Category: Health & Fitness

Health & Fitness

  • दुनिया में 5 ऐसी जगहें जिनकी उम्र 100 से 110 साल आंकी गई है

    दुनिया में 5 ऐसी जगहें जिनकी उम्र 100 से 110 साल आंकी गई है

    दुनिया में 5 ऐसी जगहें जिनकी उम्र 100 से 110 साल आंकी गई है

    वर्ष 2022 में आई सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक भारतीय औसतन 70 साल जीता है लेकिन आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि दुनिया में 5 ऐसी जगहें हैं, जहाँ लोगों की औसत उम्र 100 से 110 साल आंकी गई है । उन जगहों पर लोगों की सिर्फ उम्र ही लंबी नहीं होती, वे स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त जीवन भी जीते हैं । इन इलाकों को ब्लू जोन कहा जाता है। इन 5 जगहों का खानपान एक-दुसरे से काफी अलग है लेकिन उन सभी में एक चीज कॉमन है कि उनका जीवन प्रकृति के काफी करीब है । वे प्रकृति में उग रही चीजें ही खाते हैं । उनके खाने में किसी भी तरह का केमिकल, पेस्टिसाइड, प्रिजर्वेटिव्स और एडिटिव्स नहीं होते हैं । वे जितनी भूख लगी है, उसका 80 फीसदी ही खाते हैं । इनके भोजन की थाली में स्थानीय और मौसमी फल, सब्जियां और अनाज होता है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2963

    https://golden36garh.com/?p=2970

    https://golden36garh.com/?p=2958

  • तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    यह घटना कबीरधाम जिले के दशरंगपुर चौकी इलाके की है जहाँ तालाब में नहाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई I दोनों बच्चों में से एक का नाम रितेश साहू जिसका उम्र 9 वर्ष और दुसरे का दुर्गेश चंद्राकर जिसकी उम्र 10 वर्ष बताई जा रही है I सूत्रों के मुताबिक, दोनों बच्चे गुरुवार शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे I जब अँधेरा हो जाने पर भी घर नहीं लौटे, तो उनके माता-पिता को चिंता होने लगी और वे उन्हें ढूँढने गए, इधर-उधर ढूँढने के बाद जब उसके माता-पिता और ग्रामीणजन तालाब के किनारे पहुँचे तो, दंग रह गए I उनके कपड़े तालाब के किनारे मिले I उनको कुछ गलत आभास हुआ और लोगों ने तालाब में बच्चों के शव को ढूँढना शुरू किया, तो काफी मशक्कत के बाद देर रात दुसरे किनारे पर बच्चों के शव पानी में तैरते मिले I इसकी सुचना लोगों ने पुलिस को दी और लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया I इससे सारा गाँव और उनका परिवार शोक में है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2913

    https://golden36garh.com/?p=2897

  • चलते ट्रक में अचानक लगा आग ट्रक चालक और ट्रक मालिक ने कूदकर बचाई जान

    चलते ट्रक में अचानक लगा आग ट्रक चालक और ट्रक मालिक ने कूदकर बचाई जान

    चलते ट्रक में अचानक लगा आग ट्रक चालक और ट्रक मालिक ने कूदकर बचाई जान

    यह घटना कबीरधाम जिले के बुधवारा गाँव की है, जहाँ पेट्रोल पंप के पास ट्रक में कटहल लोड था जिसमें अचानक आग लग गया I ट्रक चालक और उसका मालिक जैसे-तैसे करके ट्रक से कूदकर बाहर आये और अपनी जान बचाई लेकिन तब तक ट्रक में आग पूरी तरह से लग चूका था जिससे ट्रक मालिक को लाखों का नुकसान हो गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2901

    https://golden36garh.com/?p=2897

  • अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार, हुआ हादसे का शिकार

    अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार, हुआ हादसे का शिकार

    अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार, हुआ हादसे का शिकार

    घटना कटघोरा क्षेत्र की है जहाँ परिवार के कुछ लोग अस्थि विसर्जन करने प्रयागराज गए हुए थे I लेकिन वापस आते समय उनकी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए हैं I वहीँ घायलों को पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँचकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिनका इलाज चल रहा है I

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक चांपा थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती चांपा के देवांगन परिवार के 6 लोग प्रयागराज अस्थि विसर्जन करने गए हुए थे, लेकिन वापस घर लौटते समय ग्राम जेजरा में गोड़मा नाला के पास अनियंत्रित होकर पुल के रैलिंग से टकराया और पुल से नीचे जा गिरा I स्थानीय कटघोरा पुलिस मौके पर पहुँचकर घायलों को तुरन्त कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, उसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोरबा के निजी अस्पताल में ले जाया गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2880

    https://golden36garh.com/?p=2868

    https://golden36garh.com/?p=2864

  • रायपुर में पहले कला सांस्कृतिक केंद्र का अनावरण, लोगों से मिली उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया

    रायपुर में पहले कला सांस्कृतिक केंद्र का अनावरण, लोगों से मिली उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया

    रायपुर में पहले कला सांस्कृतिक केंद्र का अनावरण, लोगों से मिली उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया

    रायपुर: राजधानी शहर ने नालंदा परिसर परिसर में स्थित अपने पहले कला सांस्कृतिक केंद्र का अनावरण किया है। इस केंद्र में बच्चों, युवाओं और महिलाओं की संख्या में वृद्धि देखी गई है, जो विविध कला रूपों में रुचि दिखाने में उत्सुकता दिखा रहे हैं।
    केंद्र गायन, संगीत वाद्ययंत्र, नृत्य के दो रूपों, योग, ज़ुम्बा, नाटक, पेंटिंग और मिट्टी कला के लिए कक्षाएं प्रदान कर रहा है, सभी अपने संबंधित क्षेत्रों में अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में।

    केंद्र के निदेशक, राहुल ठाकुर ने परिसर में अलग-अलग प्रशिक्षण कक्षों के प्रावधान के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए एक खुला मंच और विभिन्न बैचों में आयोजित सत्रों के लिए एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो पर प्रकाश डाला।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2832

    https://golden36garh.com/?p=2853

  • छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में करवा सकेंगे ईलाज

    छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में करवा सकेंगे ईलाज

    छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में करवा सकेंगे ईलाज

     छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में करवा सकेंगे ईलाज I भूपेश सरकार ने दी खुशखबरी छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए कुल 155 अस्पतालों को मान्यता दी है। इनमें राज्य में स्थित 114 और राज्य के बाहर के 41 अस्पताल शामिल हैं। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इन अस्पतालों को मान्यता मिली है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची प्रेषित की है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2807

    https://golden36garh.com/?p=2801

  • इन महिलाओं के जज्बे को सलाम खुद के बिजनेस से कमा रही लाखों

    इन महिलाओं के जज्बे को सलाम खुद के बिजनेस से कमा रही लाखों

    इन महिलाओं के जज्बे को सलाम खुद के बिजनेस से कमा रही लाखों

    इन महिलाओं के जज्बे को सलाम खुद के बिजनेस से कमा रही लाखों I छत्तीसगढ़ में ऐसे कई समूह हैं, जिसमें महिलाएं जुड़कर स्वावलंबन की राह पर अग्रसर हो रही हैंI महासमुंद विकासखंड के ग्रामीण अंचल की महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामाजिक और आर्थिक उत्थान की मिसाल पेश कर रही हैं I बिहान योजना से जुड़ी महिलाएं विभिन्न आजीविका को अपने रोजगार का साधन बना रही हैं I ग्राम पंचायत शेर की सुआ महिला स्वयं सहायता समूह की महिलायें खेत-खलिहानों और बागड़ काम में आने वाली विभिन्न प्रकार की लोहे के तार की जाली का निर्माण कर रही हैं I

    स्वयं-सहायता समूह की महिलाओं के जज्बे के आगे अब लोहा भी नतमस्तक होता प्रतीत हो रहा है I महिलाएं अपने कोमल हाथों से अपनी और परिवार की अच्छी परवरिश आजीविका के रूप में फेंसिंग तार जाली का निर्माण कर रही हैं I इस समूह के द्वारा अब तक 2000 बंडल तार जाली का निर्माण कर लिया गया है, जिसको सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में बेचकर लगभग 6 लाख रुपए कमा चुकी है I समूह की महिलाएं बताती हैं, कि समूह में जुड़ने से पहले किसी दूसरे के यहां तार जाली बनाने का कार्य करने जाती थी I तकरीबन दो साल पहले बिहान के अंतर्गत समूह से जुड़ने लिए प्रेरित किया गया और समूह से जुड़कर महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर बन सकती हैं, कैसे खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं, सबकी जानकारी मिली I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2796

    https://golden36garh.com/?p=2801

  • छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश

    छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश

    छेड़छाड़-रेप के आरोपी को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश

    छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश में कहा है कि रेप, छेड़छाड़ और कुछ अन्य मामलों के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों में नियुक्त करने पर रोक लगा दी गई हैI वहीं, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वकील अनीश तिवारी ने कहा कि मौजूदा नियम और नया नियम एक जैसा प्रतीत होता है I छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी किया है. इसमें कहा है कि रेप, छेड़छाड़ और कुछ अन्य अपराधों के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरियों में नियुक्त करने पर रोक लगा दी गई है I इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है I

    उन्होंने बताया कि यह आदेश राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी राजस्व प्रभागों के अध्यक्षों, विभागों के प्रमुखों, राजस्व प्रभागों के आयुक्तों और कलेक्टरों को जारी किया गया I जिन्हें निर्देश को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है I दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा था कि महिलाओं और लड़कियों से रेप, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों के मामलों में आरोपियों पर राज्य में सरकारी नौकरियों में रोक लगाई जाएगी I कोई भी उम्मीदवार किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा I साथ ही जिसे महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए दोषी ठहराया गया हो I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2788

    https://golden36garh.com/?p=2792

  • भिलाई में डेंगू का कहर जारी जिले में 180 के पार पहुंचा आंकड़ा

    भिलाई में डेंगू का कहर जारी जिले में 180 के पार पहुंचा आंकड़ा

    भिलाई में डेंगू का कहर जारी जिले में 180 के पार पहुंचा आंकड़ा

    भिलाई में डेंगू का कहर जारी जिले में 180 के पार पहुंचा आंकड़ा I  छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में इन दिनों डेंगू पैर पसारे हुए है। वहीं, अब डेंगू ने सेक्टर 3 और 4 में दस्तक दी है। एक ही दिन में डेंगू के मिले 4 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है। घरों में रोजाना लार्वा मिल रहा है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

    लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण व एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए फागिंग किया जा रहा है। आम जनता को साफ-सफाई रखने व डेंगू से बचाव के बारे में समझाइश दी गई। संभावित डेंगू प्रभावित क्षेत्र मे टेमीफास का छिड़काव और फागिंग का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कुल 83 हजार 990 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2774

    https://golden36garh.com/?p=2770

  • पद्म श्री भारती बंधु,अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत

    पद्म श्री भारती बंधु,अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत

    पद्म श्री भारती बंधु , अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत

    पद्म श्री भारती बंधु, अभिनेता आकाश डहरिया सहित कला साहित्य से जुड़े विभूति सम्मानीत I

    आजादी के अमृत महोत्सव के अंतरगत आयकर विभाग द्वारा सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम सेंट जेवियर्स स्कूल भारतीय नगर में अयोजित किया गया। मुख्य आयकर आयुक्त बिरसा एक्का ने स्कूली बच्चों को संस्कृति बचाने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कला साहित्य से जुड़ी विभूतियों का सम्मान किया गया। आयकर विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित अर्थिक, सांस्कृतिक, लोकगीत, लोकनृत्य, कलाकृति, कर्मा, पंडवानी, रावत नृत्य एवं शैक्षिक योजनाओ एवं नीतियों पर आधार एक पीपीटी प्रस्तुत किया गया।
    सेंट जेवियर हाई स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुप्रिया ने स्कूल को सहभागी बनाने पर आयकर विभाग का आभार व्यक्त किया।

    इन विभूतियों का हुआ सम्मान


    सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम में कला संस्कृति एवं साहित्य के विशिष्ट प्रतिभावान व्यक्तित्व जिनको पद्मश्री से सम्मानित किया गया डॉ. स्वामी जी सी डी भारती उर्फ भारती बंधु, अभिनेताआकाश डहरिया (छालीवुड रत्न सम्मानीत ), रेखा देवार, सुनील वैष्णव, वासंती वैष्णव, डॉ. मंतराम यादव, केदार दुबे, डाॅ. विजय कुमार सिन्हा एवं हिलेन्द्र ठाकुर का सम्मान किया गया।
    वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी अतिथियों के साथ-साथ विद्यालय में चित्रकला, संगीत, नृत्य आदि क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थी एवं शिक्षको को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मनित किया गया। इस कार्यक्रम के अपडेट जानने के लिए आप आकाश डहरिया के इंस्टाग्राम प्रोफाइल में जाके चेक कर सकते हैं। @akash.dahariya06

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2732

    https://golden36garh.com/?p=2738