Category: Politics

all politics news

  • बेलपान में लगेगी फ्लाई एश से ईंट बनाने की यूनिट

    बेलपान में लगेगी फ्लाई एश से ईंट बनाने की यूनिट

    बेलपान में लगेगी फ्लाई एश से ईंट बनाने की यूनिट

    बेलपान में लगेगी फ्लाई एश से ईंट बनाने की यूनिट 8 युवाओं का 7.5 लाख का लोन मंजूर ,मुख्यमंत्री ने पहनी महिलाओं की बनाई कोसा जैकेट I

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए बुधवार को बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम बेलपान पहुंचे। उन्होंने यहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) की गतिविधियों का जायजा लिया। सीएम ने रीपा स्थल पर पीपल के पौधे का रोपण भी किया। तेजी से विकसित हो रहे रीपा में 8 युवा उद्यमी वेल्डिंग, सिलाई, कूलर मेकिंग, स्लीपर मेकिंग, सीमेंट पोल और लोहे के उपकरण बनाने का काम करेंगे।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के अंतर्गत बेलपान में तेजी से विकसित किए जा रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन किया। यहां भोजनालय और स्टेशनरी मार्ट का व्यवसाय भी होगा। इसके लिए 8 व्यक्तिगत हितग्राहियों को 7.50 लाख रुपए का बैंक लोन भी स्वीकृत किया गया है और लगभग 3 लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है।

    CM ने स्वसहायता समूह की महिला सदस्यों के आग्रह पर उनके द्वारा निर्मित कोसा जैकेट को भी पहना और लाभान्वित हितग्राहियों से बात भी की। बेलपान में 6 महिला स्वसहायता समूह द्वारा मसाला, वर्मी खाद, गोबर बिक्री, मशरूम उत्पादन एवं प्रोसेसिंग फ्लाई ऐश ब्रिक्स और सब्जी, बड़ी का काम भी किया जाएगा। रीपा के स्थापित होने से ग्रामीण उद्यमियों को और स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

    बेलपान में स्थापित हो रहे रीपा में 31.50 लाख रुपए की लागत से फ्लाई ऐश से ईंट बनाने का यूनिट शुरू होगा। यहां अत्याधुनिक मशीनों द्वारा फ्लाई ऐश ईंट बनाई जाएगी। जिसका उपयोग अधोसंरचना निर्माण और सरकारी और निजी क्षेत्रों के निर्माण कार्यों में किया जाएगा। इसके लिए यहां शेड, स्टोर और वर्किंग क्षेत्र के लिए आधी एकड़ भूमि विकसित की गई है। ईंट बनाने के लिए फ्लाई ऐश सीपत के बिजली घर से लिया जाएगा। रीपा में मसाला उद्योग से 9 महिला सदस्यों के स्व-सहायता समूह लाभान्वित होंगे। इसे 19 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यहां हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, मीट एवं चिकन मसाला सहित मिक्स मसाला और सब्जी मसाला बनाया जाएगा।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों का कर्ज बढ़ता जा रहा था। लोग खेती छोड़ रहे थे, ऐसे में हमने सरकार बनाते ही दो घंटे के अंदर किसानों का लोन माफ कर दिया। सरकार ने अपना वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी तक हमने 100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है, उत्पादन दो गुना हो गया है, किसानों की संख्या और जमीन का रकबा दोनों बढ़े हैं।

    सरकारी योजनाओं से किसानों को ताकत मिल रही है, जिससे खेती लाभदायक हुई है। छत्तीसगढ़ में हमारे अन्नदाता बहुत प्रसन्न हैं, फसल भी बहुत अच्छी हो रही है। इस साल समर्थन मूल्य पर मूंग दाल और उड़द भी खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोदो बोने वाले किसानों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार ने लाखों परिवारों को लॉकडाउन में रोजगार दिया। संकट में भी हम जनता के साथ खड़े रहे हैं। किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा जाए, यही सरकार का उद्देश्य है।

    बेलपान ग्राम में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं

    1. तखतपुर नगर के जल संकट को दूर करने जल आवर्धन योजना में तखतपुर को खुड़िया जलाशय से जल आपूर्ति की जायेगी।

    2. बेलपान मंदिर/मेला स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

    3. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलपान के लिए एम्बुलेंस प्रदान की जायेगी।

    4. बेलपान में प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास 50 सीटर का निर्माण किया जायेगा।

    5. तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये भवन निर्माण कराया जायेगा।

    6. उस्लापुर फ्लाईओवर से सकरी तक सड़क चौड़ीकरण कराया जायेगा ।

    7. ग्राम भरनी में गुरू घासीदास जयंती मेला स्थल पर भवन एवं अहाता निर्माण कराया जायेगा।

    8. ग्राम पंचायत गनियारी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।

    9. ग्राम संकरीभांटा में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा।

    10. ग्राम साल्हेकापा में मीडिल स्कूल व ग्राम निगारबंद, बेलसरा तथा पोंगरिहा में प्राथमिक शाला के लिये भवन का निर्माण कराया जायेगा।

    11. ग्राम दर्री के स्टेडियम का उन्नयन व बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जायेगा।

    12. शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तखतपुर का नामकरण स्व. ठाकुर बलराम सिंह जी पूर्व विधायक तखतपुर के नाम पर।

    13. शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय तखतपुर का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने हेतु घोषणा।

    14. बीजापुर में प्राथमिक शाला का माध्यमिक स्कूल में उन्नयन की भी घोषणा।

    15. सेदा माध्यमिक स्कूल के हाई स्कूल में उन्नयन की घोषणा।

  • छत्तीसगढ़ की ग्रामीण विकास पहल के इस विज्ञापन में ‘यमराज’

    छत्तीसगढ़ की ग्रामीण विकास पहल के इस विज्ञापन में ‘यमराज’

    क्लिप, जिसे ट्विटर पर साझा किया गया था, मृत्यु के देवता यमराज के साथ शुरू होता है, जो महिला को जगाने के लिए कहता है क्योंकि उसका दुनिया छोड़ने का समय आ गया है।

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सी-मार्ट पर एक सुपर मजेदार विज्ञापन साझा किया है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए राज्य द्वारा की गई एक पहल है। विज्ञापन में यमराज और एक बूढ़ी महिला के बीच बातचीत को दिखाया गया है।
    क्लिप, जिसे ट्विटर पर साझा किया गया था, मृत्यु के देवता यमराज के साथ शुरू होता है, जो महिला को जगाने के लिए कहता है क्योंकि उसका दुनिया छोड़ने का समय आ गया है। महिला, जो यमराज की आज्ञा से कम से कम चिंतित लगती है, उसे प्रतीक्षा करने के लिए कहती है क्योंकि वह पहले तरोताजा होना चाहती है।

    यमराज, जो अपने काम के घंटों के बारे में बेहद खास हैं, महिला की तस्वीर पर एक माला डालते हैं। क्षण भर बाद, महिला यमराज के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों से भरी थाली लेकर आती है।

    शुरू में हिचकिचाहट के बाद, यमराज पूरी थाली का स्वाद लेने से खुद को रोक नहीं पाए। फिर वह पूछता है कि क्या वह स्वर्ग में भी खाना बना सकती है। महिला फिर पूछती है, “क्या स्वर्ग में सी-मार्ट है?” यमराज के ना कहने पर बुढ़िया ने साथ देने से मना कर दिया।

    अगले फ्रेम में, हम सी-मार्ट के बारे में और जानेंगे, जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई पहल है। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है। सी-मार्ट स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों के बाज़ार के रूप में भी काम करता है।

    क्लिप के अंत में यमराज महिला से अपनी यात्रा के लिए कुछ भोजन देने का अनुरोध करते हैं।

    वीडियो को समान रूप से प्रफुल्लित करने वाले कैप्शन के साथ साझा किया गया था। उसमें लिखा था, “तो इसलिए यमराज वापस चले गए।”

    सोशल मीडिया पर लोगों ने आउट-ऑफ-द-बॉक्स दृष्टिकोण को अंगूठा दिया है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2407

    https://golden36garh.com/?p=2401

  • विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने कराया निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

    विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने कराया निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

    विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवं छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के तत्वधान में सेहतमंद हेल्थ केयर, रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, के सहयोग से आज दया भवन त्रिमूर्ति नगर में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें आसपास के इलाके के लगभग 400 लोगों ने आकर अपना इलाज एवं जांच कराई इस शिविर में 3 दिन की दवाइयां बिल्कुल फ्री दी गई कार्यक्रम में कुलदीप सिंह जुनेजा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी एवं छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, सेहतमंद से भूपेंद्र सिंह, मोनू सलूजा, गोल्डी खनूजा, निक्कू टोंक, गुरमीत सिंह, अरुण सिंह, रिम्पू सैनी, आदि उपस्थित थे।

    डॉक्टरों की टीम में डॉ मनीष कुमार गुप्ता दंत रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर मंजू सिंह ब्रेस्ट कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर संजय साहू होम्योपैथी, डॉ दीपक अग्रवाल हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर के के साहू हृदय विशेषज्ञ, डॉ सुजीत परिहार दंत रोग विशेषज्ञ आदि डॉक्टरों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर जनता की जांच की छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन सभी सहयोगियो का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2393

    https://golden36garh.com/?p=2401

  • प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

    प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

    प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन हो सकती है बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड I प्रदेशवासियों को पिछले कुछ दिनों से ठंड से राहत मिली हुई है, लेकिन ये राहत ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली।

    प्रदेशवासियों को पिछले कुछ दिनों से ठंड से राहत मिली हुई है, लेकिन ये राहत ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले एक दो दिनों में मौसम में बदलाव होने वाला है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

    17 जनवरी को हो सकती है बारिश

    छत्तीसगढ़ में मौसम परिवर्तन :  मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी के बाद राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हवा की दिशा में भी बदलाव होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने फ़िलहाल तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2397

    https://golden36garh.com/?p=2393

  • शराब पीकर लोक आयोग पहुंचे IAS सुधाकर खलखो, अध्यक्ष की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटाया

    शराब पीकर लोक आयोग पहुंचे IAS सुधाकर खलखो, अध्यक्ष की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटाया

    शराब पीकर लोक आयोग पहुंचे IAS सुधाकर खलखो, अध्यक्ष की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटाया Iअब अनुराग पांडेय को जिम्मेदारी I छत्तीसगढ़ के एक IAS अधिकारी सुधाकर खलखो गलत वजहों से चर्चा में आ गये हैं। खलखो छत्तीसगढ़ लोक आयोग के सचिव थे। वे शराब पीकर कार्यालय पहुंच गये। वहां देर तक अपनी हरकतों से बवाल काटते रहे। इसकी शिकायत पहुंची तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें वहां से हटाने का निर्देश दिया। दोपहर बाद तक उनको लोक आयोग से हटाने का आदेश जारी कर दिया।

    बताया जा रहा है, सुधाकर खलखो आये दिन शराब पीकर दफ्तर पहुंच रहे थे। लोक आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति टी.पी. शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इसकी शिकायत की थी। उसके बाद खलखो को लोक आयोग से हटाने का आदेश जारी हो गया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 2012 बैच के IAS अफसर सुधाकर खलखो को मंत्रालय बुला लिया गया है। उनको अभी बिना विभाग संयुक्त सचिव बनाया गया है। खलखो जून 2022 में ही लोक आयोग का सचिव बनकर आये थे। उससे पहले वे ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, माटी कला बोर्ड और हाथकरघा विकास और विपणन संघ की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। लोक आयोग में उनका शराब पीकर अजीब हरकते की जानकारी के बाद अब उन्हें लोक आयोग से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर 2009 बैच के IAS अनुराग पाण्डेय को लोक आयोग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुराग के पास अभी जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव हैं। उनके पास राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी है। अब लोक आयोग के सचिव की जिम्मेदारी भी उनसे जुड़ गई है।

    हंगामा ऐसा कि घरवालों को बुलाना पड़ा

    बताया जा रहा है, IAS सुधाकर खलखो गुरुवार सुबह 9.30 बजे नगर निगम के पास स्थित लोक अायोग के कार्यालय पहुंचे गये थे। उस समय वे नशे में धुत थे। उन्होंने कर्मचारियों से कार्यालय के लॉन में कुर्सी लगवाई। वहां वे शर्ट का बटन खोलकर बैठ गये। एक कर्मचारी ने उनसे कमरे में चलकर बैठने को कहा तो भड़क गए। वे वहां बैठे-बैठे हवा में गाली देने लगे। लोक आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति टी.पी. शर्मा के कहने पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना IAS के घरवालों को दी। बाद में सुधाकर खलखो के पिता वहां पहुंचे और जैसे-तैसे उनको घर लेकर गये।

    प्रमोटी IAS हैं सुधाकर खलखो

    मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के निवासी सुधाकर खलखो राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। 2019 में उनको प्रमोट कर IAS बनाया गया। उन्हें 2012 बैच एलॉट हुआ था। उसके बाद उनको एक के बाद एक कई जिम्मेदारियों पर नियुक्त किया गया। अब उनको बिना विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ दिनों तक लूप लाइन में ही रखा जाएगा।

    लोक सेवकों के कदाचार की शिकायत सुनता है आयोग

    छत्तीसगढ़ लोक आयोग की स्थापना का मकसद लोक सेवकों के कदाचार, शक्ति के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई करना है। ऐसी शिकायतों की सुनवाई कर आयोग सरकार को सुझाव देती है। उसी आयोग के दफ्तर में एक IAS अफसर का शराब के नशे में हंगामे में अच्छी-खासी किरकिरी करा दी है।

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2377

    https://golden36garh.com/?p=2382

  • छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईडी की रेड , IAS अन्बलगन पी के घर में छापा

    छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईडी की रेड , IAS अन्बलगन पी के घर में छापा

    छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईडी की रेड: IAS अन्बलगन पी के घर में छापा;दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद में कारोबारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई I

    रायपुर के कई ठिकानों में शुक्रवार तड़के फिर ईडी की रेड पड़ी है। जानकारी के मुताबिक IAS अन्बलगन पी के घर में और अशोका टावर, ऐश्वर्या किंग्डम समेत शंकर नगर के कुछ बंगलों में छापेमार कार्रवाई चल रही है। IAS अन्बलगन पी के रायपुर और भिलाई स्थित घरों में भी अधिकारी जांच कर रहे हैं।

    पी अंबलगन अभी पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं। इससे पहले खनिज सचिव रहे हैं। इनकी पत्नी अलरमई मंगई डी भी IAS हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और वर्तमान में एक बोर्ड के अध्यक्ष के घर पर भी कार्रवाई जारी है। बता दे कि, 20 अलग-अलग टीम शहर के कई जगहों पर छापेमारी की तैयारी से गुरुवार रात में होटलों में रुकी हुई थी।

    छत्तीसगढ़ में फिर कई जगहों पर ED ने की छापेमार कार्रवाई चल रही है। IAS पी. अन्बलगन के निवास पर ED का छापा सुबह से जारी है। CRPF जवानों के साथ अधिकारियों की टीम उनके निवास पर मौजूद हैं। इधर पटेल ट्रांसपोर्टर्स विपुल पटेल के रायपुर और बिलासपुर के ठिकाने पर ईडी ने दबिश दी है। महासमुंद में अग्नि चंद्राकार के यहां भी छापेमारी की जानकारी लगी है। इसके साथ ही कारोबारी स्वंत्रत जैन समेत प्रदेश के अलग अलग जगहों पर छापे की खबर है।

    कोल स्कैम से जुड़ा है मामला
    ये पूरी छापेमारी प्रदेश में हुए कोयला घोटाले से जुड़ी हुई बताई जा रही है। ED ने इससे पहले कोयले पर अतिरिक्त चार्ज लगाकर वसूली के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    छत्तीसगढ़ में पिछले कई महीनों से चल रही छापेमारी

    छत्तीसगढ़ में पिछले कई महीनों से छापेमार कार्रवाई चल रही है। आईटी के बाद अब ED की कार्रवाई जारी है। प्रदेश में पिछले महीने बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के घर कार्रवाई की गई थी। बिलासपुर में तेंदूपत्ता व्यापारी बजरंग अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल के घर आईटी का छापेमार कार्रवाई हुई थी। दोनों व्यापारियों के ऑफिस और घर में एक साथ आईटी की टीम तलाशी करने पहुंची थी।

    मुख्यमंत्री उठा चुके हैं जांच पर सवाल

    ED के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि, रमन सिंह ED के प्रवक्ता बने घूम रहे हैं। जांच करना है, तो पनामा घोटाले की क्यों नहीं हो रही है। उसमें रमन सिंह और उनके लड़के का साफ नाम है। बताना चाहिए कि 10 साल में उनकी आय कैसे बढ़ गई। केंद्रीय एजेंसी गैर भाजपा राज्यों में ही भेजी जा रही है। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय-ED की छापेमारी के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई थी। गुरुवार को IAS समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला था। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिले थे।

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2372

    https://golden36garh.com/?p=2377

  • CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर

    CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर

    CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर

    CM बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख रुपए गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किए ट्रांसफर, प्रदेश के 25 जिलों में प्रारंभ होंगी गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें

    छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों का आज फिर राशि मिली। सीएम (CM Bhupesh Baghel ) ने अपने आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के हितग्राहियों को ७ करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel ) ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 05 लाख रूपए का भुगतान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

    प्रदेश के 25 जिलों में प्रारंभ होंगी गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें
    वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई है। 96 गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र खरीदा जा चुका है। गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को हुई 22.43 लाख रूपए की आय हुई है। इसी प्रकार 4564 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से 2.83 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 35.19 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की I

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2359

    https://golden36garh.com/?p=2359

  • ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती

    ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती

    ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जल्‍द जारी होगा विज्ञापन

    ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जल्‍द जारी होगा विज्ञापन I शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आइटीआइ) में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी।

    राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आइटीआइ) में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने अनुमति दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा मंगलवार को संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण को इन पदों पर सीधी भर्ती की सहमति दी गई। इसके साथ ही जल्द ही भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी। इसके लिए सभी आइटीआइ संस्थानों से जानकारी भी मांगी गई है। बता दें आइटीआइ में प्रशिक्षण अधिकारियों के एक साथ 400 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहली बार होगी। इससे बेरोजगार युवाओं को अवसर मिलेगा। इधर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 210 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

    210 पदों के लिए 1.82 लाख आवेदन

    इसके लिए प्रदेशभर से 1.82 लाख आवेदन आए हैं। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित होगी। 210 पदों के लिए 3150 उम्मीदवार चुने जाएंगे। जो मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। इसके आधार पर चयन होगा। इधर सीजीपीएससी द्वारा सिविल जज के 48 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। अभी आवेदन मंगाए गए हैं। 26 फरवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन चरणों में होगी। चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार होंगे। इसके आधार पर मुख्य चयन सूची जारी की जाएगी।

    आरक्षण विवाद से रूका पदों का रोस्टर

    इधर आरक्षण विवाद के चलते राज्य में भर्ती होने वाले पदों का आरक्षण रोस्टर अभी तय नहीं हुआ है। इसके चलते कई विभाग अपने भर्ती की प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं। व्यापमं के पास भी 20 से अधिक विभागों ने भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। ताकि परीक्षा कराकर चयन किया जा सके। लेकिन आरक्षण विवाद के चलते मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुई है। छात्रों को भी भर्ती प्रक्रिया का इंतजार है।

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2368

    https://golden36garh.com/?p=2364

    https://golden36garh.com/?p=2359

  • रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में स्टूडेंट से गंदी हरकत, बोला- किसी से बताया तो करियर बर्बाद कर दूंगा

    रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में स्टूडेंट से गंदी हरकत, बोला- किसी से बताया तो करियर बर्बाद कर दूंगा

    रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में एक एसोसिएट प्रोफेसर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत किए करीब 15 दिनों का समय बीत चुका है। मगर आरोपी प्रोफेसर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दूसरी तरफ अपने साथ हुई घिनौनी हरकत से परेशान स्टूडेंट ने अब कॉलेज जाना बंद कर दिया है।

    आमतौर पर महिला संबंधी अपराधों में फौरन कार्रवाई करने के निर्देश होते हैं। अब तक क्यों आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई ये पूछे जाने पर महिला थाने की ओर से कहा गया कि लड़की और इसके साथियों का बयान ले लिया गया है। आरोपी को नोटिस भेजा गया था। मगर उसकी तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। क्यों आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया ये पूछे जाने पर पुलिस पे जवाब दिया है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

    पुलिस गई तो कॉलेज से गायब हुए प्रोफेसर
    खबर है कि छात्रा कि शिकायत के बाद जब प्रोफेसर से पूछताछ करने पुलिस युनिवर्सिटी कैम्पस में पहुंची तो एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल गायब हो गए थे। अब हर रोज पूरी शान से कॉले आते हैं। न इन पर किसी तरह की कार्रवाई युनिवर्सिटी प्रबंधन ने की है न ही पुलिस ने। दो दिन पहले भी प्रोफेसर को कॉलेज में ही देखा गया है।

    ये है लड़की की शिकायत में
    छात्रा के साथ अश्लील कांड का आरोप युनिवर्सिटी के एपीआर डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल पर है। लड़की ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि मामला नवंबर महीने का है। यूनिवर्सिटी कैम्पस में ही अपने कमरे में जबरन लड़की को एसोसिएट प्रोफेसर खंडेलवाल ने बुलया।

    इसके बाद खंडेलवाल ने छात्रा पर झपटा, उसके साथ गंदी हरकतें की। छात्रा का कहना है कि वो इन सब बातों से काफी डर गई थी। कुछ दिनों तक किसी से कुछ नहीं कहा, इसके बाद उसने शिकायत करने की सोची। खंडेलवाल ने छात्रा को धमकाते हुए कहा कि अगर किसी से कुछ कहा तो करियर बर्बाद कर देगा, पढ़ाई बंद करवा देगा। सहमकर तब लड़की किसी से कुछ नहीं बोली, मगर अब उसने ये बातें घर वालों को बताई और पुलिस से जाकर शिकायत की है।

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2348

    https://golden36garh.com/?p=2364

  • बारिश में भीगता रहा धान, चलती रही दारू पार्टी धान खरीदी केंद्र के अंदर कैमरा देखे तो भागने लगे

    बारिश में भीगता रहा धान, चलती रही दारू पार्टी धान खरीदी केंद्र के अंदर कैमरा देखे तो भागने लगे

    बारिश में भीगता रहा धान, चलती रही दारू पार्टी धान खरीदी केंद्र के अंदर कैमरा देखे तो भागने लगे

    बारिश में भीगता रहा धान, चलती रही दारू पार्टी ,धान खरीदी केंद्र के अंदर जाम छलकाते रहे अधिकारी और कर्मचारी,कैमरा देखे तो भागने लगे I

    दुर्ग जिले के ननकट्ठी धान खरीदी केंद्र में एक तरफ हजारों क्विंटल धान भीगता रहा वहीं दूसरी तरफ कार्यालय प्रबंधक शराब पार्टी मनाते रहे। शराब के नशे में मिले प्रबंधक ने कहा कि केंद्र में एक भी धान नहीं भीगा है। सारी व्यवस्था की गई है। जबकि बाहर का नजारा ठीक इसके उलट था। वहां न सिर्फ सैकड़ों बोरी धान भीगा मिला, बल्कि वहां जल भराव भी हो गया था।

    दुर्ग का ननकट्ठी धान खरीदी केंद्र काफी बड़ा है। यहां अब तक 42 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जबकि 5 हजार क्विंटल धान की खरीदी करना अभी बाकी है। बुधवार दोपहर जब इस धान खरीदी केंद्र का मुआयना किया गया तो चौंकाने वाली हकीकत देखने को मिली। धान खरीदी केंद्र में रखा पूरा धान खुले में होने से बारिश से भीग रहा था। इसमें तिरपाल भी ठीक से नहीं ढकी गई थी।

    जब केंद्र प्रबंधक से मिलने अंदर जाया गया तो वहां प्रबंधक अविनाश बंछोर अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। वो काफी नशे में थे। जब उनसे धान भीगने का कारण पूछा गया तो उन्होंने दावा किया की एक भी धान नहीं भीगा। पानी बंद हो गया है और धान की बोरियों को सिलने का काम किया जा रहा है। हालांकि मीडिया को देखकर उनके साथ पार्टी कर रहे बाकी लोग वहां से चले गए।

    सैकड़ों बोरी धान मिला भीगा
    जब ननकट्ठी धान खरीदी केंद्र का मुआयना किया गया तो यहां हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखा था। वहीं काफी धान ट्रक में लोड हो रहा था। बारिश के दौरान धान के बोरों के ऊपर ठीक से तिरपाल नहीं ढकने से वो भीग गए थे। यहां सैकड़ों की संख्या में धान से भरी बोरियां पूरी तरह से गीली हो गई थीं।
    किसानों का धान भी भीगा
    बारिश के चलते केंद्र में धान खरीदी ठप सी रही। यहां जो किसान अपना धान लेकर बेचने पहुंचे थे वो अपना धान भीगने से बचाते रहे। किसानों का कहना है कि यदि उनका धान जरा भी भीगा तो काफी कटौती की जाएगी या फिर धान लेने से ही मना कर दिया जाएगा।

    कलेक्टर के निर्देश की खुलेआम अवहेलना
    दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा खुद धान खरीदी केंद्रों का दौरा करके वहां सारी व्यवस्था करने के निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही ननकट्ठी धान खरीदी केंद्र का दौरा किया था। यहां किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए खरीदी को तेज करने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद केंद्र प्रबंधक ने किसानों के धान को खुले में भीगने के लिए छोड़ दिया और खुद कार्यालय के अंदर बैठकर दारू पार्टी करते रहे।

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2337

    https://golden36garh.com/?p=2267