Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने उठाया गुमशुदगी का मुद्दा

    कांग्रेस विधायक ने उठाया औरतों और बच्चों की गुमशुदगी का मुद्दा

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कानून व्यवस्था का मामला गूंजने लगा I पूर्व मंत्री और विधायक अनिला भेड़िया ने राज्य में महिलाओं और बच्चों की गुमशुदगी का मामला सदन में उठाया I अनिला भेड़िया ने कहा पूरे प्रदेश की जानकारी मांगा गया था, लेकिन सिर्फ जिले की जानकारी दी गई। बालोद जिले में ही महिलाओं की गुमशुदगी के 106 मामले अब भी जांच में हैं।

    इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस विधायक के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि 106 महिलाएं जिले में अब भी लापता है। 2022 से 2024 तक की यह स्थिति है। खोजबीन जरुरी है I इसके लिए पुलिस लगातार काम कर रही है I कुल 716 महिलाएं लापता थी। बाकी महिलाओं को खोज लिया गया है। 164 बच्चों में से 152 बच्चे ढूंढ लिए गए हैं। बच्चों की गुमशुदगी के मामलों की सफलता दर 92 % है, वही महिलाओं पर यह 84 % है।

    कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि जाँच के अब कई पहलू आ गये हैं। साइबर पुलिसिंग हो रही है, फिर भी महिलाओं और बच्चों को ढूढ़ पाने में पुलिस असफल हो रही है। गृहमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक गुमशुदा लोगों की खोजबीन के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है।  

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5321

    https://golden36garh.com/?p=5327

  • विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता विधानसभा का करेंगे घेराव

    बढ़ रहे अपराध और हिंसा के मुद्दों को लेकर कांग्रेस दल के नेता विधानसभा का करेंगे घेराव

    बलौदाबाज़ार हिंसा और प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा का घेराव करने वाला है I इसको लेकर राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ विधान सभा को छावनी में तब्दील कर दिया है I विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी बुधवार सुबह रायपुर पहुंचे हुए हैं।

    एयरपोर्ट पर बातचीत में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘विधानसभा घेराव’ का आह्वान किया है। इस मौके पर प्रदेश भर के कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे Iजिस तरह से आज घटनाएं घट रही है, आये दिन अपराध बढ़ रहा है I जो घटनाएँ इससे पहले कभी नहीं हुआ वो आज बीजेपी के शासन में हो रहा है I लगता है सरकार का ध्यान शासन पर नहीं, बल्कि विपक्ष को निशाना बनाने और कांग्रेस दल के नेताओं को परेशान करने में है I मुख्य विपक्षी दल होने के नाते हम जनता की आवाज उठाने के लिए उन मांगों के साथ सरकार को जगाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यहां की सरकार रायपुर से नहीं चल रही है दिल्ली से यहां राज्य स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता।

    कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेशभर के कांग्रेसी नेता समेत कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में शामिल रहेंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था, बिजली कटौती साथ ही दर में बढ़ोतरी, बलौदाबाजार हिंसा, फर्जी नक्लली मुठभेड़ जैसे कई मुद्दों को लेकर विष्णु देव सरकार के खिलाफ आवाज आज आवाज उठाएंगे I कांग्रेस के प्रदर्शन से निपटने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी की है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही विधानसभा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

    इन्हें भी पढ़ें :-

    https://golden36garh.com/?p=5314

    https://golden36garh.com/?p=5321

  • सौतेली माँ के हत्या के जुर्म बेटे ने 11 साल बिताए जेल में

    सौतेली माँ के हत्या के जुर्म बेटे ने 11 साल बिताए जेल में

    11 साल पहले रन्नू यादव ने अपनी सौतेली माँ की हत्या कर दिया था जिसके बाद उसे 11 साल की सजा सुनाया गया था । हत्या के केस में निर्दोष होकर भी रत्नू को जेल में 11 साल गुजारना पड़ा। रत्नू यादव पर यह आरोप लगा था कि उसने अपनी सौतेली मां श्रीमती हेमवती बाई की जमीन के विवाद में दो मार्च 2013 को हत्या कर दी थी। रत्नु यादव को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन मार्च 2013 से रत्नू रायपुर जेल में बंद था।

    पुलिस की ओर से जिला कोर्ट में पेश किए आरोप पत्र में बताया था कि आरोपित रत्नू अपनी सौतेली मां हेमवती बाई के सिर का बाल पकड़कर घसीटते हुए गांव के तालाब के पास ले गया था। उसके बाद हेमवती के सिर को तालाब के पानी के अंदर डाल दिया,इससे उसकी मौत दम घुटने से हो गई थी। हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट के उम्र कैद के फैसले को रत्नू यादव ने चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अभियोजन पक्ष को अपीलकर्ता के अपराध को साबित करने में विफल पाकर उम्र कैद की सजा को रद कर बंदी की रिहाई के आदेश दिए।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5308

    https://golden36garh.com/?p=5314

  • रेत माफियाओं द्वारा रेत का भंडारण कर दोगुने दामों में बेचा जा रहा

    रेत माफियाओं द्वारा रेत का भंडारण कर दोगुने दामों में बेचा जा रहा

    राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा कही जाने वाली नदी महानदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है I रेत का उत्खनन कर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण किया गया है I जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है I लेकिन गौर करने वाली बात तो यह है कि खनिज विभाग की अभी तक इस पर नज़र नहीं पड़ी है I अभी बारिश के मौसम में रेत की कम उपलब्धता के कारण अवैध रूप से भंडारित किये हुए रेत को दोगुने दामों में रेत माफियाओं द्वारा बेचा जा रहा है I

    बीते सप्ताह धमतरी और महासमुंद में लाखों रूपये का रेत जब्त किया गया है I रायपुर में सिर्फ 17 जगहों पर रेत भंडारण की अनुमति मिली है, लेकिन 200 से ज्यादा जगहों पर भंडारण किया जा चुका है। खनिज विभाग के नियम के अनुसार ऐसे भंडारण को जब्त करके राजसात किया जाता है I इसके बाद इन रेतों को सरकार द्वारा नीलामी किया जाता है I ऐसे रेत को आम जनता को या फिर सरकारी कामों में वितरित कर दिया जाता है I

    एक हाईवा रेत की कीमत नौ सौ से लेकर 10 हजार है लेकिन निर्माणस्थल तक पहुँचते-पहुँचते 20 हजार तक कीमत हो जाता है I सरकार ने लोडिंग की कीमत 150 रुपये प्रति घन मीटर तय कर रखी है, इस हिसाब से रेत की कीमत 1500 रुपये प्रति हाईवा होती है, लेकिन रेत माफिया नौ से 10 हजार रुपये वसूल रहे हैं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5305

    https://golden36garh.com/?p=5308

  • एसीबी ने क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    एसीबी ने रिश्वत लेते हुए क्लर्क को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    आजकल भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी इतना बढ़ गया है । हर जगह लोग ऊँगली टेढ़ी करके पैसा कमाना चाहते हैं । आप पटवारी के पास चले जाओ, चाहे वकील के पास चले जाओ, पुलिस के पास थाने में FIR करने चले जाओ, हर जगह रिश्वतखोरी पनप रहा है । ऐसी ही घटना राजधानी रायपुर से निकलकर सामने आया है । जहाँ एंटी करप्शन ब्यूरो ने अस्पताल के क्लर्क को बीस हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है । राजधानी रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक क्लर्क को 20,000 रु. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । क्लर्क का नाम सूरज नाग बताया जा रहा है जिसने दो साल के अध्ययन अवकाश के बदले में 20,000 रु. रिश्वत के रूप में मांग किया था ।  एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो ने क्‍लर्क को राजेंद्र नगर विजेता कॉम्प्लेक्स स्थित घर के पास रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

    इन्हें भी पढ़ें :-

    https://golden36garh.com/?p=5300

    https://golden36garh.com/?p=5305

  • छत्तीसगढ़ में निकली 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में निकली 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में निकली 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों में 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी निकली हुई है I यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगा I सीजीएलई एग्जाम में आवेदन करने के लिए स्नातक होना जरुरी है I कुछ पदों के लिए जैसे-सहायक ऑडिटर या एकाउंटेंट अधिकारी के लिए सीए, सीएस, एमबीए, कास्ट मैनेग्मेंट या अन्य डिग्री जरुरी पड़ सकता है I यह एग्जाम स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से सितम्बर में आयोजित किया जाएगा I परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा फीस 25 जुलाई तक जमा किया जाएगा I

     इस बार 17,727 पदों के लिए भर्ती निकली है। पिछली वर्ष 8,415 पद थे। इस तरह से पिछली बार की तुलना में 9,312 पद ज्यादा हैं। जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री और बारहवीं में गणित में न्यूनतम 60% होना जरूरी है। इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए हैं। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिकों को फीस से छूट दी गई है। वैकेंसी से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं I    

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5296

    https://golden36garh.com/?p=5300

  • सीएम साय ने शहीद वीर जवान के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

    सीएम साय ने शहीद वीर जवान के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

    बीजापुर जिले के तर्रेम थाना के अंतर्गत मंडीमरका के जंगल में नक्सलियों के द्वारा बिछाई गई आईईडी ब्लास्ट में दो सुरक्षाबल शहीद हो गये थे I जबकि चार जवान घायल हुए थे I  भरतलाल साहू और सत्तेर सिंह आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गये I विजय शर्मा जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर शहीद जवान के घर रायपुर के लिए रवाना हुए I

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के खात्मे के लिए सरकार अभियान चला रहा है जिससे नक्सली घबराए हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं I सीएम ने आगे कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा I नक्सलवाद को समाप्त करने की लड़ाई जारी रहेगा I इस बीच सीएम ने घायल जवानों से भी मुलाकात की I फ़िलहाल सभी घायल जवान खतरे से बाहर हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5275

    https://golden36garh.com/?p=5267

  • यूपी के कोंडा जिले में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा

    ट्रेन हादसे में 10 डिब्बे पटरी से नीचे, तीन बोगियां पूरी तरह से पलटी

    उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज गुरूवार को दोपहर के समय भीषण ट्रेन हादसा हो गया I चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की 10 से अधिक बोगियां पटरी से उतर गई हैं जबकि 3 बोगियाँ पलट गई हैं I अभी तक इस हादसे से 3 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है I बताया जा रहा है कि इस ट्रेन हादसे में बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं I क्षतिग्रस्त बोगियों में एसी कोच भी शामिल हैं I

    उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हादसे के बाद राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं I इसके बाद रेलवे और पुलिस की टीम द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है I लखनऊ से गोरखपुर आने वाली ट्रेनों के रूट को ब्लाक कर दिया गया है I बताया जा रहा है कि कोंडा में ट्रेन का स्टापेज था और स्पीड कम होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया है I फिर भी कई यात्रियों के घायल होने की संभावना जताया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5281

    https://golden36garh.com/?p=5285

  • फैक्ट्री में आग लगने से हुआ करोड़ों का नुक्सान

    फैक्ट्री में आग लगने से हुआ करोड़ों का नुक्सान

    अभी मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के शिवम हाईटेक में भीषण आग लग गया है I फैक्ट्री में रखे हुए टाइटेनियम धातु भी जलकर धू-धू कर रहा है I फैक्ट्री में आग कैसे लगा ये अभी मालुम नहीं हो पाया है I ऐसा माना जा रहा है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है I फ़िलहाल फायरब्रिगेड की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश किया जा रहा है I कंपनी के संचालक ने बताया कि आग लगने से उसका करोड़ों का नुकसान हो गया I बताया जा रहा है कि ये कंपनी विदेश से माल का इम्पोर्ट कर भिलाई स्टील प्लांट को टाइटेनियम सप्लाई करता है I (आगे की खबर अपडेट किया जाएगा …..)

    https://golden36garh.com/?p=5267

    https://golden36garh.com/?p=5275

  • सीएम ने कहा IED ब्लास्ट में शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगा

    सीएम साय ने कहा IED ब्लास्ट में शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगा

    बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद और चार जवान घायल हुए हैं Iघायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया I IED Blast में आरक्षक सत्तेर सिंह और भरत लाल साहू शहीद हो गये I मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के मंडीमिरका के जंगलों में आईईडी विस्फोट में एसटीएफ के दो जवानों की शहादत को नमन और शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है । मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के खात्मे के लिए सरकार अभियान चला रहा है जिससे नक्सली घबराए हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं I सीएम ने आगे कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा Iनक्सलवाद को समाप्त करने की लड़ाई जारी रहेगा I शहीद हुए आरक्षक भरत लाल साहू रायपुर के रहने वाले हैं और शहीद जवान सत्तेर सिंह नारायणपुर के रहने वाले हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5262

    https://golden36garh.com/?p=5267