Tag: RAIPUR LATEST NEWS

  • विश्वभूषण हरिचंदन ने ली छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल पद की शपथ

    विश्वभूषण हरिचंदन ने ली छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल पद की शपथ

    विश्वभूषण हरिचंदन ने ली छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल पद की शपथ, सीएम भूपेश समेत ये नेता रहे मौजूद I

    विश्वभूषण हरिचंदन ने आज गुरुवार को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। हाईकोर्ट बिलासपुर के मुख्य न्यायधिपति न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित रहीं।

    राज्यपाल को मुख्यमंत्री बघेल ने दी शुभकामनाएं
    राज्यपाल को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बीजेपी और कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहे। 

    छत्तीसगढ़ को मिलेगा उनके अनुभवों का लाभ: सीएम भूपेश
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट हैंगर में नए राज्यपाल का स्वागत करने के बाद चर्चा में कहा कि हरिचंदन अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे, अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। 

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नए राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश को नई राह दिखाएगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि उनके प्रशासनिक मंत्री होने के नाते छत्तीसगढ़ में काफी विकास देखने को मिलेगा। 

    जानें कौन हैं विश्व भूषण हरिचंदन
    84 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1971 में जनसंघ के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसके बाद वे 1977 में जनता पार्टी गठित होने तक वे जनसंघ के आंध्र महासचिव रहे। हरिचंदन जनसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रहे। साल 1980 से 1988 तक वे बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेपी और बीजेडी सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया। 

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2508

    https://golden36garh.com/?p=2498

    https://golden36garh.com/?p=2493

  • शादी के रिसेप्शन को तैयार होने कमरे में गए दूल्हा-दुल्हन, गेट खोला तो मिली दोनों की लाश

    शादी के रिसेप्शन को तैयार होने कमरे में गए दूल्हा-दुल्हन, गेट खोला तो मिली दोनों की लाश

    रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक दूल्हा और दुल्हन के शव कमरे में मिले हैं I दोनों का निकाह बीते 19 फरवरी को हुआ था, जिसके बाद 21 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी के लिए दोनों कमरे में तैयार होने के लिए गए थे I छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कमरे में दूल्हे और दुल्हन का शव मिलने से हड़कंप मच गया I रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार होने के लिए कमरे में आए रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार होने के लिए कमरे में आए दूल्हे ने पहले अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और उसके बाद सुसाइड कर लिया I यह रायपुर के टिकरापारा इलाके की है I  रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक दूल्हा और दुल्हन के शव कमरे में मिले हैं I दोनों का निकाह बीते 19 फरवरी को हुआ था, जिसके बाद 21 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी के लिए दोनों कमरे में तैयार होने के लिए गए थे I

    इस बीच दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दूल्हे असलम ने अपनी बेगम कहकशा बानो पर चाकू से वार कर दिया I  दुल्हन इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद असलम ने खुद को भी चाकू मार लिया I दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गई I शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की जांच कर रही है I  जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती के रहने वाले असलम की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी I 21 फरवरी को दोनों की शादी का रिसेप्शन था I

    इस बीच दोनों तैयार होने के लिए कमरे में गए और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया I देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने दुल्हन को चाकू मारा और फिर खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया I   जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया I दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया I यहां दोनों की मौत हो गई I दोनों ने इस कदम को क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है I पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है I  

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2493

    https://golden36garh.com/?p=2488

    https://golden36garh.com/?p=920

  • अडानी की सच्चाई खुलने से BJP हताश, ED की छापेमारी पर CM बघेल का तंज

    अडानी की सच्चाई खुलने से BJP हताश, ED की छापेमारी पर CM बघेल का तंज

    अडानी की सच्चाई खुलने से BJP हताश’, ED की छापेमारी पर CM बघेल का तंज I ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से बीजेपी हताश है I यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है I देश सच जानता है I हम लड़ेंगे और जीतेंगे I

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन होने जा रहा है, लेकिन अधिवेशन की तैयारी में जुटे कांग्रेसियों पर आज ईडी ने रेड कर दी है I कांग्रेस अधिवेशन के पहले ही इस छापामार कार्रवाई को कांग्रेस ने बीजेपी की केंद्र सरकार का दुरुपयोग बताया है I मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा, “छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है I चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है I तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोक कर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते हैं.”

    एक अन्य ट्वीट में भूपेश बघेल ने लिखा, “भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से बीजेपी हताश है I यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है I देश सच जानता है I हम लड़ेंगे और जीतेंगे.” दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कई नेताओं के ठिकाने पर ईडी का छापा पड़ा है. खास बात यह है की यह छापा तब पड़ा है, जब कांग्रेस के सभी नेता अधिवेशन की तैयारी में जुटे हैं I कांग्रेस के कई नेताओं के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है I

    कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के यहां भी दबिश

    रायपुर के गीतांजलि नगर, श्रीरामनगर, पंडरी और भिलाई सहित कई जगहों पर ईडी की टीम पहुंची है, जिसमें सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, प्रवक्ता आरपी सिंह और नेता विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है I कार्रवाई को लेकर चर्चा यह भी है की कल शाम से ही ईडी की टीम ने रेकी की थी, जिसके बाद आज तड़के टीम ने कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर दबिश दे दी I

    आपको बता दें कि आने वाले 24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस का अधिवेशन होने वाला है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खरगे सहित देशभर से पार्टी के दिग्गज नेता पहुंचने वाले हैं I अधिवेशन के ठीक पहले छापेमारी की इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में फिर हड़कंप मचा दिया है I

    ईडी की कार्रवाई पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

    वहीं इस कार्रवाई पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ के गरीबों की खून-पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है, लेकिन प्रदेश के मुखिया लुटेरों के साथ खड़े हैं I यह प्रदेश की गरीब जनता के साथ अन्याय है, अत्याचार है I छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर ऊपर से नीचे तक लूट हुई है I बीजेपी द्वारा कही जाने वाली बातें प्रमाणित हो रही हैं. ईडी की कार्यवाही में नकद ,सोना, डायमंड, संपत्ति सब कुछ मिल रहा है I इसके बावजूद कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के साथ क्यों खड़ी है?”

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2479

    https://golden36garh.com/?p=2484

  • रायपुर मेयर की SSP से शिकायत, कहा- अडानी पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस को फंसा रही ED

    रायपुर मेयर की SSP से शिकायत, कहा- अडानी पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस को फंसा रही ED

    DJLW`»FFm ³FBÊQ¼d³F¹FF ¸FmYa VFWS ImY ¸FWF´FF`S EþFþ Pm¶FS ………..

    रायपुर मेयर की SSP से शिकायत, कहा- अडानी पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस को फंसा रही ED

    CG में कोयला परिवहन घोटाले में ‘अडानी’ का नाम:रायपुर मेयर की SSP से शिकायत, कहा- अडानी पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस को फंसा रही ED I

    छत्तीसगढ़ में हो रहे कोयला परिवहन में अवैध लेवी की वसूली से जुड़े घोटाले में पहली बार अडानी समूह का नाम आया है। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर के पुलिस अधीक्षक-SSP से इसकी लिखित शिकायत की है। उनका कहना है, इस मामले में तमाम तथ्यों और गवाहों के बयान के बाद भी केंद्र सरकार और ED अडानी समूह पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं को फंसाया जा रहा है। ढेबर ने इस मामले की जांच के लिए SIT बनाने की मांग की है।

    पिछले पांच महीनों से चल रही ED की कार्रवाई सोमवार को अब तक के सबसे हंगामेदार मोड़ पर पहुंच गई। ED की टीमों ने कांग्रेस के दर्जन भर नेताओं के यहां सोमवार सूर्योदय से पहले ही छापा मारा। कांग्रेस के महाधिवेशन से चार दिन पहले हुई इस कार्रवाई से रायपुर से दिल्ली तक बवाल मचा। रायपुर-भिलाई में जहां-जहां ED की कार्रवाई हो रही थी, वहां कांग्रेस के नेताओं ने मोर्चाबंदी की। शाम को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के पुजारी पार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव कर दिया। सीआरपीएफ के जवानों ने लाठीचार्ज किया तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें दबोच लिया। जिन्हें स्थानीय पुलिस के जवानों ने मुश्किल से बचाया।

    इस बीच रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर SSP को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया, ED की ओर से पंजीबद्ध मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है अथवा जिन लोगों से गवाही ली गई है, उन्होंने इसके बारे में लोगों को बताया है। उनके मुताबिक -रायगढ़ स्थित जीपी-3 कोयला खदान में सूर्यकांत तिवारी और जोगिंदर सिंह की कंपनी जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी अडानी के लिए काम करती थी। अडानी समूह के कर्मचारी कोयला परिवहन का 70 रुपया प्रति टन नकद लेते थे। यह काम सूर्यकांत तिवारी देखता था। वह अडानी समूह के लिए 2010 से काम कर रहा है। इस संबंध में जानकारी के बावजूद ED ने अडानी समूह के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। वह इन तथ्यों को छिपा रही है। ढेबर का आरोप है कि ED अब मनगढ़ंत तथ्यों और झूठे साक्ष्य बनाकर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही कर कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में बाधा उत्पन्न कर रही है।

    ED की चार्जशीट में 25 रुपया प्रति टन की ही बात

    प्रवर्तन निदेशालय-ED ने रायपुर की PMLA कोर्ट में दो बार चार्जशीट पेश की है। इसमें कहा गया, 15 जुलाई 2020 को खनिज साधन विभाग की एक अधिसूचना से कोयला परिवहन की अनुमति की ऑनलाइन व्यवस्था खत्म कर दी गई। 30 जुलाई 2020 से अवैध उगाही के इस गैंग ने काम करना शुरू कर दिया। इसके तहत जब तक कोयले पर 25 रुपया प्रति टन और आयरन पैलेट पर 100 रुपया प्रति टन की अवैध लेवी नहीं मिल जाती थी तब तक जिला परिवहन कार्यालय से ट्रांसपोर्टर को एनओसी नहीं जारी होती। पेमेंट होने के बाद सूर्यकांत तिवारी के कर्मचारी संबंधित अधिकारियों को बताते थे कि पैसा मिल गया है, उसके बाद एनओसी जारी होती थी।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2484

    https://golden36garh.com/?p=2479

  • रायपुर मे मिले कोरोना के 6 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

    रायपुर मे मिले कोरोना के 6 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

    रायपुर मे मिले कोरोना के 6 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप I प्रदेश में थमती हुई कोरोना के बीच एक बार लोगों के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

    प्रदेश में थमती हुई कोरोना के बीच एक बार लोगों के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश में एक बार फिर एक साथ 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को घर में रहकर इलाज करवाने की सलाह दी गई है और उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

    राजधानी में मिले 6 मरीज

    बता दें कि, छत्तीसगढ़ में कल 1 हजार 602 सैंपलों की जांच हुई। इनमे से 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी मरीज प्रदेश की राजधानी रायपुर में मिले हैं। प्रदेश के अन्य किसी भी जिले में एक भी मरीज नहीं मिला है। प्रदेश में कोरोना की औसत पॉजिटिव दर 0.37 प्रतिशत हो चुकी है। वहीं राजधानी में एक साथ 6 मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2388

    https://golden36garh.com/?p=2393

  • मकर संक्रांति आज है कि कल ? जानिए सही तारीख, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

    मकर संक्रांति आज है कि कल ? जानिए सही तारीख, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

    हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान और दान करने से महा पुण्य कि प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति का पर्व देशभर में विभिन्न तरीके से मनाया जाता है। साल का पहला पर्व के रूप में मकर संक्रांति होती है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति होती है। इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाते हैं और शादी-विवाह, मुंडन, छेदन जैसे मांगलिक और शुभ काम होना शुरू हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान के साथ दान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। जानिए मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, पुण्य काल सहित सबकुछ।

    कब है मकर संक्रांति 2023?

    पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में उदया तिथि के कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

    मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त

    पुण्य काल – 15 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक

    महा पुण्य काल – 15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2388

    https://golden36garh.com/?p=2382

    https://golden36garh.com/?p=1014

  • छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईडी की रेड , IAS अन्बलगन पी के घर में छापा

    छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईडी की रेड , IAS अन्बलगन पी के घर में छापा

    छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईडी की रेड: IAS अन्बलगन पी के घर में छापा;दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद में कारोबारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई I

    रायपुर के कई ठिकानों में शुक्रवार तड़के फिर ईडी की रेड पड़ी है। जानकारी के मुताबिक IAS अन्बलगन पी के घर में और अशोका टावर, ऐश्वर्या किंग्डम समेत शंकर नगर के कुछ बंगलों में छापेमार कार्रवाई चल रही है। IAS अन्बलगन पी के रायपुर और भिलाई स्थित घरों में भी अधिकारी जांच कर रहे हैं।

    पी अंबलगन अभी पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं। इससे पहले खनिज सचिव रहे हैं। इनकी पत्नी अलरमई मंगई डी भी IAS हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और वर्तमान में एक बोर्ड के अध्यक्ष के घर पर भी कार्रवाई जारी है। बता दे कि, 20 अलग-अलग टीम शहर के कई जगहों पर छापेमारी की तैयारी से गुरुवार रात में होटलों में रुकी हुई थी।

    छत्तीसगढ़ में फिर कई जगहों पर ED ने की छापेमार कार्रवाई चल रही है। IAS पी. अन्बलगन के निवास पर ED का छापा सुबह से जारी है। CRPF जवानों के साथ अधिकारियों की टीम उनके निवास पर मौजूद हैं। इधर पटेल ट्रांसपोर्टर्स विपुल पटेल के रायपुर और बिलासपुर के ठिकाने पर ईडी ने दबिश दी है। महासमुंद में अग्नि चंद्राकार के यहां भी छापेमारी की जानकारी लगी है। इसके साथ ही कारोबारी स्वंत्रत जैन समेत प्रदेश के अलग अलग जगहों पर छापे की खबर है।

    कोल स्कैम से जुड़ा है मामला
    ये पूरी छापेमारी प्रदेश में हुए कोयला घोटाले से जुड़ी हुई बताई जा रही है। ED ने इससे पहले कोयले पर अतिरिक्त चार्ज लगाकर वसूली के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    छत्तीसगढ़ में पिछले कई महीनों से चल रही छापेमारी

    छत्तीसगढ़ में पिछले कई महीनों से छापेमार कार्रवाई चल रही है। आईटी के बाद अब ED की कार्रवाई जारी है। प्रदेश में पिछले महीने बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के घर कार्रवाई की गई थी। बिलासपुर में तेंदूपत्ता व्यापारी बजरंग अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल के घर आईटी का छापेमार कार्रवाई हुई थी। दोनों व्यापारियों के ऑफिस और घर में एक साथ आईटी की टीम तलाशी करने पहुंची थी।

    मुख्यमंत्री उठा चुके हैं जांच पर सवाल

    ED के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि, रमन सिंह ED के प्रवक्ता बने घूम रहे हैं। जांच करना है, तो पनामा घोटाले की क्यों नहीं हो रही है। उसमें रमन सिंह और उनके लड़के का साफ नाम है। बताना चाहिए कि 10 साल में उनकी आय कैसे बढ़ गई। केंद्रीय एजेंसी गैर भाजपा राज्यों में ही भेजी जा रही है। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय-ED की छापेमारी के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई थी। गुरुवार को IAS समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला था। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिले थे।

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2372

    https://golden36garh.com/?p=2377

  • रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में स्टूडेंट से गंदी हरकत, बोला- किसी से बताया तो करियर बर्बाद कर दूंगा

    रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में स्टूडेंट से गंदी हरकत, बोला- किसी से बताया तो करियर बर्बाद कर दूंगा

    रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में एक एसोसिएट प्रोफेसर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत किए करीब 15 दिनों का समय बीत चुका है। मगर आरोपी प्रोफेसर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दूसरी तरफ अपने साथ हुई घिनौनी हरकत से परेशान स्टूडेंट ने अब कॉलेज जाना बंद कर दिया है।

    आमतौर पर महिला संबंधी अपराधों में फौरन कार्रवाई करने के निर्देश होते हैं। अब तक क्यों आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई ये पूछे जाने पर महिला थाने की ओर से कहा गया कि लड़की और इसके साथियों का बयान ले लिया गया है। आरोपी को नोटिस भेजा गया था। मगर उसकी तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। क्यों आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया ये पूछे जाने पर पुलिस पे जवाब दिया है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

    पुलिस गई तो कॉलेज से गायब हुए प्रोफेसर
    खबर है कि छात्रा कि शिकायत के बाद जब प्रोफेसर से पूछताछ करने पुलिस युनिवर्सिटी कैम्पस में पहुंची तो एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल गायब हो गए थे। अब हर रोज पूरी शान से कॉले आते हैं। न इन पर किसी तरह की कार्रवाई युनिवर्सिटी प्रबंधन ने की है न ही पुलिस ने। दो दिन पहले भी प्रोफेसर को कॉलेज में ही देखा गया है।

    ये है लड़की की शिकायत में
    छात्रा के साथ अश्लील कांड का आरोप युनिवर्सिटी के एपीआर डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल पर है। लड़की ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि मामला नवंबर महीने का है। यूनिवर्सिटी कैम्पस में ही अपने कमरे में जबरन लड़की को एसोसिएट प्रोफेसर खंडेलवाल ने बुलया।

    इसके बाद खंडेलवाल ने छात्रा पर झपटा, उसके साथ गंदी हरकतें की। छात्रा का कहना है कि वो इन सब बातों से काफी डर गई थी। कुछ दिनों तक किसी से कुछ नहीं कहा, इसके बाद उसने शिकायत करने की सोची। खंडेलवाल ने छात्रा को धमकाते हुए कहा कि अगर किसी से कुछ कहा तो करियर बर्बाद कर देगा, पढ़ाई बंद करवा देगा। सहमकर तब लड़की किसी से कुछ नहीं बोली, मगर अब उसने ये बातें घर वालों को बताई और पुलिस से जाकर शिकायत की है।

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2348

    https://golden36garh.com/?p=2364

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजधानी रायपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजधानी रायपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजधानी रायपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजधानी रायपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत l झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजधानी रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने उनकी अगुवानी की।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड के मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।

    YOU LIKE :

    https://golden36garh.com/?p=2178

    https://golden36garh.com/?p=2171