में लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को सिम्स में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे थे। लेकिन, यहां ज्यादातर मरीज न तो मास्क लगाए थे और न ही स्टाफ। परिसर में कोरोना जांच करने की व्यवस्था भी नहीं थी। आमतौर पर सामान्य मरीज के पहुंचने पर भी अस्पतालों में कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, शहर के सरकारी अस्पताल में इस तरह का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
अस्पताल में भर्ती होने लगे मरीज, बिगड़ रहे हालात एक बार फिर कोरोना वायरस अपने तेवर दिखाने लगा है। मौजूदा स्थिति में संभागीय कोविड अस्पताल, सिम्स के साथ अन्य निजी अस्पतालों में 30 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से तकरीबन 10 मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक मरीज को रायपुर रेफर किया गया है। हालांकि, अभी ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन पर हैं। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी भी कोई निगरानी नहीं कर रही है।
सिम्स के एमआरडी सेंटर में पर्ची कटवाने के लिए कतार में लगे मरीज।
लोगों की लापरवाही का नतीजा जिले में शहर के साथ ही अब ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बाद भी लोग कोरोना को लेकर सावधानी नहीं बरत रहे हैं। उनकी लापरवाही का नतीजा बढ़ते मरीजों के रूप में सामने आने लगा है।
नियंत्रण का दावा, लेकिन थम नहीं रहे मरीज इधर, स्वास्थ्य विभाग के अफसर कोरोना संक्रमण से हर संभव नियंत्रण का दावा कर रहे हैं। लेकिन, अफसरों के साथ मैदानी कर्मचारियों की निष्क्रियता के चलते संक्रमितों की संख्या कम होने के बजाए लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार 31 मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जबकि, 602 मरीजों की ही कोरोना जांच की गई है। स्थिति यह है कि अब शहर के अमूमन सभी इलाकों में कोरोना संक्रमण ने पांव पसार लिया है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना से 3 की मौत, तेजी से बढ़ रहे डराने वाले आंकड़े
छत्तीसगढ़ में कोरोना से 3 की मौत, तेजी से बढ़ रहे डराने वाले आंकड़े I छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना का आंकड़ा चौकाने वाले आ रहे हैं। प्रदेश में तेजी से कोरोना पैर पसार रहा है। वहीं राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा कोरोना की मरीज मिल रही है। अब कोरोना से मौत भी हो रही है।
छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना का आंकड़ा चौकाने वाले आ रहे हैं। प्रदेश में तेजी से कोरोना पैर पसार रहा है। वहीं राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा कोरोना की मरीज मिल रही है। अब कोरोना से मौत भी हो रही है। आज 4328 मरीजों सैंपल जांच हुई जिसमें 450 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।
बता दें कि आज प्रदेश के 26 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। कोरोना से तीन लोगों की मौत भी हुई है। आज राजनांदगांव, रायपुर और बिलासपुर में 1-1 मौत हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1761 हो गई है। आज राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 55 मरीज मिले हैं, वहीं सूरजपुर में 36, बिलासपुर में 31, बालोद से 9, दंतेवाड़ा से 10, रायगढ़ में 11, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 12, बलौदाबाजार से 16, महासमुंद से 21, बेमेतरा, सरगुजा और कोंडागांव से 25-25, कोरिया और दुर्ग से 26-26, कांकेर से 27, धमतरी से 28, राजनांदगांव से 29, बिलासपुर से 31, सूरजपुर से 36, रायपुर से 55 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं जिला बीजापुर से 1, जांजगीर-चांपा से 3, नारायणपुर से 4 बलरामपुर से 4, सुकमा से 5, जशपुर से 5, कबीरधाम से 5, गरियाबंद से 5, कोरबा से 6 मरीज मिले हैं।