Tag: shubham koshle

  • विधानसभा में 2485.59 करोड़ रूपए का अनुपूरक बजट पारित

    May be an image of 1 person

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों को प्रदेश है, किसान हमारे अन्नदाता है। इस अनुपूरक बजट की संरचना को देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि हमने अपनी न्याय की अवधारणा को आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने 60 लाख मीटरिक टन चावल लेने की सहमति दी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ से मात्र 24 लाख मीटरिक टन चावल लिया है। इसके कारण अतिशेष धान की नीलामी हमें घाटा उठाकर करनी पड़ रही हैं। इसके बावजूद भी हम हर हाल में किसानों की मदद कर रहे है, इसके लिए हमें भले ही कर्ज लेना पड़े।

  • छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने विद्यायक देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन एवम काजल श्रीवास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात।

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक श्री देवेन्द्र यादव के मार्गदर्शन एवम सुश्री काजल श्रीवास के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर एसोसिएशन का ‘लोगो’ लांच किया और एसोसिएशन को आर्टिस्ट कला के क्षेत्र में सतत् आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि एसोसिएशन के गठन से छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को एक बेहतर मंच मिला है। इसके माध्यम से एसोसिएशन के यूथ कलाकार अपनी कला का बेहतर ढंग से प्रदर्शन करने में सफल होंगे। साथ ही उन्हें अपनी कला में निखार लाने में अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

    यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन राज्य के युवा कलाकारों के आगे बढ़ने के लिए सशक्त माध्यम बनेगा। एसोसिएशन के चेयरमैन काजल श्रीवास ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्य गठन के 20 वर्षों के बाद भी युवा कलाकारों के लिए किसी भी तरह का प्लेटफार्म नही था जो उनकी बातों को शासन तक ले जाये और उनकी हितों की बात कर सके जिसे देखते हुए इस एसोसिएशन की स्थापना किया गया है।

    सिंगर तुषार सोलंकी और शुभम साहू ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए एसोसिएशन द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने संबंधी अपनी मांग भी रखी गई। एक्टर आकाश डहरिया, गरिमा कौशिक एवम जागेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि इस छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन में अलग-अलग 25 से 30 विधाओं के युवा कलाकार शामिल हैं। यूटूबर अनिल सिन्हा ने कहा कि यह सार्थक कदम युवा कलाकारों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

  • छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री बघेल से की सौजन्य भेंट

    कला के क्षेत्र में जूझ रहे कलाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु कल मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा एसोसिएशन का ‘लोगो’ लांच किया गया और एसोसिएशन को आर्टिस्ट कला के क्षेत्र में सतत् आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी गयी। एसोसिएशन की इस पहल को सराहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एसोसिएशन के गठन से छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को एक बेहतर मंच मिला है। इसके माध्यम से एसोसिएशन के यूथ कलाकार अपनी कला का बेहतर ढंग से प्रदर्शन करने में सफल होंगे। साथ ही उन्हें अपनी कला में निखार लाने में अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।

    छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन में 25 से 30 विधाओं के युवा कलाकार शामिल हैं। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने एसोसिएशन की संस्थापक और अध्यक्ष काजल श्रीवास, तुषार सोलंकी, विकास सेन, शुभम साहू, आकाश डहरिया, गरिमा कौशिक, अनिल सिंह, विनय कौशिक, जागेश वर्मा सहित अन्य युवा कलाकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए एसोसिएशन द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने संबंधी अपनी मांग भी रखी गई जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल मुहर भी लगा दी हैं।

  • नेशनल-डॉक्टर्स-डे के अवसर में उल्लेखनीय सेवा देने वाले 22 चिकित्सक सम्मानित

    नेशनल-डॉक्टर्स-डे के अवसर में उल्लेखनीय सेवा देने वाले 22 चिकित्सक सम्मानित

    May be an image of 4 people, people sitting, people standing, office and indoor

    कोविड-19 महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमितों के जीवन की रक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राज्य के शासकीय और निजी चिकित्सालयों के 22 डॉक्टरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. विधानचंद्र राय के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में चिकित्सा-अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की जरूरत है। इसीलिए गांवों से लेकर शहरों तक सभी शासकीय अस्पतालों को हर जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। ग्रामीण-क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। अब इन क्षेत्रों में और भी अधिक संख्या में विशेषज्ञ-चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। गांवों के सरकारी-अस्पतालों में तो बेहतरीन सुविधाएं होंगी ही, हम निजी-क्षेत्र को भी गांवों में अपने अस्पताल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। रायपुर में विश्वस्तरीय चिकित्सा-सुविधा विकसित करने के लिए भी निजी-क्षेत्र की क्षमताओं का उपयोग किया जाएगा। नवा-रायपुर में ऐसी ही सुविधाओं वाले निजी-क्षेत्र के अस्पताल की स्थापना के लिए 25 एकड़ जमीन आरक्षित की जा रही है।

    स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कोरोना संकटकाल में चिकित्सकों ने मानवता की पूरी निष्ठा और लगन के साथ निस्वार्थ भाव से सेवा की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को समाज में ईश्वर तुल्य माना जाता है। चिकित्सक लोगों के जीवन की रक्षा में हमेशा योगदान देते रहेंगे। कोरोना महामारी के लोगों की जीवन की रक्षा की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले चिकित्सकों को कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हेडक्वाटर द्वारा कोविड वरियर के रूप में छत्तीसगढ़ के छह चिकित्सकों डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. मनदीप टुटेजा, डॉ. नवीन दुलहानी, डॉ. आर.के. खंडवाल और डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता को सम्मानित किया गया है। हॉस्पिटल बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने डॉ. विधानचंद्र राय के व्यक्तित्व और कृर्तत्व की विस्तार से जानकारी दी।

  • एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन ने रच दिया इतिहास, एक साथ 4 नेशनल OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई फ़िल्म।

    एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन ने रच दिया इतिहास, एक साथ 4 नेशनल OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई फ़िल्म।

    एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी “ए स्मॉल टाउन गर्ल” ने बनाया यह अद्भुत रिकॉर्ड साथ ही यह फिल्म बन गई छत्तीसगढ़ की पहली वेब फिल्म जिसने यह कारनामा किया। NET INDIA की 4 नेशनल OTT प्लेटफॉर्म्स; हंगामा प्ले, एयरटेल स्ट्रीम और लोकप्रिय एप्प MX PLAYER पर लांच हुई। फिल्म के प्रोड्यूसर आकाश डहरिया ने बताया कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। मुम्बई के फ़िल्म निर्देशक अनंत सिंह के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म, मनुष्यों की असामाजिक विचार को दर्शाती हैं। “ए स्मॉल टाउन गर्ल” एक ऐसे जोड़े की कहानी हैं जिनकी सोच शक के दायरों में सिमटी रहती हैं। निर्देशक अनंत ने इस फ़िल्म को सस्पेंस ड्रामा के थीम पर सजाया हैं। खास बात यह रही कि आकाश ने इस फ़िल्म में छत्तीसगढ़ के ही थिएटर आर्टिस्टों को अभिनय का मौका दिया हैं।

    फ़िल्म के मुख्य सह निर्देशक व सह स्क्रीनप्ले राइटर शुभम् कोसले ने फ़िल्म की जानकारी देते हुए बताया कि इस फिल्म में बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से अभिनेता इक़बाल खान और मुम्बई की अभिनेत्री अफ्रीना ने मुख्य किरदार निभाएँ हैं। एसकेडी अकैडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स के स्टुडेंट्स संजय मानिकपुरी, नीलांजन बोस, किशोर पुरैना, एम.डी. शाहनवाज, वर्तिका, जशप्रीत, अभिलाषा भी अहम रोल में नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म केवल 11 दिनों में ही शूट की गई है जिसका पहला भाग बिलासपुर शहर और दूसरा भाग मुंबई के कुछ हिस्सों में शूट किया गया है। फ़िल्म में बिलासपुर के कंपोजर सिंगर श्रवण सिंह ने अपनी आवाज़ दी हैं। “ए स्मॉल टाउन गर्ल” में बिलासपुर के नाट्य आर्टिस्ट उत्सव ओझा ने अपनी आवाज़ दी हैं जिसमें DOP व एडिटिंग का कार्य रोहित पटेल ने किया हैं।

    एसकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के 4-5 लोगो की ही टीम ने इस फ़िल्म को तैयार किया था। फ़िल्म हंगामा प्ले, एयरटेल व एम एक्स प्लेयर पर रिलीस हो चुकी हैं जिससे टीम बेहद खुश है। आकाश डहरिया ने बताया कि वह भी इस फ़िल्म में हास्य किरदार में नज़र आएंगे जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। फ़िल्म मेकर्स ने अपनी आगामी प्रोजेक्ट सोनझरी की शूटिंग कंपलीट कर ली हैं जिसे भी नेशनल प्लेटफार्म पर लाने का विचार चल रहा हैं।

  • मुख्यमंत्री ने नई सुविधा ’तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ का किया शुभारंभ!

    परिवहन विभाग द्वारा आज से शुरू की गई ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ नई सुविधा में डुप्लीकेट लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण एवं पता परिवर्तन सहित लाइसेंस से सम्बंधित 10 सेवाएं और स्वामित्व अंतरण एवं पता परिवर्तन सहित वाहनों से सबंधित 12 सेवाएं घर पहुंचाकर दी जाएगी। नये वाहनों का पंजीयन, पुराने वाहनों का आरसीसी में संशोधन, नवीन ड्रायविंग लायसेंस व पुराने लायसेंस में कराए जाने वाले परिवर्तन के बाद ड्रायविंग लायसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) सीधे पंजीकृत पते पर भारतीय डाक के स्पीड पोस्ट के माध्यम से अधिकतम 7 दिवसों में उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हें विभाग द्वारा डिस्पेच करते हुए आवेदकों के दिए गए पते में स्पीड पोस्ट के ट्रेकिंग आईडी सहित एसएमएस भी भेजा जाएगा, जिससे आवेदकों को वस्तु-स्थिति की जानकारी मिल सके। यदि आवेदक घर में उपलब्ध नहीं रहता है तो भी आवेदक को एसएमएस के माध्यम से डिलीवरी के लिए सूचित किया जाएगा।

    वाहन से संबंधित आवेदकों से प्राप्त होने वाले प्रकरण जैसे मोटरयानों का नवीन पंजीयन, स्वामित्व अंतरण, मोटरयान का अल्ट्रेशन, पंजीकृत कार्ड में पता परिवर्तन, मोटरयान में परिवर्तन, फायनेंसन के फ्रेश आरसी, हॉइपोथिकेशन जोड़ना-जारी रखना-रद्द करना, पंजीकृत कार्ड की द्वितीय प्रति, पंजीयन क्रमांक पुनःसमानुदेशन, पंजीयन का नवीनीकरण का परिवहन कार्यालय के द्वारा दस्तावेजों का आवश्यक परीक्षण एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वाहनों का आवश्यक निरीक्षण करने के पश्चात पंजीयन अधिकारी के द्वारा अनुमोदन किया जाएगा। इस नयी व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए परिवहन विभाग द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया जा रहा है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से आवेदक परिवहन कार्यालयों को अनुमोदन उपरांत स्मार्ट कार्ड आधारित ड्रायविंग लायसेंस एवं रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रेषण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

  • लोगों को अब घर बैठे सुगमता से मिलेगी परिवहन विभाग की 22 सेवाएं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    इस नयी सुविधा के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशवासियों को 22 परिवहन सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जाएंगी। इन सेवाओं में स्मार्ट कार्ड आधारित ड्रायविंग लायसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र से संबंधित परिवहन सेवाएं शामिल हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदकों एवं वाहन स्वामियों के घर के पते पर इन सेवाओं को पहुंचाया जाएगा। इस सुविधा में स्वैच्छिक ’आधार’ प्रमाणीकरण से परिवहन सेवाएं तत्काल प्राप्त होंगी। इस सेवा के शुरू होने पर छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है, जहां परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधित सेवाओं को आधार से एकीकृत कर रहा है।

    इससे विभाग के काम-काज में और अधिक पारदर्शिता आएगी तथा जवाबदेही भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से लोगों को परिवहन संबंधी सेवाओं के लिए अब चक्कर काटना नही पड़ेगा और उनके समय और धन दोनों की बचत होगी। परिवहन मंत्री श्री अकबर ने बताया कि परिवहन विभाग में लागू इस नवीन व्यवस्था से लोगों को ड्राईविंग लाईसेंस तथा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सहित 22 तरह की परिवहन संबंधी सेवाएं आवेदनकर्ता को घर बैठे ही उनके पंजीकृत पते पर सुगमता से उपलब्ध हो जाएगी। ट्रेकिंग सिस्टम के माध्यम से स्पीड पोस्ट से भेजी गई डाक की लोकेशन भी ट्रेक की जा सकेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल और परिवहन मंत्री श्री अकबर ने ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सुविधा के तहत आवेदकों को स्पीड पोस्ट से भेजे जाने वाले ड्राईविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र प्रवर अधीक्षक डाकघर रायपुर संभाग श्री बी.एल. जांगड़े और सहायक अधीक्षक डाकघर रायपुर श्री जे.एस.पारधी को सौंपे।

  • पहले करते थे वेडिंग वीडियोग्राफी, अब बनाई छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान!

    पहले करते थे वेडिंग वीडियोग्राफी, अब बनाई छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान!

    Pushpendra Dewangan

    चाम्पा निवासी 24 वर्षिय युवक पुष्पेंद्र देवांगन एरीना एनीमेशन से एडिटिंग की पढ़ाई कर अपना स्वंय का स्टूडियो चलाते हैं। पुष्पेंद्र ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर अपना कदम फिल्मो की ओर मोड़ लिया। पुष्पेंद्र छत्तीसगढ़ के ऐसे युवा सिनेमैटोग्राफर हैं जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होने वाले कैमरों के बारे में जानकारी हैं। गोल्डन छत्तीसगढ़ से बातचीत के दौरान पुष्पेंद्र ने बताया कि यह एल्बम उन्होंने RED HELIUM 8K में शूट किया हैं जिसे अभी तक छत्तीसगढ़ में इस्तेमाल ना के बराबर ही किया गया है। पुष्पेंद्र के हिट एल्बम “का बान मारे” “मोर मन के कुरिया मा” जिसे प्रोड्यूस किया हैं आकाश डहरिया, निर्देशन दिया हैं शुभम कोसले और एडिटिंग से सजाया हैं रोहित पटेल ने।

    ग्राउंड जीरो की माने तो प्रोडक्शन मैनेजर गीतेश पटेल के रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो का अनुमानित बजट ढाई लाख रुपए हैं जिसे 40 से अधिक सदस्यों की टीम ने 2 दिनों के भीतर तैयार किया हैं। छत्तीसगढ़ के गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर व आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्मो के सबसे फिट एथेलीट अभिनेता मनीष यादव, वर्सटाइल एक्टर आकाश डहरिया व सीजी क्वीन के नाम से प्रसिद्ध काजल श्रीवास ने इस वीडियो में बतौर मुख्य अभिनेता-अभिनेत्री काम किया हैं। “का बान मारे” और “मन के कुरिया” ज़ी म्यूजिक छत्तीसगढ़ी पर रिलीस हो चुकी हैं जिससे पुष्पेंद्र काफी उत्साहित वह खुश हैं। गाने को अपने स्वर से सजाया हैं “मोर संसार” के गायक श्री ऋषिराज पांडेय और श्वेता महिमा दास और शर्मिला बिस्वास ने।

    पुष्पेंद्र भी अपना कदम फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने दोस्तों (शुभम कोसले, रोहित पटेल) के ही संग रखा हैं जिसके पीछे कई हँसी ठिठोलियाँ हैं। यह तीन दोस्तो ने छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बजट फ़िल्म “सोनझरी” में काम किया हैं। पुष्पेंद्र का सपना हैं कि वह बॉलीवुड फिल्मों में अपना कदम जमाएँ।

  • छत्तीसगढ़ के NRIs से मिल कर भावुक हो उठीं राज्यपाल। लॉंच किया BLOOD4US का प्रमोशनल वीडियो।

    छत्तीसगढ़ के NRIs से मिल कर भावुक हो उठीं राज्यपाल। लॉंच किया BLOOD4US का प्रमोशनल वीडियो।

    नाचा संगठन ने ग्लोबल स्तर पर पुनः सिद्ध कर दिया है कि ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया‘: 22 मई को नाचा संस्था ने एक वर्चूअल कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसकी मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री अनुसूया उइके जी थीं। राज्यपाल जी ने इस कार्यक्रम में नाचा के Covid Relief ग्रूप सदस्यों को सम्मानित कर ब्लड फॉर अस पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिकागो निवासरत ख़ुशी जैन ने गणेश वंदना में भरतनाट्यम् करके की जिसके उपरांत नाचा के अध्यक्ष श्री गणेश कर ने नाचा के विज़न व मिशन के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात् नाचा के उपाद्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल ने राज्यपाल जी से नाचा की अब तक की उपलब्धीयों के बारे में बताया। नाचा के दूसरे उपाध्यक्ष श्री शत्रुघन बरेथ ने 2021-2022 में नाचा के योजनाबद्ध कार्यों के बारे में बताया।

    कोविड-19 की रोकथाम में नाचा का योगदान

    कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नाचा की संस्थापिका श्रीमती दीपाली सराओगी ने नाचा के द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नाचा ने छत्तीसगढ़ में मदद करने हेतु मुख्यमंत्री राहत क़ोष में 5 लाख 51 हज़ार की राशि भेंट की। नाचा ने AIIMS रायपुर व टाटिबंध पुलिस थाने में 5000 मास्क वितरण करवाएं। नाचा ने भारतीय समुदाय से जुड़ कर 1000 Oximeters India भेजे हैं। NGO संस्थाओं के साथ मिल कर आत्मीय स्तर में मदद करने हेतु नाचा, Blood4us के ज़रिए देश भर में 500 से अधिक लोगों को रक्त एवं प्लाज़्मा आदान प्रदान करने में सहायता की। नाचा ने छत्तीसगढ़ Welfare Society के साथ Shelter दिलाने में मदद की। नाचा ने सुमित Foundation के साथ जुड़ कर उन्हें ऐम्ब्युलन्स सेवा में मदद की। इसके अलावा अँजोर Welfare society के साथ मास्क व sanitization में मदद की

    नाचा का अब तक का सबसे बड़ा योगदान…

    NACHA SOS Group, नाचा के इस ग्रूप में 12 वालंटीर्ज़ हैं जो 24/7 भारत के कोने कोने में स्थित लोगों की मदद कर रहे हैं। मिस सराओगी ने बताया की इस ग्रूप की सराहना खुद फ़ेस्बुक कम्पनी ने भी की। नाचा की सचिव सोनल अग्रवाल ने राज्यपाल महोदया से इन सभी volunteers का परिचय करवाया। यह वालंटीर्ज़- दीपाली सराओगी (संस्थापिका), मोनिका अगवानी (संयुक्त सचिव), एश्विन सुखदेव, शांभवी शुक्ला, गीतांजलि बनर्जी, विवेक दुबे, राहुल श्रीवास्तव, कृति शुक्ला, अबीर रॉय, अरुण मिश्रा व दीपक केला हैं।

    इस कार्यक्रम में नाचा की अंतरराष्ट्रीय गायिका मिस वंदना विश्वास ने वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया।

    कार्यक्रम के दौरान सुश्री उईके जी ने Blood4us लॉंच किया व नाचा के उपाद्यक्ष श्री तीजेंद्रा साहू ने Blood4us पोर्टल का डेमो दिया। सुश्री अनुसूया उइके जी ने नाचा के सदस्यों व उपस्थित लोगों से बातें करते हुए उनके कार्य की सराहना की और Blood4us के मुख्य संस्थापक श्री गणेश कर को बधाई देते हुए कहा की रक्तदान ही महादान है। उन्हें कहा कि आप लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह सिद्ध कर दिया है कि ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया‘। वास्तव में ऐसे लोगों को समाज हमेशा याद करता है। राज्यपाल ने विदेशों में निवासरत चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों का छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञों और नागरिकों के साथ वर्चुअल मीटिंग करने सुझाव दिया। साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके की भी जानकारी देने को कहा।

    क्या हैं ब्लड फॉर अस ?

    ब्लड फॉर अस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गणेश कर ने बताया कि ब्लड फॉर अस पोर्टल अमेरिका में निवासरत छत्तीसगढ़ के नागरिकों द्वारा शुरू किया गया संस्था है, जिसके द्वारा जरूरतमंद लोगों के रक्त की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए दानदाताओं और रक्त की उपलब्धता का डेटाबेस रहेगा। रायपुर में एक कॉल सेंटर की स्थापना की जाएगी, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। अगर किसी को रक्तदाता की आवश्यकता है तो वह www.blood4us.com पर अपना अनुरोध सबमिट कर सकता है। उन्होंने बताया कि यह संस्था किसी भी व्यक्ति के सहायता के लिए पूर्णतः निशुल्क कार्य करते हुए रक्तदाता को जीवनदाता के रूप में हर जगह हर समय उपलब्ध करवाने हेतु तत्पर रहेगा।

    इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालम नाचा के वरिष्ठ सदस्य श्री अमित झा ने किया व अंत में कलीफ़ोनिया चैप्टर के प्रेसिडेंट श्री नील जोसेफ ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नाचा संस्था के पदाधिकारी, कार्यकारिणी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

  • सोशल मीडिया का पावर, फौरन निरस्त कलेक्टर साहब

    सोशल मीडिया का पावर, फौरन निरस्त कलेक्टर साहब

    यह 21स्वी सदी की जनता हैं साहब, घर बैठे ही किसी को बना सकती हैं तो किसी का बिगाड़ भी सकती हैं, कुछ ऐसे ही कथन सूरजपुर, छत्तीसगढ़ की घटना कह रही हैं। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान कलेक्टर ने एक युवक को जम कर थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। खास बात यह रही कि यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि लोगो की आवाज़ ट्विटर तक जा पहुँची जिसमे हैशटैग #SuspendranbirSharmaIAS ट्रेंड करने लगा।

    जनता की यह आवाज़ ना केवल छत्तीसगढ़ में रही बल्कि देश के कई राज्यों में आक्रोश बन कर धधकने लगी और इस जनसाधारण के गुस्से को देखते छत्तीसगढ़ शासन को फ़ौरन कार्यवाही करने पर मजबूर कर गया। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना का जायज़ा लेते हुए कलेक्टर रणबीर शर्मा को हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ना केवल थप्पड़ मारा बल्कि उस युवक के फ़ोन को भी पटक कर तोड़ा, इस चीज़ को भी मद्देनज़र रखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने युवक को नए फोन भेंट करने का भी निर्णय लिया।

    निलंबित किये गए कलेक्टर के स्थान पर आईएएस गौरव शर्मा की नियुक्ति की गई। इस घटना को छत्तीसगढ़ से बाहर ट्रेंड करवाने का श्रेय छत्तीसगढ़ के Meme Pages को भी जाता हैं जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम, ट्विटर, फ़ेसबुक पर इस वीडियो को वायरल कर जनताओं को जागरूक कर आवाज़ उठाने कहा। ऐसी घटनाएँ आगे ना हो इसके लिए हमे सजग रहने की आवश्यकता हैं। पर यह क्या सूरजपुर SDM की ऐसी ही वीडियो वायरल हो रही हैं….