Category: Breaking News

Breaking News

  • जानिए कोरोना के नए लक्षण

    जानिए कोरोना के नए लक्षण

    जानिए कोरोना के नए लक्षण

    जानिए कोरोना के नए लक्षण: मरीजों में उल्टी-दस्त, डायरिया, के लक्षण ही कोरोना है,या फूड पॉइजनिंग ? कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। दिल्ली, मिजोरम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और केरल के बाद राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इस बार मरीजों में उल्टी-दस्त यानी डायरिया की समस्या भी देखी जा रही है। माना जा रहा है कि उल्टी-दस्त कोरोना के नए लक्षण हैं।

    राजस्थान के कोविड हॉस्पिटल RUHS के पीडियाट्रिक डॉ. आलोक गोयल के अनुसार- कुछ दिनों से OPD में बड़ी संख्या में बच्चे आ रहे हैं। इन बच्चों में उल्टी-दस्त और तेज बुखार की समस्या देखी जा रही है। कुछ बच्चों में तेज पेट दर्द के भी लक्षण मिले हैं। जब इनका कोरोना टेस्ट कराया गया, तो लगभग 5 प्रतिशत बच्चे पॉजिटिव पाए गए।

    क्या वाकई उल्टी-दस्त और पेट दर्द कोरोना के लक्षण हैं या फिर गर्मी के मौसम में ऐसा होना आम बात है? इसका जवाब जानने के लिए हमने बात की रांची AIIMS के डॉक्टर प्रदीप भट्टाचार्य और मेडिसिन HOD डॉक्टर वीपी पांडेय, MGM MC, इंदौर से।

    कुछ सवालों के जवाब –

    फूड पॉइजनिंग के लक्षण क्या-क्या हैं?

    जी मिचलाना
    पेट में ऐंठन
    उल्टी
    दस्त
    बुखार
    कमजोरी
    सिरदर्द
    भूख में कमी

    फूड पॉइजनिंग से क्या परेशानी हो सकती है?
    जवाब : फूड पॉइजनिंग से पेट खराब, उल्टी और दस्त हो सकते हैं। यह समस्या बच्चों में ज्यादा होती है। अलग-अलग तरह के नुकसान पहुंचाने वाली कई सूक्ष्मजीव होते हैं, जो शरीर में समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इनमें बैक्टीरिया, वायरस, और फंगस शामिल हैं। खाना जब खराब होता है तो ये कीटाणु इसमें पनपने लगते हैं। जब आप ऐसे खराब खाने को खाते हैं तो ये आपके शरीर में जाते हैं और घंटों बाद आपको उल्टी, दस्त और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    क्या यह चिंता की बात है?
    हां, उल्टी-दस्त को हल्के में लेना ठीक नहीं है। इससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत ज्यादा खराब हो रही है। कई बार इसकी वजह से मरीजों को हॉस्पिटल में भी एडमिट करना पड़ता है। चूंकि, इन दिनों कोरोना के एक लक्षण में उल्टी-दस्त भी शामिल है, ऐसे में लापरवाही महंगी पर सकती है।

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1578

    https://golden36garh.com/?p=1568

    https://golden36garh.com/?p=1560

  • नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से की मुलाक़ात..

    नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से की मुलाक़ात..

    BILASPUR MLA SHAILESH PANDEY

    नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से की मुलाक़ात..

    नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से की मुलाक़ात, दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू करें नहीं तो किया जाएगा जनता के साथ उग्र आंदोलन I

    एसईसीआर ने अचानक 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया। रेलवे के फैसले से आम लोगों पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों को शादी, तीर्थ यात्रा, परीक्षा एवं अन्य जरूरी कार्यों को रेलवे के इस निर्णय के कारण रद्द करना पड़ रहा है।

    आम जनता की परेशानियों को लेकर नगर विधायक एवं जेड.आर.यू.सी.सी मेंबर शैलेष पांडेय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से भेंट की एवं उनके समक्ष आम जनता को ट्रेनें रद्द होने के कारण आ रही परेशानियों को समक्ष रखा।

    नगर विधायक एवं जेड.आर.यू.सी.सी सदस्य शैलेष पांडेय ने कहा कि पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को शादी, तीर्थ यात्रा, परीक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों से वंचित होना पड रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के साथ-साथ आम लोगों की रेलवे सुविधा छीनने का भी प्रयास कर रही है।

    नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि रद्द किए गए ट्रेनों का परिचालन जल्द से जल्द शुरू किया जाए अन्यथा जनता के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। ट्रेने रद्द होने से बिलासपुर जोन के यात्री परेशान है। हजारों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं।

    देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले जोन एसईसीआर करोड़ों रुपए की कमाई करता है। यह एक कमाऊ जोन है जो रेलवे को सर्वाधिक आय पहुंचाता है। लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा 22 यात्री ट्रेनों को रद्द करना जनता के अहित में निर्णय है।

    24 अप्रैल से 26 मई तक यात्री ट्रेनों का परिचालन रेलवे ने बाधित रखा है। इसके अलावा नगर विधायक ने रेलवे महाप्रबंधक को रेलवे हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग रखी है ताकि रद्द किए गए ट्रेनों की जानकारी आम जनता तक पहुंचे ताकि उनका समय व्यर्थ ना हो।

    रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार ने ट्रेनों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुल 343 ट्रेनों का परिचालन किया जाता था। परंतु रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार यात्री ट्रेनों को बंद रखा गया है। इसमें से 20 ट्रेनें पहले से ही बंद है एवं वर्तमान में 22 ट्रेनों को बंद रखा गया है। इसमें से 4 सप्ताहिक ट्रेन भी शामिल है।

    रेलवे प्रशासन प्रयासरत है की ट्रेनों का परिचालन जल्द सुलभ कर दिया जाए। इस दौरान पार्षद रामा बघेल, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, अखिलेश गुप्ता बंटी उपस्थित थे।

    रेलवे बोर्ड ने इन 22 ट्रेनों के परिचालन को किया है बंद

    ट्रेन नंबर 18237, 18238, 12771, 12772, 12880, 12879, 22866, 22865, 12812, 12811, 22847, 22848, 20843, 20844, 20845, 22846, 12807, 12808, 08861, 08862, 08709, 08710

    शैलेष पाण्डेय जी ने कहा मोदी सरकार से –

    मोदी सरकार के कुप्रबंधन और तुग़लकी फ़रमानों के कारण परेशान हो रही है प्रदेश की जनता I

    हेल्पडेस्क की स्थापना कर रेलवे, रद्द ट्रेनों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं ताकि उनका समय व्यर्थ ना हो I

    कोयला की कालाबाजारी कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही हैI

    YOU ALSO LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=1568

    https://golden36garh.com/?p=1560

    https://golden36garh.com/?p=512

  • छत्तीसगढ़ की 22 ट्रेनें रद, फैसला गलत केन्‍द्र करें पुनर्विचार

    CM BHUPESH BAGHEL

    छत्तीसगढ़ की 22 ट्रेनें रद, फैसला गलत केन्‍द्र करें पुनर्विचार

    छत्तीसगढ़ की 22 ट्रेनें रदः सीएम बघेल बोले- शादी के सीजन में रेलवे का फैसला गलत, केन्‍द्र करें पुनर्विचार I रेलवे ने छत्तीसगढ़ की 22 ट्रेनों के रद करने के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से कड़ी आपत्ति जताई है।

     रेलवे ने छत्तीसगढ़ की 22 ट्रेनों के रद करने के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से कड़ी आपत्ति जताई है। सीएम बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, रेलवे का छत्‍तीसगढ़ की 22 ट्रेनों को रद करने का फैसला गलत है। शादी के सीजन में रेलवे ने छत्‍तीसगढ़ की ट्रेनों को रद करने का गलत फैसला लिया है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्‍क्‍तों का सामना करना पड़ रहा है। केन्‍द्र सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करें।

    इससे एक दिन पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेलवे के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति की है। उनके निर्देश पर उनके अपर मुख्य सचिव (एसीएस) सुब्रत साहू ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष व बिलासपुर जोन के अफसरों को पत्र लिखा है।

    साहू ने यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का परिचालन यथावत रखने का आग्रह किया है। बतादें कि रेलवे ने छत्तीसगढ़ की 22 ट्रेनों का परिचालन एक माह के लिए रद कर दिया है। इनमें लंबी दूरी के साथ ही लोकल और पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं।

    CM BHUPESH BAGHEL

    रेलवे ने यह फैसला बिलासपुर रेलवे जोन के विभिन्न् हिस्सों में बनकर तैयार चौथी रेललाइन को जोड़ने के लिए लिया है। लेकिन इसकी वजह से प्रदेश के रेलयात्रियों को दिक्कत होगी। बता दें कि इससे पहले मार्च में भी रेलवे ने यहां की आठ लोकल और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अचानक बंद कर दिया था।

    एसीएस साहू ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में मध्यम व निम्न वर्ग के बहुत से यात्री हैं, जो प्रतिदिन रेलों से यात्रा करते हुए अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचते हैं। ट्रेनों के बंद होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले छोटे-छोटे व्यवसायियों, रोजगार, शासकीय और अर्द्धशासकीय सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, स्कूली व महाविद्यालयीन छात्रों आदि के जाने-आने में असुविधा होगी।

    ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिए जाने से निश्चित रूप से गर्मी की छुट्टी में की जाने वाली यात्राओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। एसीएस ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और बिलासपुर जोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से समग्र स्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए रद की गईं ट्रेनों का परिसंचालन तत्काल बहाल करने का आग्रह किया है।

    YOU ALSO LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1560

    https://golden36garh.com/?p=1560

    https://golden36garh.com/?p=801

  • छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग को मिला CSIC-SIG का ई-गवर्नेस अवार्ड

    छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग को मिला CSIC-SIG का ई-गवर्नेस अवार्ड

    छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग को मिला CSIC-SIG का ई-गवर्नेस अवार्ड

    छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग कां CSIC-SIG (कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया स्पेशल इंट्रेस्ट ग्रुप) के ई-गवर्नेस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य को यह अवार्ड स्कूली बच्चों के आंकलन एवं अभ्यास कार्य को आसान बनाने के लिए लागू टेली-प्रेक्टीज के लिए रिकग्निशन केटेगरी में प्रदाय किया गया है।

    छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग कां सीएसआई-एसआईजी (कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया स्पेशल इंट्रेस्ट ग्रुप) के ई-गवर्नेस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य को यह अवार्ड स्कूली बच्चों के आंकलन एवं अभ्यास कार्य को आसान बनाने के लिए लागू टेली-प्रेक्टीज के लिए रिकग्निशन केटेगरी में प्रदाय किया गया है।

    प्रयागराज स्थित मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कल आयोजित 19वां सीएसआई-एसआईजी ई-गवर्नेस अवार्ड को छत्तीसगढ़ की ओर से शिक्षा विभाग के डॉ. एम. सुधीश एवं एनआईसी की ओर से वरिष्ठ तकनीकी संचालक श्री सोम शेखर एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक श्रीमती ललिता वर्मा ने प्राप्त किया।

    गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में आंकलन एवं अभ्यास को आसान बनाने के लिए टेली-प्रेक्टीज कार्यक्रम प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला एवं सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के आकलन एवं अभ्यास कार्य को आसान बनाने एवं आकलन की प्रक्रियाओं में आमतौर पर होने वाली विसंगतियों को दूर करने राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) के सहयोग से टेली-प्रेक्टीज नामक कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। इसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को टेलीग्राम में एक समूह बनाकर कार्य करना होता है।

    बच्चों के समक्ष प्रश्न आते-जाते हैं जिनका बिना समय गंवाए बच्चों को जवाब देना होता है। प्रत्येक बच्चे ई-जवाब का अपने आप अलग-अलग वीडियो बन जाता है। इन वीडियो को बाद में शिक्षक देखकर बच्चों का आकलन कर सकते हैं। इसी प्रकार बच्चे अपने उत्तर वाले वीडियो देखकर अगली बार अपनी त्रुटियों को सुधार कर सही उत्तर चुनकर अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं।

    टेली-प्रेक्टीज कार्यक्रम पूर्णतः छत्तीसगढ़ में एनआईसी छत्तीसगढ़ के सहयोग से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उपयोग में लाया जा रहा है। इसमें उपयोग में लाए जाने वाले प्रश्न भी यहाँ के शिक्षक ही तैयार करते हैं। विभिन्न संस्थाओं ने राज्य में प्रचलित टेली-प्रेक्टीज को देखा है और उन्हें बच्चों के अभ्यास एवं शिक्षकों के आंकलन संबंधी कार्यों को आसान करने हेतु उपयोगी पाया है। इसे एनआईसी से उनके वरिष्ट तकनीकी संचालन श्री सोम शेखर के नेतृत्व में तैयार किया गया है। राज्य में इसकी पायलटिंग समग्र शिक्षा से डॉ. एम. सुधीश के निर्देशन में की गयी है।

    YOU ALSO LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1552

    https://golden36garh.com/?p=1544

    https://golden36garh.com/?p=1538

  • छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के DJ और 53 ADJ बदले

    छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के DJ और 53 ADJ बदले

    HIGH COURT

    छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के DJ और 53 ADJ बदले

    छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के DJ और 53 ADJ बदले ,हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दुर्ग, संतोष शर्मा रायपुर और राधा किशन अग्रवाल बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट जज I

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बुधवार की देर शाम बड़ा बदलाव किया गया है। चीफ जस्टिस के आदेश के बाद प्रदेश में 11 डिस्ट्रिक्ट जज सहित 53 ADJ का तबादला किया गया है। इसके बाद रजिस्ट्रार जनरल रहे संतोष जायसवाल को दुर्ग, रजिस्ट्रार विजिलेंस संतोष शर्मा को रायपुर और राज्यपाल के विधिक सलाहकार रहे राधा किशन अग्रवाल को बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इनके अलावा रायगढ़ कोरबा और अन्य जगहों के भी डिस्ट्रिक्ट जज बदले गए हैं।

    इन जिलों में नए डिस्ट्रिक्ट जज

    जज का नामकहां सेकहां के लिए
    योगेश पारिख (रजिस्ट्रार चयन एवं भर्ती ​​​​​)बिलासपुरकांकेर
    उत्तरा कुमार कश्यप ( उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष)बिलासपुरकोंडागांव
    डॉक्टोरियल कटवार, DJकांकेरकोरबा
    सुरेश कुमार सोनी, DJकोंडागांवजांजगीर-चांपा
    रजनीश श्रीवास्तव, DJबलौदाबाजाररायगढ़
    विजय कुमार एक्का, ( उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष)जगदलपुरबलौदाबाजार
    डॉ. प्रज्ञा पचोरी, DJदुर्गबालोद

    53 अतिरिक्त सत्र न्यायाधीशों की तबादला सूची जारी


    हाईकोर्ट ने अतिरिक्त 53 जिला जजों का भी तबादला आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक हाईकोर्ट ज्यूडिशियल रजिस्ट्रार संतोष कुमार तिवारी को रायपुर, बिलासपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला जज संजीव कुमार टामक का दुर्ग तबादला किया गया। वहीं पत्थलगांव से सुनील कुमार जायसवाल को बिलासपुर, कटघोरा से अशोक कुमार लाल को बिलासपुर, हाईकोर्ट के ओएसडी सीपीसी शहाबुद्दीन कुरैशी को बिलासपुर, दुर्ग से अविनाश कुमार त्रिपाठी को बिलासपुर अतिरिक्त जिला जज बनाया गया है।

    तीन विशेष न्यायाधीशों का भी हुआ ट्रांसफर


    हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन विशेष न्यायाधीशों का भी तबादला आदेश जारी किया है। इसके अनुसार रायपुर के स्पेशल जज (एट्रोसिटी व पास्को) विजय कुमार होता को बैकुंठपुर कोरिया, बलौदाबाजार फैमिली कोर्ट के जज हिरेंद्र सिंह टेकाम को रायपुर विशेष जज (एट्रोसिटी व पास्को) और फैमिली कोर्ट अंबिकापुर के जज थामस एक्का को राजनांदगांव (एट्रोसिटी व पास्को) भेजा गया है।

    सात जजों को दिया अतिरिक्त चार्ज


    जारी आदेश में जगदलपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायगढ़ के विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी व पास्को) कोरिया बैकुंठपुर के विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी व पास्को), सूरजपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोंडागांव के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर के पंचम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और रायपुर के पंचम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को अलग-अलग जजों के रिक्त पदों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। हाईकोर्ट ने जगदलपुर लेबर कोर्ट में पदस्थ जज एसएल मात्रे का स्थानांतरण रायपुर में किया गया है।

    YOU ALSO LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1544

    https://golden36garh.com/?p=1538

    https://golden36garh.com/?p=1525

  • जंगल की आग पर सीईईडब्ल्यू अध्ययन

    जंगल की आग पर सीईईडब्ल्यू अध्ययन

    जंगल की आग पर सीईईडब्ल्यू अध्ययन

    जंगल की आग पर सीईईडब्ल्यू अध्ययन ,काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) द्वारा जारी एक अध्ययन में पाया गया है कि पिछले दो दशकों में जंगल की आग की तीव्रता और आवृत्ति के साथ-साथ उन महीनों की संख्या में वृद्धि हुई है जिनमें जंगल में आग लगती है।
    इस अध्ययन का शीर्षक है ‘बदलती जलवायु में जंगल की आग का प्रबंधन’।
    इस अध्ययन में पाया गया कि पिछले दो दशकों में जंगल की आग में दस गुना वृद्धि हुई है।


    अध्ययन में यह भी पाया गया है कि भारत के 62 प्रतिशत से अधिक राज्य उच्च तीव्रता वाले जंगल की आग की चपेट में हैं।
    मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में पिछले एक महीने में जंगल में आग लगने की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं।
    राजस्थान में हाल ही में सरिस्का टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी आग को भी बेमौसम बताया गया, जिससे उच्च तापमान के कारण आग फैल गई।


    भारत में सबसे कमजोर राज्य –
    सीईईडब्ल्यू के अध्ययन में पाया गया है कि असम, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड और सिक्किम को छोड़कर उत्तर-पूर्वी राज्य तेजी से जलवायु परिवर्तन के कारण उच्च तीव्रता वाले जंगल की आग की चपेट में हैं। 2019 में, भारतीय वन सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 36 प्रतिशत वन आवरण वनों में आग की आशंका वाले क्षेत्रों में आता है।

    भारत के कितने प्रतिशत जिले चरम जलवायु घटना हॉटस्पॉट हैं?
    सीईईडब्ल्यू के इस अध्ययन के अनुसार, भारत के 75 प्रतिशत से अधिक जिले चरम जलवायु घटनाओं के लिए हॉटस्पॉट हैं, और 30 प्रतिशत से अधिक जिले अत्यधिक जंगल की आग के लिए हॉटस्पॉट हैं।

    पिछले दो दशकों में, भारत के किस राज्य में जंगल में आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं हुई हैं?
    पिछले दो दशकों में मिजोरम में सबसे ज्यादा जंगल में आग लगने की घटनाएं हुई हैं। राज्य के 95 प्रतिशत से अधिक जिले जंगल की आग के हॉटस्पॉट हैं।

    बाढ़ संभावित जिलों के बारे में
    इस अध्ययन में यह भी बताया गया है कि भारत के पहले बाढ़ प्रवण जिले अब सूखाग्रस्त हो गए हैं। यह जलवायु परिवर्तन से संबंधित अदला-बदली की प्रवृत्ति के कारण है।

    इस रिपोर्ट की सिफारिश
    रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि जंगल की आग को “प्राकृतिक आपदा” के रूप में माना जाना चाहिए और इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत शामिल किया जाना चाहिए ताकि उन्हें ठीक से प्रबंधित किया जा सके।

    YOU ALSO LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1538

    https://golden36garh.com/?p=1525

    https://golden36garh.com/?p=1505

  • एक मंच ‘ग्रामीना हब्बा’ का आयोजन बेंगलुरु में

    एक मंच ‘ग्रामीना हब्बा’ का आयोजन बेंगलुरु में

    एक मंच ‘ग्रामीना हब्बा’ का आयोजन बेंगलुरु में छत्तीसगढ़ के कारीगर भाग लेंगे

    एक मंच ‘ग्रामीना हब्बा’ का आयोजन बेंगलुरु में I ग्रामीण कारीगरों के लिए हस्तशिल्प, कृषि और हथकरघा उत्पादों को बेचने के लिए एक मंच ‘ग्रामीना हब्बा’ का आयोजन 14 मार्च तक बेंगलुरु में नाबार्ड के कर्नाटक क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा किया जा रहा है।

    इस कार्यक्रम में कर्नाटक और पूरे भारत के कई जिलों के बुनकरों, ग्रामीण कारीगरों, किसानों और जनजातियों के हथकरघा साड़ी, हस्तनिर्मित कला, घरेलू सज्जा, हाथ से बुने कपड़े सामग्री, प्राकृतिक सौंदर्य उत्पाद, आदिवासी उत्पाद, आभूषण, जैविक खाद्य उत्पाद और सहायक उपकरण शामिल हैं।
    इन वस्तुओं की बिक्री से होने वाली आय सीधे कारीगरों के पास जाएगी।
    प्रतिभागी –
    इस आयोजन में कर्नाटक के विभिन्न जिलों के 25 से अधिक कारीगरों के साथ-साथ तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कारीगर भाग ले रहे हैं।

    उत्पाद जो प्रदर्शित किए जा रहे हैं
    कसुती वर्क, उडुपी साड़ी, चन्नापटना खिलौने, आरी कढ़ाई वाले कपड़े, कोल्हापुरी चप्पल, मैसूर की अनूठी शीशम जड़ना, जैविक खाद्य उत्पाद, तैयार किए गए घरेलू सज्जा, और लाख चूड़ियों जैसे भारत के विभिन्न हिस्सों के उत्पादों सहित जीआई उत्पादों सहित अनन्य कर्नाटक उत्पाद। भोपाल की जयपुरी रजाई, तमिलनाडु की आरनी रेशम, मध्य प्रदेश की माहेश्वरी रेशम, छत्तीसगढ़ की कोसा रेशम की साड़ियाँ, तेलंगाना की इकत साड़ी, ओडिशा के आभूषण, केरल के मसाले और मंदिर शिल्प और उत्तर प्रदेश की चादरें उपलब्ध हैं।

    इस तरह के आयोजन का कारण
    नाबार्ड के अनुसार, वर्तमान COVID-19 संकट ने पूरी अर्थव्यवस्था पर, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कहर बरपा रखा है। इसलिए, देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की बहाली के लिए इस प्रकार की प्रदर्शनियां आवश्यक हैं।

    YOU ALSO LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=1525

    https://golden36garh.com/?p=1505

    https://golden36garh.com/?p=1495

  • श्री भूपेश बघेल जी ने कर्मा जयंती में दिया यह तोहफा !

    श्री भूपेश बघेल जी

    श्री भूपेश बघेल जी ने कर्मा जयंती में दिया यह तोहफा !

    हीना कौशिक, बिलासपुर I आपको बता दें की 14 घंटे पहले ही CM सर के फेसबुक पेज पर ये पोस्ट पब्लिश की गई है I जिसमे बताया गया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कैसे डटे हुए हैं I उनके फेसबुक पे उनके कर्मा जयंती और सामूहिक विवाह के कुछ फोटो भी शेयर किए गए हैं Iदेखिये उनके पेज पर क्या लिखा है –

    दुर्ग जिले के ग्राम तेलीगुण्डरा में आयोजित तहसील स्तरीय आदर्श सामूहिक विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के विकास के लिए की अनेक घोषणाएं I

    सामूहिक विवाह की तस्वीरें

    ▪️ तहसील साहू संघ द्वारा ग्रामीण विकास की विभिन्न मांगों के लिए दिए 50 लाख रुपये

    ▪️ तेलीगुण्डरा के विकास के लिए दिए 25 लाख रुपये, तेलीगुण्डरा में बनेगा हाई स्कूल भवन

    ▪️पाटन क्षेत्र के भामाशाह माने जाने वाले स्व. दाऊ रामचन्द्र साहू के नाम पर होगा रानीतराई का महाविद्यालय

    #CGdevelpment

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1505

    https://golden36garh.com/?p=1495

    https://golden36garh.com/?p=1483

  • कोरिया में म्यूजिक, डांस और मॉडलिंग का हुआ ग्रैंड फिनाले

    कोरिया में म्यूजिक, डांस और मॉडलिंग का हुआ ग्रैंड फिनाले

    AKASH DAHARIYA & HARSHALI CHAUHAN

    कोरिया में म्यूजिक, डांस और मॉडलिंग का हुआ ग्रैंड फिनाले..

    कोरिया में म्यूजिक, डांस और मॉडलिंग का हुआ ग्रैंड फिनाले -कोरिया में विगत दीनो द रॉयल इवेंट की कंपनी द्वारा म्यूजिक डांस और मॉडलिंग जैसे शो का आयोजन किया गया था, जिस्का ग्रैंड फिनाले था| इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कोने कोने से प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया I इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल हाई वे 43 के निकट सरकस ग्राउंड में किया गया था Iजिस्म बॉलीवुड और पंजाब के मशहूर सिंगर दीप मनी ने शिरकत की।

    इसमे मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, बैकुंठपुर के 200 प्रतिभाओं ने ऑडिशन दिया था, जिस्का ग्रैंड फिनाले राउंड अभी किया गया।

    इस ग्रैंड फिनाले में फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता आकाश डहरिया, जो की SKD फिल्म्स प्रोडक्शन के एम.डी. हैं, जिन्हे छॉलीवुड रत्न से सम्मानित किया जा चुका है I उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराइ I कार्यक्रम में दीप मनी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में थे I जहाँ आकाश डहरियाऔर हर्षाली चौहान जज की भूमिका में रहें I मनेंद्रगढ़ के जानेमाने चेहरों ने भी वहां अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई और कार्यक्रम का मान बढ़ाया I

    KIDS WINNER
    JUDGES
    AKASH WITH DEEP MONEY

    ग्रैंड फिनाले में मनेन्द्रगढ़ की तमन्ना खान मिस कोरिया 2022 की विजेता रही I वहीँ विक्की बुनकर मिस्टर कोरिया के विजेता रहे I टिन में मिस आस्था सलुजा विजेता रहीं I और किड्स कोरिया गर्ल में दीपिका सोनी विजेता रहीं और बॉयज में मंसुरी विजेता रहे I

    इस अवसर पर थे रॉयल इवेंट के संचालक टीम में डायरेक्टर अंशुलाल, रवि कुमार असिस्टेंट डायरेक्टर, गुमर व मैनेजिंग डायरेक्टर नेहा कुमार अवं जूरी मेंबर में अंजली सिंह शमील रही। मंच का पदभार दिव्या सिंह ने संभाला।

    YOU LIKES :

    https://golden36garh.com/?p=1495

    https://golden36garh.com/?p=1483

    https://golden36garh.com/?p=1451

  • सेंट जेवियर्स स्कूल द्वारा समर कैप में छात्रों ने कला कौशल का परिचय देते हुए दिखाई अपनी प्रतिभा

    सेंट जेवियर्स स्कूल द्वारा समर कैप में छात्रों ने कला कौशल का परिचय देते हुए दिखाई अपनी प्रतिभा

    सेंट जेवियर्स स्कूल द्वारा समर कैप में छात्रों ने कला कौशल का परिचय देते हुए दिखाई अपनी प्रतिभा..

    आज दिनांक 29.3.22 को सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिरगिट्टी में समर कैंप जो विगत दिवस19.3.22 से चला आ रहा था उसका समापन आज भव्य रुप से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शालेय परिवार के अभिन्न अंग( सी. ई .ओ. )श्री मुकेश सराफ,(ए.डी )श्री ए.सामंत राय, छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार श्री आकाश डहरिया गणमान्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
    कहा गया है ,”बचपन जाए पर बचपना ना जाए”इसी मूल उद्देश्य को कार्य रूप में परिणित करते हुए शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती संतोषी डाकवा जी के मार्गदर्शन में बच्चों की सृजनात्मक शैली के विकास के लिए शाला परिवार में समर कैंप के दौरान विभिन्न संज्ञानात्मक क्षेत्र में विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    जिसमें कैलीग्राफी, मंडला आर्ट ,योगासन ,आर्चरी ,पॉटरी, नृत्य कला, संगीत कला, वैदिक गणित, ट्रेजर हंट ,स्पोकन इंग्लिश जैसे कार्यक्रमों का आयोजन प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा किया गया। सभी विद्यार्थीयों के द्वारा इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।

    सभी विद्यार्थियों ने इन सभी कार्यक्रमों में अपनी विशेष सहभागिता दी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री आकाश डहरिया जी ने अपने उदगार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के अंदर कुछ ना कुछ प्रतिभा छिपी होती है और माता पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन के द्वारा ही यह प्रतिभा बाहर उभर कर आती है।

    इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं के द्वारा नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रमों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। जादू के विशेष खेल दिखाए गए। शालेय परिवार के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    YOU LIKES

    https://golden36garh.com/?p=1483

    https://golden36garh.com/?p=1451

    https://golden36garh.com/?p=1438