Category: Health & Fitness

Health & Fitness

  • तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

    तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

    कांकेर जिले में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत से इलाके में सनसनी फ़ैल गया है I घटना किरगोली गाँव का है जहाँ दो बच्चों की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है I बताया जा रहा है कि साहिल मरकाम (6) और दीपेंद्र सिन्हा (8) दोपहर 12 बजे घर से निकले हुए थे लेकिन जब 2 बजे तक घर नहीं लौटने पर घरवाले उन्हें ढूंढने निकले तो तालाब के किनारे उनके कपड़े मिलने पर उन्हें आशंका हुआ कि कहीं तालाब में.., इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से तालाब में खोजबीन किया गया तो दोनों की शव बरामद हुआ Iबताया जा रहा है कि एक लड़का जिसका नाम दीपेंद्र सिन्हा है वह उसके नानी के यहाँ आया था उसका मूल निवास उड़कूड़ा है जिसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई Iपुलिस के पूछताछ में एक बात सामने आई कि दो बच्चे और भी थे जो नहाने आये थे लेकिन उन्होंने डर और घबराहट से घटनास्थल से भाग गये Iपुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4443

    https://golden36garh.com/?p=4439

  • सड़क के अभाव में मरीज को कांवर में ले जाने को मजबूर

    सड़क के अभाव में मरीज को कांवर में ले जाने को मजबूर

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला तस्वीर सामने आयी है जहाँ आजादी के इतने सालों बाद भी सड़क नहीं बना है जिससे लोग बीमार होने पर उनको कांवर में बिठाकर लम्बी दूरी चलकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है Iघटना जशपुर जिले के ग्राम पंचायत मरंगी के चुरीलकोना गाँव का है जहाँ आज एक बुजुर्ग मरीज को कांवर में बिठाकर मेन रोड तक लाया गया I

    इस गाँव में पक्की सड़क नहीं होने से बीमार पड़ने या महिलाओं के गर्भवती होने पर इसी तरह कांवर या पालकी में बिठाकर मुख्य मार्ग तक लाया जाता है Iजशपुर एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहाँ आज भी ग्रामीण इलाकों में सड़क का हाल बेहाल है Iभले सरकार बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन जुबान और कागजों तक ही सीमित होकर रह जाता है Iइस गाँव में न सड़क है, न अस्पताल है जिसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है Iचुरीलकोना गाँव में पिछले कई सालों से बीमार या गर्भवती होने पर कांवर या पालकी का सहारा लिया जाता है और इस दौरान कई बार मरीजों की जान भी चली गई है Iग्रामीणों का कहना है कि उनके गाँव में सड़क के अभाव आज तक एम्बुलेंस ने कदम भी नहीं रखा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4439

    https://golden36garh.com/?p=4434

  • शाकाहारी खाने में मांस का टुकड़ा मिलने से हुआ हंगामा

    शाकाहारी खाने में मांस का टुकड़ा मिलने से हुआ हंगामा

    अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में खाने की प्लेट में मांस का टुकड़ा मिलने से बवाल मच गया है I इस रेस्टोरेंट के साथ यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है I अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के भिलाई स्थित ब्रांच में भी वेज बिरयानी के खाने में मांस का टुकड़ा मिलने से रेस्टोरेंट में हडकम्प मच मच गया I रेस्टोरेंट में खाने के लिए आए कस्टमर ने रेस्टोरेंट के मालिक से फूड इंस्पेक्टर से शिकायत करने लगा तब रेस्टोरेंट के प्रबन्धन ने हाथ जोड़कर माफ़ी मांग लगा I रायपुर निवासी सीए मुकेश यदु सोमवार 17 जून को अपनी शादी की सालगिरह मनाने भिलाई गये हुए थे तो वहाँ नेहरु नगर के अशोका रेस्टोरेंट खाना खाने के लिए पहुंचे और खाने में हांडी बिरयानी मंगवाई, प्लेट में आधा खाना खाने के बाद मुकेश थाली में मांस का टुकड़ा देखता है तो दंग रह जाता है I

    स्टाफ से बोलने पर उसने मानने से साफ़ इंकार कर दिया I इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने हंगामा करना शुरू कर दिया और फूड इंस्पेक्टर से शिकायत की बात करने लगे I इस पर रेस्टोरेंट के सारे स्टाफ घबरा गये और लिखित रूप में माफीनामा बनाकर माफ़ी मांगी I
    बता दें, मुकेश यदु शुद्ध शाकाहारी हैं उनका कहना है कि खाने में मांस का टुकड़ा आने से उनका धर्म भ्रष्ट हो गया I इस पर उन्होंने आक्रोश में आकर इस रेस्टोरेंट में कभी न आने की बात कही और दूसरों को भी न आने की अपील की I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4415

    https://golden36garh.com/?p=4421

  • छत्तीसगढ़ राज्य में आया टीबी मरीजों के लिए नई टेक्नोलॉजी की मशीन

    छत्तीसगढ़ राज्य में आया टीबी मरीजों के लिए नई टेक्नोलॉजी की मशीन

    छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार टीबी से ग्रसित मरीजों के बीमारी की पहचान करने के लिए एआई हैण्ड हेल्ड एक्स-रे मशीन की सहायता लिया जायेगा I छत्तीसगढ़ राज्य के क्षय अधिकारी डॉ. अजय शंकर कनौजे ने बताया कि मशीन को संचालित करने के लिए टीम का गठन कर प्रशिक्षण दिया जायेगा I इसके लिए हर एक जिले को चिन्हांकित कर टीबी के मरीजों की पहचान करने के टीम को तत्काल भेजा जायेगा और उसका रिपोर्ट भी तत्काल मिल जायेगा I इस मशीन की सहायता से मात्र 30 सेकंड में टीबी मरीजों का पता लगाया जा सकता है I अगर जांच में कोई मरीज रोगी पाया गया तो उसे अस्पताल ले जाकर तुरंत उसका इलाज कर समय रहते सेहत में सुधार किया जा सकता है I बता दें, छतीसगढ़ में टीबी के मरीजों की पहचान सूक्ष्मदर्शी, सीबी नाट, ट्रू-नाट इन्हीं मशीनों के जरिये सैंपल लिया जाता है और फिर सैंपल का जाँच किया जाता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4384

    https://golden36garh.com/?p=4384

  • आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा सिकल सेल दिवस

    आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा सिकल सेल दिवस

    WORLD SIKELE CELL DAY

    आज विश्व भर में सिकल सेल दिवस है I सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक विकार है जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं हंसिया के आकार में परिवर्तित हो जाती हैं। कोशिकाएं जल्दी मर जाती हैं, जिससे स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं (सिकल सेल एनीमिया) की कमी हो जाती है और रक्त प्रवाह अवरुद्ध हो सकता है जिससे दर्द (सिकल सेल संकट) हो सकता है। सिकल सेल रोग के लक्षणों में संक्रमण, दर्द, और थकान शामिल है। इसके इलाज में, दवाएं और शरीर में खून चढ़ाना शामिल है। कभी-कभी बोन-मैरो ट्रांसप्लांट भी किया जाता है। छतीसगढ़ में 10% जनसंख्या सिकल सेल के खतरे के दायरे में हैं I बता दें, केंद्र सरकार ने सिकल सेल को देश भर से वर्ष 2047 तक खत्म करने का बीड़ा उठाया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4370

    https://golden36garh.com/?p=4374

  • प्रिंसिपल ने शराब पीकर विद्यालय में किया नियम का उलंघन

    प्रिंसिपल ने शराब पीकर विद्यालय में किया नियम का उलंघन

    स्कूल के शिक्षक, प्रधान अध्यापक और प्रिंसिपल की आये दिन शराब पीकर स्कूल में आकर उदंड मचाने की लेटेस्ट न्यूज़ आती रहती है I ऐसी एक न्यूज़ गरियाबंद जिले के सरकारी स्कूल के हेड मास्टर का आया है I जो नशे से धुत होकर स्कूल आता है और स्कूल के बरामदे में पड़ा रहता है I यह घटना ग्राम गिन्दोला के हाईस्कूल के प्रिंसिपल का है जहाँ प्रिंसिपल शराब से टल्ली होकर स्कूल के बरामदे में पड़ा रहता है I

    प्रिंसिपल के अभद्र रवैये से स्कूल के विद्यार्थियों का काफी दिक्कत होता है I इस बात की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को दी गयी तब से प्रिंसिपल स्कूल से गायब है I जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशी भारती ने कहा कि प्राचार्य की शिकायत विधार्थियों और ग्रामीणजन ने किया था I जिसके तहत वे स्कूल में पहुंचे और सब कुछ शिकायत के मुताबिक पाया गया जिस पर आगे की कार्रवाही के लिए रायपुर संचनालय को शिकायत को भेजा गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4366

    https://golden36garh.com/?p=4370

  • तिब्बती शरणार्थियों ने कमलेश्वरपुर थाने के बाहर करने लगे न्याय की मांग

    तिब्बती शरणार्थियों ने कमलेश्वरपुर थाने के बाहर करने लगे न्याय की मांग

    तिब्बती शरणार्थियों ने कमलेश्वरपुर थाने के बाहर करने लगे न्याय की मांग

    सरगुजा जिले के मैनपाट में एक बुजुर्ग तिब्बती शरणार्थी को आरोपित द्वारा पिटाई कर देने पर वहाँ बसे तिब्बती लोगों ने कमलेश्वरपुर थाने के सामने धरने पर बैठ गये और न्याय की माँग करने लगे I मैनपाट में बसे तिब्बती शरणार्थियों ने आरोपी संतोष यादव की गिरफ्तारी पर ये आरोप लगा रहे हैं कि उसे राजनैतिक सपोर्ट के कारण पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है I इसी बात को लेकर तिब्बती धरने पर उतर गये हैं I उन्होंने टूटी-फूटी हिंदी में बोलते हुए कहा कि आरोपित ने बुजुर्ग को डंडे से बेरहमी की तरह पिटा और अब पुलिस उसे फरार बताकर गिरफ्तारी से आरोपी को बचा रहा है I

    आइये जानते हैं पूरा मामला

    मैनपाट के कुनिया गाँव में निवासी तिब्बती फुरबू उम्र 60 साल 17 जून को सुबह ट्रैक्टर चलाने के लिये ड्राइवर बुलाने गया तभी संतोष यादव आ गया और यह आरोप लगाने लगा कि पसांग गेलमो का तरफदारी करता है, गवाही देता है I इस पर उसने बुजुर्ग को डंडे से पीटने लगा जिससे बुजुर्ग को चोट आई I और संतोष यादव ने यह तक धमकी दे दी की सभी तिब्बतियों को यहाँ से भगा दूँगा और जान से मारने की भी धमकी दी I इन सभी के पीछे का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4366

  • शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग में सड़क हादसे से हुआ चक्का जाम

    शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा

    जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मेहंदी में तेज रफ़्तार बस ने दो बाइक से जा रहे लोगों पर जोर से ठोकर मार दी I जिससे बड़ा दुर्घटना हो गया I पति-पत्नी और युवक की मौके पर मौत हो गई और दो लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है I हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर आक्रोशित गाँव वालों ने चक्का जाम कर दिया और मृतक के परिवारजन मुआवजे की मांग करने लगे I चक्का जाम होने से शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर आवागमन बाधित होने लगा I घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर, पुलिस ने लोगों को समझाया और रास्ता खाली कराने की कोशिश जुट गये I हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4362

    https://golden36garh.com/?p=4354

  • बिलासपुर जोनल स्टेशन में रेल प्रशासन की सारी व्यवस्थायें ठप

    बिलासपुर जोनल स्टेशन में रेल प्रशासन की सारी व्यवस्थायें ठप

     बिलासपुर जोनल स्टेशन में इन दिनों यात्रियों का गर्मी से बेहाल है I यहाँ सब कुछ सरकार ने अच्छे से बनवाया लेकिन पंखे पर उनके ध्यान गया ही नहीं I पंखा तो लेकिन बस नाम मात्र का, इस पर यात्रियों ने अपनी नाराजगी जतायी है I यात्रियों ने कहा कि रेलवे किराया लेकर भी बेहतर सुविधा देने में चूक रही है I यहाँ गर्मियों से जूझने के लिए मिस्टिंग मशीन लगाई गई है लेकिन वो भी बिना काम का है I स्टेशन का हाल कुछ ऐसा है कि यात्री कुर्सी होते हुए भी गर्मी के कारण कुर्सी में बैठ नहीं पा रहे हैं I गर्मी से बेचैन यात्री इधर-उधर टहलने को मजबूर हैं I यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन की सारी व्यवस्था ठप पड़ी हुई है I उन्हें यात्रियों की तनिक भी चिंता नहीं है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4325

    https://golden36garh.com/?p=4325

  • उपमुख्यमंत्री ने मांगी बलौदाबाजार काण्ड का पूरा विवरण

    उपमुख्यमंत्री ने मांगी बलौदाबाजार काण्ड का पूरा विवरण

    उपमुख्यमंत्री ने मांगी बलौदाबाजार काण्ड का पूरा विवरण

    सूत्रों से जानकारी मिली है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुँचने वाले हैं I जिसके बाद कई बैठकों में शामिल होंगे फिर रात्रि के 12 बजे तक रायपुर के लिए रवाना होंगे I भाजपा की जाँच कमेटी आज बलौदाबाजार जाएगी I पूरी टीम कैबिनेट मंत्री दयाल दास के साथ बलौदाबाजार पहुंचकर 7 दिन अन्दर बीते कांड का सारा रिपोर्ट को सौंपना है I इस टीम में मुख्य रूप से शिवरतन शर्मा, नवीन मार्कंडेय, टैंक राम वर्मा और रंजन साहू जैसे नामी नेता शामिल हैं I

    बता दें, अभी कुछ दिन पहले बलौदाबाजार में उपद्रवियों ने कलेक्टर ऑफिस और पुलिस कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था साथ वहां खड़ी दो पहिया और चार पहिया वाहनों को भी क्षति पहुचाया था |

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4308

    https://golden36garh.com/?p=4312