Category: Popular News

Popular News

  • विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता विधानसभा का करेंगे घेराव

    बढ़ रहे अपराध और हिंसा के मुद्दों को लेकर कांग्रेस दल के नेता विधानसभा का करेंगे घेराव

    बलौदाबाज़ार हिंसा और प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा का घेराव करने वाला है I इसको लेकर राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ विधान सभा को छावनी में तब्दील कर दिया है I विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी बुधवार सुबह रायपुर पहुंचे हुए हैं।

    एयरपोर्ट पर बातचीत में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘विधानसभा घेराव’ का आह्वान किया है। इस मौके पर प्रदेश भर के कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे Iजिस तरह से आज घटनाएं घट रही है, आये दिन अपराध बढ़ रहा है I जो घटनाएँ इससे पहले कभी नहीं हुआ वो आज बीजेपी के शासन में हो रहा है I लगता है सरकार का ध्यान शासन पर नहीं, बल्कि विपक्ष को निशाना बनाने और कांग्रेस दल के नेताओं को परेशान करने में है I मुख्य विपक्षी दल होने के नाते हम जनता की आवाज उठाने के लिए उन मांगों के साथ सरकार को जगाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यहां की सरकार रायपुर से नहीं चल रही है दिल्ली से यहां राज्य स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता।

    कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेशभर के कांग्रेसी नेता समेत कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में शामिल रहेंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था, बिजली कटौती साथ ही दर में बढ़ोतरी, बलौदाबाजार हिंसा, फर्जी नक्लली मुठभेड़ जैसे कई मुद्दों को लेकर विष्णु देव सरकार के खिलाफ आवाज आज आवाज उठाएंगे I कांग्रेस के प्रदर्शन से निपटने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी की है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही विधानसभा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

    इन्हें भी पढ़ें :-

    https://golden36garh.com/?p=5314

    https://golden36garh.com/?p=5321

  • गाँधी स्टेडियम में 25 मीटर की ऊँचाई पर लग रहा फ्लड लाइट

    गाँधी स्टेडियम में 25 मीटर की ऊँचाई पर लग रहा फ्लड लाइट

    अंबिकापुर के गाँधी स्टेडियम में कई खेल प्रतियोगिताएं होती रहती है जिनमें से कुछ खेल का आयोजन दिन में होता है तो कुछ खेल का आयोजन रात्रिकालीन में  किया जाता है I दिन में होने वाले खेलों में किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न नहीं होता है I लेकिन रात्रिकालीन खेलों के दौरान स्टेडियम में कम रौशनी वाले बल्ब होने की वजह से खिलाडियों को काफी बाधा उत्पन्न होता था I जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुसार नगर निगम द्वारा फ्लड लाइट लगाया जा रहा है I इसके लिए बेस बनाने का काम पहले ही कम्पलीट कर लिया गया है I टावर भी आ चुका है लेकिन इसमें फ्लड लाइट को टावर में फिट करने का काम तकनीकी सुविधा के अभाव में रुका हुआ था I

    लेकिन अब समस्या का समाधान हो गया है I मंगलवार के दिन उच्च क्षमता वाले क्रेन को मंगवाया गया Iअब इस क्रेन की मदद से फ्लड लाइट टावर को खड़ा किया जा रहा है I तीन फ्लड लाइट टावर स्टेडियम के भीतर लगेंगे और एक फ्लड लाइट के लिए चौपाटी की तरफ बेस तैयार किया गया है I दुर्गा मंदिर की ओर से स्टेडियम में प्रवेश करने वाले स्थल पर तथा एक फ्लड लाइट टावर को इंडोर स्टेडियम के पास लगाया जा रहा है। स्टेडियम के चारों कोनों में उच्च प्रकाश क्षमता वाले लाइट लग जाने से पूरा स्टेडियम जगमगा उठेगा I

    25 मीटर की ऊँचाई पर लगेंगे फ्लड लाइट

    फ्लड लाइट लग जाने से रात्रिकालीन खेलों में लाइट को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगा I एक फ्लड लाइट की ऊंचाई लगभग 25 मीटर है। एक टावर में 500 वाट के 24 लाइट लगाए जा रहे हैं। इसमें एविएशन लाइट के साथ उच्च क्षमता का तड़ित चालक भी लगाया गया है। सारी लाइट एलईडी लगाई जा रही है I ख़राब होने या बदलने की स्थिति को ध्यान में रखकर सीढ़ी भी बनाया गया है I इस काम को करने के लिए मंगाए गये क्रेन का किराया 3 लाख बताया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5317

    https://golden36garh.com/?p=5314

  • सौतेली माँ के हत्या के जुर्म बेटे ने 11 साल बिताए जेल में

    सौतेली माँ के हत्या के जुर्म बेटे ने 11 साल बिताए जेल में

    11 साल पहले रन्नू यादव ने अपनी सौतेली माँ की हत्या कर दिया था जिसके बाद उसे 11 साल की सजा सुनाया गया था । हत्या के केस में निर्दोष होकर भी रत्नू को जेल में 11 साल गुजारना पड़ा। रत्नू यादव पर यह आरोप लगा था कि उसने अपनी सौतेली मां श्रीमती हेमवती बाई की जमीन के विवाद में दो मार्च 2013 को हत्या कर दी थी। रत्नु यादव को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन मार्च 2013 से रत्नू रायपुर जेल में बंद था।

    पुलिस की ओर से जिला कोर्ट में पेश किए आरोप पत्र में बताया था कि आरोपित रत्नू अपनी सौतेली मां हेमवती बाई के सिर का बाल पकड़कर घसीटते हुए गांव के तालाब के पास ले गया था। उसके बाद हेमवती के सिर को तालाब के पानी के अंदर डाल दिया,इससे उसकी मौत दम घुटने से हो गई थी। हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट के उम्र कैद के फैसले को रत्नू यादव ने चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अभियोजन पक्ष को अपीलकर्ता के अपराध को साबित करने में विफल पाकर उम्र कैद की सजा को रद कर बंदी की रिहाई के आदेश दिए।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5308

    https://golden36garh.com/?p=5314

  • रेत माफियाओं द्वारा रेत का भंडारण कर दोगुने दामों में बेचा जा रहा

    रेत माफियाओं द्वारा रेत का भंडारण कर दोगुने दामों में बेचा जा रहा

    राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा कही जाने वाली नदी महानदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है I रेत का उत्खनन कर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण किया गया है I जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है I लेकिन गौर करने वाली बात तो यह है कि खनिज विभाग की अभी तक इस पर नज़र नहीं पड़ी है I अभी बारिश के मौसम में रेत की कम उपलब्धता के कारण अवैध रूप से भंडारित किये हुए रेत को दोगुने दामों में रेत माफियाओं द्वारा बेचा जा रहा है I

    बीते सप्ताह धमतरी और महासमुंद में लाखों रूपये का रेत जब्त किया गया है I रायपुर में सिर्फ 17 जगहों पर रेत भंडारण की अनुमति मिली है, लेकिन 200 से ज्यादा जगहों पर भंडारण किया जा चुका है। खनिज विभाग के नियम के अनुसार ऐसे भंडारण को जब्त करके राजसात किया जाता है I इसके बाद इन रेतों को सरकार द्वारा नीलामी किया जाता है I ऐसे रेत को आम जनता को या फिर सरकारी कामों में वितरित कर दिया जाता है I

    एक हाईवा रेत की कीमत नौ सौ से लेकर 10 हजार है लेकिन निर्माणस्थल तक पहुँचते-पहुँचते 20 हजार तक कीमत हो जाता है I सरकार ने लोडिंग की कीमत 150 रुपये प्रति घन मीटर तय कर रखी है, इस हिसाब से रेत की कीमत 1500 रुपये प्रति हाईवा होती है, लेकिन रेत माफिया नौ से 10 हजार रुपये वसूल रहे हैं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5305

    https://golden36garh.com/?p=5308

  • एसीबी ने क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    एसीबी ने रिश्वत लेते हुए क्लर्क को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    आजकल भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी इतना बढ़ गया है । हर जगह लोग ऊँगली टेढ़ी करके पैसा कमाना चाहते हैं । आप पटवारी के पास चले जाओ, चाहे वकील के पास चले जाओ, पुलिस के पास थाने में FIR करने चले जाओ, हर जगह रिश्वतखोरी पनप रहा है । ऐसी ही घटना राजधानी रायपुर से निकलकर सामने आया है । जहाँ एंटी करप्शन ब्यूरो ने अस्पताल के क्लर्क को बीस हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है । राजधानी रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक क्लर्क को 20,000 रु. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । क्लर्क का नाम सूरज नाग बताया जा रहा है जिसने दो साल के अध्ययन अवकाश के बदले में 20,000 रु. रिश्वत के रूप में मांग किया था ।  एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो ने क्‍लर्क को राजेंद्र नगर विजेता कॉम्प्लेक्स स्थित घर के पास रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

    इन्हें भी पढ़ें :-

    https://golden36garh.com/?p=5300

    https://golden36garh.com/?p=5305

  • छत्तीसगढ़ में निकली 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में निकली 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में निकली 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों में 17 हजार से अधिक पदों की बम्पर नौकरी निकली हुई है I यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगा I सीजीएलई एग्जाम में आवेदन करने के लिए स्नातक होना जरुरी है I कुछ पदों के लिए जैसे-सहायक ऑडिटर या एकाउंटेंट अधिकारी के लिए सीए, सीएस, एमबीए, कास्ट मैनेग्मेंट या अन्य डिग्री जरुरी पड़ सकता है I यह एग्जाम स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से सितम्बर में आयोजित किया जाएगा I परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा फीस 25 जुलाई तक जमा किया जाएगा I

     इस बार 17,727 पदों के लिए भर्ती निकली है। पिछली वर्ष 8,415 पद थे। इस तरह से पिछली बार की तुलना में 9,312 पद ज्यादा हैं। जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री और बारहवीं में गणित में न्यूनतम 60% होना जरूरी है। इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए हैं। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिकों को फीस से छूट दी गई है। वैकेंसी से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं I    

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5296

    https://golden36garh.com/?p=5300

  • पुलिस के डर से लड़का चढ़ा सौ फीट ऊँचे टावर में

    पुलिस के डर से लड़का चढ़ा सौ फीट ऊँचे टावर में

    भिलाई नगर में एक लड़के के 100 फीट ऊँचे टावर में चढ़ जाने से हड़कंप मच गया है I मिली जानकारी के अनुसार जवाहर नगर में एक लड़का सौ फीट ऊँचे टावर में चढ़ गया है I लड़के का नाम राहुल बंसोड बताया जा रहा है और वह  बाबा दीप सिंह नगर का निवासी है I एसीसीयू की टीम चोरी के एक मामले में उससे पूछताछ के लिए उसे लेने के लिए घर गई थी। इसकी खबर लगते ही लड़का मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। लड़का मोबाइल टॉवर के ऊपर से एक ही बात बोल रहा है यदि उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह टॉवर से नीचे कूद जाएगा।

    इसकी सूचना पुलिस को दिया गया I एसीसीयू की टीम ने घर में चोरी करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया। उसने राहुल बंसोड़ के साथ मिलकर चोरी करने की बात बताई और चोरी का कुछ सामान उसके पास होने की जानकारी दी। इस पर एसीसीयू की टीम राहुल बंसोड़ के घर पर पहुंची लेकिन, संदेही पकड़े जाने के डर से मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया I लड़के द्वारा टावर में चढ़ जाने से एसीसीयू की टीम के हाथ-पैर कांप रहे हैं I इससे पहले भी एक वारदात में एक आरोपी चौथी मंजिल से कूद गया था जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गया था I इसलिए पुलिस वालों की जान हलक में आ गई है I

    छः घंटे बाद भी चढ़ा रहा टावर के ऊपर

    पुलिस लगातार राहुल बंसोड को समझाने की कोशिश कर रहा है I ताकि वह नीचे उतर आये I लेकिन आलम ऐसा है की छः घंटे बीत गये राहुल बंसोड उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है I इधर रेस्क्यू टीम को भी अभी सूचित नहीं किया गया है I अगर नीचे कूद गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा I एएसपी क्राइम ऋचा मिश्रा ने कहा, चोरी के की संदेह करने वाले ने राहुल बंसोड़ के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद उससे पूछताछ के लिए पुलिस की टीम पहुंची थी लेकिन, वो मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया है।

    इन्हें भी पढ़ें :-

    https://golden36garh.com/?p=5293

    https://golden36garh.com/?p=5296

  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की आबादी में हुई बढ़ोतरी

    शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की आबादी में हुई बढ़ोतरी

    आजकल शहर से लेकर गाँव तक झोलाछाप डॉक्टरों का सुनामी आ गया है I हर जगह झोलाछाप डॉक्टर्स अपनी क्लिनिक खोलकर बैठ गये हैं I कई मरीज इन झोलाछाप डॉक्टरों से अपना इलाज करा कर अपनी जान गवाँ रहे हैं I प्रशासन इन झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई भी करती है लेकिन कुछ समय बाद फिर से झोलाछाप डॉक्टर फिर से एक्टिव हो जाते हैं I

    मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अवैध रूप से झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा क्लिनिक चलाया जा रहा है I स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार के दिन छापामारी करना शुरू कर दिया I छापामारी की खबर सुनकर झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंद करके गायब हो गये I कई डॉक्टरों ने तो क्लिनिक के बाहर लगे बोर्ड तक को छुपा दिया ताकि बचा जा सके I दरअसल स्वास्थ्य विभाग के पास झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिकों की अधिकृत कोई सूची नहीं है इसलिए यह लंबे समय से कार्रवाई से बचते आ रहे हैं।  झोलाछाप डॉक्टरों से गलत दवाइयों और इंजेक्शन ले लेने से मरीजों को दवाइयों से साइड इफेट और कुछ तो जान तक गवां दे रहे हैं I

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.आरके राजौरिया ने तीन टीम के साथ पिंटो पार्क, दीनदयाल नगर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान तीन टीम 13 जगहों पर सर्च अभियान किये I मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजौरिया ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध तरीके से किसी भी क्लीनिक का संचालित नहीं होने दिया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5275

    https://golden36garh.com/?p=5288

  • सीएम साय ने शहीद वीर जवान के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

    सीएम साय ने शहीद वीर जवान के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

    बीजापुर जिले के तर्रेम थाना के अंतर्गत मंडीमरका के जंगल में नक्सलियों के द्वारा बिछाई गई आईईडी ब्लास्ट में दो सुरक्षाबल शहीद हो गये थे I जबकि चार जवान घायल हुए थे I  भरतलाल साहू और सत्तेर सिंह आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गये I विजय शर्मा जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर शहीद जवान के घर रायपुर के लिए रवाना हुए I

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलियों के खात्मे के लिए सरकार अभियान चला रहा है जिससे नक्सली घबराए हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं I सीएम ने आगे कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा I नक्सलवाद को समाप्त करने की लड़ाई जारी रहेगा I इस बीच सीएम ने घायल जवानों से भी मुलाकात की I फ़िलहाल सभी घायल जवान खतरे से बाहर हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5275

    https://golden36garh.com/?p=5267

  • यूपी के कोंडा जिले में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा

    ट्रेन हादसे में 10 डिब्बे पटरी से नीचे, तीन बोगियां पूरी तरह से पलटी

    उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज गुरूवार को दोपहर के समय भीषण ट्रेन हादसा हो गया I चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की 10 से अधिक बोगियां पटरी से उतर गई हैं जबकि 3 बोगियाँ पलट गई हैं I अभी तक इस हादसे से 3 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है I बताया जा रहा है कि इस ट्रेन हादसे में बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं I क्षतिग्रस्त बोगियों में एसी कोच भी शामिल हैं I

    उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हादसे के बाद राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं I इसके बाद रेलवे और पुलिस की टीम द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है I लखनऊ से गोरखपुर आने वाली ट्रेनों के रूट को ब्लाक कर दिया गया है I बताया जा रहा है कि कोंडा में ट्रेन का स्टापेज था और स्पीड कम होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया है I फिर भी कई यात्रियों के घायल होने की संभावना जताया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5281

    https://golden36garh.com/?p=5285