Category: Popular News

Popular News

  • बेईमानी करने पर राशन दुकान संचालकों को कलेक्टर ने किया निलम्बित

    बेईमानी करने पर राशन दुकान संचालकों को कलेक्टर ने किया निलम्बित

    बेईमानी करने पर राशन दुकान संचालकों को कलेक्टर ने किया निलम्बित

    तखतपुर में सरकारी राशन दुकानों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर तखतपुर के दो राशन दुकान संचालकों पर कार्रवाही की गई है I बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने दो राशन दुकान संचालक को शिकायत मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया है I

    बताया जा रहा है कि राशन दुकानों में इस तरह की शिकायत आये दिन मिल रहा था जिस पर खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार से जाँच कराया गया था I जाँच में हजार किलो से ऊपर शकर, चावल और नमक में कमी पाया गया था I तत्पश्चात मामले को गंभीरता से लेते हुए 12 राशन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है और राशन का पूरा विवरण एक सप्ताह के भीतर माँगा गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3313

    https://golden36garh.com/?p=3833

  • गुणवतारहित काम कराने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाये सवाल

    गुणवतारहित काम कराने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाये सवाल

    मुंगेली में नहर के माध्यम से पानी पहुँचाने के उद्देश्य से मनियारी जल संसाधन द्वारा करोड़ों रूपये खर्च करके नहर लाईनिंग का काम काराया जा रहा है लेकिन करोड़ों रूपये की लागत से बन रहे नहर लाइनिंग के गुणवता पर सवाल उठाया जा रहा है I दरअसल, जितना काम का लागत है उससे कई गुना सस्ते में ठेकेदार काम को निपटा दे रहे हैं और सारा पैसा हड़प ले रहे हैं I

    जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय विधायक पुन्नुलाल मोहले के गाँव दशरंगपुर से धनगांव गोसाई के बीच नहर लाइनिंग का काम चल रहा है जिसमें कांग्रेस के नेता सवाल उठा रहे हैं I कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचंद साहू ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारी की आपस में मिलीभगत से शासन के पैसे का दुरुपयोग और गुणवतारहित काम कराने का आरोप लगाया है I उन्होंने इसके लिए कलेक्टर से शिकायत की और कार्रवाही की माँग भी की I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3826

    https://golden36garh.com/?p=3821

  • कार में आग लगने से पति-पत्नी की मौत

    कार में आग लगने से पति-पत्नी की मौत

    कार में आग लगने से पति-पत्नी की मौत

    उत्तर प्रदेश के हरदोई में दिल दहला देने वाला दर्दनाक कार हादसा का घटना सामने आया है I पति अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाकर दोनों कार से घर वापस आ रहे थे तभी अचानक कार में आग लग गया और दोनों की कार के साथ जलने से मृत्यु हो गई I

    जानकारी के अनुसार, आकाश अपनी पत्नी कीर्ति को बीए की परीक्षा दिलाने सांडी थाना क्षेत्र के एमएस डिग्री कॉलेज ले गया था I परीक्षा देकर वापस आते समय उनकी कार का अगला टायर फट गया I कार का स्पीड अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई और कार में तेजी से आग लग गई I आग की लपेटें इतनी तेज थी कि उन्हें सीट बेल्ट खोलने का भी मौका नहीं मिला और दोनों की जलकर मौत हो गई I बताया जा रहा है कि कार में सीएनजी किट लगी थी जिसकी वजह से आग ने तेजी पकड़ ली I

    देर से पहुँचीं फायर ब्रिगेड की टीम

    सूचना देने के बाद भी 1 घंटे देर पहुंचा फायर ब्रिगेड की टीम I वहीं पास के ग्रामीणों ने धूल-मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास किया I फायर ब्रिगेड के पहुँचने के आधे घंटे के आग को बुझा लिया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया | घटना स्थल पर पुलिस की टीम भी मौजूद रही I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3816

    https://golden36garh.com/?p=3821

  • नवविवाहिता ने लगाई फाँसी मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

    नवविवाहिता ने लगाई फाँसी मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

    नवविवाहिता ने लगाई फाँसी मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

    दुर्ग जिले के जवाहर नगर में नवविवाहिता ने फाँसी लगा ली है I बताया जा रहा है कि 11 महीने ही शादी को हुए थे I घटना की सूचना मिलने पर मायके वालों ने दुर्ग आकर ससुराल वालों को दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया और हत्या का भी आशंका ससुराल वालों पर जताया I बताया जा रहा है कि मृतिका भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के भतीजे की साली है I

    पुलिस ने बताया कि उड़ीसा निवासी आर के सिंह की बेटी अर्पिता (33) की शादी 11 महीने पूर्व दुर्ग के जवाहर नगर में सौरभ राजपूत से हुआ था I मृतिका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था, मारपीट भी किया जाता था और हत्या के आशंका की बात भी उसके पिता ने पुलिस को बताया I मृतिका और उसका पति दोनों इंजीनियर थे I फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जाँच करने में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3808

    https://golden36garh.com/?p=3816

  • बच्चे की फंदे में लटकती लाश मिलने से हत्या की आशंका

    बच्चे की फंदे में लटकती लाश मिलने से हत्या की आशंका

    बच्चे की फंदे में लटकती लाश मिलने से हत्या की आशंका

    कोंडागांव जिले में केशकाल थाना के अंतर्गत डूमरपदर गाँव में तीसरी कक्षा के छात्र की स्कूल में फाँसी से लटकती हुई लाश मिलने से गाँव में सनसनी फ़ैल गया है I ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने नाना-नानी के यहाँ रहता था I उसके माता-पिता का पहले ही देहान्त हो चुका है I गुरुवार देर शाम बच्चे ने किसी को बिना बताये घर से निकला था और अगली सुबह कुछ बच्चों ने स्कूल में लटकती हुई लाश को देखा तो इसकी जानकारी अपने माता-पिता और ग्रामीणों को दी I परिजन और गाँववालों को फंदे में लटकती हुई शव को देखकर उन्हें हत्या की आशंका हुआ, क्योंकि उतने ऊँचाई पर तीसरी क्लास के बच्चे का हाथ पहुँच पाना नामुमकिन है I

    ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी I ग्रामीणों के सूचना देने पर पुलिस तत्काल पहुंची और सर्चिंग करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया I पुलिस ने बताया कि हम हर तरह से जाँच कर रहे हैं, स्कूल के बच्चों से लेकर शिक्षकों तक सबका बयान लिया जा रहा है I अभी हत्या का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3802

    https://golden36garh.com/?p=3808

  • गैंगस्टर ने एम्बुलेंस चालक के घर आकर मचाया तांडव

    गैंगस्टर ने एम्बुलेंस चालक के घर आकर मचाया तांडव

    मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक गैंगस्टर ने तांडव मचा रखा है I तिलवारा थाना के अंतर्गत शास्त्री नगर में गैंगस्टर बड्डू पटेल ने अपने दुश्मन के घर में डम्पर चढ़ा दिया I इसके बाद गन निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया I जानकारी के अनुसार, बड्डू पटेल जबलपुर शहर का एक नामी गैंगस्टर है जिसका खौफ़ पूरे जबलपुर शहर में बना हुआ है I बड्डू पटेल और बबलू वाल्मीकि के बीच अस्पताल में एम्बुलेंस कारोबार को लेकर एक दूसरे से दुश्मनी चल रही है I बड्डू पटेल ने कल रात को घर में डम्पर चढ़ा दिया और एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया I यह सारा खेल पास में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा था I इसकी सुचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है I बब्लू पटेल जो कि एम्बुलेंस चलाने का काम करता है पुलिस को बताया कि वह जबलपुर के एक अस्पताल में कई सालों से एम्बुलेंस चलाता है I इसीलिए गैंगस्टर बड्डू पटेल एम्बुलेंस के कारोबार पर कब्ज़ा करने के लिए डराता-धमकाता और आतंकी करता रहता है I बब्लू वाल्मीकि ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की माँग की I पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की मदद से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3796

    https://golden36garh.com/?p=3802

  • बुजुर्ग ने लगाई गुहार पर ड्राईवर ने नहीं सुनी पुकार

    बुजुर्ग ने लगाई गुहार पर ड्राईवर ने नहीं सुनी पुकार

    बुजुर्ग ने लगाई गुहार पर ड्राईवर ने नहीं सुनी पुकार

    उत्तरप्रदेश में एक टोयोटा फॉर्च्युनर कार ने 70 साल के बुजुर्ग को बड़ी बेरहमी से कुचल दिया I बुजुर्ग दर्द से कराहता रहा, चीखता चिलाता रहा, लेकिन कार वाले ने कार को आगे-पीछे करके कुचलता रहा I बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल तक पहुँचाया गया है I

    घटना उत्तरप्रदेश के झाँसी के सीपरी बाज़ार का है, घायल बुजुर्ग का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है I सड़क के दोनों ओर गाड़ियाँ खड़ी थीं तभी एक चालक टोयोटा फॉर्च्युनर कार को पीछे की ओर करता है तो एक 70 साल का बुजुर्ग उसकी चपेट में आ जाता है और चिल्लाने लगता है लेकिन कार चालक फिर से कार को आगे की ओर बढाता है जिससे बुजुर्ग काफी घसीट जाता है I तभी सड़क के पास खड़े लोगों ने आकर कार को रुकवाया और बुजुर्ग को बाहर निकाला I इस दौरान बुजुर्ग को चोट आया है I इसकी सुचना पुलिस को स्थानीय लोगों दी I

    बताया जा रहा है कि कार चालक उसके पड़ोसी का ही है और उसने जानबुझकर कार को वृद्ध के ऊपर चढ़ा दिया I इस पर कार चालक ने कहा कि शीशा बंद होने की वजह से उसे कुछ नहीं सुनाई नहीं दिया उससे यह अनजाने में हो गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3787

    https://golden36garh.com/?p=3796

  • कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे की माँग की

    कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे माँग की

    अभी कुछ दिन पहले कवर्धा सड़क हादसे में 19 लोगों की जान चली गई थी I मृतकों के बच्चे और उनके परिवार अब उनके बिना बेघर, असहाय और अनाथ हो गये हैं I मृतकों के परिवार से मिलने, उनका हालचाल जानने हर रोज कई राजनीतिक चेहरे आ रहे हैं और मृतकों के परिवार का मनोबल मजबूत करने के लिए अपना भाव प्रकट कर रहे हैं I

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपने चार विधायकों के साथ ग्राम सेमरहा पहुंचे I यहाँ पहुँचकर मृतकों के परिवारजन से मुलाकात की और सरकार से उन्हें मुआवजे के रूप में बीस-बीस लाख रुपये और योग्य को सरकारी नौकरी देने की माँग की I दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस हादसे के पीछे प्रशासन की लापरवाही है जिससे इतने लोगों की जान चली गई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3772

    https://golden36garh.com/?p=3787

  • अंग्रेजी शराब में मिलावट पड़ा भारी किया गया ब्लैकलिस्टेड

    अंग्रेजी शराब में मिलावट पड़ा भारी किया गया ब्लैकलिस्टेड

    अंग्रेजी शराब में मिलावट पड़ा भारी किया गया ब्लैकलिस्टेड

    बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में विदेशी शराब में पानी मिलाने का मामला सामने आया है I शराब में पानी मिलाने वाले गिरोह को पुलिस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है I सूचना के अनुसार, दुकान में रखे शराब की गुणवता में अंतर पाया गया I पानी की एक बोतल में 1 लीटर शराब अलग से रखा गया था, जिसको कर्मचारी मिलावट करने के लिए रखे थे I CC टीवी चेक करने के लिए कहा गया तो मॉनिटर खराब का बहाना बनाने लगे I डिवीजन अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि काफी समय से यहाँ शराब की गुणवता पर शिकायतें आती रहती थी I इसके बाद एक्शन लेते हुए सभी कर्मचारियों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3776

    https://golden36garh.com/?p=3783

  • रायपुर में दुकान के सामने गन्दगी फैलाना पड़ा महंगा

    रायपुर में दुकान के सामने गन्दगी फैलाना पड़ा महंगा

    रायपुर में दुकान के सामने गन्दगी फैलाना पड़ा महंगा

    राजधानी रायपुर में अब खुले में कचरा फेंकना भारी पड़ सकता है I राजधानी रायपुर को साफ़ और सुंदर बनाये रखने के लिए नगर निगम ने सख्ती से पेश आना शुरू कर दिया है I नगर निगम जोन क्रमांक 10 में आज गंदगी फैलाये जाने के मामले में दुकानों पर छापामार का अभियान चलाया गया है I जिन दुकानों के बाहर गंदगी पाई गई उन दुकानदारों से जुर्माना भी भरवाया गया I

    कमिशनर रमेश जायसवाल के संचालन में जोन क्रमांक 10 में निरीक्षण किया गया इस दौरान जिन दुकानों के सामने डस्टबिन नहीं था और कचरा का ढेर पड़ा हुआ था उनसे जुर्माना भी भरवाया गया I कुल 15 दुकान ऐसे मिले जिनके सामने कचरों का ढेर था और डस्टबिन नहीं था I उन सबसे 1850 रूपये का जुर्माना वसूला गया और चेतावनी दी गई की आगे से इस बात का ध्यान रखें I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3776

    https://golden36garh.com/?p=3772