Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

    तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

    कांकेर जिले में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत से इलाके में सनसनी फ़ैल गया है I घटना किरगोली गाँव का है जहाँ दो बच्चों की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है I बताया जा रहा है कि साहिल मरकाम (6) और दीपेंद्र सिन्हा (8) दोपहर 12 बजे घर से निकले हुए थे लेकिन जब 2 बजे तक घर नहीं लौटने पर घरवाले उन्हें ढूंढने निकले तो तालाब के किनारे उनके कपड़े मिलने पर उन्हें आशंका हुआ कि कहीं तालाब में.., इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से तालाब में खोजबीन किया गया तो दोनों की शव बरामद हुआ Iबताया जा रहा है कि एक लड़का जिसका नाम दीपेंद्र सिन्हा है वह उसके नानी के यहाँ आया था उसका मूल निवास उड़कूड़ा है जिसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई Iपुलिस के पूछताछ में एक बात सामने आई कि दो बच्चे और भी थे जो नहाने आये थे लेकिन उन्होंने डर और घबराहट से घटनास्थल से भाग गये Iपुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4443

    https://golden36garh.com/?p=4439

  • सड़क के अभाव में मरीज को कांवर में ले जाने को मजबूर

    सड़क के अभाव में मरीज को कांवर में ले जाने को मजबूर

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला तस्वीर सामने आयी है जहाँ आजादी के इतने सालों बाद भी सड़क नहीं बना है जिससे लोग बीमार होने पर उनको कांवर में बिठाकर लम्बी दूरी चलकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है Iघटना जशपुर जिले के ग्राम पंचायत मरंगी के चुरीलकोना गाँव का है जहाँ आज एक बुजुर्ग मरीज को कांवर में बिठाकर मेन रोड तक लाया गया I

    इस गाँव में पक्की सड़क नहीं होने से बीमार पड़ने या महिलाओं के गर्भवती होने पर इसी तरह कांवर या पालकी में बिठाकर मुख्य मार्ग तक लाया जाता है Iजशपुर एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहाँ आज भी ग्रामीण इलाकों में सड़क का हाल बेहाल है Iभले सरकार बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन जुबान और कागजों तक ही सीमित होकर रह जाता है Iइस गाँव में न सड़क है, न अस्पताल है जिसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है Iचुरीलकोना गाँव में पिछले कई सालों से बीमार या गर्भवती होने पर कांवर या पालकी का सहारा लिया जाता है और इस दौरान कई बार मरीजों की जान भी चली गई है Iग्रामीणों का कहना है कि उनके गाँव में सड़क के अभाव आज तक एम्बुलेंस ने कदम भी नहीं रखा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4439

    https://golden36garh.com/?p=4434

  • रिश्वत लेते समय पकड़े जाने पर आयुक्त ने किया निलम्बित

    रिश्वत लेते समय पकड़े जाने पर आयुक्त ने किया निलम्बित

    कोरबा जिले में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है जहाँ दो कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़े जाने पर उन्हें निलम्बित कर दिया गया है I मामले में यह जानकारी निकलकर सामने आ रहा है कि नगर पालिका निगम दर्री क्षेत्र कार्यालय में पदस्थ उप अभियंता देवेन्द्र स्वर्णकार को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है, इसके अलावा कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता डीसी सोनकर को भी रिश्वतखोरी में मिलीभगत की बात कही जा रही है I जिस पर आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने रिश्वतखोरी के जुर्म में नगर निगम में कार्यरत उप अभियंता देवेन्द्र स्वर्णकार और सहायक अभियंता डीसी सोनकर को निलंबित कर दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4421

    https://golden36garh.com/?p=4428

  • शाकाहारी खाने में मांस का टुकड़ा मिलने से हुआ हंगामा

    शाकाहारी खाने में मांस का टुकड़ा मिलने से हुआ हंगामा

    अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में खाने की प्लेट में मांस का टुकड़ा मिलने से बवाल मच गया है I इस रेस्टोरेंट के साथ यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है I अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के भिलाई स्थित ब्रांच में भी वेज बिरयानी के खाने में मांस का टुकड़ा मिलने से रेस्टोरेंट में हडकम्प मच मच गया I रेस्टोरेंट में खाने के लिए आए कस्टमर ने रेस्टोरेंट के मालिक से फूड इंस्पेक्टर से शिकायत करने लगा तब रेस्टोरेंट के प्रबन्धन ने हाथ जोड़कर माफ़ी मांग लगा I रायपुर निवासी सीए मुकेश यदु सोमवार 17 जून को अपनी शादी की सालगिरह मनाने भिलाई गये हुए थे तो वहाँ नेहरु नगर के अशोका रेस्टोरेंट खाना खाने के लिए पहुंचे और खाने में हांडी बिरयानी मंगवाई, प्लेट में आधा खाना खाने के बाद मुकेश थाली में मांस का टुकड़ा देखता है तो दंग रह जाता है I

    स्टाफ से बोलने पर उसने मानने से साफ़ इंकार कर दिया I इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने हंगामा करना शुरू कर दिया और फूड इंस्पेक्टर से शिकायत की बात करने लगे I इस पर रेस्टोरेंट के सारे स्टाफ घबरा गये और लिखित रूप में माफीनामा बनाकर माफ़ी मांगी I
    बता दें, मुकेश यदु शुद्ध शाकाहारी हैं उनका कहना है कि खाने में मांस का टुकड़ा आने से उनका धर्म भ्रष्ट हो गया I इस पर उन्होंने आक्रोश में आकर इस रेस्टोरेंट में कभी न आने की बात कही और दूसरों को भी न आने की अपील की I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4415

    https://golden36garh.com/?p=4421

  • शिक्षामंत्री ने नये शिक्षा सत्र के लिए समीक्षा बैठक की

    शिक्षामंत्री ने नये शिक्षा सत्र के लिए समीक्षा बैठक की

    शिक्षामंत्री ने नये शिक्षा सत्र के लिए समीक्षा बैठक की

    शिक्षामंत्री ब्रिजमोहन अग्रवाल ने नये शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने से पहले ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से समीक्षा ली I इस समीक्षा के तहत शिक्षा से जुड़े कुछ अहम निर्णय लिए गये और शिक्षा से जुड़े कई योजनाओं पर भी चर्चा किया गया I शिक्षा मंत्री ने इस समीक्षा में शिक्षकों के भर्ती, वेतन, पदोन्नति, विद्यालयों का नवीनीकरण, नई स्कूलों का निर्माण, समेत और शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई I शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के शिक्षा को विश्व स्तरीय बनाने के लिए लगातर प्रयास कर रहे हैं I मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से अनुमति मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की रिक्त पदों पर भर्ती होनी है I राज्य में वेतन को लेकर जो हड़ताल चलता है उसका भी समाधान किया जायगा I इस समीक्षा बैठक में सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल श्रीमती पुष्पा साहू, प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम श्री कुलदीप शर्मा, स्कुल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक श्री संजीव झा आदि इस समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4410

    https://golden36garh.com/?p=4415

  • छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में चंदन पेड़ों की चोरी

    छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में चंदन पेड़ों की चोरी

    छत्तीसगढ़ में वन विभाग से चन्दन के पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है I जहाँ चोरों ने सुरक्षा के दायरे को लांघकर चन्दन के पेड़ों को काटकर पार हो गये I छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर से चोरों ने चन्दन के 20 पेड़ों को काट दिए हैं I उनमें से 16 चन्दन के पेड़ों को चोर ले गये हैं इससे वन विभाग की नींद उड़ गई है I विभाग में तैनात गार्ड अपनी ड्यूटी कर रहे थे, उसके बाद भी चोर एक-एक करके अन्दर घुसे और मशीन से चन्दन की पेड़ काटकर उन्हें ले गये I इस पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं कि गार्ड भी ड्यूटी में था, सामने दीवार था तो चोर घुसे तो घुसे कैसे? और घुसे तो क्या किसी को मशीन चलने की आवाज सुनाई नहीं दी?

    कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों ने इसकी सुचना पुलिस को दिया है I गुरुवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर जांच शुरू करेगा I सीसी टीवी की मदद से सबूत खंगालने की कोशिश की जा रही है क्योंकि चोरी विधानसभा भवन की ओर हुआ है I छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में सागौन, औषधीय पौधे समेत अन्य प्रजातियों के पेड़ हैं। अधिकारियों का कहना है हो न हो यह काम कोई जानकार या बड़ा ही शातिर इंसानों द्वारा गिरोह में किया गया है I उनकी नजर इन पेड़ों पर पहले से ही बनी रही होगी I इसलिए चोरी को इतनी सफाई से अंजाम दिये I ऐसी घटना इससे पहले कभी नहीं हुआ था I इस घटना से वन विभाग सतर्क हो गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4405

    https://golden36garh.com/?p=4410

  • हवाई सफर में किराये को लेकर विमान कम्पनियाँ कर रहे हैं मनमानी

    हवाई सफर में किराये को लेकर विमान कम्पनियाँ कर रहे हैं मनमानी

    इन दिनों विमान कम्पनियाँ टिकट को लेकर मनमानी कर रहे हैं बाकि दिनों की तुलना में इन दिनों हवाई सफर करने पर टिकट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दिया गया है I कुछ दिन पहले रायपुर से दिल्ली का किराया 20,499 रूपये था जो अब बढ़कर 21 हजार रूपये हो गया है I यह किराया इंडिगो एयरलाइन्स का है I वहीँ रायपुर से मुंबई का किराया नार्मली 6 से 7 हजार के बीच में रहता है वह भी बढ़कर 12 से 14 हजार हो गया है I साथ ही लगेज शुल्क में भी बढ़ोतरी हुआ है I इन दिनों ट्रेन रद्द होने से भी यात्री मजबूरन हवाई यात्रा करने पर मजबूर हैं जिससे विमान कम्पनियाँ मौके का फ़ायदा उठाते नहीं चूक रहे हैं I

    ट्रैवल्स एजेंट एसोसिएशनआफ इंडिया एमपी-सीजी के पूर्व अध्यक्ष रहीं कीर्ति व्यास ने कहा कि इन दिनों विमान कम्पनियाँ मनमानी कर पैसा छाप रहे हैं I रायपुर से दिल्ली के लिये केवल दो फ्लाइट कंपनियां उपलब्ध हैं एक इंडिगो और दूसरा विस्तारा एयरलाइन्स यात्रियों का कहना है कि दूसरी विमान कम्पनियाँ भी इस रूट में संचालित करना चाहिए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4399

    https://golden36garh.com/?p=4405

  • सीसीपीएल में बिलासपुर के खिलाडियों ने दिखाया अपना शानदार प्रदर्शन

    सीसीपीएल में बिलासपुर के खिलाडियों ने दिखाया अपना शानदार प्रदर्शन

    इन दिनों छत्तीसगढ़ में खेले जा रहे छत्तीसगढ़ प्रीमियर टी-20 क्रिकेट ने क्षेत्र के होनहार क्रिकेट खिलाडियों को एक प्लेटफार्म मिल गया है जिसके तहत बिलासपुर के खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन किया I क्रिकेट संघ छत्तीसगढ़  ने छत्तीसगढ़ प्रीमियर टी-20 क्रिकेट का आयोजन शहीद वीर नारायण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कराया I इससे प्रदेश के क्रिकेट खिलाडियों को अपने प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिल रहा है I स्नेहिल चडडा, अभीजीत टाह, मोहम्मद इरफान और प्रवीण कुमार यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया  I इनके प्रदर्शन पर क्रिकेट संघ छत्तीसगढ़ और बीसीसीआई की नजर जमी रही I

    बीसीसीआई का कहना है ये खिलाडी आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं I अगर ये ऐसे ही खेलते रहे तो आईपीएल में इनको खेलने का मौका मिल सकता है I बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल ने कहा कि यह एक बड़ी स्पर्धा रही है। देश के बड़े खिलाड़ियों, सलेक्टरों की नजर हमारे खिलाड़ियों पर पड़ी है। साफ है कि इसका लाभ इन खिलाड़ियों को मिलेगा। एक तरह से आइपीएल के लिए दरवाजा खुल गया है। ऐसे में आने वाले समय पर आइपीएल टीम हमारे खिलाड़ियों पर विचार करेंगे और उन्हें अपने टीम में भी शामिल होने का चांस मिल सकता है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4384

    https://golden36garh.com/?p=4399

  • छत्तीसगढ़ राज्य में आया टीबी मरीजों के लिए नई टेक्नोलॉजी की मशीन

    छत्तीसगढ़ राज्य में आया टीबी मरीजों के लिए नई टेक्नोलॉजी की मशीन

    छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार टीबी से ग्रसित मरीजों के बीमारी की पहचान करने के लिए एआई हैण्ड हेल्ड एक्स-रे मशीन की सहायता लिया जायेगा I छत्तीसगढ़ राज्य के क्षय अधिकारी डॉ. अजय शंकर कनौजे ने बताया कि मशीन को संचालित करने के लिए टीम का गठन कर प्रशिक्षण दिया जायेगा I इसके लिए हर एक जिले को चिन्हांकित कर टीबी के मरीजों की पहचान करने के टीम को तत्काल भेजा जायेगा और उसका रिपोर्ट भी तत्काल मिल जायेगा I इस मशीन की सहायता से मात्र 30 सेकंड में टीबी मरीजों का पता लगाया जा सकता है I अगर जांच में कोई मरीज रोगी पाया गया तो उसे अस्पताल ले जाकर तुरंत उसका इलाज कर समय रहते सेहत में सुधार किया जा सकता है I बता दें, छतीसगढ़ में टीबी के मरीजों की पहचान सूक्ष्मदर्शी, सीबी नाट, ट्रू-नाट इन्हीं मशीनों के जरिये सैंपल लिया जाता है और फिर सैंपल का जाँच किया जाता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4384

    https://golden36garh.com/?p=4384

  • दो हफ़्तों में सरिया की कीमतों में हुई भारी गिरावट

    दो हफ़्तों में सरिया की कीमतों में हुई भारी गिरावट

    इमारतों में लगने वाली सामानों की मार्केट में मांग कम होने पर छड़ की कीमतों में भारी गिरावट आई है I पिछले दो सप्ताह भर में सरिया की कीमतों में 1,500रु प्रति टन की भरी गिरावट देखने को मिली है I कारखानों में इन दिनों सरिया 55,500रु प्रति टन और फुटकर में 59,000 प्रति टन के भाव से बिक रहा है I सरिया व्यापारियों का कहना है की कोल और आयरन की कीमतों पर स्थिरता है | इसका मुख्य कारण बारिश को बताया जा रहा है जिसके चलते कोल माइंस में पानी भर जाने से खदानों से प्राप्त मात्रा में कोयला का सप्लाई नहीं हो पा रहा है जिससे लोहे की फैक्ट्रियों में कच्चे लोहे से सरिया निर्माण की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है I इन सभी कारणों से सरिया के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है I

    इसकी तुलना अगर मार्च 2022 से करें तो सरिया अभी 21,000 रु सस्ती मिल रही है I वर्ष 2022 में सरिया 8,0000 रु प्रति टन तक पहुँच गया था I मार्च 2022 के बाद से सरिया के कीमतों गिरावट का दौर चलता आ रहा है और अब तक 25 % तक की गिरावट देखने को मिल चुकी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4384