बिलासपुर कोरोना अपडेट: धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण ने बिलासपुर में गति पकड़ी
बिलासपुर कोरोना अपडेट: धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण ने बिलासपुर में गति पकड़ी I जिस बात का डर रहा, अब वही हो रहा है, जिलेवासी कोरोना को लेकर लगातार लापरवाही बरत रहे है। परिणाम स्वस्र्प कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे है। गुरुवार को एक साथ 15 मरीज की पहचान की गई है। साफ है कि अब भी यदि लोग लापरवाही बरतेंगे तो जल्द ही जिले में कोरोना विस्फोट हो सकता है। जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।
कोरोना महामारी के गंभीर परिणाम से सभी परचित है। वही स्वास्थ्य विभाग का भी कहना है कि मौजूदा समय बेहद संवेदनशील है, ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जस्र्री हो चुका है, लेकिन जिलेवासी इसे जरा भी गंभीरता से नहीं ले रहा है, वही अब इसके दुष्परिणाम भी बढ़ते मामलों के रूप में सामने आने लगा है।
एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन में अब तक जांच शुरू नहीं
एक ओर तो स्वास्थ्य विभाग जिलेवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रही है। वही दूसरी ओर इनके कोरोना नियंत्रण कार्य ने गति नहीं पकड़ा है। राज्य शासन ने भी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन में कोरोना जांच शुरू करने के निर्देश दे दिए है, लेकिन अभी तक जिले की स्वास्थ्य विभाग दोनों स्थान में जांच केंद्र नहीं खोल पाई है। जबकि कोरोना मरीजों की जांच में यह बात सामने आ रहे है कि जितने भी मरीज मिल रहे है, उनमे से आधे की ट्रेवल हिस्ट्री निकल रही है, जो जांच के दायरे में नहीं आने से लोगों को भी संक्रमित कर रहे है।
छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
रायपुर: छत्तीसगढ़ की आकाशी कश्यप- 2020 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता 14 से 19 फरवरी तक दुबई एक्जीबिशन सेंटर, संयुक्त अरब अमीरात में 2023 बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आकर्षी चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स और सिंगल्स दोनों इवेंट्स का हिस्सा होंगी। चैंपियनशिप में भारत सहित 17 एशियाई देश खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
चैंपियनशिप के ग्रुप बी में कजाकिस्तान, यूएई, मलेशिया और भारत हैं। भारत अपना पहला मैच 14 फरवरी को कजाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। आकर्षी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के बाद यह दूसरी बार है जब वह दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले आकर्षी इंडोनेशियाई एशियन गेम्स 2018, साउथ एशियन गेम्स (नेपाल), बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (मलेशिया) जीत चुके हैं। भारतीय टीम शनिवार को हैदराबाद से दुबई के लिए रवाना होगी
दुर्ग में कपड़ा व्यवसायी से साइबर ठगी I 21 सौ के लालच में गंवाए पौने 4 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस I दुर्ग के एक कपड़ा व्यापारी ने 2100 रुपये के चक्कर में 3 लाख 63 हजार 770 रुपये गंवा दिए हैं।
दुर्ग के एक कपड़ा व्यापारी ने 2100 रुपये के चक्कर में 3 लाख 63 हजार 770 रुपये गंवा दिए हैं। साइबर ठगी के शिकार व्यवसायी की शिकायत पर दुर्ग कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गवली पारा जयश्री आयल मिल के पीछे दुर्ग निवासी संजय जैन (45 वर्ष) ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि कपड़ा मार्केट दुर्ग में नेहा सूट कलेक्शन के नाम से उसकी दुकान है। 10 फरवरी से 23 फरवरी के बीच उसके मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति का मोबाइल नंबर 8638288678 एवं 7602529837 से काल आया।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा उन्हें 2100 रुपये का कैश बैक दिया जा रहा है। काल करने वाले ने कहा कि वह कैश बैक रकम अपने खाते में डायरेक्टर ट्रांसफर कर सकते हैं। ट्रांसफर के दौरान एक प्रोमो कोड पूछा जाएगा तो उसकी जगह 12345 भरना है।
इसके साथ ही ठग ने यह भी कहा कि वो जो फाइल भेज रहा है वो 12 एमबी की टेक्स्ट फाइल है इसलिए अपने मोबाइल के सभी मैसेज को डिलीट कर लो। ठग के बातों में आकर संजय जैन ने अपने मोबाइल के सभी मैसेज डिलीट कर दिए। इसके बाद उसे शाम 6 बजे तक मैसेज आएगा बोला गया।
संजय जैन ने बताया कि उसने ठग के कहने के मुताबिक भेजी गई फाइल को ओपन किया। इसके बाद उसने यूपीआइ आइडी सेलेक्ट करने बोला और प्रोमो कोड पूछा। संजय ने 12345 को इंटर कर दिया। इसके बाद उसको मोबाइल में पे का आप्शन आया। संजय ने ठग के बताए मुताबिक पे का आप्शन दबा दिया।
आइडी सेलेक्ट करने बोला और प्रोमो कोड पूछा। संजय ने 12345 को इंटर कर दिया। इसके बाद उसको मोबाइल में पे का आप्शन आया। संजय ने ठग के बताए मुताबिक पे का आप्शन दबा दिया।
इसके बाद 10 फरवरी को साढ़े 3 बजे से लेकर 27 फरवरी को पौने 10 बजे तक उसके खाते से कुल 3 लाख 63 हजार 770 रुपये निकल गए। मामले में सायबर सेल भी ठगी में प्रयुक्त नंबरों को ट्रेस करने में लगा है। कपड़ा व्यवसायी को काफी दिनों बाद बैंक पहुंचने पर इस ठगी का पता लगा। पासबुक इंट्री बाद उसने बैंक को शिकायत कर पुलिस को सूचना दी।
अनियमित कर्मचारियों पर कांग्रेस प्रवक्ता का बड़ा बयान
अनियमित कर्मचारियों पर कांग्रेस प्रवक्ता का बड़ा बयान I कहा- CM भूपेश ने खुद कहा हैं, सभा को रोका नहीं जा सकता I छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है। शुक्ला ने कहा कि अनियमित कर्मचारियों के 12 मार्च को होने वाली अनियमित सभा को रोका नहीं जा सकता। लेकिन धर्य रखना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि CM भूपेश ने खुद कहा हैं कि अभी आधे विभाग की जानकारी ही प्राप्त है। विभागों से जानकारी मांगी जा रही है। जैसे ही जानकारी प्राप्त होगी, कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लिया जाएगा। आंदोलन ही रास्ता नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले सीएम भूपेश ने कहा था कि अनियमित सभा को लेकर कहा है कि आंदोलन को लेकर हम मना नहीं करते हैं। सीएम ने कहा था कि अभी तक 24 विभागों की जानकारी है और शेष 24 विभागों की जानकारी आना बाकी है। कई प्रश्न आए हैं। इसे लेकर समिति की बैठक भी हो गई है। कैसे भर्ती हुई। आरक्षण के नियम क्या थे। ये डाटा जब तक टेबल पर नहीं आता कैसे फैसला लिया जाए।
रायपुर में AAP की रैली में बोले अरविंद केजरीवाल I ‘BJP-कांग्रेस ने देश को लूटा,’ रायपुर में AAP की रैली में बोले अरविंद केजरीवाल AAP के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनसभा को संबोधित किया और राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला I केजरीवाल ने बीजेपी पर भी आरोप लगाए I उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के महान लोग गलत लोगों द्वारा शासित हो रहे हैं I
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आम आदमी पार्टी की जनसभा को संबोधित किया I केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला I उन्होंने कहा- दोनों पार्टियों ने छत्तीसगढ़ को लूटा है I वहीं, मान ने कहा कि अभी भारत में शासन चोरो के हाथ में है I उन्होंने कहा कि हम यहां मुफ्त देने नहीं आए, बल्कि सच बताने आए हैं I अरविंद केजरीवाल ने कहा- छत्तीसगढ़ को हर चीज की सौगात मिली है I कुदरत का सारा प्रसाद छत्तीसगढ़ जैसी कोई दूसरी जगह नहीं है I अफसोस की बात है, गरीबी में बहुत ज्यादा हैI यहां के महान लोग गलत लोगों द्वारा शासित हो रहे हैं I 22 साल में बीजेपी ने 15 साल और कांग्रेस ने 7 साल राज किया I दोनों पार्टियों ने राज्य को लूटा है I
केजरीवाल ने आगे कहा- दिल्ली में भी यही स्थिति थी I जब आप अस्तित्व में आई तो जनता ने जमकर अपनी पार्टी बनाई और हमने दिल्ली से बीजेपी और कांग्रेस को उखाड़ फेंका I पंजाब में भी आप को चुना गया I हसदेव अरण्य जैविक विविधता से समृद्ध है, इसे भी भाजपा और कांग्रेस लूटना चाहती है I क्या ये जंगल अडानी के हैं ? मोदीजी को अपने भाई अडानी से अपार प्रेम है I
‘पंजाब में बीजेपी और कांग्रेस ने जनता को लूटा’
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- हम यहां मुफ्त देने नहीं आए हैं, हम यहां आपको सच बताने आए हैं I पंजाब और दिल्ली में सच्चे दिन आए हैं I अच्छे दिन का पता नहीं I पंजाब में बीजेपी और कांग्रेस ने जनता को लूटा I वहां के लोग विकल्प तलाश रहे थे I दोनों पार्टियां मिलीभगत से काम कर रही थीं I अचानक राजनीति की दिशा बदलने के लिए हरियाणा में अरविंद केजरीवाल नाम का एक लड़का पैदा हुआ I वह पैसा कमा सकता था, लेकिन उसने दूसरा रास्ता चुना I
पहली बार पार्षद का दिखा ऐसा रूद्रावतार, नाली की समस्या से त्रस्त होकर किया प्रदर्शन
जांजगीर-चाम्पा। जिले के अकलतरा के वार्ड 14 से बड़ा मामला सामने आया है। नाली की समस्या से त्रस्त होकर वार्ड के पार्षद रोहित सारथी नाली में ही बैठ गए और ढाई घण्टे तक प्रदर्शन किया। पार्षद के आंदोलन की सूचना अफसरों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आश्वासन के बाद पार्षद ने अपना आंदोलन खत्म किया। इस तरह ढाई घण्टे तक माहौल गरमाया रहा।
पार्षद का गंगाजल और दूध से स्नान
आंदोलन खत्म होने के बाद वार्डवासियों ने पार्षद रोहित सारथी को गंगा जल, दूध से स्नान कराया। इस तरह नाली में बैठकर पार्षद के आंदोलन की क्षेत्र में चर्चा होती रही। जिले में पहली बार ऐसा आंदोलन हुआ है, वहीं पार्षद को वार्डवसियों का भरपूर समर्थन भी मिला है। पार्षद रोहित सारथी ने बताया कि जनता को हो रही असुविधा एवं प्रशासन की अंधेरगर्दी से त्रस्त होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। लगातार वार्डवासियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे लेकर वे कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। लिखित शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के द्वारा इस विषय को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है।
कुछ दिन पहले वार्ड के मंदिर के सौंदर्यीकरण को रुकवा दिया गया था। इसके बाद, जन सहयोग से उस मंदिर को रोहित सारथी के नेतृत्व में मोहल्ले वासियो ने निर्माण कार्य प्रारंभ किया था। इस दौरान रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों के द्वारा निर्माण कार्य को तोड़ दिया गया था, जिसकी थाने में शिकायत भी की गई थी।
इस पर अब तक कोई कार्रवाई नही हुई है। इसके बाद तीन दिन पूर्व वार्ड की नाली को बंदकर दिया गया। इससे त्रस्त होकर पार्षद रोहित सारथी नाली में ही बैठ गए, जिसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी अजय राजपूत, तहसीलदार जयश्री सतपथे, नायब तहसीलदार विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत खिसोरा के सरपंच और जनता को दिए गए लिखित आश्वासन के पश्चात पार्षद रोहित सारथी नाली से बाहर निकले।
कांग्रेस की स्टेयरिंग कमेटी की बैठक खत्म, रायपुर पहुंचे सोनिया-राहुल
कांग्रेस की स्टेयरिंग कमेटी की बैठक खत्म, रायपुर पहुंचे सोनिया-राहुल I छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वां अधिवेशन में शामिल होने पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज रायपुर पहुंचे।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वां अधिवेशन में शामिल होने पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी का काफिला कांग्रेस के अधिवेशन स्थल के लिए रवाना हो गया।
इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस की स्टेरिंग कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में स्टेरिंग कमेटी की बैठक दो घंटे तक चली। इस बैठक में सीडब्ल्यूसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। स्टेरिंग कमेटी की बैठक में यह तय हुआ कि सर्वसम्मति से सीडब्ल्यूसी चुनाव नहीं होगा। साथ ही कांग्रेस के 85वां अधिवेशन में अगले 3 दिन तक किन-किन मुद्दों पर चर्चा हो और किस तरह से रणनीति बने इसको लेकर दिशा-निर्देश तय करने को लेकर चर्चा हुई।
राहुल के स्वागत में बस्तरिया संगीत पर बरसे फूल
माना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सोनिया गांधी व राहुल गांधी के स्वागत में राउत नाचा, बस्तरिया व लोक संस्कृति की धुन पर फूल बरसाए गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे सोनिया व राहुल गांधी के स्वागत की अगुवाई करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई मंत्री व विधायक पहुंचे थे। सभी ने सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सोनिया व राहुल के स्वागत को लेकर एयरपोर्ट पर सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे रहे। कांग्रेस के नेताओं से लेकर युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं की टोली पहुंचती रही। कांग्रेस पार्टी व तिरंगा झंडा लिए कार्यकर्ता सुबह से स्वागत में नारे लगाते रहे। स्वागत के बीच छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक दिखी।
एयरपोर्ट पर बजते ढोल, नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। राउत नाचा व बस्तरिया संस्कृति की झलक आकर्षण का केंद्र रहा। दोपहर करीब 2:30 बजे विमान से पहुंचे सोनिया गांधी व राहुल गांधी की मुख्यमंत्री भूपेश की अगुवाई में स्वागत के बाद जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर निकले सैकड़ों कांग्रेसी अपने नेता की एक झलक पाने झूम गए। कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी व नेताओं के जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। राहुल गांधी ने सभी का अभिवादन किया। और काफिला अधिवेशन के लिए निकल पड़ा।
इसी के साथ राजधानी रायपुर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ थीम के साथ कांग्रेस का 85वां सत्र का आगाज भी हो चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ विधानसभा चुनावों की रणनीति पर मंथन करने के लिए देशभर से 15 हजार प्रतिनिधि इस अधिवेशन में शामिल हैं।
इसके साथ ही पार्टी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रयास और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की सराहना के लिए भी तैयार है और उनसे आग्रह किया जाएगा कि वो आगामी लोकसभा चुनाव की लड़ाई का नेतृत्व करें। हालांकि शीर्ष पदाधिकारियों की मानें तो इसमें केंद्रीय फोकस ‘संगठन’ ही होगा।
अधिवेशन स्थल पर मीडिया से चर्चा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज मैं छत्त्तीसगढ़ की पावन धरती पर आया हूं। कांग्रेस अध्यक्ष के नाते यहां आने की मुझे बहुत खुशी है, लेकिन रंज की बात यह है कि जब मैं यहां प्रवेश कर रहा था, तब मेरे बहुत से नेताओं और कार्यकर्ताओें को भाजपा की सरकार ने प्रताड़ित किया। मीडिया विभाग के पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया गया। कानून में ऐसा कोई प्रविधान नहीं है।
मुझे बहुत खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी और भाजपा के मुंह पर तमाचा मारा। जनता को भड़काने का काम भाजपा कर रही है, जिसका में खंडन करता हूं। जब हम संसद में बोलते हैं, तो वहां बोलने नहीं देते। जब हम बाहर बोलना चाहते हैं तो वहां भी बोलने नहीं दिया जाता है। इस देश मेें बोलने की आजादी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इनके हाथ मेें लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित नहीं है।
खरगे ने कहा कि अधिवेशन से पहले कार्यकर्ताओं पर ईडी के छापे पड़ रहे हैं। भाजपा ने भी अधिवेशन किया, लेकिन कभी आपने सुना कि उनके कार्यकर्ताओं को धक्का भी लगा है। हमारे महाअधिवेशन को खत्म करने के लिए, इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। छत्त्तीसगढ़ की जनता, मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष और सभी मिलकर भाजपा सरकार का भी मुकाबला कर रहे हैं और महाअधिवेशन को सफल बनाने का काम भी कर रहे हैं।
यह प्रमुख नेता पहुंचे रायपुर
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेता पहुंच गए हैं।
टीएस सिंह देव कांग्रेस अधिवेशन के बीच दावा किया मौका मिला तो मैं भी सीएम बनूंगा
कांग्रेस अधिवेशन के बीच मंत्री सिंहदेव ने सीएम की कुर्सी के लिए ठोका दावा, बोले- मौका मिला तो मैं भी सीएम बनूंगा I रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस एक बार आतंरिक कलह खुलकर सामने आ गई है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार आतंरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम की कुर्सी को लेकर एक बार फिर दावा ठोक दिया है|
मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा, हर कोई सीएम बनना चाहता है। मेरा चेहरा भी सीएम पद के लिए था। मौका मिला तो मैं भी सीएम बनूंगा और जनता के लिए काम करूंगा। पीएम चेहरे के लिए, मुझे लगता है कि चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि किस पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति अधिक है।
बतादें कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने सीएम पद के लिए उस वक्त दावा ठोक दिया जब रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। इससे पहले भी सिंहदेव छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कह चुके हैं। लेकिन आला कमान की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिए जाने से सिंहदेव खासे नाराज चल रहे हैं।
बतादें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की सत्ता में दूसरी बार कब्जा करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। ऐसे में सिंहदेव का प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की बात करना कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है।
छत्तीसगढ़ में है चमत्कारी ‘सूर्यकुंड’ जानिए इसकी महिमा क्यों आते हैं लोग दूर दूर से
जांजगीर-चांपा में पहाड़ की चोटी पर चमत्कारी ‘सूर्यकुंड’ पानी पीने से दूर होती है सभी बीमारी I
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में ऐसा दिव्य कुंड है जिसका पानी पीने मात्र से लोगों की हर बीमारी दूर हो जाती है I इस मान्यता के कारण दूर-दूर से लोग इस कुंड का जल ग्रहण के लिए यहां पहुंचते हैं I जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर अकलतरा के पास दलहा पहाड़ है I माना जाता है कि सतनामी समाज के संस्थापक गुरु घासीदास ने यहीं पर तपस्या की थी और दलहापोड़ी गांव में उन्होंने अपना अंतिम उपदेश दिया था I दलहा पहाड़ की चोटी पर प्रसिद्व सूर्यकुंड है I इस पहाड़ पर नागपंचमी के दिन नाग की पूजा होता है और मेला लगता है I
अकलतरा तहसील के दलहापोड़ी गांव स्थित दलहा पहाड़ अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण प्रसिद्ध है I लगभग 700 मीटर ऊंचे इस पहाड़ की ऊपरी चोटी पर पहुंचने और ऊपर से चारों ओर का नजारा देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं I दलहा पहाड़ में विशेष रूप से महाशिवरात्रि और नागपंचमी के दिन मेला लगता है I यहां मुनि का आश्रम और सूर्यकुंड विशेष रूप से प्रसिद्ध है I
यहां के पंडित उमाशंकर गुरुद्वान के मुताबिक, ऐसी मान्यता है कि नागपंचमी के दिन कुंड का पानी पीने से लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है I किसी भी प्रकार की बीमारी हो, तो यहां का पानी पीने से बीमारी कट जाती है I
दलहा पहाड़ के चारों ओर कोटगढ़, पचरी, पंडरिया व पोड़ी गांव हैं I यहां घने जंगल के अंदर से होकर जब लोग पहाड़ की ओर बढ़ते हैं तो उन्हें कंटीले पौधों और पथरीली पहाड़ से होकर गुजरना पड़ता है I इस जंगल में जहरीले सांप भी रहते हैं I लेकिन, इसके बावजूद लोग इस यात्रा का मोह नहीं छोड़ते I
ज्वालामुखी उद्गार से बना है दलहा पहाड़
दलहा पहाड़ भूगार्भिक क्रिया यानी ज्वालामुखी उद्गार से निर्मित हुआ है I जांजगीर-चांपा क्षेत्र पठारीय इलाका है और यहां चूना-पत्थर भारी मात्रा में पाया जाता है I यही कारण है कि दलहा पहाड़ की चट्टानें भी चूना पत्थर की हैं I
अडानी की सच्चाई खुलने से BJP हताश, ED की छापेमारी पर CM बघेल का तंज
अडानी की सच्चाई खुलने से BJP हताश’, ED की छापेमारी पर CM बघेल का तंज I ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से बीजेपी हताश है I यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है I देश सच जानता है I हम लड़ेंगे और जीतेंगे I
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन होने जा रहा है, लेकिन अधिवेशन की तैयारी में जुटे कांग्रेसियों पर आज ईडी ने रेड कर दी है I कांग्रेस अधिवेशन के पहले ही इस छापामार कार्रवाई को कांग्रेस ने बीजेपी की केंद्र सरकार का दुरुपयोग बताया है I मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा, “छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है I चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है I तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोक कर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते हैं.”
एक अन्य ट्वीट में भूपेश बघेल ने लिखा, “भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से बीजेपी हताश है I यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है I देश सच जानता है I हम लड़ेंगे और जीतेंगे.” दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कई नेताओं के ठिकाने पर ईडी का छापा पड़ा है. खास बात यह है की यह छापा तब पड़ा है, जब कांग्रेस के सभी नेता अधिवेशन की तैयारी में जुटे हैं I कांग्रेस के कई नेताओं के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है I
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के यहां भी दबिश
रायपुर के गीतांजलि नगर, श्रीरामनगर, पंडरी और भिलाई सहित कई जगहों पर ईडी की टीम पहुंची है, जिसमें सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, प्रवक्ता आरपी सिंह और नेता विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है I कार्रवाई को लेकर चर्चा यह भी है की कल शाम से ही ईडी की टीम ने रेकी की थी, जिसके बाद आज तड़के टीम ने कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर दबिश दे दी I
आपको बता दें कि आने वाले 24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस का अधिवेशन होने वाला है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खरगे सहित देशभर से पार्टी के दिग्गज नेता पहुंचने वाले हैं I अधिवेशन के ठीक पहले छापेमारी की इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में फिर हड़कंप मचा दिया है I
ईडी की कार्रवाई पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
वहीं इस कार्रवाई पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ के गरीबों की खून-पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है, लेकिन प्रदेश के मुखिया लुटेरों के साथ खड़े हैं I यह प्रदेश की गरीब जनता के साथ अन्याय है, अत्याचार है I छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर ऊपर से नीचे तक लूट हुई है I बीजेपी द्वारा कही जाने वाली बातें प्रमाणित हो रही हैं. ईडी की कार्यवाही में नकद ,सोना, डायमंड, संपत्ति सब कुछ मिल रहा है I इसके बावजूद कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के साथ क्यों खड़ी है?”