Category: Breaking News

Breaking News

  • छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, अब तक के टूटे सभी रिकॉर्ड, एक्टिव मरीजों के आंकड़े चौकाने वाले!

    छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, अब तक के टूटे सभी रिकॉर्ड, एक्टिव मरीजों के आंकड़े चौकाने वाले!

    छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 13576 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 98856 हो गए हैं। आज 4436 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1591, राजनांदगांव 1132, बालोद 357, बेमेतरा 641, कबीरधाम 452, रायपुर 3442, धमतरी 332, बलौदाबाजार 801, महासमुंद 246, गरियाबंद 312, बिलासपुर 829, रायगढ़ 413, कोरबा 638, जांजगीर-चांपा465, मुंगेली 256, जीपीएम 119, सरगुजा 208, कोरिया 184, सूरजपुर 240 बलरामपुर 129, जशपुर 295, बस्तर 173, कोंडागांव 82, दंतेवाड़ा 58, सुकमा 16, कांकेर 143, नारायणपुर 12, बीजापुर 10 अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

    आज कोरोना से कुल 107 मौतें हुई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 456873 संक्रमित मिले है, जिसमें 352986 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 5031 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 98856 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

  • Big Breaking News: जनअदालत के बिच हुई जवान राकेश्वर मनहास की रिहाई! 5 दिन रहे नक्सलियों के कब्ज़े में

    Big Breaking News: जनअदालत के बिच हुई जवान राकेश्वर मनहास की रिहाई! 5 दिन रहे नक्सलियों के कब्ज़े में

    बीजापुर नक्सली हमला : बड़ी खबर बीजापुर के तर्रेम में नक्सली मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने जवान राकेश्वर मनहास को अपने कब्जे में कर बंधक बना लिया था। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार जवान राकेश्वर मनहास को आज नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर छोड़ दिया है। नक्सली और सरकार के बीच वार्तालाप करवाने में 4 मध्यस्तो पद्मश्री धर्मपाल सैनी, तेलम बोरैया, बीजापुर मुरतंडा सरपंच सुखमती हक्का, रिटायर्ड शिक्षक रुद्र करे ने अहम भूमिका निभाई व स्थानीय जनताओं ने जवान को छुड़ाने में कड़ी मसक्कत की।

    कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर मनहास तर्रेम थाना पहुँच चुके है। चॉपर की मदद से उन्हें राजधानी रायपुर लाया जाएगा लेकिन इससे पहले उनकी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अभी किसी ने भी प्रशासनिक बयान खुल कर सामने नहीं दिया हैं। बीते दिन नक्सलियों ने बीजापुर के पत्रकार को कॉल पर जानकरी दी थी कि लापता जवान राकेश्वर मनहास उनके गिरफ्त में है तत्पश्चात से ही सुरक्षा बल, शाशन व प्रशासन उन्हें सुरक्षित वापस लाने की कार्यवाही में जुटी रहीं। नक्सलियों ने जवान राकेश्वर मनहास की एक तस्वीर जारी कर बताया कि वे उनके पास सुरक्षित है जिसे आज उन्हकने ने रिहा कर दिया है। फिलहाल उन्हें अभी मेडिकल जांच के बाद राजधानी लाया जायेगा।

  • बड़ी खबर: बिलासपुर में धारा 144 हुआ लागू! बढ़ते संक्रमण ने बदल दी दुकानों की खुलने बंद होने की टाइमिंग।

    बड़ी खबर: बिलासपुर में धारा 144 हुआ लागू! बढ़ते संक्रमण ने बदल दी दुकानों की खुलने बंद होने की टाइमिंग।

    कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बिलासपुर में अब दुकान खुलने और बन्द होने की टाइमिंग बदल दी गई है। अब से कुछ देर पहले कलेक्टर सारांश मित्तर द्वारा जारी आदेश में दुकानों के खुलने और बंद होने के समय को रिशेड्यूल किया गया है। बिलासपुर में अब शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। इससे पहले रात 9 से सुबह 6 बजे तक मार्केट बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा समस्त नगरीय निकायों एवं नगर निगम बिलासपुर के सीमा क्षेत्र भीतर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन के समय को एक बार फिर बदला गया है। जिसके अनुसार सभी प्रकार की स्थाई एवं अस्थाई दुकानें प्रातः 6 बजे से शाम 7 बजे तक, रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेंगी। पेट्रोल पम्प एवं मेडिकल स्टोर्स उपरोक्त नियत्रंक से मुक्त रहेंगे।

    इसके अतिरिक्त वस्तुओं एवं सेवाओं के आवागमन भी उक्त प्रतिबंध से मुक्त होंगे। सभी दुकानों के सामने दुकानदारों को स्वयं फलैक्स छपवाकर दुकानों के खुलने एवं बंद करने की समय सीमा को प्रदर्शित करना होगा। सभी व्यापारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। समस्त व्यापारिक गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी व्यासायिकों को अपने दुकान, संस्थान में विक्र्रय हेतु मास्क रखना अनिवार्य होगा, बिना मास्क पहने खरीददारी करने के लिए आये ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क विक्रय का वितरण किया जाए एवं तत्पश्चात अन्य वस्तुओं, सेवाओं का विक्रय किया जाए। प्रत्येक दुकान, संस्थान में स्वयं तथा आगंतुको के उपयोग हेतु सेनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा, अगर किसी बाजार या अन्य किसी क्षेत्र में कंटेनेमेंट जोन घोषित हो जाता है तो उस क्षेत्र के समस्त व्यवसाय बंद हो जाएंगे एवं उस क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन के समस्त नियमों का पालन करना होगा।

    यदि किसी व्यवसायी के द्वारी उपरोक्त शर्ताें में से किसी एक या एक से अधिक शर्ताें का उल्लंघन किया जाता है तो उसकी दुकान संस्थान को तत्काल प्रभाव से 15 दिवस के लिए सील कर दिया जाएगा। आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, प्रतिष्ठान भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा सहपठित आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 एवं महामारी नियंत्रण अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत दण्डनीय होंगे।

  • BREAKING NEWS; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बस्तर

    BREAKING NEWS; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बस्तर

    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले में शनिवार की इस घटना में अब तक 22 जवानों शहीद हो चुके हैं। मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तीन ट्रैक्टरों से नक्सली अपने साथियों को घटनास्थल से निकालने में कामयाब रहे हैं। सीआरपीएफ डीजी घायल जवानों से मिलने के बाद पुराने PHQ पहुंचे हैं। नक्सली हमले में 22 जवानों के मारे जाने की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर पहुंचे और यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

    शनिवार देर रात तक 22 घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर लाया जा चुका था। नक्सली हमले के बाद टेकलगुड़ा में रेस्क्यू करने पहुंचे जवानों पर नक्सलियों ने फिर IED ब्लास्ट कर दिया। धमाके में 1 जवान के घायल होने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ के बाद आज जवान का रेस्क्यू करने निकले थे। शाह जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के खबर के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा में स्थित सीआरपीएफ के शिविर लिए रवाना होंगे। नक्सलियों ने रॉकेट लॉन्चर और हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है। दोनों तरफ से गोलियां भी चलाई गई। नक्सली भी काफी संख्या में मारे गए है। नक्सली अपने साथियों को तीन ट्रैक्टरों से ले गए हैं ऐसी जानकारी मिली है।

  • रात 9 बजे हो जाएँगी सभी दुकाने बंद, मुख्यमंत्री भूपेश के कैबिनेट में कई विषयों को लेकर हुए बड़े फैसले!

    रात 9 बजे हो जाएँगी सभी दुकाने बंद, मुख्यमंत्री भूपेश के कैबिनेट में कई विषयों को लेकर हुए बड़े फैसले!

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण को फैलने से रोकने और इससे बचने के उपायों पर चर्चा हुई। बैठक में 15 अप्रैल तक राजनयिक, सरकारी, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, एम्प्लॉयमेंट और प्रोजेक्ट वीज़ा को छोड़कर सभी अन्य प्रकार के वीज़ा 15 अप्रैल तक नहीं दिए जाने का फ़ैसला किया गया है। साथ ही ओसीआई कार्डधारकों (प्रवासी भारतीय नगरिकों) को दी जाने वाली वीज़ा मुक्त यात्रा की सुविधा पर भी 15 अप्रैल 2020 तक के लिए रोक लगा दी गई है।

    छत्तीसगढ़ में कोरोना की खौफनाक रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री की बुलायी इमरजेंसी मीटिंग खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना की रोकथाम के लिए प्रदेश में आंशिक रूप से नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। रात 9 बजे के बाद प्रदेश की दुकानों को बंद कर दिया जायेगा। सभी दुकानें, स्ट्रीट वेंडर सहित तमाम गतिविधियां बंद कर दी जायेगी। मुख्यमंत्री की इस हाईप्रोफाइल मीटिंग के बाद सरकार के सीनियर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि रात 9 बजे के बाद तमाम दुकानें बंद होने के साथ-साथ किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक जायेगी।

  • सचिन तेंदुलकर के बाद अब युसूफ पठान भी हुए कोरोना पॉजिटिव! रायपुर में थे दोनों साथ।

    सचिन तेंदुलकर के बाद अब युसूफ पठान भी हुए कोरोना पॉजिटिव! रायपुर में थे दोनों साथ।

    रायपुर में मैच के दौरान

    भारत के पूर्व क्रिकेटर और हाल ही में खत्म हुई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की तरफ से खेले यूसुफ पठान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इरफान पठान के बड़े भाई यूसुफ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद कोरोना पॉजिटिव निकलने वाले इंडिया लीजेंड्स के दूसरे खिलाड़ी हैं। इस बात की सूचना यूसुफ पठान ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा कि, ‘मैं हल्के लक्षण के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। इस बात की पुष्टि होने के बाद मैंने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है और जरूरी सावधानियां बरत रहा हूं। मैं सभी से यह निवेदन करना चाहता हूं कि जो भी हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें।’

  • कोरोना ने रुकवाई जेलों में कैदियों से मुलाकात पर अनिश्चितकाल तक रोक!

    कोरोना ने रुकवाई जेलों में कैदियों से मुलाकात पर अनिश्चितकाल तक रोक!

    प्रदेश की सभी जेलो में कैदियों से मुलाकात अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दी गई है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते मुलाकात पर रोक लगाई गई है। आगामी आदेश तक के लिए कैदियों से मुलाकात पर रोक लगाई है। जेल मुख्यालय से सभी जेलों को आदेश जारी किया गया है। जेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सभी मुलाकातें कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कराई गई थी यानी मिलने वाले प्रत्येक कैदी ने अपने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था और 2 गज की दूरी भी रखी हुई थी। जेल में मुलाकातों का ये दौर आगे कुछ समय के लिए स्थगित रहेगा।

    आपको बता दे कि पिछले वर्ष भी जेल अधिकारी के मुताबिक अब कोरोना को लेकर तिहाड़ जेल में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं था। लिहाजा जेलों में बंद रिश्तेदार कैदियों को फिर से मुलाकात करवाने का सिलसिला रोक दिए गए थे। जेलों में मौजूद कैदी भी इन मुलाकातों के बंद होने से खासे परेशान थे और यही सिलसिला फिर से कैदियों के रिश्तेदार को फिर से आगामी आदेश तक घर मे रहना होगा

  • मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान – अभियान के तहत च्वाइस सेंटरों में बनेंगे फ्री में कार्ड!

    मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान – अभियान के तहत च्वाइस सेंटरों में बनेंगे फ्री में कार्ड!

    प्रदेशवासियों के लिए अच्छी और राहत वाली बड़ी खबर है। कोरोना की समीक्षा के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई समय सीमा नहीं है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौर में च्वाइस सेंटरों में बिल्कुल भी भीड़ नहीं लगाए। बता दें कि प्रदेश में 1 मार्च से आयुष्मान कार्ड मुफ्त में च्वाइस सेंटरों में बनाए जा रहे हैं। इस दौरान भीड़ भी उमड़ रही है। फिलहाल आज मंत्री ने ऐलान कर दिया है कि आयुष्मान कार्ड बनाने समय सीमा नहीं रहेगी। पहले 31 मार्च तक ही आयुष्मान कार्ड बनाने का समय निर्धारित किया गया था। आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान के तहत च्वाइस सेंटरों में फ्री में कार्ड बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस अभियान से प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके लिए हितग्राही अपने नजदीक के च्वाइस सेंटरों पर संपर्क कर सकते हैं। अभियान में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो। इसके लिए मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जिलों में कलेक्टर को दी गई है।

  • 1 मार्च को शुरू हुआ बिलासपुर के इतिहास में हवाई सेवा!

    1 मार्च को शुरू हुआ बिलासपुर के इतिहास में हवाई सेवा!

    विगत कई वर्षों की राजनीतिक लड़ाईयों और चुनौतियों को पार करके आज बिलासपुर चकरभाठा बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे का शुभारंभ किया गया। बिलासपुर चकरभाठा में इस गौरवमई क्षण का इतिहास बनने, पहले 1 मार्च को श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, कैबिनेट मिनिस्टर व विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत, नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडे व अन्य राजनेताओं नेताओं और अफसरों ने हिस्सा लिया। बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा बिलासपुर चकरभाटा पहला फ्लाइट उड़ान भरा। इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने भारत के नागरिक उड्यन मंत्री और आवास शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करते हुए कहा-  भारत सरकार ने बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए लगभग ₹520000000 का बजट स्वीकृत किया है।

    बिलासपुर से 72 सीटर के विमान के संचालन से बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया में स्थित कंपनियों में कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा साथ ही इससे क्षेत्र में व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। 1 मार्च की पहली फ्लाइट मैं यात्रियों ने जबलपुर से बिलासपुर की यात्रा पूरी की है और 45 यात्रियों ने प्रयागराज की तरफ यात्रा किया और पूरे हफ्ते की फ्लाइट में लगभग पुरी बुकिंग हो चुकी है।

  • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय सफर पर कोरोना जाँच

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय सफर पर कोरोना जाँच

    कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार आज भी जागरूक हैं जिसके अनुरूप बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेवाएं पर कोरोना जाँच को बढ़ाने की पुष्टि की हैं। इस फैसले का समर्थन करते हुए बाकी कैबिनेट मंत्रियों ने इसकी जानकारी रखी हैं। कोरोना के महामारी में व्यापार ठप पड़ गया था जिसके चलते लॉकडाउन को हटाया गया। इस लड़ाई में डॉक्टर ने अहम भूमिका निभाई हैं जिसके चलते हालातो पर काबू पाया गया। कोरोना का खतरा कम हो जाने से लोगो में लापरवाही का बर्ताव देखा जाने लगा हैं। इन सभी कारणों से इस फैसले पर ज़ोर देने की बातें सामने आई हैं।