Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • दूल्हा बनने से पहले ही युवक हुआ गिरफ्तार

    दूल्हा बनने से पहले ही युवक हुआ गिरफ्तार

    दूल्हा बनने से पहले ही युवक हुआ गिरफ्तार

    कोरबा में एक अनोखा मामला सामने आया है जहाँ एक युवक को बारात निकलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है I दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि एक युवती ने उस युवक पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है I पीड़ित पक्ष ने विवाह की जानकारी मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर पुलिस ने दुल्हे को बारात निकलने से पहले ही धर दबोचा I जब युवक चोरी छिपे शादी कर रहा था तो उसके दोस्तों के माध्यम से पीड़िता को इसकी जानकारी मिली, तो पीड़िता ने तुरंत इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से 16 मई को दर्ज की | पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को धर दबोचा और जेल भेज दिया I पीड़िता ने खुलासा किया कि, युवक मुल्तानपुर का रहने वाला है कोरबा में अपने रिश्तेदार के यहाँ रहता था I मोबाइल के जरिये उन दोनों की पहचान हुई और दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया I युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ सम्बन्ध बनाये I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3557

    https://golden36garh.com/?p=3562

  • राजस्व निरीक्षक को रिश्वतखोरी के कारण किया निलंबित

    राजस्व निरीक्षक को रिश्वतखोरी के कारण किया निलंबित

    मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के तोरवा निवासी प्रवीण कुमार तरण ने एंटीकरप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत दर्ज किया कि तोरवा गाँव में उसकी जमीन है उसके भू-मापन कार्य के लिए उसने जरुरी दस्तावेज के अनुसार आवेदन किया था, तो इस कार्य के लिए संतोष कुमार देवांगन राजस्व निरीक्षक ने 2.50 लाख रिश्वत की माँग की I रिश्वतखोर ने एक लाख रूपये की पहली किश्त के साथ बुलाया, लेकिन प्रवीण कुमार रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था और सारा कुछ प्रवीण कुमार के अनुसार ही हुआ I रिश्वतखोर संतोष कुमार देवांगन राजस्व को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा और निलंबित कर दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3546

    https://golden36garh.com/?p=3552

  • दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ी बहार निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दिसम्बर 2022 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ था I उसका पति बुधवारी क्षेत्र का रहने वाला है I उसके ससुराल वाले विवाह के बाद दहेज के रूप में एक कार और पाँच लाख रूपये नकद माँगने लगे I उनकी डिमांड पूरी नहीं होने पर देवर, सास और पति विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे I विवाहिता तंग आकर माईके आ गई और अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3517

    https://golden36garh.com/?p=3522

  • सोनमणि बोरा ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

    सोनमणि बोरा ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

    सोनमणि बोरा ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

    बिलासपुर के रमतला में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय परिसर का आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया I बोरा ने 12 वीं पास करने के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से मिले और उनको सफलता का मूल मंत्र भी बताया और अपने लक्ष्य के लिए एकलव्य की तरह ध्यान केंदित कर पूरी ताकत के साथ निशाना साधने के लिए प्रोत्साहित किया I साथ ही विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें पूर्ण करने का भरोसा भी दिलाया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3504

    https://golden36garh.com/?p=3512

  • तपती धूप में बादलों ने दिया संग गर्मी की तपस्या हुई भंग

    तपती धूप में बादलों ने दिया संग गर्मी की तपस्या हुई भंग

    तपती धूप में बादलों ने दिया संग गर्मी की तपस्या हुई भंग

    बिलासपुर शहर और संभाग में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है जहाँ पहले तापमान 43 डिग्री तक चला गया था वो घटकर 34 डिग्री हो गया है I कुछ दिन से आसमान में हल्के बादल छाए रहने से कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी देखने को मिली तो कहीं-कहीं पर धूल भरे आँधी-तूफान भी देखने को मिले I मौसम विभाग के अनुसार, अभी 2 से 4 दिन में फिर से मौसम करवट लेने वाला है और गर्मी से मुसीबत बढ़ने वाला है क्योंकि 25 जून से नवतपा शुरू होने वाला है जिसमें भीषण गर्मी का अनुमान लगाया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3498

    https://golden36garh.com/?p=3504

  • स्कूली किताबों में स्थानीय भाषाओं को मिलेगा मंच

    स्कूली किताबों में स्थानीय भाषाओं को मिलेगा मंच

    स्कूली किताबों में स्थानीय भाषाओं को मिलेगा मंच

    बताया जा रहा है कि अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में स्थानीय भाषाओं को दर्जा दिया जायेगा जिसके लिए प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, सादरी, हल्बी और गोंड़ी में पाठ्यक्रम तैयार किये जायेंगे I इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वश्रेष्ठ कविकार, कहानीकार, लेखकों, गीतकारों, लोक संगीतकारों व लोक साहित्यकारों से परामर्श और मदद ली जाएगी I प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर इसको तैयार किया जा रहा है I इसके तहत 1ली से 5वीं तक छः स्थानीय बोलियों को शामिल किया जायेगा ताकि बच्चों को स्थानीय भाषा में पढ़ाने पर उन्हें आसानी से समझ और सीख सकें I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3493

    https://golden36garh.com/?p=3498

  • आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल तापमान में हो सकती है गिरावट

    आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल तापमान में हो सकती है गिरावट

    आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल तापमान में हो सकती है गिरावट

    पिछले कुछ दिन से आसमान में हल्के बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है I मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है और ये गिरावट का दौर अभी अगले 24 घंटे तक रहने के आसार हैं I मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 घंटे तक तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन उसके बाद 3 से 4 डिग्री तक पारा ऊपर भी जा सकता है I आज शनिवार को बिलासपुर में तापमान 36 डिग्री है |

    शुक्रवार को राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाने के साथ हल्की बूंदा बांदी भी देखने को मिली थी I छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री नारायणपुर में रहा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3493

    https://golden36garh.com/?p=2337

  • बदमाशों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा छात्रों ने थाने में की शिकायत दर्ज

    बदमाशों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा छात्रों ने थाने में की शिकायत दर्ज

    बदमाशों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा छात्रों ने थाने में की शिकायत दर्ज

    बिलासपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अटल आवास के पास आठ-दस बदमाश निर्भय होकर छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर सड़कों पर मारपीट रहे हैं I जिसका विडियो काफी वायरल हो रहा है I यह घटना पास के सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है | छात्रों ने घायल हालत में थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और सारा किस्सा सुनाया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3471

    https://golden36garh.com/?p=3475

  • सुदूर गाँवों में 4जी व 5जी नेटवर्क ने अपना पैर पसारा

    सुदूर गाँवों में 4जी व 5जी नेटवर्क ने अपना पैर पसारा

    दो साल में ही सुदूर गाँवों में 4जी व 5जी नेटवर्क ने अपना पैर पसारा

    आज विश्व संचार दिवस है और अब नई-नई टेक्नोलॉजी के आ जाने से सूचनाओं के आदान-प्रदान में काफी सहूलियत हुई है I छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जहाँ पहले लोग जाने से भी डरते थे, जहाँ नेटवर्क की सुविधा तक नहीं थी I आज नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी 4जी नेटवर्क दौड़ रही है I केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रदेश के 18 जिलों में 525 गाँवों में दो साल के अंदर ही 4जी नेटवर्क का जाल बिछ चुका है I केंद्र सरकार ने LWEI योजना के जरिये शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में 841 करोड़ की लागत से 971 गांवों में मोबाइल टावर लगाना अभी बाकि है जिसे जल्द पूरा करने की तैयारी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3394

    https://golden36garh.com/?p=3459

  • तेलीबांधा उद्यान को उखाड़ने की बात पर धरने में उतरे लोग

    तेलीबांधा उद्यान को उखाड़ने की बात पर धरने में उतरे लोग

    तेलीबांधा उद्यान को उखाड़ने की बात पर धरने में उतरे लोग

    खबर रायपुर कि है जहाँ नगर निगम में विपक्ष और सतापक्ष के बीच राजनीति गर्माहट शुरू हो गई है I बीते बुधवार को महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने मोर्चा खोला और निगम मुख्यालय में जोर-शोर से प्रदर्शन किया तो वहीं महापौर एजाज ढेबर और और उनके सदस्यों ने गुरुवार को भाजपा के खिलाफ व्यवसायीकरण के विरोध में उद्यान में प्रदर्शन करने के लिए बैठ गये I खबर है कि मैथिलिशरण गुप्त जी के नाम से बने तेलीबांधा उद्यान को उखाड़ा जा रहा है और उसके जगह पर व्यवसायीकरण को उपयोग में लाने की बात कही जा रही है I इसको लेकर लोग प्रदर्शन में उतर गये हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3435

    https://golden36garh.com/?p=3440